Posts

Showing posts from September, 2020

रोडवेज: अब निगम की बसों के साथ अनुबंधित बसें भी दौड़ेंगी

Image
बाड़मेर. कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन के बाद से बंद रोडवेज की अनुबंधित बसें चलाने की तैयारी की जा रही है। रोडवेज ने अनलॉक के बाद केवल निगम की बसों का संचालन शुरू किया था। इस दौरान अनुबंधित बसों का संचालन शुरू नहीं किया गया। इसके चलते अधिकांश लंबे मार्ग पर रोडवेज की बसें ही दौड़ रही है। अब अनुबंधित बसों के संचालन को लेकर मुख्यालय पर तैयारी शुरू हो गई है। उम्मीद की जा रही है कि अक्टूबर महीने में अनुबंधित बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। प्रदेश में रोडवेज ने अनलॉक के बाद कुछ स्थानों पर संचालन शुरू किया था। इसके बाद अन्य जिलों में बसें शुरू हो गई। लेकिन किसी भी डिपो से अनुबंधित बसों का संचालन शुरू नहीं किया गया। इसके चलते लंबे रूट पर लग्जरी व स्लीपर बसों की कमी यात्रियों को काफी खल रही है। रोडवेज की साधारण बसों में सफर करना पड़ रहा है। अब मांगी जा रही है अनुबंधित की जानकारी रोडवेज मुख्यालय की ओर से सभी डिपो से अनुबंधित बसों को लेकर जानकारी मांगी जा रही है। जिसमें कितनी बसें अनुबंधित है। कहां-कहां संचालन किया जा रहा था। आदि की जानकारी जुटाई जा रही है। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि अब तक ...

दुपहिया वाहन चालकों के लिए मास्क अनिवार्य, कड़ाई से लागू होगा नियम

Image
बाड़मेर। जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के उपायों के अंतर्गत अब व्यापक जन आंदोलन के साथ-साथ मास्क नही लगाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। जिले में कोरोना संक्रमण की समीक्षा के दौरान जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने कहा कि कोरोना रोकथाम के लिए जन जागरूकता जरूरी है। इसके लिए सरकार 2 अक्टूबर से व्यापक स्तर पर जन जागरूकता अभियान चलाने जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में बिना मास्क लगाकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध भी अब कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रत्येक दुपहिया वाहन चालक को मास्क अनिवार्य रूप से लगाना होगा तथा बिना मास्क पाए जाने पर चालान होगा। साथ ही प्रत्येक दुकानदार को भी मास्क पहनकर नहीं आने वाले ग्राहक को सामान नहीं देने के लिए पाबंद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बिना मास्क बिक्री करते पाए जाने पर क्रेता के साथ-साथ विक्रेता के विरुद्ध भी कार्रवाई होगी। खेल प्रतियोगिताओं की किसी को अनुमति नहीं जिला कलक्टर ने बताया कि जिले में किसी भी प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की अनुमति नहीं है। बिना कोरोना गाइडलाइन के अनुरूप खेल प्रतियोगिता के आयोजन पर आयोजकों के विरुद्...

बाड़मेर : टांका ढहने से मिट्टी में दबे तीन श्रमिकों की मौत, जानिए पूरी खबर

Image
बाड़मेर. गिड़ा थाना क्षेत्र के खारड़ा ग्राम पंचायत के दर्जियों की ढाणी राजस्व गांव में मंगलवार दोपहर नरेगा के तहत निर्माणाधीन पानी का कच्चा टांका ढहने से मिट्टी में दबे तीन श्रमिकों की मौत हो गई। रेस्क्यू ऑपरेशन की टीमों ने करीब पांच घण्टें मशक्कत कर श्रमिकों को बाहर निकला। जहां चिकित्सकों ने जांच में मृत घोषित किया। गिड़ा थाना पुलिस के अनुसार खारड़ा भारतसिंह ग्राम पंचायत के दर्जियों की ढाणी में दलाराम के यहां मनरेगा के तहत व्यक्तिगत टांका निर्माण कार्य चल रहा था। दोपहर में कच्चा टांका खोदने के बाद सिमेंट से फर्मा बांधने का कार्य शुरू हुआ। अचानक बाूल मिट्टी होने पर टांका भरभरा ढह गया और तीन श्रमिक मिट्टी में दब गए। हादसें के बाद पुलिस ने प्रशासन व ग्रामीणों की मदद से श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीमों ने करीब पांच घण्टे की मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि टांका मालिक दलाराम (35) पुत्र चंपाराम, श्रमिक अचलदान(40) पुत्र रूपदान व प्रेमाराम (60) पुत्र शंकराराम निवासी खारड़ा चारणान की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों मृतकों के शव एम्बुलेंस से र...

कोरोना संक्रमित भर्ती मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव तो भी अस्पताल करेगा डिस्चार्ज!

Image
बाड़मेर. कोरोना संक्रमित अस्पताल में भर्ती मरीजों को अब लंबे समय तक अस्पताल में नहीं रखा जाएगा। संक्रमण मोडरेट और माइल्ड होने पर उसे कोविड केयर सेंटर या होम आइसोलेशन के लिए अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। भले ही उसकी रिपोर्ट नेगेटिव नहीं आई हो। चिकित्सा विभाग ने कोविड-19 के पॉजिटिव मरीजों को प्रारंभिक लक्षणों में ही उसके उपचार को लेकर हिदायत दी है। जिससे मरीज जल्दी स्वस्थ हो सके। इसमें किसी तरह की देरी ही मरीज के स्वास्थ्य पर भारी पड़ती है। इसलिए संक्रमण की प्रारंभिक रूप से पहचान के बाद ही उसे भर्ती करते हुए उपचार शुरू कर दिया जाए। एग्रेसिव उपचार पर करें फोकस विभाग का मानना है कि एगे्रेसिव ट्रीटमेंट पर फोकस करने से मरीज जल्द स्वस्थ होंगे। इससे अस्पताल में आवश्यकता से अधिक मरीज को स्टे की जरूरत नहीं होगी। इससे अधिक मरीजों को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेगी। स्टेप डाउन फैसिलिटी में भेजा जाए एसिंप्टेमेटिक, माइल्ड और मोडरेट कोविड लक्षण वाले मरीजों को स्टेप डाउन फैसिलिटी में अस्पताल से कोविड केयर सेंटर या फिर होम आइसोलेट किया जाएगा। जिससे स्टेप अप अस्पताल में अन्य मरीजों के लिए ...

बाड़मेर : टांका ढहने से मिट्टी में दबे तीन श्रमिकों की मौत, जानिए पूरी खबर

Image
बाड़मेर. गिड़ा थाना क्षेत्र के खारड़ा ग्राम पंचायत के दर्जियों की ढाणी राजस्व गांव में मंगलवार दोपहर नरेगा के तहत निर्माणाधीन पानी का कच्चा टांका ढहने से मिट्टी में दबे तीन श्रमिकों की मौत हो गई। रेस्क्यू ऑपरेशन की टीमों ने करीब पांच घण्टें मशक्कत कर श्रमिकों को बाहर निकला। जहां चिकित्सकों ने जांच में मृत घोषित किया। गिड़ा थाना पुलिस के अनुसार खारड़ा भारतसिंह ग्राम पंचायत के दर्जियों की ढाणी में दलाराम के यहां मनरेगा के तहत व्यक्तिगत टांका निर्माण कार्य चल रहा था। दोपहर में कच्चा टांका खोदने के बाद सिमेंट से फर्मा बांधने का कार्य शुरू हुआ। अचानक बाूल मिट्टी होने पर टांका भरभरा ढह गया और तीन श्रमिक मिट्टी में दब गए। हादसें के बाद पुलिस ने प्रशासन व ग्रामीणों की मदद से श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीमों ने करीब पांच घण्टे की मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि टांका मालिक दलाराम (35) पुत्र चंपाराम, श्रमिक अचलदान(40) पुत्र रूपदान व प्रेमाराम (60) पुत्र शंकराराम निवासी खारड़ा चारणान की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों मृतकों के शव एम्बुलेंस से र...

निर्माणाधीन टांका ढहा, तीन श्रमिक मिट्टी में दबे, चार घंटे बाद बाहर निकाला, हालत नाजुक

Image
बाड़मेर. गिड़ा थाना क्षेत्र के खारड़ा ग्राम पंचायत के दर्जियों की ढाणी में मंगलवार दोपहर बाद नरेगा के तहत बनाए जा रहे पानी का कच्चा टांका ढहने से तीन श्रमिक मिट्टी में दब गए। सूचना मिलने पर तहसीलदार सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। तीनों श्रमिकों को रात 8 बजे बाद गंभीर स्थिति में बाहर निकलकर गिड़ा अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने तीनों की स्थिति नाजुक बताई है। पुलिस के अनुसार मनरेगा के तहत व्यक्तिगत टांका का निर्माण चल रहा था। टांका खुदने के बाद फर्मा बांधने का कार्य शुरू हुआ। इस दौरान शाम करीब 4 बजे अचानक मिट्टी ढहने से तीन श्रमिक दब गए। हादसे के बाद आसपास के लोग मदद को मौके पर पहुंचे। गिड़ा थाना व पुलिस व प्रशासन की मदद से चार जेसीबी व 5 ट्रैक्टर लगाकर श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस ने बताया कि तीन श्रमिकों खारड़ा निवासी है। पुलिस के अनुसार तीनों को बाहर निकालकर परेऊ गांव की सीएचसी ले जाया गया है। चिकित्सकों ने तीनों की हालात नाजुक बताई है। source https://www.patrika.com/barmer-news/barmer-hadsa-6429656/

बाड़मेर: टांका ढहने से तीन श्रमिक मिट्टी में दबे, 3 घण्टे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Image
बाड़मेर। गिड़ा थाना क्षेत्र के खारड़ा ग्राम पंचायत के दर्जियों की ढाणी राजस्व गांव में मंगलवार दोपहर नरेगा के तहत निर्माणाधीन पानी का कच्चा टांका ढहने से तीन श्रमिक मिट्टी में दब गए। सूचना मिलने पर तहसीलदार सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। दबे श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए तीन घण्टे से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। पुलिस के अनुसार खारड़ा भारतसिंह ग्राम पंचायत के दर्जियों की ढाणी में मनरेगा के तहत व्यक्तिगत टांका का निर्माण चल रहा था। टांका खुदने के बाद फर्मा बाधने का कार्य शुरू हुआ। करीब 4 बजे अचानक मिट्टी ढहने से तीन श्रमिक दब गए। अचानक हुए हादसें के बाद आसपास के लोग दौड़ कर मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की सूचना पर गिड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस व प्रशासन की मदद से चार जेसीबी व 5 ट्रैक्टर लगाकर श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। तीन घण्टे बीतने के बावजूद भी श्रमिकों का सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने बताया कि तीन श्रमिकों खारड़ा निवासी है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी टांका ढहने से तीन श्रमिक मिट्टी में दब गए है। सूचना मिलने पर पुलिस ने प्रशासन की मदद से रेस...

एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म, रास्ते में ही रुक गई रैफर मरीज की सांसें

Image
बाड़मेर. एक किशोरी की अचानक तबीयत बिगडऩे पर अस्पताल लेकर दौड़े परिजनों के लिए चिकित्सा विभाग की लापरवाही ही उसकी मौत का कारण बन गई। घटनाक्रम के अनुसार सोमवार को चौहटन तहसील के जैसार निवासी सोनाराम जाट की सत्रह वर्षीय बेटी चुकी कुमारी की अचानक ही तबीयत बिगड़ गई। जिसको उपचार के लिए उसके परिजन चौहटन अस्पताल लेकर गए। जहां से बाड़मेर रैफर कर दिया। राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर में नाजुक हालत देखकर डॉक्टरों ने सरकारी एम्बुलेंस से जोधपुर भेज दिया। बाड़मेर से निकलते ही उखडऩे लगी सांसें बाड़मेर के पास उत्तरलाई से निकलने के बाद किशोरी को सांस लेने में ज्यादा परेशाानी पर परिजन सकते में आ गए तथा साथ बैठे नर्सिंग कर्मियों से उसका उपचार शुरू करने की गुहार लगाते रहे। लेकिन नर्सिंग कर्मियों ने कवास से निकलने के बाद स्वीकार किया कि इस सरकारी एम्बुलेंस की ऑक्सीजन खत्म हो चुकी है ओर तेज गति से वाहन को दौड़ा कर बायतु सीएचसी ले जाकर ऑक्सीजन लगवा देंगे। बायतु से करीब पांच किमी पहले ही ऑक्सीजन के अभाव में किशोरी का दम टूट गया। उसके बाद एम्बुलेंस को बायतु अस्पताल लाकर खड़ा किया। एम्बुलेंस छोड़ चालक व नर्सिंगक...

पहला चरण: कोविड के दौर में लगी कतारें, मतदान में उत्साह

Image
बाड़मेर. जिले में पंचायत आम चुनाव: 2020 के तहत चार पंचायत समितियों के लिए सोमवार को मतदान हुआ। जिले में कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की जानकारी नहीं मिली। लोगों ने कोरोना संक्रमण के बावजूद उत्साह दिखाते हुए मतदान किया। जिले की धोरीमन्ना पंचायत समिति क्षेत्र में सबसे अधिक 94.66 फीसदी मतदान हुआ। मतदान का सिलसिला सुबह 7.30 बजे शुरू हुआ जो शाम 5.30 बजे तक चला। कई स्थानों पर निर्धारित समय के बाद भी लाइन लगी होनेे पर मतदान करवाया गया। सुबह हालांकि मतदान काफी धीमी गति से हुआ। लेकिन बाद में लोगों की कतारें लगनी शुरू हो गई। सोशल डिस्टेंस के लिए बनाए गोले कोरोना महामारी के चलते मतदान के लिए केंद्र पर निर्धारित दूरी पर मतदाताओं के खड़े रहने के लिए गोले बनाए गए। इस दौरान पुलिस जवानों ने मतदाताओं को सोशल डिस्टेंस का पालना करवाई। कई स्थानों पर मतदाता पास-पास कतार में खड़े हो गए। जिन्हें हटाने में पुलिस प्रशासन लगा रहा। मास्क बिना लौटा दिया कई केंद्रों पर बिना मास्क पहुंचे मतदाताओं को भीतर नहीं जाने दिया गया। वहीं कुछ स्थानों पर महिलाएं घूंघट में बिना मास्क ही भीतर पहुंच गई। पुरुषों को बिना मास्क...

कोरोना संक्रमित मतदाता तो सबसे आखिरी में करेगा मतदान

Image
बाड़मेर. बाड़मेर जिले की 24 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच के लिए मतदान सोमवार को होगा। पहले चरण में हो रहे चुनाव में कोरोना संक्रमित व्यक्ति सबसे आखिरी में मतदान करेंगे। इसके लिए अलग से व्यवस्थाएं की जाएगी तथा कोविड-19 के दिशा-निर्देशों की पालना करनी होगी। कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। ऐसे में गांवों में भी कोरोना पॉजिटिव लोग है। होम आइसोलेशन में उपचार ले रहे कोविड पॉजिटिव मतदान करने के लिए पहुंचने पर उनके लिए अलग से व्यवस्था होगी। कोविड 19 गाइडलाइन की पालना करनी होगी। लाइन में चिह्नित गोले में खड़े रहेंगे मतदाता मतदान के दौरान मतदाता लाइन में चिह्नित गोले में खड़े रहेंगेे। निश्चित दूरी के साथ सोशल डिस्टेंस की पालना भी जरूरी होगी। अपनी बारी का इंतजार करना होगा। मास्क होगा अनिवार्य मतदान केंद्र पहुंचने से पहले घर से मास्क लगाकर आना होगा। केंद्र में मास्क पहनकर आना अनिवार्य किया गया है। मतदान केंद्र में जाने से पहले साबुन या सेनेटाइजर से हाथ साफ करने होंगे। चिकित्सा विभाग की टीम रहेगी मतदान केंद्रों पर चिकित्सा विभाग की टीम प्रत्येेक मतदान केंद्रों पर तैनात रहेगी। किसी भी तरह...

कोरोना में 'दब' गए डेंगू, स्वाइन फ्लू और मलेरिया के 'बीमार'

Image
बाड़मेर. कोरोना महामारी के कारण अन्य मौसमी बीमारियों के मरीजों की जांच में काफी कमी आई है। इसके कारण डेंगू, स्वाइन फ्लू और मलेरिया के मरीजों का आंकड़ा इस साल काफी कम है। इसका कारण यह सामने आया है कि मरीजों की कोरोना जांच तो हो रही है, लेकिन उसके मुकाबले में समान लक्षण होने के बावजूद अन्य जांच नहीं हो रही है। जिसके कारण मलेरिया और डेंगू और स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या पिछले आठ महीनों में अंगुलियों पर गिनने जितनी ही है। बरसात के बाद मौसमी बीमारियोंं के मरीज बढ़ते हैं। इसमें वायरल फीवर के साथ खांसी-जुकाम, डेंगू और मलेरिया के पीडि़त सामने आते हैं। लेकिन इस बार मार्च महीने के आखिरी सप्ताह में शुरू हुआ कोरोना महामारी के प्रकोप में इन बीमारियों के पीडि़त 'दबÓ गए हैं। ऐसे मरीजों की जांच काफी कम हो रही है। ऐसे में पीडि़त भी सामने नहीं आ रहे हैं। कोरोना जांच नेगेटिव तो सामान्य फ्लू इंफ्लुएंजा लाइक इलनेस (आइएलआइ) के मरीज की तो सीधे ही कोविड-19 जांच हो रही है। जबकि ठीक इसी तरह के लक्षण स्वाइन फ्लू बीमारी में भी होते हैं और उसकी तो दवा भी उपलब्ध है। लेकिन पीडि़त की स्वाइन फ्लू के बजाय को...

हार के बावजूद जसवंत का हौसला था बुलंद

Image
बाड़मेर.सोलहवीं लोकसभा के चुनाव परिणाम की तारीख १६ मई २०१४ की वह शाम पत्रिका टीम को आज भी याद है। जसवंत लोकसभा चुनाव हार चुके थे और उनसे प्रतिक्रिया लेनी थी। मन में ऊहापोह था कि क्या जसंवतसिंह बात करेंगे। बात करेंगे तो हार को लेकर सवाल कैसे पूछ पाएंगे, लेकिन जब उनके पास टीम पहुंची तो वे हार के बावजूद बुलंद हौसले से ओतप्रोत मिले। हार का गम उनके चेहरे पर थोड़ा नजर आ रहा था लेकिन मुस्कान बता रही थी कि उन्होंने हौसला नहीं खोया है। लोकसभा के चुनाव को लेकर काफी दिनों की भागमभाग और एक तरफ भाजपा की पूरी टीम तो दूसरी ओर जसवंत अकेले। सभी को लग रहा था कि जसवंतङ्क्षसह ही चुनाव जीतेंगे। परिणाम आया तो जसवंत करीब ८५ हजार वोटों से चुनाव हार गए थे। उनके बातचीत करनी थी लेकिन संकोच था कि क्या जसवंतङ्क्षसह समय दे पाएंगे। भाजपा नेता राजेन्द्रसिंह भींयाड़ से बात कर पत्रिका की टीम आने की सूचना उनको दी। उन्होंने एक घंटे बाद मिलने का कहा फिर हमारी टीम वापिस रवाना हो गई। करीब पचपन मिनट बाद फोन आया कि दाता ने बातचीत के लिए बुलाया है। होटल में पत्रिका टीम पहुंची तो वे अपने समर्थकों के साथ बैठे थे। चेहरे पर थ...

देश सेवा का जज्बा एेसा कि प्रशासनिक अधिकारी होते हुए भी करेंगे सेना में नौकरी

Image
बाड़मेर. देश सेवा का जज्बा एेसा है कि राजस्थान में प्रशासन के अहम पद पर होने के बाद भी सेना की कठिन राह का चुना। लाखों परीक्षार्थियों के साथ परीक्षा दी और मात्र बारह जनों में अपना चयन करवाया। यह जज्बा है सीमावर्ती बाड़मेर जिले के गिराब गांव के महेन्द्रप्रतापङ्क्षसह भाटी का। उनकी देश सेवा की ललक ने करीब बारह साल तक प्रशासनिक अधिकारी की सेवा के बाद भी सेना में जाने को प्रेरित किया और अब वे प्रादेशिक सेना में बतौर लेफ्टिनेंट कार्य करेंगे। बाड़मेर जिले गिराब निवासी और वरिष्ठ आरएएस अधिकारी महेन्द्रप्रतापसिंह भाटी शीघ्र ही सेना की वर्दी में नजर आएंगे। भाटी शायद प्रदेश के पहले प्रशासनिक अधिकारी है जो राज्य प्रशासनिक सेवा में रहते हुए सेना से जुड़ेंगे। उनका चयन प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट पद पर हुआ है। खास बात यह है कि पूरे देश में मात्र १२ जनों का चयन हुआ है, जिसमें भाटी भी एक है। गौरतलब है कि प्रादेशिक सेना में क्रिकेटर कपिल देव, महेन्द्रसिंह धोनी, कांग्रेस के नेता सचिन पायलट जैसे लोग भी सेवाएं दे रहे हैं। महेन्द्रप्रतापङ्क्षसह भाटी बाड़मेर जिले के बॉर्डर के गांव गिराब के निवासी है, उ...

Jaswant Singh Updates: जोधपुर में चंद लोगों की मौजूदगी में होगा अंतिम संस्कार, विशेष विमान से पहुंचेगा पार्थिव देह

Image
बाड़मेर। पूर्व वित्त, विदेश एवं रक्षामंत्री जसवंसिंह जसोल का निधन दिल्ली में रविवार तड़के हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। जसवंसिंह का अंतिम संस्कार जोधपुर स्थित उनके फार्म हाउस पर शााम करीब 4 बजे किया जाएगा। दिल्ली से करीब 12 बजे विमान से शव को जोधपुर लाया जाएगा। जोधपुर में लॉकडाउन की स्थिति के चलते निकटतम रिश्तेदार व नजदीकी लोग ही पहुंचेंगे। बाड़मेर में शोक की लहर जसवंतसिंह के निधन ने बाड़मेर में शोक की लहर छा गई है। उनके पेतृक गांव जसोल में लोगों ने प्रतिष्ठान बंद किए है तो उनके निकटतम रहे लोग जोधपुर पहुंच रहे है। जहां उनका अंतिम संस्कार जोधपुर स्थित फार्म हाऊस में होगा। जसवंत को बाड़मेर याद करेगा बाड़मेर से पाकिस्तान के लिए वर्ष 2006 में थार एक्सप्रेस का संचालन के लिए जसवंतङ्क्षसह को विशेष याद किया जाएगा। उन्होंने दोनों देशों में पाक विस्थापितों के रिश्तों को जोडऩे के लिए यह रेल प्रारंभ की। बाड़मेर से मालाणी एक्सप्रेस का संचालन करवाकर ब्रॉडगेज से जोडऩे का कार्य भी उनके कार्यकाल में हुआ। कोमा में चले गए 2014 के चुनावों के बाद दिल्ली अपने अवास पर फर्श में गिरने से उनको चोट ल...

खतरे की घंटी: कोविड सेंटर जितने ही संक्रमित घरों में है होम आइसोलेट

Image
बाड़मेर. कोरोना का कहर थामे नहीं थम रहा है। कोविड सेंटर में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है तो होम आइसोलेशन में भी संक्रमित अधिक हो रहे हैं। होम आइसोलेशन में बढ़ती संख्या कहीं फिर कोरोना विस्फोट का कारण बनने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। बाड़मेर जिले में कोरोना संक्रमण के विस्फोटक होने की स्थिति में संक्रमितों के होम क्वारंटीन पर रोक लगा दी गई थी। अब फिर से होम आइसोलेशन वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। स्थिति यहां तक पहुंच गई है कि होम और कोविड सेंटर व डेडिकेटड अस्पताल में भर्ती का प्रतिशत 50 फीसदी हो चुका है। संक्रमितों की कुल संख्या में आधे तो घरों में ही भर्ती है। होम आइसोलेशन के खतरे -घर के लोग बिना किसी पीपीइ किट के संक्रमित से संपर्क -परिवार के अधिकांश लोग मिल रहे हैं संक्रमित से -संक्रमित व्यक्ति के कुछ मामलों में बाहर तक आने की जानकारी -घर के बाहर कोई सूचना नहीं, ऐसे में आसपास के लोग भी अनभिज्ञ -नियमित नहीं होती है जांच आदि -परिवार के साथ आसपास में संक्रमण फैलने का खतरा -------- 23 सितम्बर तक की रिपोर्ट सीएमएचओ की ओर से जारी 23 सितम्बर त...

कोविड-19 वार रूम, मदद के फोन का रहा इंतजार

Image
बाड़मेर. कोविड-19 के बढ़ते मामलों को रोकथाम व पीडि़त तथा परिजन की मदद व चिकित्सकीय सहायता के लिए राजकीय चिकित्सालय में वारू रूम स्थापित किया गया है। यहां पर गुरुवार दोपहर तक मदद व जानकारी आदि के साथ कोई भी शिकायत नहीं मिली। कार्मिक यहां पर तैनात थे। वहीं संपर्क पोर्टल पर भी कोविड को लेकर बाड़मेर जिले की कोई शिकायत नहीं होने की जानकारी सामने आई। यहां पर 181 हैल्पलाइन से संपर्क किया जा सकता है। कोविड वार रूम लगातार 24 घंटे तीन पारियों में कार्यरत रहेगा। ------------------- वाररूम से यह मिलेगी मदद -कोविड-19 के बिना लक्षणों वाले मरीजों को होम आइसोलेशन में चिकित्सकीय सलाह -कोविड डेडीकेटेड अस्पतालों में खाली बैड (आईसीयू/ऑक्सीजन/सपोर्टेड/वेन्टीलेटर) की सूचना - प्राप्त सूचना, शिकायत पर तत्काल मरीज/परिजन से दूरभाष पर सम्पर्क कर समस्या को आधे घंटे में आवश्यक रूप से समाधान -किसी दवा की मांग पर यथा संभव नजदीकी चिकित्सा केन्द्र के माध्यम से मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना के तहत मरीज को दवा उपलब्ध करवाना -लक्षणों वाले मरीजों द्वारा उपचार के लिए कोविड डेडीकेटेड अस्पताल में भर्ती के आग्रह पर डेड...

वायरल बुखार के पीडि़तों की कतारें, हर पर्ची पर लिखी जा रही पैरासिटामोल

Image
बाड़मेर. मानसून सीजन के बाद वायरल फीवर के मरीज अचानक बढ़ गए हैं। ओपीडी में आने वाले 10 में से 9 मरीज वायरल से पीडि़त है। इसके कारण पैरासिटामोल की खपत भी लगातार बढ़ती जा रही है। निशुल्क दवा केंद्रों पर तथा बाहर मेडिकल स्टोर की दुकानों पर पर भी पिछले 20-25 दिनों में पीसीएम की बिक्री बढ़ी है। कोरोना महामारी शुरू होने के बाद से ही दवा की बिक्री में गिरावट आई थी। इसमें पैरासिटामोल सबसे कम बिकी थी। जबकि पीसीएम ऐसी दवा है जो काउंटर सैल होती है। लेकिन नियमों के चलते बिना पर्ची के पीसीएम पर रोक के कारण पैरासिटामोल की बिक्री में काफी गिरावट आई। अब मानसून के बाद अचानक वायरल फीवर के बढ़ते मामलों के चलते पैरासिटामोल की बिक्री बढ़ी है। अस्पताल में आने वाले अधिकांश वायरल पीडि़त मेडिकल कॉलेज अस्पताल की ओपीडी में आने वाले अधिकांश मरीज वायरल से पीडि़त सामने आ रहे हैं। मरीजों की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वहीं देखा जाए तो इसमें वायरल पीडि़त ही सबसे ज्यादा है। इसलिए पैरासिटामोल की खपत बढ़ती जा रही है। चिकित्सक भी पर्ची पर पैरासिटामोल ही लिखते हैं। ऐसे में निशुल्क दवा केंद्रों पर भी पीसीएम...

बाड़मेर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अब ऑक्सीजन प्लांट की तैयारी, रोजाना 90 सिलेंडर भरे जा सकेंगे

Image
बाड़मेर. बाड़मेर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी को समाप्त करने के लिए तैयारी कर ली गई है। जल्द ही अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट शुरू होगा। जहां से प्रतिदिन 90 सिलेंडर भरे जा सकेंगे। वहीं अस्पताल में अन्य सुविधाओं को भी बढ़ाया जाएगा। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. आरके आसेरी ने अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने की जानकारी देते हुए प्रेसवार्ता में बताया कि कुछ ही दिनों में ऑक्सीजन का उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए काम शुरू कर दिया गया है। प्लांट से प्रतिदिन 90 सिलेंडर भरे जा सकेंगे। ऑक्सीजन की कमी नहीं रहेगीउन्होंने बताया कि वैसे ऑक्सीजन की कमी अभी ऐसी नहीं है कि मरीज परेशान हो। शहर के पास में ही सप्लाई स्टेशन है। फिर भी प्लांट बनने से ऑक्सीजन की आपूर्ति और बेहतर हो जाएगी। इससे मरीजों को ऑक्सीजन की कमी नहीं रहेेगी। कई तरह की जांचें शुरू होगी कॉलेज प्रिंसिपल ने बताया कि जल्द की अस्पताल में कई तरह की जांचें शुरू की जाएगी। जो पहले बड़े अस्पतालों में होती थी। इसके लिए उपकरण मंगवाए गए हैं, जो जल्द ही अस्पताल को मिल जाएंगे। एक लाख से ज्यादा हो चुकी है जांचउन्होंने बता...

सीएचसी से मंगवाए सिलेंडर, बाड़मेर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों को मिलेगी ऑक्सीजन

Image
बाड़मेर. जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की खपत बढऩे और सिलेंडर की आड़े आ रही कमी को पूरी करने के लिए जिले की सीएचसी से सिलेंडर मंगवाए गए हैं। जिससे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती मरीजों को जरूरत होने पर ऑक्सीजन मिल सके। जिले की अलग-अलग सीएचसी से 26 सिलेंडर बाड़मेर मंगवाए गए हैं। जिला अस्पताल में संक्रमितों की संख्या बढऩे पर ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी को पत्रिका ने उजागर किया था। समाचार में बताया गया कि संक्रमितों के साथ अन्य गंभीर बीमारियों के मरीजों को भी ऑक्सीजन मिलने में दिक्कत हो रही है। संक्रमित बढऩे पर ऑक्सीजन को लेकर भारी परेशानी पैदा हो सकती है। इसके बाद चिकित्सा विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जिले की सीएचसी पर रखे ऑक्सीजन के सिलेंडर बाड़मेर मंगवा लिए हैं। इससे मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत होने पर राहत मिलेगी। जिले के अलग-अलग सीएचसी से मंगवाए है सिलेंडर बाड़मेर जिले में अलग-अलग सीएचसी से ऑक्सीजन सिलेंडर मंगवाए गए हैं। चिकित्सा विभाग का कहना है कि ऐसे सीएचसी से ही सिलेंडर मंगवाए गए हैं, जहां पर इनकी ज्यादा जरूरत नहीं होती है तथा वहां पर भी सिलेंडर रखे है। कई जगह 3-4 सिलेंडर है, लेकिन ...

कोरोना संक्रमण: अब पल्स ऑक्सीमीटर और वेपोराइजर की डिमांड

Image
बाड़मेर. दवा दुकानों पर इन दिनों पल्स ऑक्सीमीटर व वेपोराइजर की खूब डिमांड है। लोग शरीर में ऑक्सीजन का लेवल और पल्स मापने के लिए ऑक्सीमीटर खरीद रहे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच ऑक्सीमीटर के साथ वेपोराइजर की बिक्री भी अचानक बढ़ गई है। कोरोना महामारी शुरू हुई तो मास्क और सेनेटाइजर की बिक्री बढ़ी थी। अब पल्स ऑक्सीमीटर खरीदने के लिए ग्राहक दवा दुकानों पर पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही वेपोरोइजर की भी डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में दवा व्यापारी भी इनका स्टॉक मंगवा रहे हैं। लेकिन कुछ समय से वेपोराइजर का माल दवा व्यापारियों को भी काफी कम मिल रहा है। ऑक्सीजन मापने के काम आता है ऑक्सीमीटर पल्स ऑक्सीमीटर खासकर शरीर में ऑक्सीजन का लेवल और पल्स मापने के काम आता है। कोरोना के मरीजों में खांसी-जुकाम के लक्षणों के साथ शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है। ऐसे में खांसी-जुकाम की दवा तो मरीज कई बार ले लेते हैं, लेकिन ऑक्सीजन के लेवल का पता नहीं चलता है। इसलिए दवा दुकानों से ऑक्सीमीटर खरीद रहे हैं, जिससे घर पर ही ऑक्सीजन का लेवल पता कर सके। कोरोना के बाद बिकने लगा है वेपोराइजर बाड़मेर में व...

छह महीने बाद पहली बार बच्चों के लिए खुले स्कूल के दरवाजे, इंतजार ही करते रहे शिक्षक

Image
बाड़मेर. राजकीय और निजी स्कूल सोमवार को मार्गदर्शन के लिए खुले जरूर, लेकिन बच्चों की संख्या काफी कम ही रही। सरकारी में तो शिक्षक बच्चों का इंतजार ही करते रहे। सरकार की गाइडलाइन के अनुसार कक्षा 9-12 तक के बच्चों को केवल मार्गदर्शन के लिए सोमवार से स्कूल खुले। करीब छह महीने बाद खुले स्कूलों की विरानगी सोमवार को भी गुलजार नहीं हो पाई। बच्चों की संख्या शिक्षण संस्थानों में नगण्य ही रही। अभिभावकों की लिखित अनुमति के साथ स्वैच्छिक रूप से स्कूल आने के निर्णय के चलते बच्चे कम ही स्कूल पहुंचे। इंतजार करते रहे शिक्षक सरकारी स्कूलों में शिक्षक बच्चों का इंतजार ही करते रहे। स्कूलों में सोशल डिस्टेंस को अपनाते हुए कक्षाओं में छह-छह फीट की दूरी रखते हुए बेंच आदि लगाए गए थे। साथ ही सेनेटाइजर व हाथ धोने के लिए साबुन-पानी की व्यवस्था थी। लेकिन बच्चे ही नहीं पहुंचे और जो आए वे अपने साथ पूर्व निर्देशानुसार मास्क पहनने के साथ सेनेटाइजर साथ लेकर आए थे। मास्क के साथ स्कूल में एंट्री नो-मास्क नो-एंट्री का नियम स्कूल प्रबंधन ने लागू कर दिया था। ऐसे में जो बच्चे स्कूल आए वे मास्क पहनकर पहुंचे। हालांकि ऑन...

बाड़मेर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी, उखाड़ सकती है मरीजों की सांसें

Image
बाड़मेर. कोरोना संक्रमण के बाद ऑक्सीजन की खपत बढऩे के साथ सिलेंडर की कमी भी महसूस की जा रही है। बाड़मेर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कोविड डेडिकेटेड वार्ड में मरीजों को भर्ती करने के बाद से ही ऑक्सीजन में कई गुणा बढ़ोतरी हुई है। मरीज बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन स्पेयर सिलेंडर नहीं होने के कारण अस्पताल प्रबंधन की चिंता बढ़ती जा रही है। मरीजों के लिए ऑक्सीजन के साथ सिलेंडर की उपलब्धता सबसे बड़ी समस्या बन सकती है। अस्पताल में पूर्व में कोविड मरीजों को भर्ती नहीं करने की स्थिति में प्रबंधन के पास उपलब्ध 140 सिलेंडर से मरीजों के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति सामान्य रूप से चल रही थी। लेकिन कोविड डेडिकेटेड वार्ड शुरू करने के बाद यहां संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन की अधिक आवश्यकता हो रही है। गंभीर मरीजों को लगातार ऑक्सीजन दिया जा रहा है। इससे खपत बढऩे के साथ सिलेंडर की कमी भी हो रही है। दूसरे मरीजों के लिए संकट की स्थिति खड़ी होने का अंदेशा बना हुआ है। सेंट्रल ऑक्सीजन सिस्टम को भी सिलेंडर की जरूरत अस्पताल में ऑक्सीजन की सेंट्रल लाइन के लिए सिस्टम लगाया हुआ है। यहां से अस्पताल के आइसीयू सहित कुछ वार्ड मे...

पंचायत चुनाव: बाड़मेर जिले में 3 स्थानों पर निर्विरोध सरपंच...13 ग्राम पंचायतों में सरपंचाई के लिए सीधा मुकाबला

Image
बाड़मेर. पंचायत आम चुनाव में बाड़मेर जिले में प्रथम चरण के तहत रविवार को नाम वापसी के साथ ही तस्वीर साफ हो गई है। जिले में अब 24 ग्राम पंचायतों में 13 स्थानों पर सीधी टक्कर होगी। वहीं तीन ग्राम पंचायतों में निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। जिले में नाम वापसी के पूरे दिन उम्मीदवारों को लेकर मान-मनोव्वल में बीता। समर्थक एक-दूसरे को समझाते रहे और नाम वापसी को लेकर गांवों में माहौल दिखा। हालांकि कोविड के असर के कारण भीड़-भाड़ जैसा नहीं था। नामांकन वापस लेने वाले प्रत्याशी कुछ लोगों के साथ पहुंचे। जिले की चार पंचायत समितियों में होंगे चुनाव बाड़मेर जिले की चार पंचायत समिति आडेल, धोरीमन्ना, पाटौदी और सेड़वा की कुल 24 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच चुने जाने हैं। इसमें सेड़वा की तीन ग्राम पंचायतों जाटों का बेरा, सरला व सिणहर में निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। यहां पर एक-एक प्रत्याशी ही मैदान में रहे। सरला में छह में से 5 ने नामांकन वापस ले लिए। वहीं जाटो का बेरा व सिणहर में एक-एक ही नामांकन हुए थे। 13 पर सीधा, 4 में त्रिकोणीय, 3 स्थानों पर चतुष्कोणीय मुकाबला जिले की 24 ग्राम पंचायतों में 1...

बच्चे को दवा पिलानी है तो साथ ले जाने होंगे चम्मच और कटोरी

Image
बाड़मेर. कृमि मुक्ति दवा लेने के लिए इस बार अभियान में छोटे बच्चे (1 से 3 साल) अपने साथ घर से कटोरी व दो चम्मच साथ लेकर आएंगे। कोविड-19 महामारी के कारण बच्चों को संक्रमण से बचाव के लिए यह व्यवस्था की गई है। प्रत्येक छोटे बच्चे के अभिभावक आंगनबाड़ी या स्वास्थ्य केंद्र पर दवा दिलाने के दौरान चम्मच और कटोरी साथ लाएंगे। छोटे बच्चे कोविड महामारी के हाईरिस्क ग्रुप में शामिल है। संक्रमण का खतरा ज्यादा होने की स्थिति में चिकित्सा विभाग अभियान के दौरान पूरी सतर्कता बरत रहा है। कृमि मुक्ति दवा (एल्बेंडाजोल) 1-19 साल तक के बच्चों को दी जाएगी। इसमें विशेष रूप से 1-3 साल के बच्चों पर विशेष फोकस किया गया है कि वे किसी भी तरह के संक्रमण का शिकार न हो जाएं। इसलिए है चम्मच और कटोरी की जरूरत कृमि मुक्ति दवा बड़ी टेबलेट के रूप में आती है। इस दवा को किसी और वस्तु से तोडऩे और पीसने की मनाही है। इसलिए इसे एक कटोरी में रखकर चम्मच से पीसने के बाद पानी मिलाकर छोटे बच्चों को देनी है। यहां दी जाएगी दवा शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की आंगनबाड़ी, उप स्वास्थ्य केंद्र, शहरी क्षेत्र की पीएचसी पर एल्बेंडाजोल की खुराक...

राजकीय अस्पताल: अब दो शिफ्ट में होगी एक्स-रे व सोनोग्राफी जांच

Image
बाड़मेर. राजकीय अस्पताल में मरीजों के लिए सुविधाएं बढ़ाई गई है। अब एक्स-रे व सोनोग्राफी जांच की सुविधा दो शिफ्ट में होगी। मरीजों को इससे काफी राहत मिलेगी। अभी तक सोनोग्राफी व एक्स-रे एक ही शिफ्ट में संचालित हो रहे थे। राजकीय अस्पताल में रविवार को विधायक मेवाराम जैन, पीएमओ डॉ. बीएल मंसूरिया, एडीएम ओमप्रकाश विश्नोई, सीएमएचओ डॉ. बाबूलाल विश्नोई आदि ने विचार विमर्श के बाद उक्त निर्णय लिए गए। अस्पताल में मरीजों को नि:शुल्क दवा, जांच आदि के साथ सुलभ व तत्काल सुविधा मिले इसके लिए अस्पताल में दो शिफ्ट में एक्सरे, सोनोग्राफी व विभिन्न प्रकार की जांचें प्रात: आठ से रात्रि आठ बजे तक शुरू करने का निर्णय लिया गया। एक्सरे जांच पुराने भवन में दो शिफ्ट में चलेगी। वहीं आपातकाल में मरीजों को रेफर टू हायर सेंटर से निजात दिलाते हुए प्रसव सेवाएं व जांच रात्रि में करने तथा जेनेरिक दवा केंद्र पर आर्थोपेडिक व सर्जिकल सामग्री रखने का निर्णय लिया गया। इस दौरान विधायक मेवाराम जैन ने अधिकारियों के साथ कोविड वार्ड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं के निर्देश दिए। source https://www.patrika.com/barmer-news/barmer-gov...

पंचायत चुनाव: 24 ग्राम पंचायतों के लिए 128 ने सरपंच के लिए किया नामांकन, आज ले सकेंगे नाम वापस

Image
बाड़मेर. पंचायत आम चुनाव 2020 के लिए प्रथम चरण में बाड़मेर जिले की चार पंचायत समितियों की 24 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच के चुनाव को लेकर शनिवार को दावेदारों ने नामांकन किया। जिले की 24 ग्राम पंचायतों में 128 ने सरपंच के लिए दावेदारी पेश की। पंचायत चुनाव के लिए नामांकन को लेकर गांवों में प्रत्याशियों में उत्साह नजर आया। कोविड गाइडलाइन की पालना करते हुए नामांकन किए गए। जिले की आडेल, धोरीमन्ना पाटौदी व सेड़वा पंचायत समितियों में प्रथम चरण में चुनाव हो रहे हैं। सेड़वा मेें सबसे ज्यादा दावेदार सेड़वा ग्राम पंचायत में सरपंच के लिए दस दावेदारों ने नामांकन दाखिल किए। वहीं सेड़वा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत जाटों का बेरा व सिणहर में सरपंच के लिए एक-एक ने नामांकन किया। इससे यहां पर निर्विरोध निर्वाचन माना जा रहा है। जिले में 128 ने भरे 132 नामांकन जिला नियंत्रण केंद्र (निर्वाचन) के अनुसार पंचायत चुनाव में जिले में 24 ग्राम पंचायतों में सरंपच के लिए कुल 128 ने 132 नामांकन प्रस्तुत किए हैं। 152 वार्ड पंच के लिए 380 नामांकन चारों पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में कुल 152 वार्ड पंचों ...

सितम्बर में भी गर्मी नहीं छोड़ रही पीछा, उमस बढ़ा रही परेशानी

Image
बाड़मेर. सितम्बर में भी गर्मी का सितम जारी है। दिनभर उमस के कारण पसीने छूट रहे हैं। दिन का तापमान 38 डिग्री के पास होने से गर्मी से कोई राहत नहीं मिल रही है। बाड़मेर में अच्छी बरसात होने के बावजूद सितम्बर में गर्मी सता रही है। शनिवार को दिन में हालांकि बादलों की आवाजाही रही। इससे धूप से कुछ राहत रही। लेकिन उमस ने पसीने से तरबतर कर दिया। तापमान बढऩे की आशंका मौसम विभाग की मानें तो अगले दो-तीन दिन में पारा 40 के पास पहुंच सकता है। इससे गर्मी और बढ़ेगी। अभी भी दिन-रात का तामपान सामान्य से ऊपर ही चल रहा है। ऐसे में गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। बाड़मेर में शनिवार को अधिकतम 37.6 व न्यूतनत तामपान 28.2 डिग्री रेकार्ड किया गया। पंखे में छूट रहा पसीना तेज गर्मी के कारण दिन-रात कूलर की जरूरत बढ़ती जा रही है। वहीं पिछले कुछ समय से बंद रहे एसी फिर से चालू हो गए हैं। दिन में पंखे चलने पर भी पसीने छूट रहे हैं। source https://www.patrika.com/barmer-news/hot-weather-in-barmer-6410568/

अकेले कार्मिक ने कड़ी मशक्कत से बुझाई ट्रांसफार्मर की आग

Image
बाड़मेर. संसाधनों के अभाव में बिजली कार्मिकों को रोजाना काम करने के दौरान जान का खतरा झेलना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। बाड़मेर शहर में गडरारोड पर कोविड सेंटर के पास लगा ट्रांसफार्मर अचानक धधक उठा। आसपास के क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। सूचना पर डिस्कॉम का कार्मिक मौके पर पहुंचा। लेकिन उसके पास आग बुझाने का कोई संसाधन नहीं था। कार्मिक सबसे पहले आसपास की फैक्ट्रियों और कोविड सेंटर भी पहुंचा कि वहां पर अग्रिशमन यंत्र मिल जाए। वहां सब जगह पूछता रहा। लेकिन कहीं से कोई फायर फाइटिंग सिस्टम नहीं मिलने पर उसने मिट्टी में पानी मिलाकर उससे ट्रांसफार्मर की आग बुझाने की कोशिश शुरू की। अकेले कर्मचारी के बूते के बाहर का काम होने के बावजूद कार्मिक पूरी जी जान से जुटा रहा। उसने लगातर 35-40 मिनट तक आग को काबू करने के प्रयास किए। बार-बार बाल्टी में पानी भरता और उसमें मिट्टी डालकर गीली होने पर उसे आग पर डालता रहा। आखिर में आग पर काबू पा ही लिया गया। कोविड सेंटर में परेशान हुए संक्रमित और स्टाफ बिजली गुल होने से यहां कोविड केयर सेंटर में भर्ती संक्रमित मरीजों की परेशानी बढ़ गई। दिन में भा...

कोरोना पॉजिटिव भी भर सकेंगे नामांकन, रिटर्निंग अधिकारी पीपीई किट पहनकर लेंगे नामांकन

Image
बाड़मेर। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2020 के लिए सरपंच एवं पंच के चुनाव में पंचायतीराज अधिनियम 1994 के तहत निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने के संबंध में विस्तृत गाइडलाइन जारी की गई है। इसमें कोरोना पॉजिटिव के नामांकन लेने के लिए अलग से व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई है। नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने के संबंध में ऐसे व्यक्तियों के मामले भी आ सकते है, जो कोविड-19 पॉजिटिव हो। ऐसे व्यक्ति अपने एवं अन्य व्यक्तियों के स्वास्थ्य को जोखिम में डाले बिना नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत कर सके, इस संबंध में विस्तृत गाइडलाइन जारी की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने बताया कि उक्त दिशा निदेर्शों की पालना संबंधित रिटर्निंग अधिकारी, मतदान अधिकारी को करने के संबंध में प्रशिक्षण के दौरान पूर्ण जानकारी प्रदान की जाए। उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने के समय रिटर्निग अधिकारी को पीपीई किट उपलब्ध करवाकर पहनाकर ऐसे व्यक्ति का नाम निर्देशन पत्र पर्याप्त दूरी रखते हुए अलग कमरे में प्राप्त करेंगे। कक्ष को कर...

बाड़मेर : अस्पताल में मास्क अनिवार्य, नहीं पहना तो प्रवेश बंद

Image
बाड़मेर. कोरोना से बचाव का साधन मास्क पहनना जिला अस्पताल प्रबंधन ने अनिवार्य कर दिया है। अब अस्पताल व ओपीडी में आने-जाने वालों को मास्क पहने बिना परिसर में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। यहां गेट पर होम गार्ड व सुरक्षा कर्मचारी लगाए गए हैं, जो बिना मास्क वालों को गेट पर रोक रहे हैं। अस्पताल में शुक्रवार को बिना मास्क के कई मरीज व परिजन पहुंचे। यहां गार्ड ने उन्हें भीतर नहीं जाने दिया। मरीज बार-बार आग्रह करते रहे। लेकिन मास्क पहनकर आने के बाद ही प्रवेश दिया गया। इसके बाद कई चिकित्साकर्मियों व संस्थाओं के लोगों ने गेट पर मरीजों व अन्य को मास्क वितरित किए। साथ ही जागरूक रहते हुए हमेशा मास्क लगाने का आग्रह किया। पत्रिका के अभियान के बाद अस्पताल परिसर में मास्क अनिवार्य राजस्थान पत्रिका की ओर से चलाए जा रहे अभियान 'यह लापरवाही ठीक नहीÓ के बाद जिला प्रशासन ने अस्पताल परिसर में सभी के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया था। इसकी पालना को लेकर पीएमओ डॉ. बीएल मंसूरिया ने निर्देश जारी कर दिए। वहीं शुक्रवार को अस्पताल के गेट पर सुरक्षा कर्मी भी तैनात कर दिए गए और बिना मास्क किसी के भी प्रवेश पर रोक ल...

कभी कोरोना पर चर्चा अब चुनावी समर की तैयारी

Image
बाड़मेर. गांवों में कोरोना की चर्चाओं का दौर अब थमता नजर आ रहा है, क्योंकि चुनावी चौपाल जमने लगी है। लम्बे इंतजार के बाद सरकार ने पंचायतरीराज के चुनाव चार चरण में करवाने की घोषणा जैसे ही की वैसे ही भावी नेता चुनावी तैयारी में लग गए। अब स्थिति यह है कि जिले की २३३ ग्राम पंचायतों में सिर्फ चुनावी चर्चाओं का ही दौर चल रहा है। गौरतलब है कि जिले में ६८९ ग्राम पंचायतें हैं, जिसमें से पूर्व में अधिकांश जगह पंच-सरपंच चुन लिए गए थे, लेकिन कोरोना के चलते २३३ ग्राम पंचायतों में चुनाव शेष थे जो अब सितम्बर-अक्टूबर में होंगे। देश में कोरोना महामारी को लेकर २२ मार्च को लॉकडाउन लगा तो प्रदेश में गांवों की सरकार चुनने का काम भी रुक गया। करीब छह माह से पंचायतराज चुनाव अटके हुए थे, जिस पर अब सरकार ने निर्णय करते हुए चुनावी तिथियां तय की है। जिले में २३३ ग्राम पंचायतों में चार चरण में चुनाव होंगे जिसमें २३३ सरपंचों के साथ १६३३ वार्ड पंच चुने जाएंगे। प्रथम चरण का चुनाव २८ सितम्बर को है जबकि द्वितीय चरण में ३ नवम्बर, तृतीय में ६ व चतुर्थ चरण में १० नवम्बर को चुनाव होंगे। चुनावी तिथियां की घोषण होते ही गां...

मार्गदर्शन को तैयार विद्यालय, विद्यार्थी भी जोह रहे बाट

Image
बाड़मेर. प्रदेश के मार्च से बंद विद्यालयों में अब रौनक लौटने की उम्मीद है। हालांकि अभी भी नियमित कक्षाओं को चलाने की इजाजत नहीं मिली है, लेकिन २१ सितम्बर से कक्षा नवीं से बारहवीं के विद्यार्थी मार्गदर्शन के लिए विद्यालय जा सकेंगे। इस दौरान उनको कोरोना गाइड लाइन की पालना करनी होगी। छह माह बाद स्कू  ल खुलने से जहां शिक्षक भी प्रसन्न है कि मार्गदर्शन के रूप में ही सही शिक्षण कार्य तो शुरू हो पाएगा तो दूसरी ओर विद्यार्थी और परिजन भी इस बार लेकर खुश है कि अब पढ़ाई पर ध्यान देने के साथ शिक्षकों से उचित परामर्श मिल सकेगा। जिले में करीब डेढ़-पौने दो लाख नवीं से बारहवीं के विद्यार्थी अब मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे। वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते कदम को रोकने के लिए देश में २२ मार्च से लॉकडाउन लगा जो दो माह तक चला। दो माह बाद लॉकडाउन खत्म हो गया, लेकिन अनलॉकडाउन शुरू हुआ जिसमें कुछ गतिविधियों को छूट मिली। एेसे में बाजार में रौनक छाने लगी तो परिवहन सेवाएं भी थोड़ी बहुत बहाल हुई, लेकिन स्कू  ल, कॉलेज पर अभी भी रोक ही है। अभी शिक्षक जरूर स्कू  ल, कॉलेज पहुंच रहे हैं, लेकिन विद्यार्थियों की आव...

पाक रेडियो के झूठे जहर पर भारत के सच्च की एयर स्ट्राइक

Image
बाड़मेर पत्रिका. पाकिस्तान रेडियो के जरिए दशकों से सीमावर्ती क्षेत्र में भ्रामक और भड़काऊ प्रसारण के जरिए जहर उगलने का खेल खेल रहा था, वहां अब सीमावर्ती बाड़मेर जिले के चौहटन की पहाड़ी से 102 किमी तक एफएम ट्रांसमीटर के प्रसारण ने पाकिस्तान की सीमा तक सच्ची एयरस्ट्राइक कर दी है। पाकिस्तान के सिंध इलाके मेे भारत का एफएम रेडियो सुनने से वहां के लोगों को हकीकत का पता चलने लगा है वहीं सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों की भी अब पाक रेडियो सुनने की आदत छूटने लगी है। पश्चिमी सीमा के इलाके में पाकिस्तान रेडियो का प्रसारण दशकों से है। हकीकत हिन हालजी, आईना, ऊर्दू फरमाइशी कार्यक्रमों का रेडियो पर लगातार प्रसारण कर पाक भारत के खिलाफ बयान देता रहा है। कश्मीर को मुद्दा बनाकर पाक भ्रामक जानकारी फैलाने का कुकत्र्य किया गया। सीमांत क्षेत्र के लोग फिल्मी नगमों,चुटकलों और हास्य के कार्यक्रम को सुनने के शौक में यह भ्रामक जानकारी भी झेलते रहे। उधर पाकिस्तान में तो रेडियो सुनने वाले सिंध क्षेत्र के लोग इसी से वाकिफ रहे कि जो पाक रेडियो कह रहा है वही सच है। चौहटन से हुई एयर स्ट्राइक सीमांत क्षेत्र के चौहटन की ...

रिफाइनरी के 5 किमी परिधि में बनेगा अस्पताल, निर्माण कंपनी देगी प्रस्ताव

Image
बाड़मेर। जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में सोमवार शाम राजस्थान रिफाइनरी व पेट्रोकेमिकल कॉम्पलेक्स परियोजना के संबंध में चिन्हित मुद्दों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर जिला कलक्टर मीणा ने परियोजना से संबंध्ेिात चिन्हित मुद्दों पर संबंधित अधिकारियों से प्रगति की विस्तार पूर्वक समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने पचपदरा में लवणीय खदानों का पुन: आवंटन के संबंध में उप समिति से प्राप्त रिपोर्ट को जिला स्तरीय समिति की बैठक आहुत कर अग्रिम कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में साजियाली को जोडऩे वाली सम्पर्क सड़क निर्माण का कार्य पूर्ण हो जाने से सार्वजनिक निर्माण विभाग को सुपुर्द करने के निर्देश दिए गए। रिफाइनरी की 5 किमी. परिधि में अस्पताल खोलने के संबंध में एचआरआरएल के अधिकारियों को भूमि आवंटन संबंधी प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। रिफाइनरी साइट के बाहर रिटेल आउटलेट के लिए एचपीसीएल कम्पनी को भूमि का चयन कर आवंटन का प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा गया। बैठक में प्रशासिनक अधिकारियों के अलावा कंपनी के अधिकारी भी मौजूद रहे। source https://www.patrika.com/barmer-news/barme...

रोजाना पॉजिटिव आने वालों के मुकाबले बाड़मेर में कोरोना से जंग जीतने वाला ज्यादा

Image
बाड़मेर. एक तरफ कोरोना बढ़ रहा है तो दूसरी और अच्छी खबर यह है कि संक्रमण को शिकस्त देकर जंग जीतने वाले भी बढ़ रहे हैं। बाड़मेर में पिछले पांच दिनों में देखा जाए तो कोरोना संक्रमित होने वालों से ज्यादा लोग इसे हराकर स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। जीत की यह मुस्कान उनके चहेरों पर देखी जा सकती है। बाड़मेर जिले में कोरोना से जंग जीतने वाले लगातार इसे हराकर स्वस्थ हो रहे हैं। संक्रमित व्यक्ति सकरात्मकता के साथ उपचार के साथ कोरोना को मात दे रहे हैं। पिछले 4 दिनों में देखा जाए तो कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 71 रही तो महामारी को हराने वालों का आंकड़ा 108 रहा। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है भले ही कोविड 19 लोगों को संक्रमित कर रहा है, लेकिन जीवटता से लोग उसे हरा रहे हैं। होम आइसोलेशन पर रोक से कम हुआ कोरोना बाड़मेर जिले में होम आइसोलेशन बंद करने के निर्णय के बाद अब कोरोना संक्रमण के मामलों में कुछ कमी आई है। चिकित्सा विशेषज्ञ बताते हैं कि होम क्वारंटीन में पॉजिटिव व्यक्ति पूरी तरह से नियमों की पालना नहीं कर रहे थे, इससे परिवार व दूसरे लोगों में संक्रमण बढ़ रहा था। अब अधिकांश संक्रमित जि...

कोरोना में छूटी कमाई, लौटे घर, अब गांव में मिल रहा रोजगार

Image
केस संख्या १- बाड़मेर में सालों से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे तरातरा निवासी सवाईराम शहर में पाट्र्स टाइम जोब करते थे। कोरोना लॉकडाउन में घर गए और कई माह वहां रहे तो घर पर रहकर की तैयारी करने लगे। पाट्र्स टाइम नौकरी छुटी तो गांव में रोजगार की सोची और ईमित्र खोल दिया। आज वे गांव में ही रोजगार प्राप्त कर रहे हैं तो उनके भाई भी अन्य जगहों से गांव आ गए और दुकानें खोल ली। केस संख्या २- बिसारनिया निवासी रेखाराम बाड़मेर में रहकर रीट की तैयार कर रहे थे। वे पाट्र्स टाइम जोब भी करते थे। कोरोना में घर गए तो पाट्र्स टाइम जोब छूट गई, वहीं कामकाज की जरूरत महसूस हुई तो इधर-उधर पूछताछ की। यार दोस्तों की सलाह से अब वे गांव में ही ईमित्र केन्द्र खोल रहे हैं जहां कुछ आय भी होगी तो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी कर पाएंगे। केस संख्या ३- बाड़मेर में रहकर बच्चों का भविष्य संवारने की सोच के साथ शेराराम दो बच्चों के साथ मकान किराए पर रह कर रहे थे। उनकी पत्नी की नौकरी सीमावर्ती सेड़वा क्षेत्र में होने पर वो वहीं रहती थी। पति व बच्चे बाड़मेर व पत्नी सेड़वा क्षेत्र में रहने से आने-जाने की दिक्कत थी, ले...

कोरोना की भेंट चढ़ा प्रवेशोत्सव, उमंग ना उत्साह

Image
बाड़मेर. सरकारी स्कू  लों का प्रवेशोत्सव इस बार कोरोना की भेंट चढ़ गया। प्रवेशोत्सव को लेकर प्रचार-प्रसार व जागरूकता की कमी के साथ अभिभावकों की चिंता ने आधे लक्ष्य को भी प्राप्त नहीं किया। स्थिति यह है कि प्रवेशोत्सव की तिथि बढ़ाने के बावजूद नामांकन आशानुरूप नहीं बढ़ रहा है। करीब दस फीसदी नामांकन प्रतिवर्ष बढ़ाने का लक्ष्य होता है, जिसके मुकाबल बमुश्किल चालीस फीसदी नामांकन ही इस बार प्रवेशोत्सव के दौरान हो पाया है। अब तक जिले में १४ हजार ८९ विद्यार्थियों ने ही सरकारी स्कू  लों में प्रवेश लिया है। गौरतलब है कि जिले में करीब पौने पांच लाख विद्यार्थी पिछले सत्र में अध्ययनरत थे। प्रदेश में हर साल सरकारी विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने को लेकर प्रवेशोत्सव का आयोजन होता है। अमूमन मई के प्रथम पखवाड़े और जुलाई में प्रवेशोत्सव चलता है। इस दौरान जनजागरूकता को लेकर रैलियां, नाटक, सभाओं आदि का आयोजन किया जाता है, जिससे कि अभिभावकों को अपने बच्चों को सरकारी स्कू  ल से जोडऩे के लिए प्रेरित किया जा सके। हर बार एेसे आयोजन से गांव-गांव और ढाणी-ढाणी पता चल जाता है कि नया सत्र शुरू हो गया है और बच्चों क...

पता नहीं चले इसलिए झोंपों में बना ली नकली शराब की फैक्ट्री

Image
बाड़मेर. जिले के गिड़ा थाना क्षेत्र के धांधूपुरा खोखसर में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध नकली शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। यहां एक झोंपे में नकली शराब बनाने की स्प्रिट, खाली पव्वे व कार्टन व पैकिंग मशीन बरामद की गई। आबकारी ने कार्रवाई के दौरान गिड़ा पुलिस को दूर ही रखा। बालोतरा वृत्त आबकारी निरीक्षक भंवरलाल ने बताया कि खोखसर के पास धांधूपुरा में दबिश देते हुए दो अलग अलग जगह झोंपों में अवैध नकली शराब बनाने की फैक्ट्री को पकड़ते हुए आरोपी छोटू सिंह पुत्र दलपतसिंह निवासी धांधूपूरा खोखसर व खरथाराम पुत्र पीथा राम निवासी बागथल के झोंपों से नकली अवैध शराब पैकिंग करने की मशीन सहित दो प्लास्टिक ड्रमों में 100 लीटर स्प्रिट 14 कर्टन, देशी शराब, 16500 खाली पव्वे दो प्लास्टिक कट्टों में 24600 ढक्कन जिन पर ग्लोबल स्प्रिट बहरोड़ अलवर का मार्का मिला, जब्त किए गए। एक आरोपी खरथाराम के मकान पर दबिश देने पर दो ड्रम में 100 लीटर स्प्रिट व 15 कर्टन देशी शराब जब्त की गई। आबकारी का मानना है कि अवैध तरीके से फैक्ट्री का संचालन काफी समय से किया जा रहा था। थाने से मात्र 25 किलोमीटर दूर अवैध धंध...

बाड़मेर के कोरोना पॉजिटिव बंदी की जोधपुर में मौत, दो दिन में चार कोरोना के शिकार

Image
बाड़मेर. कोरोना का जानलेवा कहर बाड़मेर में बढ़ रहा है। पॉजिटिव की संख्या में जरूर कमी आई है, लेकिन मौतों का आंकड़ा गुरुवार को 30 से बढ़कर 34 हो गया। चिकित्सा विभाग के अनुसार पिछले दो दिनों में चार पॉजिटिव की मौत जोधपुर के एमजीएच अस्पताल में हुई है। इसमें बाड़मेर जेल से जोधपुर रैफर किया गया एक कारोनेा संक्रमित बंदी भी शामिल है। बाड़मेर जिले के चारों कोरोना पॉजिटिव पिछले कुछ दिनों से जोधपुर के एमजीएच अस्पताल में भर्ती थे। इनका वहां उपचार चल रहा था। इसमें से एक ग्वालनाडा की महिला की मौत बुधवार को हो गई। वहीं शिव क्षेत्र के ऊंडू के एक वृद्ध, बाड़मेर जेल के 70 साल के बंदी व बाड़मेर के एक 35 साल के युवक की कोरोना से मौत हो गई। जेल में मिले थे 127 पॉजिटिव उल्लेखनीय है कि बाड़मेर जेल में पिछले दिनों कोरोना विस्फोट हुआ था। जिसमें 127 बंदी पॉजिटिव मिले थे। जिनमें से अधिकांश को जेल में आइसोलेट किया गया था। वहीं कुछ को जिला अस्पताल शिफ्ट किया था। इनमें से जोधपुर रैफर किए गए एक बंदी की कोरोना से मौत हो गई। जेल भेजेंगे टीम बाड़मेर जेल के एक बंदी की कोरोना से जोधपुर में मौत होने की जानकारी मिली...

ओपीडी में बढ़ रही कतार, मरीज पहुंच रहे 1700 के पार

Image
बाड़मेर. कोरोना महामारी के बीच मेडिकल कॉलेज सम्बद्ध जिला अस्पताल की ओपीडी अब फिर से बढऩे लगी है। रोगियों की संख्या फिर फिर औसतन 1700 के पास पहुंच रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि बरसात के बाद मौसमी बीमारियों के मरीजों मेें इजाफा हुआ है। बरसात के बाद मौसमी बीमारियां सिर उठा रही है। मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। बुखार के रोगी अचानक बढ़े हैं। जिला अस्पताल में कुछ समय पहले तक 1000 के भीतर तक चल रही ओपीडी पिछले तीन दिनों से देखा जाए तो औसतन 1700 से अधिक हो चुकी है। पर्ची के लिए लग रही कतार... अस्पताल में पर्ची के लिए कतार लग रही है। बुधवार को तो यहां पर चारों काउंटर पर लंबी कतारें लगी रही। पर्ची के लिए लोगों को काफी इंतजार करना पड़ा। वहीं ओपीडी में भीड़ होने के चलते चिकित्सा जांच में काफी देरी लग रही थी। कई मरीज तो लंबे इंतजार के चलते फर्श पर बैठे दिखे। बाड़मेर: जिला अस्पताल की ओपीडी सितम्बर ओपीडी 7 1832 8 1774 9 1053 उधर, बच्चों की ओपीडी में बीमार कम अस्पताल की एमसीएच यूनिट में शिशु रोग की ओपीडी में बुधवार को जांच करवाने वाले बहुत ही कम दिखे। जबकि पहले यहां पर भीड़ लगी रहती थी।...

-दुकानदार को बातों में उलझाया और 1 लाख 30 हजार के गहने कर दिए पार

Image
बाड़मेर. शहर के नेहरू नगर स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान में दुकानदार को बातों में लगाकर गहने पार करने की वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। दुकानदार उस दिन शाम को जब सामान पैक करने लगा तो पता चला कि गहने कम है। उसने दुकान में लगे सीसीटीवी देखा तो तो दो संदिग्ध आभूषण पार करते नजर आए। दुकानदार ने गुरुवार को कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया है। कोतवाल रामप्रतापसिंह चारण ने बताया कि विश्वास ज्वैलर्स के मालिक तिलोकचंद सोनी ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि मंगलवार दोपहर को जब वह खाना खाने गया तो उसके पिता दुकान पर बैठे थे। इस बीच दो लोग चांदी का ताबीज लेने के लिए आए। उसके पिता जब ताबीज दिखा रहे थे तो एक ने दुकान में रखी डिब्बी में लगभग 27 ग्राम सोना व अन्य आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। आरोपी करीब 1.30 लाख के गहने चोरी करके ले गए। एक ने बातों में उलझाया, दूसरे ने कर दिया हाथ साफ दुकान में आए आरोपियों ने 150 रुपए का चांदी का ताबीज खरीदा। इस दौरान दुकान मालिक को बातों में उलझाए रखा और दूसरा साथी ने वहां पास में रखे सोने के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। source https://www...

कहीं फसल तैयार तो कहीं एक बारिश का इंतजार

Image
बाड़मेर. खेती में बुवाई का जुआ लेने वाले किसानों के खेतों में फसलें लहलहा रही है तो कहीं कटाई का काम शुरू हो गया है जबकि इंतजार करने वाले किसान अभी भी एक बारिश और होने का इंतजार कर रहे हैं। ज्येठ माह में बोई गई फसल अब पक चुकी है जबकि सावन में की गई बुवाई की फसलें अभी तैयार हो रही है। स्थिति यह है कि एक किसान बाजरा लेने की तैयार कर रहा है तो दूसरा पड़ौसी किसान अभी बारिश का इंतजार। जिले में इस बार मानसून अपेक्षाकृत मेहरबान रहा। मई के आखिरी पखवाड़े से ही बारिश का दौर शुरू हुआ था। हालांकि वह बारिश मानसून पहले की थी। इस बारिश के बाद पन्द्रह-बीस दिन में बारिश होने पर ही फसलों को संजीवनी मिलती है अन्यथा फसल जलने का खतरा रहता है। इसके चलते जिले के अधिकांश धरतीपुत्रों ने खतरा मोल नहीं लिया। दूसरी ओर जिन्होंने यह जुआ खेला था उनका सफल हो गया। क्योंकि जून में भी बारिश हुई जबकि जुलाई-अगस्त में पर्याप्त मेह बरसा। इतना ही नहीं अभी सितम्बर में भी बारिश का दौर चल रहा है। एेसे में ज्येठ का बाजरा अब पककर तैयार हो चुका है। जिले में एेसे सैकड़ों किसान है जो ज्येठ में बोए बाजरे की कटाई में जुटे हुए हैं। ...

देसी बीज और जैविक खाद का कमाल, ग्यारह फीट का बाजरा

Image
-बाड़मेर. पीढि़यों से चल रहा देसी बीज और खेत में अपने आप मिल रही जैविक खाद के कमाल से जिले के चारणों की ढाणी बालेवा में दस-ग्यारह फीट लम्बा बाजरा पैदा हुआ है। अमूमन पांच-छह फीट का बाजरा होता है, लेकिन यहां एक खेत में इससे लगभग दोगुनी ऊंचाई में बाजरा लहलहा रहा है, वहीं इसका सिट्टा भी करीब पौने से एक फीट का है। एेसे में आसपास के किसान भी देखने आ रहे हैं तो अगले बरस यहीं देसी बीज देने की मांग भी कर रहे हैं। जिले में खरीफ की बुवाई में जैविक खाद ही प्रयुक्त होती है। इतना ही नहीं हजारों हैक्टेयर भूमि तो बिना देसी खाद के भी बोई जाती है। बावजूद इसके बढि़या उपज पैदा होती है। एेसा ही एक उदाहरण चारणों की ढाणी बालेवा में मिला है, जहां एक किसान के खेत में करीब दस-ग्यारह फीट लम्बा बाजरा पैदा हुआ है। किसानों के अनुसार अमूमन बाजरे की ऊंचाई पांच-छह फीट ही होती है, लेकिन यहां आठ से ग्यारह फीट लम्बा बाजरा तैयार हुआ है। पीढि़यों से चल रहा बीज- किसान नरसिंगदान बारहठ के अनुसार वे अपने खेत में पीढि़यों से चल रहे देसी बीज का ही उपयोग करते हैं। यह बीज सहेज कर रखा हुआ है, जिसे इस बार बोया था। उनके अनुसार तीस...

बाड़मेर: कोरोना नहीं रुका तो आंकड़ों को 'रोक रहा विभाग !

Image
बाड़मेर. कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और चिकित्सा विभाग ने अब पॉजिटिव के आंकड़ों की जानकारी को जारी करना बंद कर दिया है। जबकि विभाग की ओर से महामारी शुरू होने से नियमित रूप से पॉििजटिव कितने और कौन-कौन से क्षेत्र से आए हैं, इसकी जानकारी साझा की जाती थी। लेकिन पिछले 8-10 दिनों से इस पर रोक लगा दी है। जिले में चिकित्सा विभाग के सीएमएचओ की ओर से रोजाना नियमित रूप से तीन बार सूचना जारी की जाती थी। जिससे पॉजिटिव के साथ आसपास वालों को भी पता चल जाता था कि यहां पॉजिटिव आया है और लोग अलर्ट रहते थे। लेकिन अब किसी को पता ही नहीं चलता है कि किस क्षेत्र में कहां पर संक्रमित मिला है। इससे लोगों में असमंजस की स्थिति पैदा हो रही है। बुलेटिन पर भी लग गई पाबंदी जिले में सूची जारी करने के साथ शाम 7 बजे एक बुलेटिन भी जारी होता था। जिसमें जिले में पूरे दिन के सैम्पलिंग, पॉजिटिव, डेथ, नेेगेटिव, डिस्चार्ज सहित पूरी जानकारी दी जाती थी। लेकिन इसे भी पिछले 4-5 दिनों से पूरी तरह बंद कर दिया गया है। विभाग की वेबसाइट और स्थानीय के आंकड़े अलग-अलग जिले में संक्रमितों की संख्या 2700 से अधिक है। लेक...

देरी से ऑफिस पहुंचे तो आधे दिन का कटेगा अवकाश

Image
बाड़मेर. सरकारी कार्मिकों के कार्यालय देरी से जाने और जल्दी आने पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। देरी से ऑफिस पहुंचने वालों का आंधे दिन का अवकाश भी काटा जाएगा। वहीं महीने में तीन बार कोई अधिकारी व कर्मचारी देरी से आया है तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि विलम्ब से आने वाले कार्मिक के नाम के आगे उपस्थिति पंजिका में दिनांक के कालम में क्रॉस का निशान लगाया जाए। प्रत्येक क्रॉस का आधे दिवस का अवकाश का जाए। यदि कोई अधिकारी/कर्मचारी माह में 3 बार विलम्ब से उपस्थित होगा (3 बार क्रॉस) तो वह आदतन विलम्ब से उपस्थित होने वाला माना जाएगा और उसके विरुद्ध राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियन्त्रण एवं अपील) नियम 1958 के नियम 17 के अन्तर्गत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। सुबह 9.30 से शाम 6 बजे रहना है कार्यालय निर्देशानुसार प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारी निर्धारित समय सुबह 9.30 बजे से शाम 6 बजे तक (1.30 से 2.00 बजे तक को छोड़कर) कार्यालय समय में र्कास्थल पर उपस्थित रहेंगे। इसी प्रकार राजकीय अस्पताल, स्कूल, महाविद्यालय, आंगनवाड़ी केन्द्र आदि संस्थाएं राज्य ...

चिकित्सा विभाग इस बार आमजन के साथ मिलकर प्रत्येक रविवार को करेगा डेंगू-मलेरिया पर वार

Image
बाड़मेर. कोरोना के साथ मौसमी बीमारियों से मुकाबले भी चिकित्सा विभाग के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। चिकित्सा विभाग ने हर रविवार को डेंगू-मलेरिया पर वार करने के लिए अभियान शुरू किया है। इस अभियान की खास बात यह है कि इसमें पहली बार आमजन को जोड़ा गया है। बरसात की सीजन के बाद चिकित्सा विभाग हर साल मच्छर जनित बीमारियों को रोकने के लिए गतिविधियां संचालित करता है। इस बार कोरोना के कारण कार्मिकों की कमी को देखते हुए इसे आमजन से जोड़ दिया गया है। ताकि लोग खुद इस अभियान के माध्यम से अपने आसपास पनपने वाले मलेरिया और डेंगू के मच्छरों का खात्मा करें। सप्ताह में एक दिन वह भी रविवार अभियान सप्ताह में केवल एक दिन चलेगा। सुबह 8 से 8.30 बजे तक मच्छरों के पनपने वाले स्थानों की सफाई करनी होगी। रविवार का दिन इसलिए रखा गया है कि लोगों के छुट्टी होती है। आमजन को इसमें शामिल करने के कारण ही यह दिन नियत किया गया है। इनकी होगी सफाई घरों में रखे गमले, कूलर, पानी की टंकी, परिंडे, फ्रीज की ट्रे आदि को सप्ताह में एक बार साफ करना होगा। यहां पर मच्छरों के लार्वा पनपने की आशंका होती है। सफाई करने से लार्वा नष्ट...

कोरोना पॉजिटिव: भर्ती करने से पहले अब होगी शुगर जांच

Image
बाड़मेर. कोरोना पॉजिटिव को भर्ती करने से पहले शुगर लेवल की जांच जरूरी है। जिससे यह पता चल सके कि कोविड संक्रमित कहीं मधुमेह रोगी तो नहीं है। ऐसा होना पर उसकी अलग से देखभाल और दवा आदि की व्यवस्था के साथ डाइट चार्ज भी बनाया जा सके। कोविड से संक्रमित मधुमेह रोगियों की विशेष देखभाल को लेकर गाइडलाइन जारी की है। जिससे मधुमेह के रोगी को कोरोना के जानलेवा हमले से बचाया जा सके। मधुमेह रोगियों के लिए कोरोना का संक्रमण घातक साबित हो सकता है। कई मामलों में ऐसा सामने आने के बाद चिकित्सा विभाग ऐसे रोगियों के जीवन को बचाने के लिए एक निर्धारित गाइड लाइन को फॉलो करने के निर्देश जारी किए है। जिसमें मधुमेह रोगियों के क्लिनिकल प्रबंधन करना है। जिससे कोरोना के जानलेवा प्रहार से शुगर के मरीज की जिंदगी को बचा सकें। कोविड पॉजिटिव तो शुगर जांच आवश्यक कोरोना संक्रमित को कोविड केयर सेंटर व अस्पताल में भर्ती करने से पहले उसकी मधुमेह की जांच करवानी होगी। जिससे यह पता चल जाएगा कि मरीज शुगर का मरीज तो नहीं है। पहले से ही मधुमेह रोगी है तो उसकी विशेष देखभाल होगी। साथ ही उसके लिए हैल्दी डाइट की सलाह दी गई है, जो स...

बाड़मेर शहर में एक ही परिवार के 10 पॉजिटिव, जिले मे कुल मिले 40 संक्रमित

Image
बाड़मेर. बाड़मेर जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काफी दिनों बाद बाड़मेर शहर में रविवार को एक ही क्षेत्र में 10 संक्रमित सामने आए हैं। एक साथ एक ही क्षेत्र में पॉजिटिव आने से चिकित्सा विभाग की ङ्क्षचता बढ़ गई है। जिले में कुल 40 संक्रमित मिले हैं। कुल आंकड़ा बढ़कर 2696 हो गया। बाड़मेर जिले में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामले काफी कम आ रहे थे। इस बीच बाड़मेर शहर में हालात काफी नियंत्रित थे। पनघट रोड क्षेत्र में आपस में रिश्तेदारों के लिए गए कुल 23 नमूनों में 10 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उल्लेखनीय है कि बाड़मेर शहर के किसी भी क्षेत्र में एक ही परिवार में दस पॉजिटिव आने का संभवत: यह पहला मामला है। पीएमओ डॉ. बीएल मंसूरिया ने बताया कि पॉजिटिव आने वाले सभी संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर भिजवाया जा रहा है। अभी होम आइसोलेशन नहीं किया जा रहा है। कोरोना मीटर... बाड़मेर कुल सैंपल-53423 रविवार को लिए नमूने 310 कुल पॉजिटिव- 2696 रविवार को पॉजिटिव: 40 एक्टिव केस : 302 कुल डिस्चार्ज 2366 कुल मौतें-28 source https://www.patrika.com/barmer-news/barmer-co...