BARMER#झोलाछाप से बचे, ये लेते है मासूमों की जान
झोलाछाप से बचे, ये लेते है मासूमों की जान चौहटन. एक झोलाछाप की लापरवाही से गुरुवार को एक और मासूम की जान जाने का मामला सामने आया है। इस मासूम बालिका की मौत के बाद ग्रामीणों का विरोध शुरू होने पर पुलिस और प्रशासन के साथ चिकित्सा विभाग के अधिकारी सकते में आ गए। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के मिठे का तला गांव में झोला छाप की लापरवाही से 13 वर्षीय बालिका की मृत्यु हुई। इस नाबालिग को सामान्य वायरल बुखार होने पर वह अपने दादा के साथ मिठे का तला गांव की एक क्लिनिक में इलाज करवाने के लिए आई थी। झोलाछाप ने बिना जांच किए अपने अंदाज में इलाज शुरू कर दिया। कुछ देर बाद बच्ची की हालत बिगड़ते देख उसने आनन फानन में अपने हाथ खींच कर बाड़मेर जाने के लिए कह दिया। बच्ची के परिजन इसे गंभीर स्थिति में बाड़मेर के लिए रवाना हुए, लेकिन बच्ची ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इलाज के दौरान बालिका बेहोश जानकारी के मुताबिक धुड़ी (14) पुत्री गोरधनराम भील को साधारण बुखार होने पर वह अपने दादा भंवराराम के साथ मिठे का तला स्थित झोलाछाप हीरालाल के क्लिनिक पर आई थी। ग्रामीणों के मुताबिक इलाज के दौरान दोपहर 1 बजे वह बे...