ट्रेन में सफर करने वालों की बढ़ी मुश्किलें, 30 सितंबर के बाद नहीं हो रहा रिजर्वेशन


बालोतरा. मुंबई व सुदूरवर्ती प्रदेशों का सफर करने वाले मारवाड़ी समाज को रेल में सफर करने की मुश्किलों से दो चार होना पड़ रहा है। हालांकि रेलवे ने एक साल पहले बाड़मेर से मुंबई के लिए सीधे होली-डे स्पेशल शुरू की थी, लेकिन अब 30 सितंबर के बाद इसमें रिजर्वेशन नहीं किया जा रहा है।

इधर यह ट्रेन संचालित करने या नहीं करने को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। जानकारी के अनुसार होली डे स्पेशल सप्ताह में 4 बार संचालित होती है। यह बांद्रा से हर शुक्रवार शाम 7:30 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 1:45 बजे बाड़मेर पहुंचती है। यह ट्रेन इसी दिन रात 9 बजे बाड़मेर से रवाना होकर 3:45 बजे बांद्रा पहुंचती है।

मुसाफिरों का कहना है कि आने- जाने का समय सुविधाजनक नहीं होने से ट्रेन यात्रियों से खचाखच रहती है। इस संबंध में जोधपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा को फोन लगाया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।

ट्रेन होना जरूरी
आगामी महीनों में नवरात्रा, दशहरा, दीपावली, विधानसभा चुनाव व सावे हैं। इनमें शामिल होने के लिए लोग अग्रिम आरक्षण करवाते हैं, ताकि टिकट कन्फर्म होने पर परेशानी नहीं हो। ट्रेन की सख्त जरूरत है।

यह भी पढ़ें : Rajasthan Election: 'भारत जोड़ो' और सांसदी बहाली के बाद आज राजस्थान में गरजेंगे राहुल गांधी, कांग्रेस के चुनावी अभियान का करेंगे शंखनाद

कामकाज के लिए मुंबई आना- जाना रहता है। हम अग्रिम टिकट बनवाते हैं। अब 30 सितंबर के बाद टिकट नहीं बनने के कारण चिंतित हूं।
विनम्र मोदी, यात्री

मुंबई में बड़ा चातुर्मास है। इसमें क्षेत्र से बहुत सारे लोग शामिल हो रहे हैं। रेलवे अग्रिम आरक्षण नहीं करने से यात्री परेशान हैं।
ऋत्विक जैन, मुसाफिर

आगामी महीनों में पर्व, विवाह व चुनाव है। इनमें बड़ी संख्या में प्रवासी शामिल होंगे। केंद्रीय कृषि कल्याण राज्य मंत्री व रेलवे के उच्चाधिकारी अग्रिम आरक्षण शुरू करवाएं।
रमेश भंसाली, सदस्य, रेलवे परामर्शदात्री मंडल

यह भी पढ़ें : Weather Forecast : जारी रहेगा मानसून पर ब्रेक, ट्रफ लाइन हुई शिफ्ट... जानें फिर कब से बरसेंगे मेघ

 



source https://www.patrika.com/barmer-news/advance-reservation-not-being-done-in-barmer-mumbai-train-after-30-september-railway-consultative-board-8421691/

Comments

Popular posts from this blog

बाड़मेर ने निरस्त कर दिए 73757 और लंबित पड़े 20206

​Education Department Rajasthan: पैदल नहीं अब साइकिल चला स्कूल पहुंचेंगी 7. 5 लाख बालिकाएं

बाड़मेर में 2 दिन बाद से फिर सर्दी के तेवर होंगे तेज