Posts

Showing posts from August, 2023

​Education Department Rajasthan: Government of Rajasthan: बाकी सब कुछ काम, पढ़ाई पर नहीं दे पाए ध्यान

Image
Education Department Rajasthan: Government of Rajasthan: दिलीप दवे बाड़मेर. कभी सर्वे तो कोई शिविर। किसी दिन खेल आयोजन का जिम्मा तो किसी दिन कोई प्रशिक्षण। इनसे समय मिला तो स्कूल और विद्यार्थियों से जुड़ी योजनाओं के कार्य निपटाने एवं गतिविधियों में गुरुजी व्यस्त रहे। नए शिक्षा सत्र के पहले दो माह तो सरकारी विद्यालयों के अध्यापकों के इसी में गुजर गए हैं। बाकी बचे-खुचे समय में नाममात्र की पढ़ाई हुई। नया शिक्षा सत्र शुरू होने के बाद सरकारी विद्यालयों के शिक्षक गैर शैक्षणिक कार्य ही निपटा रहे हैं। रही-सही कसर ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक ने पूरी कर दी है। पहले सत्र की शुरुआत के दो ढाई महीनों में केवल विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताओं से जुड़ा कामकाज ही होता था। इस बार तो विद्यालयी खेलकूद से पहले ही कई सप्ताह से शिक्षक ओलम्पिक खेल आयोजन में व्यस्त हैं। शिक्षक संगठनों के अनुसार तीन से चार दर्जन तरह की गतिविधियां एवं कार्यों की जिम्मेदारी शिक्षकों पर हैं। इनमें करीब आधी तो ऐसी हैं जिनका अध्यापन कार्य व विद्यार्थियों से सीधा कोई वास्ता नहीं है। यह भी पढ़ें: सरकारी स्कूलों में ना पढ़ाने वाला ना ही ...

Government of Rajasthan: Department of Education Rajasthan: मॉडल स्कूलों पर मेहरबान, प्रतिनियु​क्ति समा​प्ति का इंतजार

Image
दिलीप दवे बाड़मेर. स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूलों में चार साल की प्रतिनियुक्ति पूर्ण कर चुके 923 शिक्षक अब भी यहां सेवाएं दे रहे हैं। सरकार के आदेशानुसार चार साल तक ही प्रतिनियुक्ति हो सकती है लेकिन इसकी पालना नहीं होने पर चार साल बाद भी ये शिक्षक महात्मागांधी स्कूलों में लगे हुए हैं। सरकार आदेश जारी किए तो न केवल इनकी प्रतिनियुक्ति खत्म होगी वरन चार साल के लिए अन्य शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति का रास्ता साफ होगा। यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की सीमा तक पहुंची हमारी इलेक्ट्रिक ट्रेन, छाई खु शियां | आदेश को भूली सरकार सरकार ने आदेश तो दे दिया था लेकिन अब तक इनकी प्रतिनियुक्ति समाप्त नहीं हुई है। मानो सरकार आदेश को भूल गई है। हालांकि सरकार ने चार साल पूर्ण करने वाले शिक्षकों को सूचीबद्ध तो किया है लेकिन हटाने के आदेश नहीं दिए हैं। बाड़मेर जिले में वर्तमान में 35 अध्यापक प्रतिनियुक्ति पर चार साल से अधिक समय से कार्यरत है। सूची के अनुसार सिवाना में 6, बाड़मेर में 14, चौहटन में 9, गडरारोड में 1 व बालोतरा के महात्मागांधी विद्यालय में 5 शिक्षक प्रतिनियुक्ति पर हैं। यह भी पढ़ें: सरकारी स्कूलों में...

Rajasthan Election 2023: इस सीट पर अब तक भाजपा एक बार जीती, क्या इस बार कांग्रेस को दे पाएंगी पटखनी

Image
Rajasthan election 2023 : बाड़मेर। भाजपा के लिए बाड़मेर विधानसभा सीट पर उम्मीदवार तय करना मुश्किल हो गया है। ऐसा इसलिए नहीं है कि तीन बार से लगातार यहां भाजपा हारी है, असल में 1952 से अब तक केवल एक बार ही भाजपा ने यहां से जीत दर्ज की है। बार-बार हार रही भाजपा के तमाम प्रयोग विफल होने के बाद अब प्रदेश से लेकर केन्द्र स्तर तक के नेताओं का मंथन चल रहा है कि बाड़मेर में ऐसा कौनसा चेहरा उतारा जाए जो भाजपा को हॉट सीट में मुकाबले की स्थिति में लाए। तीन बार जीत से कांग्रेस का धरातल मजबूत कांग्रेस यहां लगातार तीन बार से जीत रही है। कांग्रेस के लिए यह मजबूत धरातल बना हुआ है। कांग्रेस का जातिगत समीकरण भी अब तक सफल रहने से पार्टी के लिए बाड़मेर सीट पक्ष में रही है। भाजपा चेहरे बदलने का प्रयोग - भाजपा यहां चेहरे बदलने के प्रयोग हर बार करती रही है। पिछले तीन चुनावों का गणित देखे तो मृदुरेखा चौधरी को 2008 में टिकट दिया तब कद्दावर गंगाराम चौधरी दावेदार थे। गंगाराम नाराज हुए, महापंचायत बुलाई। भाजपा दो भाग हुई और मृदुरेखा की हार हुई। - 2013 मृदुरेखा चौधरी का टिकट काटकर गंगाराम चौधरी की पोती प्रिय...

मूक-बधिर बच्चे ने गांव में जाकर इशारों में बताया, तीन बच्चे नदी में डूब गए

Image
सिणधरी उपखंड पुलिस थाना क्षेत्र के पायलाकला पंचायत समिति मुख्यालय के पास लूनी नदी में रपट के पास गुरुवार को घर से खेलने के लिए निकले तीन किशोरों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। तीनों किशोरों की ढाई घंटे पानी में रहने के कारण मौत हुई। पास में खेल रहे एक मूक बधिर बच्चे ने गांव में आकर बताया तो तब लोगों को पता चला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से तीनों किशोरों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया तीनों किशार एक दूसरे को बचाने के प्रयास में गहरा गड्ढा होने के कारण डूबे। पुलिस के अनुसार दो किशोर चचेरे भाई है व तीसरा भी इसी समाज का है। पुलिस के मुताबिक पायलाकला निवासी राहुल (15) पुत्र बंशलाल प्रजापत, विकास (16) पुत्र भारमलराम प्रजापत और महेंद्र (15) पुत्र छगनाराम प्रजापत के शव मोर्चरी में रखवाए गए। परिजनों की रिपोर्ट पर शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द किए जाएंगे। ... पानी ज्यादा होने के कारण डूबे जानकारी के अनुसार तीनों विद्यार्थी एक ही सरकारी विद्यालय पायलाक...

स्कूलों में अब खेलों का महाकुंभ, नवम्बर तक चलेंगी प्रतियोगिताएं

Image
बाड़मेर. ग्रामीण व शहरी ओलम्पिक खेलों के बीच अब स्कूलों में भी खेलों की धूम रहेगी। माध्यमिक शिक्षा के तहत 17 व 19 आयु वर्ग की प्रतियोगिताएं चार समूह में होंगी। इसको लेकर खेल पंचाग जारी किया गया है। प्रतियोगिताओं का आगाज विद्यालय स्तर पर 24 अगस्त से होगा जबकि समापन 8 नवम्बर को राज्य स्तर पर होगा। निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर राजस्थान ने विद्यालयी खेलों को लेकर पंचाग जारी किया है। इसमें चार समूह बनाए गए है जिसमें प्रथम समूह में हॉकी, हैंडबॉल, कुश्ती सहित दस खेल, द्वितीय समूह में बॉक्सिंग, बैडमिंटन, फुटबॉल सहित 11 खेल तथा तृतीय समूह में राइफल शुटिंग, लॉन टेनिस सहित 11 खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी। चतुर्थ समूह में एथलेटिक्स का आयोजन होगा। यह भी पढ़ें: वर्क बुक से होगी पढ़ाई, शिक्षक करेंगे मॉनिटरिंग यह रहेगा कार्यक्रम विद्यालय स्तर पर प्रथम से चतुर्थ समूह की प्रतियोगिताएं 24 से 31 अगस्त तक होंगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम समूह 8 से 12 सितम्बर, द्वितीय समूह की 19 से 23 सितम्बर, तृतीय समूह की 24 से 29 सितम्बर व चतुर्थ समूह की प्रतियोगिताएं 23 से 27 अक्टूबर तक होंगी। राज्य स्त...

नए जिलों के ​शिक्षक पाएंगे राज्य स्तर पर सम्मान, घर में बढ़ेगा मान

Image
बाड़मेर. प्रदेश के 17 जिलों में शिक्षक दिवस पर सम्मानित होने वाले शिक्षक गर्व से यह कह पाएंगे कि वे जिला स्तर पर पहले सम्मानित होने वाले शिक्षक हैं। कुछ दिन पूर्व जारी आदेश में 33 जिलों में ही सम्मान समारोह आयोजित करने के आदेश थे लेकिन अब संशोधित आदेश में सभी 50 जिलों में सम्मान समारोह के आदेश हुए हैं। गौरतलब है कि राजस्थान पत्रिका ने मुद्दे को लेकर 11 अगस्त के अंक में नए जिलों के शिक्षकों को नहीं मिलेगा सम्मान, करना होगा अगले साल का इंतजार शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इस पर अब निदेशालय माध्यमिक शिक्षा बीकानेर ने संशोधित आदेश जारी किया है।शिक्षक दिवस पर होने वाले सम्मान समारोह को लेकर पूर्व में जारी आदेश में नए जिलों को शामिल नहीं किया गया था। यह भी पढ़ें: गांव ने दी शाबासी पर विभाग ने थमा दिया नोटिस, वजह रही ये इतने शिक्षकों को सम्मान ब्लॉक स्तर पर 3, जिला स्तर पर 3 व राज्य स्तर पर तीन शिक्षकों को प्रत्येक जिले से सम्मानित किया जाएगा। इस हिसाब से अब 50 जिलों से राज्य स्तर पर 150, जिला स्तर पर 150 का सम्मान होगा। ब्लॉक स्तर पर 1074 शिक्षक सम्मानित होंगे। बात यह नए जिले के प...

679 प्रतिभाओं को मिले राज्य मंच, वजह है यह

Image
बाड़मेर. एपीजे अब्दुल कलाम आजाद व्यक्तित्व विकास योजना के तहत प्रदेश के 670 बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए राज्य स्तरीय मंच मिलेगा। वे वाद-विवाद, निबंध व देशभक्ति गीतों पर आधारित प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेंगे। इसके दो समूह कक्षा पांच से आठ व नौ से बारह के बनेंगे।बच्चों में साहित्य गतिविधियों व सांस्कृतिक लोक कलाओं प्रतियोगिताओं के आधार पर वाद विवाद हिंदी व अंग्रेजी, निबंध प्रतियोगिता हिंदी व अंग्रेजी व देशभक्ति एकल गीत का आयोजन होगा। इसके पूर्व के 33 जिलों के आधार पर चयन होगा जिसमें बीस-बीस के हिसाब से 660 विद्यालय राजकीय सरकारी विद्यालयों से चयनित होंगे। वहीं, पू्रे प्रदेश से विवेकानंद मॉडल स्कूल से दस विद्यार्थी चयनित होंगे। इसको लेकर दो समूह बनाए गए हैं जिसमें पांचवीं से आठवीं व नवीं से बारहवीं के छात्र भाग लेंगे। मॉडल स्कूल में आठवीं से बारहवीं एक ही समूह होगा। यह भी पढ़ें: स्कूल खुलने से कुछ नहीं होगा, पढ़ाने वाले भी तो दो यह रहेगा कार्यक्रम- ब्लॉक स्तर पर 23 से 30 अगस्त तक प्रतियोगिताएं होंगी जिसमं दो-दो विद्यार्थियों के हिसाब से बीस प्रतिभागी चयनित होंगे। जिला स्तर प...

बाड़मेर में डेंगू ने लगाई छलांग, 4 दिन में मिले 12 पॉजिटिव केस

Image
बाड़मेर जिले में मलेरिया की रफ्तार थम नहीं रही है, इस बीच अब डेंगू ने भी फन उठा लिया है। काफी दिनों से नए केस नहीं आ रहे थे, लेकिन पिछले चार दिनों में ही कुल 12 नए पॉजिटिव मिले है। लगातार डेंगू के केस सामने आने से विभाग की चिंता बढ़ी है। मौसमी बीमारियों ने थार को पूरी तरह से जकड़ लिया है। अस्पतालों में सबसे अधिक मरीज बुखार, टाइफाइड, वायरल और आईफ्लू के आ रहे है। करीब 70 फीसदी ओपीडी ऐसे ही मरीजों की है। परिवार में एक व्यक्ति के बीमार होने पर अन्य भी चपेट में आ रहे है। सरकारी के साथ निजी अस्पतालों में भी मौसमी बीमारियों के मरीजों की भरमार है। खांसी और गले की खराश के मरीजों में बढ़ोतरी डेंगू और मलेरिया के साथ मौसमी बीमारियों में खांसी और गले की खराश और दर्द से पीड़ित रोगियों की ओपीडी में संख्या बढ़ रही है। इसमें बड़े और बच्चों के साथ युवा भी शामिल है। चिकित्साकर्मी भी बीमारियों की चपेट में आ रहे है। मलेरिया : पहुंच चुका 600 के पास बाड़मेर जिले में मलेरिया मरीजों का आंकड़ा 20 अगस्त को 592 पर पहुंच गया। पिछले 16 अगस्त की रिपोर्ट में पीड़ितों की कुल संख्या 556 थी। चार दिनों में 36 नए के...

अहमदाबाद से बाड़मेर आ रही निजी बस पलटी, 20 यात्री घायल

Image
अहमदाबाद से रवाना होकर बाड़मेर आ रही बस रविवार सुबह हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार बस पलटने से करीब 20 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। एक साथ बड़ी संख्या में घायल आने अफरा-तफरी मच गई। जानकारी अनुसार निजी बस अहमदाबाद से बाड़मेर के गिड़ा जा रही थी। इस दौरान टायर फटने से बाड़मेर के सदर थाने के खेतसिंह की प्लाऊ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 68 पर पलट गई। हादसे के बाद सवारियां मदद मांगने को चिल्लाने लगी। इस बीच आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इस से सवारियों को निकालकर निजी वाहनों और एंबुलेंस से अस्पताल लेकर आए। यहां पर एसडीएम भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने बताया कि करीब 20 यात्री घायल हुए है। कुछ को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। तीन यात्री गंभीर घायल हादसे में तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका उपचार किया जा रहा है। वहीं कुछ अन्य यात्रियों के भी चोटें आई है। यात्रियों के मुताबिक हादसा बस का टायर फटने से हुआ। बस काफी रफ्तार में थी। टायर फटने के बाद बस लहराकर पलट गई। source https://www.patrika.com/barmer-news/rajasthan-bus-accident-8441102/

Motivational Story: मां ने चूड़िया बेचकर बेटे को सीआरपीएफ में बनाया SI, खुशी से झूम उठा परिवार

Image
बाड़मेर. Motivational Story: जीवन में संघर्ष करते हुए अपने बेटे को पढ़ाया और काबिल बनाते हुए जब इंस्पेक्टर के लिए चयनित हुआ तो माता-पिता के लिए यह दिन उनके जीवन का सबसे खास बन गया। बेटा सीआरपीएफ में एसआई सलेक्ट हुआ तो घर में हर कोई खुशी से झूम उठा। मां ने चूडिय़ां बेचकर और पिता की कड़ी मेहनत का नतीजा है कि बेटा राहुल अफसर बना है। सीआरपीएफ में एसआई पद पर चयनित राहुल के पिता जालाराम के अनुसर बच्चों को पढ़ाने के लिए उन्होंने और पत्नी कमला अलग-अलग जगह पर चूडिय़ां व कपड़े बेचते है। राहुल की मां बाड़मेर में जिला अस्पताल के सामने फुटपाथ पर चूडिय़ां बेचती है। वहीं पास में ही तिलक बस स्टैंड में पिता भी चूडिय़ां बेचने का काम करते है। कमाई कम होती है, लेकिन फिर भी बच्चों को पढ़ाने और आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं रखी। इसी का नतीजा है कि आज बेटे की सफलता पर नाज है। यह भी पढ़ें : Motivational story: इस कारण दोनों भाइयों को मिल गई सीधे सरकारी नौकरी, अब एक भाई रेलवे में तो दूसरा बैंक में करता है काम सफलता का श्रेय माता-पिता को नव चयनित राहुल का सपना था कि एक दिन वह भी सैनिक की वर्दी पहने जो पूरा...

पशु को बचाने के प्रयास में कैंपर पलटी, 5 सवार गंभीर घायल

Image
बाड़मेर के चौहटन सरूपे का तला सडक़ मार्ग पर गुरुवार शाम कैम्पर पलटने से पांच सवार गंभीर घायल हो गए। सडक़ पर अचानक पशु आने के कारण हुआ। चालक ने पशु को बचाने का प्रयास किया, इस बीच वाहन पलट गया। बुलेरो के पलटने की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों ने 108 एम्बुलेंस एवं पुलिस को घटना की जानकारी दी तथा सभी घायलों को तत्काल चौहटन अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर चौहटन पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों का इलाज शुरू करवाया, हादसे में घायल हुए लोगों में से दो जनों के हाथ पैर फ्रेक्चर हुए है वहीं तीन अन्य को भी गंभीर चोटें आई है। पुलिस ने बताया कि चौहटन अस्पताल में घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद पांच जनों को बाड़मेर रेफर किया गया है। दो सवार को गंभीर चोटें आई पुलिस के अनुसार ताराराम पुत्र सूराराम मेगवाल निवासी गुमाने का तला के हाथ व पैर फ्रेक्चर हुए हैं वहीं मंगलसिंह पुत्र जानसिंह निवासी गुमाने का तला के हाथ में फ्रेक्चर है। हादसे में कैंपर सवार अणदाराम पुत्र कालूराम मेगवाल, बाबूराम पुत्र मोटूराम मेगवाल व भेराराम पुत्र सूराराम मेगवाल गंभीर चोटें लगी है। जिन्हें बाड़मेर रेफर किया गया है। जा...

Raksha Bandhan 2023: 30 अगस्त को भद्रा समाप्ति के बाद बांधी जा सकती है राखी

Image
बहन-भाई के स्नेह का पर्व राखी पर इस बार भद्रा का साया है। पूर्णिमा तिथि दो दिन होने के कारण रक्षाबंधन को लेकर असमंजस की स्थिति है। शास्त्र अनुसार उदित तिथि को ही श्रेष्ठ माना जाता है। पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त को शुरू होकर 31 अगस्त सूर्योदय तक रहेगी। ज्योतिषियों के मतानुसार 30 अगस्त को राखी पर भद्रा है, लेकिन रात 9 बजे भद्रा समाप्ति के बाद पर्व मनाया जाएगा। शहर के मंदिरों में रक्षाबंधन इसी दिन रहेगा। पंडितों के अनुसार पूर्णिमा तिथि 31 अगस्त को बहुत ही कम समय के लिए है। इसलिए 30 अगस्त को रात्रि में शुभ मुहूर्त में राखी बांधना उचित है। ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि भद्रा दोष होने पर राखी नहीं बांधी जा सकती है। इस बार पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त को है, इसी के साथ भद्रा भी रहेगी। भद्रा समाप्त होने के बाद रात्रि में राखी बांधना शुभ है, इस दिन धनिष्ठा नक्षत्र भी रहेगा। इसलिए 30 अगस्त को रात्रि 9.02 से 11. 13 बजे तक रक्षाबंधन का श्रेष्ठ मुहूर्त है। बाजार में हो रही तैयारियां शहर के बाजरों में रक्षाबंधन की तैयारियां शुरू हो गई है। कई स्थानों पर राखी की दुकानें लग चुकी है। अलग-अलग प्रकार की राख...

राजस्थान में होमगार्ड जवान की बोलिंग पर फिदा हुई मुम्बई इंडियन्स, तारीफ करते नहीं थक रहे यूजर्स, वीडियो वायरल

Image
बाड़मेर/ पत्रिका. Viral Video: सीमावर्ती हरसाणी गांव के एक होमगार्ड के जवान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें जवान जयपुर में स्वतंत्रता दिवस की परेड के दौरान मिली 15 मिनट के ब्रेक में सवाई मानसिंह स्टेडियम में नेट प्रेक्टिस करते दिख रहे है। इतनी जबरदस्त बोलिंग देख वे हाथों हाथ इतने वायरल हो गए कि मुम्बई इंडियन्स टीम उन पर फिदा हुई। क्रिकेट की कई हस्तियों ने भी उनको बधाई दी है। हरसाणी गांव के दुर्जनसिंह पुत्र स्वरूपसिंह भाटी होमगार्ड जवान है। स्वतंत्रता दिवस की परेड में भाग लेने के लिए प्रेक्टिस के लिए सवाई मानसिंह स्टेडियम में थे। इस दौरान परेड प्रेक्टिस में ब्रेक मिला तो पास में क्रिकेट की नेट प्रेक्टिस कर रहे खिलाड़ियों के पास खड़े हुए। क्रिकेट का शौक रखने वाले इस होमगार्ड जवान ने कहा कि वो बोलिंग करेंगे। खिलाड़ियों ने कहा कि यह मुश्किल है, आप नहीं टिक पाओगे। दुर्जनसिंह ने चैैलेंज स्वीकार कर लिया और जब बोलिंग की तो उनके दांतों तले अंगुली आ गई। इस दौरान उनके साथी ने वीडियो बना लिया और इसकी रील बनाकर वायरल की। मुम्बई इंडियन्स टीम फिदा इस रील को देखकर मुम्बई इंडियन्स की टीम फिदा हो...

होमगार्ड जवान की बोलिंग पर टीम मुम्बई इंडियन्स फिदा

Image
गडरारोड़ पत्रिका. सीमावर्ती हरसाणी गांव के एक होमगार्ड के जवान जयपुर में स्वतंत्रता दिवस की परेड के दौरान मिली 15 मिनट की ब्रेक में सवाई मानसिंह स्टेडियम में नेट प्रेक्टिस कर रहे क्रिकेट टीम को बोलिंग क्या की, वे हाथों हाथ इतने वायरल हो गए कि मुम्बई इंडियन्स टीम उन पर फिदा हुई। क्रिकेट की कई हस्तियों ने भी उनको बधाई दी है। हरसाणी गांव के दुर्जनङ्क्षसह पुत्र स्वरूपसिंह भाटी होमगार्ड जवान है। स्वतंत्रता दिवस की परेड में भाग लेने के लिए प्रेक्टिस के लिए सवाई मानसिंह स्टेडियम में थे। इस दौरान परेड प्रेक्टिस में ब्रेक मिला तो पास में क्रिकेट की नेट प्रेक्टिस कर रहे खिलाडिय़ों के पास खड़े हुए। क्रिकेट का शौक रखने वाले इस होमगार्ड जवान ने कहा कि वो बोलिंग करेंगे। बकौल दुर्जन खिलाडिय़ों ने कहा कि यह मुश्किल है, आप नहीं टिक पाओगे। दुर्जन ने चैैलेंज स्वीकार कर लिया और जब बोलिंग की तो उनके दांतों तले अंगुली आ गई। इस दौरान उनके साथी ने विडियो बना लिया और इसकी रील बनाकर वायरल की। मुम्बई इंडियन्स टीम फिदा इस रील को देखकर मुम्बई इंडियन्स की टीम फिदा हो गई और इस पर कई कमेंट आने लगे। देखते ही देखते ...

अगर आप भी पाना चाहते हैं Indian Air Force में जॉब, तो आपके पास बचे हैं बस इतने दिन

Image
बाड़मेर। भारतीय वायुसेना में अग्निपथ स्कीम के अंतर्गत अग्नीवीर वायु भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 17 अगस्त तक होंगे। विंग कामांडर अभिषेकसिंह ने बताया कि इच्छुक अविवाहित पुरुष एवं महिला अभ्यार्थी भर्ती से सम्बंधित सभी नियमों की विस्तार से जानकारी भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- IMD Monsoon Alert: आखिरकार मानसून ने दिया बड़ा झटका, इतने दिनों का लगा ब्रेक, सामने आई बड़ी जानकारी इस भर्ती के लिए 27 जून 2003 से 27 दिसम्बर 2006 के बीच जन्मे अविवाहित पुरुष एवं महिला उम्मीदवार पात्र होंगे। 12वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा विज्ञान संकाय में गणित, भौतिक, और अंग्रेजी विषय के साथ एव कला तथा वाणिज्य संकाय में किसी भी विषय के साथ 50 फीसदी अंकों के साथ अंग्रेजी विषय में भी 50 फीसदी अंक होना अनिवार्य है या 03 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक या 02 वर्षीय वोकेशनल कोर्स पास अभ्यार्थी आवेदन के पात्र हैं। यह भी पढ़ें- IMD Rain Forecast: इस जगह पर मेहरबान है मानूसन, झमाझम हो रही बारिश, धुंध में डूब गया शहर वहीं श्री अग्रसेन शिक्षण संस्थान संचलित श्री एवीएम इंग्ल...

अगर आपके घर में किसी को भी हुई ये बीमारी तो पूरे परिवार का होगा टेस्ट, एक्शन में स्वास्थ्य विभाग

Image
बाड़मेर। मलेरिया और मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर जिला स्वास्थ्य भवन बाड़मेर में जिला एवं खण्ड स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें विशेष रूप से मलेरिया को नियंत्रण करने को निर्देश दिए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सी एस गजराज ने कहा कि हमारा स्वास्थ्य, हमारी जिम्मेदारी अभियान के तहत निर्धारित गतिविधियों का आयोजन करें। यह भी पढ़ें- जिस झील से पानी पीता है पूरा शहर, वहां से बस 2 दिन में निकलीं इतनी लाशें, पुलिस भी हैरान स्वास्थ्य विभाग के एमपीडब्ल्यू, एम.आई, आशा एवं एएनएम को एंटीलार्वल गतिविधियों, मच्छरों, डेंगू व लार्वा के संबंध में आमजन को जागरूक करने को निर्देशित किया। सभी बीसीएमओ को निर्देशित किया गया कि मलेरिया पॉजिटिव केस को आरटी शुरू करने व पूर्ण करने वाले का नाम तथा आरटी का प्रमाण पत्र सम्बंधित चिकित्सा अधिकारी से सत्यापित होना चाहिए। ब्लड स्लाइड बढ़ाने के साथ ही सेंटर तक शीघ्र पहुंचाने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- IMD Rain Alert: मौसम विभाग का ताजा अपडेट, 16 अगस्त तक हिल स्टेशन बनी रहेगी ये जगह, होगी झमाझम बारिश ग्राम सभाओं में भरवाएं शपथ पत्र ...

एक दिन की नवजात बोल पाती तो शायद यही कहती...मेरा क्या कसूर है मां...गठरी में बांधकर क्यों छोड़ रही हो

Image
बालोतरा शहर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक दिन की नवजात को साड़ी में बांधकर लावारिस छोड़ दिया गया। घटना बालोतरा के राजकीय नाहटा अस्पताल परिसर की है। यहां पार्किंग के टीनशेड के पोल पर बुधवार दोपहर में साड़ी में लिपटी नवजात मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार दोपहर में एंबुलेंस 108 का चालक ओमप्रकाश माली अस्पताल की पार्किंग में पहुंचा तो बच्चे के रोने की आवाज आई। इधर-उधर देखा तो कहीं कोई नजर नहीं आया। पार्किंग के टीनशेड के एक पोल पर साड़ी की गठरी बंधी हुई नजर आई और मासूम के रोने की आवाज सुनाई दी। इस बीच वहां काम कर रहे युवक प्रदीप और पूरण पहुंचे। उन्होंने साड़ी में लिपटी बच्ची को नीचे उतार कर तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया। एक दिन पहले हुआ है जन्म अस्पताल में वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ कमल मूंदड़ा ने नवजात की जांच की। चिकित्सक के अनुसार बच्ची का जन्म एक दिन पहले हुआ है। उसके शरीर पर कांटों की कुछ खरोचें भी लगी हैं। वजन 2 किलो 200 ग्राम है। उपचार के बाद वह स्वस्थ है। इस बीच सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और सीसीटीवी से जांच पड़ताल कर खोजबीन शुरू की। लेकिन कोई...

ट्रेन में सफर करने वालों की बढ़ी मुश्किलें, 30 सितंबर के बाद नहीं हो रहा रिजर्वेशन

Image
बालोतरा. मुंबई व सुदूरवर्ती प्रदेशों का सफर करने वाले मारवाड़ी समाज को रेल में सफर करने की मुश्किलों से दो चार होना पड़ रहा है। हालांकि रेलवे ने एक साल पहले बाड़मेर से मुंबई के लिए सीधे होली-डे स्पेशल शुरू की थी, लेकिन अब 30 सितंबर के बाद इसमें रिजर्वेशन नहीं किया जा रहा है। इधर यह ट्रेन संचालित करने या नहीं करने को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। जानकारी के अनुसार होली डे स्पेशल सप्ताह में 4 बार संचालित होती है। यह बांद्रा से हर शुक्रवार शाम 7:30 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 1:45 बजे बाड़मेर पहुंचती है। यह ट्रेन इसी दिन रात 9 बजे बाड़मेर से रवाना होकर 3:45 बजे बांद्रा पहुंचती है। मुसाफिरों का कहना है कि आने- जाने का समय सुविधाजनक नहीं होने से ट्रेन यात्रियों से खचाखच रहती है। इस संबंध में जोधपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा को फोन लगाया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। ट्रेन होना जरूरी आगामी महीनों में नवरात्रा, दशहरा, दीपावली, विधानसभा चुनाव व सावे हैं। इनमें शामिल होने के लिए लोग अग्रिम आरक्षण करवाते हैं, ताकि टिकट कन्फर्म होने पर परेशानी नहीं हो। ट्रेन की सख्त जरूरत ...

थ्री व्हीलर को पीछे से टक्कर मारकर भागा कार चालक, दो मासूम बच्चियों सहित तीन महिलाएं घायल

Image
नेशनल हाइवे 325 पर मोकलसर और रमणिया के बीच पेट्रोल पंप के पास एक थ्री व्हीलर और कार की टक्कर में पांच जने घायल हो गए। पुलिस के अनुसार जालौर के बिशनगढ़ से बालोतरा की तरफ से जा रही एक थ्री व्हीलर को पीछे से आ रही एक क्रेटा गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे टैक्सी सड़क से नीचे खाई में गिर गई और कार चालक तेज गति से वाहन भगा कर सिवाना की तरफ ले गया। टैक्सी में सवार बालोतरा निवासी संगीता पत्नी करण भारती गोस्वामी (18), मधु (18) पत्नी बुद्ध भारती गोस्वामी ,उषा (25) पत्नी खानपुरी गोस्वामी ,डिंपल (12) पुत्री सगन भारती और ललित (3) पुत्र बुद्ध भारती गोस्वामी घायल हो गए। दर्शन कर अपने गांव बालोतरा लौट रहे थे पुलिस के मुताबिक बालोतरा निवासी गोस्वामी परिवार सावन के सोमवार के कारण बिशनगढ़ से दर्शन कर अपने गांव बालोतरा लौट रहे थे कि तभी पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी । आसपास के ग्रामीण और वाहन चालकों ने सभी घायलो को 108 एंबुलेंस की सहायता से मोकलसर प्राथमिक चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सा प्रभारी डॉ आकाश बोड़ा व कानसिंह सिसोदिया ने प्राथमिक उपचार कर घायलों को बालोतरा रैफर किया। मोकलसर पुलिस चौकी से रेव...

सरकारी स्कूल के टांके में गिरने से मासूम छात्र की मौत

Image
बाड़मेर. जिले के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सोखरू में सोमवार को पानी के टांके में गिरने से 7वीं कक्षा के मासूम छात्र की डूबने से मौत हो गई। हादसे के वक्त छात्र बाल्टी से टांके से पानी निकाल रहा था। इस दौरान पैर फिसलने से वह टांके में गिर गया। घटना सोमवार सुबह 11 बजे की बताई जा रही है। ग्रामीण थाना पुलिस के अनुसार मृतक के चाचा भानाराम ने रिपोर्ट दी कि उसका भतीजा विक्रम (14) पुत्र लच्छाराम निवासी दूदाबेरी सोखरू सोमवार को स्कूल में टांके से पानी निकाल रहा था, इस दौरान पैर फिसलने से वह टांके में गिर गया। उसे अस्पताल लेकर गए, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। निकालने में लग गए 30 मिनट से ज्यादा छात्र के टांके में गिरने पर अन्य छात्र मदद को लेकर चिल्लाने पर एक शिक्षक वहां पहुंचा। मासूम को निकालने के लिए मशक्कत शुरू की गई, लेकिन टांका काफी गहरा और पानी से भरा होने के कारण कुछ नजर नहीं आ रहा था। इस बीच सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी निकालने की कोशिश की। हादसे के करीब 30 मिनट बाद उसे लोहे के सरिए की मदद से बा...

Virendradham Hostel Barmer: सफलता के लिए दृढ़ संकल्प, स्वाध्याय, पूर्ण निष्ठा व वैज्ञानिक सोच की आवश्यकता - डॉ पंवार

Image
Virendradham Hostel Barmer: बाड़मेर. आज का युग तकनीक का युग है, इस युग में विद्यार्थियों के लिए तकनीक का ज्ञान अति आवश्यक है। उन्हें समय के साथ सदैव अद्यतन रहना चाहिए। विरेन्द्र धाम छात्रावास में आयोजित मार्गदर्शन सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए आरपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त आइएएस ललित के. पंवार ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि ‘ज्ञान ही ताकत है’। अपने ज्ञान का सदुपयोग करते हुए योग्यतम व रूचिकर कार्य व लक्ष्य का चयन करें। किसी भी कार्य को आज और अभी से शुरू कर दें। सफलता के लिए दृढ़ संकल्प, स्वाध्याय, पूर्ण निष्ठा व वैज्ञानिक सोच की आवश्यकता होती है। सफलता में साधनों की कमी कभी आड़े नहीं आती है, यदि साधना पूर्ण निष्ठा से की गई हों। उन्होंने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए आरपीएससी अध्यक्ष रहते हुए संस्थागत सुधारों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आरपीएससी देश की पहली संस्था है जहां ऑनलाइन उत्तर पुस्तिका की जांच होती है। उन्होंने विद्यालय व महाविद्यालय स्तर पर कौशल मित्र बनाने की आवश्यकता जताई जो आज के युग में विद्यार्थियों का कौशल के क्...

इस भवन के खुले ताले तो बालिकाओं को मिले अप-डाउन में राहत, कारण है यह

Image
रिपोर्ट- पवन आचार्य पाटोदी. बाड़मेर जिले के पंस मुख्यालय पाटोदी पर भवन निर्माण के बाद भी आवासीय बालिका छात्रावास शुरू नहीं हो पाया है। दो करोड़ का बना आलीशान भवन धूल फांक आ रहा है। गौरतलब है कि मुख्यालय पर वित्तीय वर्ष 2020-21 में बालिकाओं के लिए कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्रावास स्वीकृत हुआ था, जिसमें भवन निर्माण के लिए दो करोड़ की राशि स्वीकृत हुई थी। पाटोदी मुख्य बस स्टैंड के बाहरी चौराहे के पास सुविधाओं से युक्त भवन निर्माण का कार्य पूर्ण हो गया है। फिर भी इस वर्ष छात्रावास के विधिवत संचालित नहीं होने से दूरदराज ढाणियों से आने वाली बालिकाएं बसों व अन्य साधनों में सफर करने को मजबूर हैं। पाटोदी तक विद्यालय पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय राउबामावि में 350 छात्राएं अध्ययनरत हैं। आसपास क्षेत्र की बालिका माध्यमिक विद्यालय नहीं होने से सभी बालिकाएं यहां मुख्यालय पर पहुंच रही है। यह भी पढ़ें: साहेब स्कूल खुलने से कुछ नहीं होगा, पढ़ाने वाले भी तो दो इनका कहना है इस कस्तूरबा आवासीय विद्यालय को विधिवत संचालित किया जाए तो बालिकाओं को सुविधा मिलेगी। स्थानीय जनप्रतिन...

पिकअप-मिनी बस में जोरदार भिड़ंत, 19 घायल, एक की मौत

Image
बाड़मेर-चौहटन रोड पर उण्डखा के पास रविवार देर शाम पिकअप और मिनी बस में जोरदार भिड़ंत में 19 लोग घायल हो गए और एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में वाहनों के परखचे उड़ गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लम्बा जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों की मदद से घायलों को राजकीय जिला अस्पताल पहुंचाया। सदर थाना प्रभारी बगड़ूराम ने बताया कि बाड़मेर से सवारियों से भरी बस चौहटन की तरफ जा रही थी, वहीं सामने से आ रही पिकअप में भिड़ंत हो गई। हादसे में 19 लोग घायल हो गए। वहीं पिकअप चालक गणपत (35) पुत्र भीखाराम मेघवाल निवासी अंबेडकर कॉलोनी बाड़मेर की अस्पताल में मौत हो गई। पिकअप गाड़ी स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण की बताई जा रही है। पुलिस दोनों वाहनों को जब्त कर थाने लाई है। सवारियों से भरी थी मिनी बस चौहटन जा रही बस सवारियों से भरी हुई थी, ऊपर तक यात्री बैठे थे। टक्कर इतनी तेज थी बस पलट गई और परखचे उड़ गए और व्हील अलग हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग मदद मांगने के लिए चिल्लाते रहे। आसपास के ग्रामीण ने मदद की और पुलिस को सूचना देने पर थाना प्रभारी घटना स्थल पहुंचे। इस दौरान दोनों तरफ...

पीएमओ से वृद्ध बोले...देहदान घोषणा का फार्म भरना है और तीन दिन बाद ही देहदान का संकल्प पूरा

Image
राजकीय मेडिकल कॉलेज बाड़मेर को तीसरा देहदान मिला है। देहदान की ईच्छा जाहिर करने वाले वृद्ध सवाई की मृत्युपरांत परिजनों ने मंगलवार को मेडिकल कॉलेज को मृतक की देह सौंपी। जानकारी के अनुसार बिशाला निवासी 78 साल के सवाईराम पुुत्र टीकमाराम ने तीन दिन पहले ही मेडिकल कॉलेज को मृत्यु के बाद देहदान करने की ईच्छा जाहिर की थी। वे पीएमओ कार्यालय से आवेदन भी लेकर गए थे, लेकिन भर नहीं पाए। इस बीच उनकी मृत्यु के बाद मृतक की ईच्छा अनुसार परिजन ने उनकी देह मेडिकल कॉलेज के सुपुर्द की। उल्लेखनीय है कि ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले सवाईराम ने जनकल्याण की भावना और चिकित्सा शिक्षा के लिए अपनी देहदान करने की ईच्छा बताई थी। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बी.एल. मंसुरिया ने कहा कि देहदान बहुत बड़ा नेक कार्य है। मृत देह का उपयोग चिकित्सा अध्ययन एवं शोध कार्य के लिए होता है। इस दौरान मेडिकल कालेज के शैक्षणिक प्रभारी डॉ. दीपक तंवर, एनोटॉमी विभागाध्यक्ष डॉ. अभिजीत जोशी, डॉ. मुकेश फुलवारिया आदि मौजूद रहे। source https://www.patrika.com/barmer-news/body-donation-8408243/

यातायात के बीच दौड़ता रहा पत्थरों से ओवरलोड डम्पर, पुलिस तैनात, फिर भी रोका नहीं...

Image
बाड़मेर शहर के यातायात में जरा संभल कर चलें, यहां कब कौनसा वाहन कैसे आ जाएगा पता नहीं चलेगा। नियम से चलने वालों के लिए भी यहां हर राह पर खतरे भरे हुए है। ऐसा ही एक दृश्य शहर के सिणधरी चौराहे पर दिखा। यहां व्यस्ततम यातायात के बीच पत्थरों से ओवरलोड डम्पर बीच सडक़ दौड़ते हुए निकल रहा था। डम्पर में क्षमता के काफी ऊपर तक भरे पत्थर से एक भी खिसकने पर आसपास चल रहे वाहनों और राहगीरों पर ही गिरना तय था। क्षतिग्रस्त सड़क पर दौड़ रहा डम्पर वाहन चालकों के लिए किसी खतरे से कम नहीं रहा। कई वाहन चालकों ने समझदारी दिखाते हुए दूरी बनाकर रखी। यातायात सिपाही बोला...डम्पर को रोकने के लिए खनिज विभाग वाले चौराहे पर एक सिपाही को जब पत्थरों से भरे ओवरलोड डम्पर को रोकने के लिए कहा तो वह बोले...इसके लिए खनिज विभाग वाले है, उनका ऑफिस यहां से कुछ दूरी पर ही है। यातायात को सुचारू और सुरक्षित संचालन के लिए चौराहे पर तैनात एक सिपाही का यह जवाब गैर जिम्मेदाराना था। व्यस्त यातायात के बीच चलते इस तरह के खतरे को रोकने की जिम्मेदारी फिर किसकी बनती है, यह बड़ा सवाल हो गया। source https://www.patrika.com/barmer-news/...