Posts

Showing posts from April, 2021

वीटीएम किट खत्म, कोविड सैम्पलिंग बंद

Image
बाड़मेर. कोविड सैम्पलिंग में काम आने वाले वायरल ट्रांसपोर्ट मीडियम (वीटीएम) किट गुरुवार को अचानक खत्म हो गए। इस बीच जिला अस्पताल के दोनों नमूना संग्रहण केंद्रों पर मरीजों की लंबी कतारें लगी हुई थी। अचानक कार्मिकों ने नमूने लेने बंद कर दिए और पुराने परिसर के केंद्र पर ताला लगा दिया गया। वहीं ओपीडी के नमूना संग्रहण केंद्र से कार्मिक नदारद हो गए। जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल के दोनों केंद्रों पर सुबह ओपीडी समय से नमूने लेने शुरू किए। कार्मिकों ने बताया कि उन्हें 100 वीटीएम किट मिले थे। जब 100 मरीज हुए तो किट खत्म हो गए और मांगने पर भी नहीं मिले। इसके कारण केंद्र पर ताला लगाने के अलावा कोई विकल्प नहीं रहा। इस दौरान करीब दो घंटे ही नमूने लिए जा सके और सुबह 11.30 बजे किट खत्म होने पर नमूना संग्रणण केंद्र बंद करने पड़े। कतारें लम्बी, इंतजार करते रहे मरीज जिला अस्पताल की ओपीडी में आने वाले संदिग्ध मरीजों के लिए अलग से लिए जा नमूनों के संग्रहण केंद्र पर मौजूद लोगों को वीटीएम खत्म होने की जानकारी देकर रवाना कर दिया। वहीं पुराने परिसर में लोग केंद्र की खिड़की पर काफी देर इंतजार करते दिखे। क...

174 लोगों के लिए कोरोना सैंपल

Image
सिणधरी पत्रिका . उपखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को 174 लोगो के कोरोना सैंपल लिए गए। उपखंड क्षेत्र में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मध्य नजर संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोग व वायरल बुखार से पीडि़त लोग अस्पताल में पहुंचकर सैंपल दिलवा रहे हैं। सिणधरी मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ उमेदाराम चौधरी ने बताया कि सिणधरी उपखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में गुरुवार को जारी हुई रिपोट में कुल अलग अलग गावो में 13 पॉजिटिव मिले व ब्लॉक चिकित्सा क्षेत्र कुल 19 लोगो की रिपोट पॉजिटिव मिली है। मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि प्रति दिन कोरोना जाँच सेंपल की सख्या अधिक होने पर रिपोट में देरी हो रही है। शिव पत्रिका . सरकार की पहल पर चिकित्सा प्रशासन की ओर से लिए गए नमूनों की जांच के बाद क्षेत्र के विभिन्न गांवों से गुरुवार को पांच व्यक्ति कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए। खंड कार्यक्रम प्रबंधक मेहाराजसिंह सेजू ने बताया कि गुरुवार को जिला मुख्यालय से जारी रिपोर्ट के आधार पर शिव कस्बे से दो व राजस्व गांव थुंबली, नागड़दा व सीताराम की ढाणी से एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिले। उन्होंने बताया कि ग...

एक भारत,श्रेष्ठ भारत के तहत आसान से संस्कृति से रू-ब-रू होंगे राजस्थानी

Image
बाड़मेर. एक भारत,श्रेष्ठ भारत के तहत अब राजस्थान के विद्यार्थी आसाम की कला, संस्कृति से रू-ब-रू होंगे तो आसाम के बच्चे राजस्थान के इतिहास, गौरव की जानकारी प्राप्त करेंगे। इसके लिए दोनों प्रदेश के दस-दस विद्यालयों का चयन होगा जिसके विद्यार्थी आपस में कला, संस्कृति, इतिहास आदि की जानकारी ले सकेंगे। शिक्षा मंत्रालय नई दिल्ली की ओर से एक भारत, श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम की क्रियान्विति विद्यार्थियों के माध्यम से की जाएगी। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसके तहत यह कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य- कार्यक्रम का उद्देश्य देश के नागरिकों में भावनात्मक एकता तथा अनेकता में एकता की भावना उत्पन्न करना, केन्द्र शासित प्रदेशों व राज्यों के बीच गहन संरचित संबंध स्थापित करना, विभिन्न राज्यों की परम्पराएं, विरासत, संस्कृति, रीति-रिवाज आदि को समझना, राज्यों के बीच आपसी संबंध मजबूर करना आदि हैं। यह दी जाएगी जानकारी- एक भारत, श्रेष्ठ भारत के तहत विभिन्न भौगोलिक,सांस्कृतिक परिस्थितियों, वन्यजीवों, वनस्पतियों, संगीत, नाटक, नृत्य,फिल्म, हस्तक...

विधायक जैन पहुंचे जयपुर, बाड़मेर के लिए मांगी ऑक्सीजन व रेमेडिसीवर इंजेक्शन-

Image
बाड़मेर. राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर में लगातार बढ़ते कोविड मरीजों के चलते हालातों से निपटने की पूर्व तैयारी के तहत विधायक मेवाराम जैन बुधवार रात जयपुर रवाना हुए। गुरुवार उन्होंने मुख्यमंत्री के सचिव कुलदीप रांका से मुलाकात कर बाड़मेर अस्पताल में रेमेडिसीवर इंजेक्शन व ऑक्सीजन की व्यवस्था की मांग की। इस पर गुरुवार को तीन टन ऑक्सीजन व २०० रेमेडिसीवर इंजेक्शन बाड़मेर भेजे गए। जैन ने बताया कि बाड़मेर जिले में तमाम प्रयासों के बावजूद स्थितियां खराब हो रही है। रेमेडिसीवर इंजेक्शन की देशव्यापी कमी के चलते हॉस्पिटल में मांग के अनुरूप इंजेक्शन उपलब्ध नही हो रहे हैं। मरीजो की संख्या बढऩे से ऑक्सीजन के उपलब्ध स्रोत भी कम पड़ रहे हैं। इसी परिस्थितियों को देखते हुए उन्होंने जयपुर में मुख्यमंत्री के सचिव कुलदीप रांका से मुलाकात कर बताया कि राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर में लगातार बढ़ती मरीजों की संख्या को देखते हुए ऑक्सीजन की कमी पड़ रही है, जो स्रोत हमारे पास है उनसे ऑक्सीजन पूरी नही हो पा रही है। साथ ही रेमडिसीवर इंजेक्शन बहुत कम संख्या में उपलब्ध हो रहे हैं। उन्होंने बाड़मेर में रोजाना 6 टन ऑक्सीजन ,...

वैक्सीन से पहले युवा करें रक्तदान

Image
बाड़मेर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बाड़मेर के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर में रक्तदान किया। नगरमंत्री खिलेश शर्मा ने बताया कि रक्तदान शिविर का शुभारम्भ बाड़मेर एबीवीपी जिला संयोजक एवं जोधपुर प्रांत सहमंत्री भोमसिंह सुंदरा व जिला सहसंयोजक मनोहर चारण भादरेश की उपस्थिति में किया गया। सुंदरा ने जोधपुर प्रांत में विद्यार्थी परिषद ने मुहिम चलाकर वैक्सीन लगाने से पूर्व सभी युवाओं से रक्तदान की अपील की। हम सभी युवाओं को रक्तदान करना चाहिए।हमारा रक्तदान किसी के जीवन में काम आए। उन्होंने कहा कि हमारा रक्तदान किसी के जीवन में काम आए। इस वैश्विक महामारी में हम सब युवाओं को समाज के सुख-दुख में भागीदार रहना चाहिए। मनोहर चारण भादरेश ने कहा कि हम सभी युवाओं को रक्तदान करना चाहिए।हमारा रक्तदान किसी के जीवन में काम आए। इस वैश्विक महामारी में हम सब युवाओं को समाज के सुख-दुख में भागीदार रहना चाहिए। इस दौरान रमेशसिंह भाटी ,प्रकाशदान बारहठ, प्रशान्त खिंची, दीपक चावला,ओपी गौड़ आदि ने रक्तदान किया। source https://www.patrika.com/barmer-news/youth-donate-blood-before-vaccine-68...

दीक्षार्थी को खुद की नहीं मानव कल्याण की चिंता

Image
बाड़मेर. स्थानीय तेरापंथ भवन बाड़मेर में तेरापंथ सभा की ओर से बाड़मेर की चार मुमुक्षु बहनों का अभिनंदन किया गया। मुमुक्षु नर्मदा छाजेड़, भावना संकलेचा, विनीता संकलेचा व सोना मालू का अभिनंदन किया गया। तेरापंथ महिला मंडल व कन्या मंडल ने गीतिका की प्रस्तुति दी। तेरापंथ सभा के मंत्री गौतम बोथरा ने मुमुक्षु बहनों की जीवनी पर प्रकाश डाला। कृषि विज्ञान केंद्र गुड़ामालानी के डॉ. प्रदीप पगारिया ने बताया कि दीक्षार्थी अपना सब कुछ न्योछावर कर के संयम मार्ग पर निकले हैं। इनको भविष्य में खुद की कोई चिंता नहीं मानव कल्याण की चिंता रहती है। पगारिया ने कहा कि संयम के जीवन पर चलना कठिन कार्य है। साधु जीवन परोपकार के लिए होता है जिसका अंगीकार करना अपने आप में बड़ा बलिदान है। एडवोकेट मुकेश जैन ने भी विचार व्यक्त किए। सभा अध्यक्ष जवरीलाल चोपड़ा, रतनलाल गोलेच्छा, पुखराज बोकडि़या, राजू गोलेच्छा, गौतम भंसाली, अमृत वडेरा, नेमीचंद छाजेड़, विपुल बोथरा, चंद्रा बोकडि़या, मंजू चोपड़ा, तुलसी सिंघवी, ज्योति सिंघवी, रुचिका मालू उपस्थित थे। source https://www.patrika.com/barmer-news/convicts-do-not-concern-thems...

पशुपालक करें कोरोना गाइड लाइन की पालना

Image
बाड़मेर. कोरोना संकट के बीच पशुपालकों को पशुधन की देखभाल के दौरान कोरोना गाइड लाइन की पालना करने सहित अन्य सावधानियां की जानकारी कृषि विज्ञान केन्द्र गुड़ामालानी दी है। केन्द्र के प्रभारी डॉ. प्रदीप पगारिया ने बताया कि बाड़मेर जिला पशु बाहुल्य है, ऐसे में जिले के पशुपालकों को पशुओं के प्रबंधन और उपज के विपणन के दौरान सामान्य सावधानियां और सुरक्षात्मक उपाय रखने चाहिए। हरे चारे की एक क्यारी में कटाई करते समय आपस में कम से कम 5 से 6 फीट की दूरी बनाने के साथ पशुपालक मास्क का उपयोग अवश्य करें। उचित अंतराल पर अपने हाथ साबुन से धोते रहें। पशुओं को संभालने, दूध पिलाने, दूध क्रय-विक्रय करने के दौरान दूरी बनाए रखें। खेत में उचित हद तक और जांच के बाद ही स्वस्थ पशुधन श्रमिकों को कार्य में सलग्न करें। पगरिया ने बताया कि सभी मशीनों और बर्तनों को नियमित अंतराल पर साफ करते रहें। सभी परिवहन वाहनों, टाट की बोरियों को साफ किया जाना चाहिए। दूध की बिक्री के दौरान सामाजिक दूरी बनाए रखें। खेत में कार्य करने के समय गर्मी का विशेष ध्यान रखते हुए खूब पानी पिएं, डेरी और पोल्ट्री फार्म के संचालन को पूरा करने क...

बाड़मेर में पिछले 24 घंटे में 11 मौतें, 237 नए केस

Image
बाड़मेर. कोविड के मामलों में बढ़ोतरी के साथ ही मौतों का आंकड़ा अब भयावह हालात को बयां कर रहा है। जिले में पिछले 24 घटों में 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं 237 नए केस सामने आए हैं। जिले में संक्रमितों की बाढ़ आ रही है। रोज के दो से अधिक पॉजिटिव मिलने और अस्पताल पहुंचने से संसाधन सीमित हो रहे हैं। जिला अस्पताल पहले से ही नो बेड की स्थिति में है। अस्पताल का शायद ही कोई परिसर छूटा हो जहां पर संक्रमित भर्ती नहीं मिले, जो कक्ष कभी नहीं खुले वहां पर भी मरीजों को भर्ती किया गया है। पहली बार एक साथ 24 घंटे में 11 को लील गया कोरोना जिले में कोविड से लगातार मौतें हो रही है। लेकिन पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 11 लोगों की मौतें हुई है और इसकी जानकारी सीएमएचओ की ओर से जारी रिपोर्ट में दी गई है। इसके साथ ही अब कुल मौतों का आंकड़ा 113 पर पहुंच गया। बताया जा रहा है कोविड से मरने वालों में अधिकांश बुजुर्ग है। ---------- 29 मरीज हुए डिस्चार्ज जिले में गुरुवार को 237 नए कोविड पॉजिटिव मिले है। एक्टिव केस बढ़कर 2309 हो गए। वहीं 29 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। डॉ. बीएल विश्नोई, सीएमएचओ बाड़मेर source...

केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी ने बैठक कर वैक्सीनेशन के बारे में ली जानकारी

Image
सिणधरी/ बाड़मेर. सिणधरी उपखंड मुख्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी व स्थानीय विधायक हमीरसिंह भायल ने बुधवार को निरीक्षण किया। केंद्रीय मंत्री चौधरी ने अस्पताल में पहुंचकर अस्पताल के वार्डों का निरीक्षण किया और भर्ती मरीजों से मिल हालात पूछे। कोविड 19 को लेकर उपखंड अधिकारी विरमाराम चौधरी, ब्लॉक सीएमएचओ उम्मेदाराम चौधरी, सीएससी प्रभारी डॉ. अर्जुन विश्नोई व अन्य डॉक्टरों के साथ बैठक करक वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी ली। आगामी दिनों में कोरोना महामारी के बचाव को लेकर तैयारियों को लेकर चर्चा की। प्रजापत समाज के लोगों ने केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन सौंपकर बताया कि कमलेश प्रजापत की हत्या करके फर्जी एनकाउंटर का रूप दिया गया जिसकी सीबीआई से जांच करवाने की मांग की गई। पहुंचे लोग टूटी लाइन लाइन- केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी को आए सुनकर सैकड़ों की संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए निरीक्षण के दौरान कोविड-19 की गाइडलाइंस दूर - दूर तक नजर नहीं आई। मंत्री के पहुंचने पर सैकड़ों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच गए जिससे अधिक संख्या में भीड़ जुट गई। न...

चिकित्सकों पर आरोप, केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी ने लगाई डांट

Image
सिणधरी/ बाड़मेर. सिणधरी उपखंड मुख्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी व स्थानीय विधायक हमीरसिंह भायल ने बुधवार को निरीक्षण किया। केंद्रीय मंत्री चौधरी ने अस्पताल में पहुंचकर अस्पताल के वार्डों का निरीक्षण किया और भर्ती मरीजों से मिल हालात पूछे। कोविड १९ को लेकर उपखंड अधिकारी विरमाराम चौधरी, ब्लॉक सीएमएचओ उम्मेदाराम चौधरी, सीएससी प्रभारी डॉ. अर्जुन विश्नोई व अन्य डॉक्टरों के साथ बैठक करक वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी ली। आगामी दिनों में कोरोना महामारी के बचाव को लेकर तैयारियों को लेकर चर्चा की। प्रजापत समाज के लोगों ने केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन सौंपकर बताया कि कमलेश प्रजापत की हत्या करके फर्जी एनकाउंटर का रूप दिया गया जिसकी सीबीआई से जांच करवाने की मांग की गई। पहुंचे लोग टूटी लाइन लाइन- केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी को आए सुनकर सैकड़ों की संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए निरीक्षण के दौरान कोविड-१९ की गाइडलाइंस दूर - दूर तक नजर नहीं आई। मंत्री के पहुंचने पर सैकड़ों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच गए जिससे अधिक संख्या में भीड़ जुट गई। न...

केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी ने किया अस्पताल का निरीक्षण

Image
सिणधरी/ बाड़मेर. सिणधरी उपखंड मुख्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी व स्थानीय विधायक हमीरसिंह भायल ने बुधवार को निरीक्षण किया। केंद्रीय मंत्री चौधरी ने अस्पताल में पहुंचकर अस्पताल के वार्डों का निरीक्षण किया और भर्ती मरीजों से मिल हालात पूछे। कोविड १९ को लेकर उपखंड अधिकारी विरमाराम चौधरी, ब्लॉक सीएमएचओ उम्मेदाराम चौधरी, सीएससी प्रभारी डॉ. अर्जुन विश्नोई व अन्य डॉक्टरों के साथ बैठक करक वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी ली। आगामी दिनों में कोरोना महामारी के बचाव को लेकर तैयारियों को लेकर चर्चा की। प्रजापत समाज के लोगों ने केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन सौंपकर बताया कि कमलेश प्रजापत की हत्या करके फर्जी एनकाउंटर का रूप दिया गया जिसकी सीबीआई से जांच करवाने की मांग की गई। पहुंचे लोग टूटी लाइन लाइन- केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी को आए सुनकर सैकड़ों की संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए निरीक्षण के दौरान कोविड-१९ की गाइडलाइंस दूर - दूर तक नजर नहीं आई। मंत्री के पहुंचने पर सैकड़ों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच गए जिससे अधिक संख्या में भीड़ जुट गई। न...

लूणी के लिए तिलवाड़ा में पंचामृत से डाली कार

Image
जसोल . मैं लूणी हंू.... । मेरी आवाज जो कल तक दबी हुई थी, लेकिन अब लोगों के जागरूक होने पर शासन व प्रशासन तक पहुंच रही है। लोग अब मेरा दर्दं समझने लगे हैं ओर मेरी रक्षा के लिए आगे आने लगे हैं। तिलवाड़ा मेरा वो गांव है जहां देश विख्यात पशुमेला मल्लीनाथ तिलवाड़ा भरता है। देश, प्रदेश के कोने कोने से हजारों पशु, पशुपालक व व्यापारी पहुंचते हैं। यहां मेरे बहने से गेहूं निपजते थे और सब्जियां होती थी। प्रदूषण की पीड़ा यहां पहुंची तो लील गया। बजरी माफिया यहां आज भी मेरी कोख को काट रहा है। कोई कहने-सुनने वाला नहीं है। प्रशासन की आंखों पर पर्दा है। मेरी आवाज सामने आने के बाद अब ग्रामीण पाप-पुण्य को लेकर नदी पर कार डालने लगे है। बुधवार को तिलवाड़ा में भरडक़ोट महंत सेवानाथ, पूर्व सरपंच शोभसिंह महेचा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने दूध,दही, घी,शहद व शक्कर से पंचामृत तैयार कर लूनी नदी में इसकी कार दी। इस परम्परा के अनुसार अब लूनी नदी में अवैध अतिक्रमण करने, अवैध खनन करने व प्रदूषित पानी डालने वालों को पाप लगेगा। महंत सेवानाथ व शोभसिंह ने कहा कि इस गांव का इतिहास बहुत ही प्राचीन व समृद्ध है। यहां मल्लीना...

लाडो की शिक्षा पर ताला, अंग्रेजी मीडियम का बोलबाला

Image
बाड़मेर. महात्मागांधी अंग्रेजी मीडियम स्कू  ल खुलने से भले ही गांवों में अंग्रेजी मीडियम का बोलबाला हो रहा है लेकिन इसकी कीमत बालिका विद्यालयों पर ताले के रूप में चुकानी पड़ रही है। जिले के सात बालिका विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम स्कू  ल में बदला गया जिस पर इनमें अध्ययनरत बालिकाओं की शिक्षा पर ग्रहण लग गया। कई बालिकाएं सामान्य स्कू  ल में भर्ती हुई तो कई ने स्कू  ल छोडऩा ही उचित समझा। बावजूद इसके किसी ने भी बालिका स्कू  ल की जगह अंग्रेजी माध्यम स्कू  ल खोलने पर आपत्ति नहीं की। प्रदेश में पहले प्रत्येक जिला मुख्यालय पर एक-एक महात्मागांधी अंग्रेजी मीडियम सीसै स्कू  ल खोलने का निर्णय किया। इसके बाद १६७ ब्लॉक मुख्यालय पर अंग्रेजी माध्यम स्कू  ल खोले गए। वहीं, हाल ही में सरकार ने हर पांच हजार की आबादी वाले गांव में अंग्रेजी माध्यम स्कू  ल खोलने का निर्णय किया। इस निर्णय की मार जिले में बालिका शिक्षा को भुगतनी पड़ रही है। क्योंकि जिले के १३ ब्लॉक में से ७ ब्लॉक पर अंग्रेजी माध्यम स्कू  ल बालिका विद्यालयों को बंद कर खोले गए हैं। यहां बालिका विद्यालय बंद, खुले अंगे्रजी मीडियम स्कू  ल- जि...

पौधे प्रकृति का अहम अंग

Image
बाड़मेर. थार नगरी बाड़मेर में एक घर, एक पौधा अभियान के तहत बुधवार को वार्ड 31 व 10 में पौधरोपण किया गया। वार्ड 31 के तेलियों का वास में नगर परिषद उपसभापति सुरतानसिंह देवड़ा, वार्ड पार्षद पंकज सेठिया के सानिध्य एवं एक घर, एक पौधा अभियान के प्रेरक मुकेश बोहरा अमन की देखरेख में पौधरोपण किया गया। सुरतानसिंह देवड़ा ने कहा कि पौधे प्रकृति का अहम अंग है । हमें पर्यावरण की शुद्धता के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने की जरूरत है। प्रवीण सेठिया, मदनलाल संखलेचा, सम्पतराज बोथरा, मदनलाल जैन, मूलचन्द जैन, हरीश बोथरा, बाबूराम आदि उपस्थित रहे। वहीं, वार्ड दस में भी पौधरोपण किया गया। बाड़मेर. शिक्षक एवं पर्यावरण प्रेमी भेराराम आर भाखर ने पौधे लगाओ, जीवन बचाओ अभियान के तहत जाखड़ों का तला हाथीतला, भाकरों की ढाणी इन्द्रोई में औषधीय पौधे लगा आमजन को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान भाखर ने कहा कि मनुष्य अपने स्वार्थ के चलते और भौतिक सुख के लिए प्राकृतिक संसाधनों का दोहन कर रहा है, जिससे ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर समस्या विकराल रूप धारण कर रही है। पर्यावरण प्रदूषण लगातार बढ रहा है। source h...

औषधीय पौधे लगा दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Image
बाड़मेर. शिक्षक एवं पर्यावरण प्रेमी भेराराम आर भाखर ने पौधे लगाओ, जीवन बचाओ अभियान के तहत जाखड़ों का तला हाथीतला, भाकरों की ढाणी इन्द्रोई में औषधीय पौधे लगा आमजन को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान भाखर ने कहा कि मनुष्य अपने स्वार्थ के चलते और भौतिक सुख के लिए प्राकृतिक संसाधनों का दोहन कर रहा है, जिससे ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर समस्या विकराल रूप धारण कर रही है। पर्यावरण प्रदूषण लगातार बढ रहा है। कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान ऑक्सीजन के संकट को देखते हुए पीपल, बरगद और नीम के पौधे अधिक रोपित करने का आह्वान किया। पंचायत समिति सदस्य विशनाराम जाखड़, मगाराम गोरा, हरखाराम, बालाराम, दमाराम भाखर, खेताराम जाखड़, केहराराम उपस्थित रहे। विशनाराम जाखड़ ने कोविड बचाव के लिए मास्क वितरण किए। १२८बाड़मेर. पौधरोपण करते हुए लोग। बाड़मेर. थार नगरी बाड़मेर में एक घर, एक पौधा अभियान के तहत बुधवार को वार्ड 31 व 10 में पौधरोपण किया गया। वार्ड 31 के तेलियों का वास में नगर परिषद उपसभापति सुरतानसिंह देवड़ा, वार्ड पार्षद पंकज सेठिया के सानिध्य एवं एक घर, एक पौधा अभियान के प्रेरक मुकेश बोहरा अमन की...

बाड़मेर: संक्रमितों की बढ़ रही रफ्तार, ऑक्सीजन संकट के आसार

Image
बाड़मेर. बाड़मेर में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले आठ दिनों से पॉजिटिव की संख्या बेतहाशा बढ़ी है। इससे अब अस्पताल की सांसें फूलने लगी है। जिला अस्पताल में भर्ती संक्रमितों में अधिकांश ऑक्सीजन पर है। ऐसे में ऑक्सीजन के संकट के आसार नजर आने लगे हैं। जिला अस्पताल का प्लांट भी बीच-बीच में हांफ रहा है। ऐसे में प्रतिदिन के उत्पादन में कमी हो जाती है। अस्पताल में भर्ती संक्रमितों का आंकड़ा 300 से ऊपर जा चुका है। अस्पताल के सभी वार्ड मरीजों से भरे हुए है और ऑक्सीजन सिलेंडर लगे है। अस्पताल में क्षमता से अधिक संक्रमित यहां पर भर्ती चल रहे हैं और 19 अप्रेल से लगातार विस्फोटक स्थिति बनी हुई है। मरीजों को संभालना मुश्किल हो रहा है। इससे ऑक्सीजन की खपत 400 सिलेंडर के पास पहुंच चुकी है। बाड़मेर में ऑक्सीजन आपूर्ति के दो प्लांट जिला अस्पताल का प्लांट प्रतिदिन 90 सिलेंडर ऑक्सीजन का उत्पादन करता है। इसी तरह अस्पताल को आपूर्ति करने वाले निजी प्लांट 400 सिलेंडर रोजाना के भर सकता है। लेकिन जिला अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण ऑक्सीजन की खपत तेजी से वृद्धि की ओर से है। वह...

पहले किया आमंत्रित अब कर रहे मना, मैसेज कर मांग रहे माफी

Image
बाड़मेर. शादी समारोह में अब कोरोना खलल डाल रहा है। कुछ दिन पहले जिन लोगों को हंसी-खुशी के साथ आमंत्रित किया था, उनको अब मैसेज डाल कर माफी मांगते हुए कार्यक्रम रद्द होने की बात कह कर माफी मांगी जा रही है। एक तरफ प्रशासनिक सख्ती तो दूसरी ओर बढ़ते कोरोना के चलते मे मेजबान एेसा कर रहे हैं। स्थिति यह है कि अब कार्यक्रम आधे रहे गए हैं तो मेहमानों की सूची चौथाई। जिले में पिछले कुछ दिन से कोरोना पॉजिटिव के आंकड़े बढऩे लगे हैं। दिनोंदिन हो रही बढ़ोतरी के बीच राज्य सरकार ने नई गाइड लाइन जारी की है जिसमें पचास से ज्यादा लोगों का शादी समारोह में शामिल होना रोक दिया गया है। इस गाइड लाइन की पालना को लेकर प्रशासनिक सख्ती नजर आ रही है। हर जगह कार्मिकों की नियुक्ति, पूर्व में सूचना देने व प्रशासनिक अमले के मौके पर पहुंचने से अब मेजबान भी सावधानी बरत रहे हैं। स्थिति यह है कि कुछ दिन पहले जिन लोगों को कुमकुम पत्रिका देकर, मोबाइल कर और व्यक्तिगत मिलकर शादी में आने का निमंत्रण दिया था उनको आने का मना किया जा रहा है। इसके लिए मैसेज कर रहे हैं कि कोरोना काल में प्रीति भोज व अन्य कार्यक्रम स्थगित किए गए है...

कोविड गाइड लाइन को लेकर सख्ती, काटे चालान, किया औचक निरीक्षण

Image
सिणधरी. बाड़मेर जिले के सिणधरी उपखंड क्षेत्र में मंगलवार को उपखंड अधिकारी विरमाराम चौधरी कोविड-19 गाइडलाइन पालना को लेकर सख्त नजर आए। उपखंड अधिकारी चौधरी ने मंगलवार को उपखंड की ग्राम पंचायत चाडों की ढाणी, गालानाडी, अरणियाली महेचान और खारा में हो रहे शादी समारोहों का निरीक्षण कर कोविड 19 प्रोटोकॉल की पालना करने के लिए लोगों को पाबंद किया । उपखंड अधिकारी विरमाराम चौधरी ने बताया कि उपखंड क्षेत्र में शादी कार्यक्रमों का निरीक्षण कर सरकारी गाइडलाइंस की पालना के निर्देश दिए। शादी कार्यक्रम राज्य सरकार गाइडलाइन अनुरूप आयोजन हो रहे थे जिसमें लोगों को सेनेटाइज, मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग बनाने को लेकर हिदायत दी गई। बिना मास्क बेवजह घूम रहे लोगों को चालान बनाकर घर में रहने को कहा। मंगलवार को निरीक्षण के दौरान 4 चालान काट कर 800 की राशि वसूली गई। उपखंड अधिकारी चौधरी ने उपखंड में निकलने वाले कोरोना पॉजिटिव को निगरानी समिति की ओर से समय-समय पर मॉनिटरिंग करके लोगों को होम आइसोलेशन करने के निर्देश दिए। source https://www.patrika.com/barmer-news/toughness-regarding-kovid-guide-line-cut-challan-...

शादी समारोहों में पहुंच रहे एसडीएम, नियमों की पालना की हिदायत

Image
सिणधरी. बाड़मेर जिले के सिणधरी उपखंड क्षेत्र में मंगलवार को उपखंड अधिकारी विरमाराम चौधरी कोविड-19 गाइडलाइन पालना को लेकर सख्त नजर आए। उपखंड अधिकारी चौधरी ने मंगलवार को उपखंड की ग्राम पंचायत चाडों की ढाणी, गालानाडी, अरणियाली महेचान और खारा में हो रहे शादी समारोहों का निरीक्षण कर कोविड 19 प्रोटोकॉल की पालना करने के लिए लोगों को पाबंद किया । उपखंड अधिकारी विरमाराम चौधरी ने बताया कि उपखंड क्षेत्र में शादी कार्यक्रमों का निरीक्षण कर सरकारी गाइडलाइंस की पालना के निर्देश दिए। शादी कार्यक्रम राज्य सरकार गाइडलाइन अनुरूप आयोजन हो रहे थे जिसमें लोगों को सेनेटाइज, मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग बनाने को लेकर हिदायत दी गई। बिना मास्क बेवजह घूम रहे लोगों को चालान बनाकर घर में रहने को कहा। मंगलवार को निरीक्षण के दौरान 4 चालान काट कर 800 की राशि वसूली गई। उपखंड अधिकारी चौधरी ने उपखंड में निकलने वाले कोरोना पॉजिटिव को निगरानी समिति की ओर से समय-समय पर मॉनिटरिंग करके लोगों को होम आइसोलेशन करने के निर्देश दिए। source https://www.patrika.com/barmer-news/sdm-reaching-wedding-ceremonies-instructions-to-fo...

अस्पताल में ओपीडी सिंगल करने की तैयारी, वार्ड में चिकित्सकों की जरूरत ज्यादा

Image
बाड़मेर. कोविड मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते ओपीडी से ज्यादा वार्ड में चिकित्सकों की जरूरत बढ़ गई है। इसके चलते मरीजों को बेहतर चिकित्सा मिल सके और चिकित्सकों की कमी नहीं हो इसलिए जिला अस्पताल में ओपीडी सिंगल करने के आदेश हुए हैं। हालांकि बाड़मेर में अभी सिंगल ओपीडी नहीं की है गई है। लेकिन जरूरत होने पर पूरी तैयारी है। अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या में काफी कमी आई है। अधिकांश मरीज सर्दी-जुकाम और बुखार के ही अस्पताल आ रहे हैं। इसलिए अन्य विभागों की ओपीडी खाली पड़ी रहती है। केवल जनरल मेडिसिन की ओपीडी में ही मरीजों की भीड़ नजर आती है। कोविड डेडिकेटेड वार्ड में चाहिए चिकित्सक जिला अस्पताल में बढ़ रहे कोविड डेडिकेटड वार्ड में मरीजों को चौबीस घंटे चिकित्सकों की जरूरत रहती है। वार्ड में अधिकांश मरीज ऑक्सीजन पर चल रहे हैं। इसलिए उनकी देखभाल के लिए चिकित्सक की आवश्यकता बढ़ती जा रही है। निजी में भर्ती सरकारी अस्पताल के मरीज जिला मुख्यालय पर निजी अस्पताल थार हॉस्पिटल के अधिग्रहण के बाद यहां पर जिला अस्पताल के मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। यहां पर ऐसे मरीज भर्ती है जो अन्य बीम...

बाड़मेर में कोरोना संक्रमित 4 की मौत, 209 नए केस

Image
बाड़मेर. कोरोना संक्रमितों में अब मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। पिछले 15 दिनों से औसतन रोजाना एक संक्रमित की मौत हो रही है। जिले में मंगलवार को चार संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं 209 पॉजिटिव केस नए सामने आए हैं। जिले में संक्रमितों की बाढ़ आ गई है। गत 19 अप्रेल से 100 से ऊपर संक्रमितों के आने का सिलसिला शुरू हुआ जो लगातार बढ़ता जा रहा है। बीच में 300-400 तक मरीज आए अब चार दिन हो चुके हैं, रोज 200 से अधिक संक्रमित मिलने से चिंता बढ़ती जा रही है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 9 दिनों में 11 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जबकि इसमें संदिग्ध कोरोना मरीजों की मौतों को शामिल नहीं किया गया है। लापरवाही नहीं थमी, शादियोंं की भीड़ बढ़ा रही कोरोना जिले में लापरवाही का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रोजाना सैकड़ों लोगों के बिना मास्क और सोशल डिस्टेंस तोडऩे के लिए चालान किया जा रहा है। इसके बावजूद लोग मास्क नहंी लगा रहे हैं। सब कुछ बंद होने के बावजूद बाजारों में लोगों की आवाजाही बदस्तूर बनी हुई है। नियम तोडऩे वाले बढ़े, 1052 से वसूला जुर्माना राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 ...

आग लगने से घर का मुखिया जिंदा जला, परिवार आया आसमा तले

Image
गडरारोड (बाड़मेर). बाड़मेर जिले के गडरारोड उपखण्ड क्षेत्र के तामलोर गांव के एक घर मे मंगलवार दोपहर को लगी आग ने परिवार के सिर से छत और मुखिया का साया छीन लिया। हादसा इतना खतरनाक था कि घर में सो रहे किशनसिंह को पता चला तब तक वह आग की चपेट में आ चुका, लाख प्रयास के बावजूद उसको बचाया नहीं जा सका। दोपहर में तेज गर्मी पर किशनसिंह पुत्र आंबङ्क्षसह अपने घर में बने झोंपड़े में सो रहा था। तभी अचानक आग लग गई। परिवार को जब तक पता चलता तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना के दौरान घर के मुखिया किशनसिंह की जलने से दर्दनाक मौत हो गई। पड़ोसियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया तब तक घर में रखा पूरा सामान, खेती से लिया अनाज, 8-10 बकरियां, गहने, नकदी, बर्तन,बिस्तर सब कुछ जलकर राख हो गया। परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया। ग्रामीण विक्रमसिंह तामलोर ने बताया कि उनके गांव सहित सीमावर्ती क्षेत्र में ऐसी कई घटनाएं इन दिनों हो रही हैं बावजूद इसके प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जब इस क्षेत्र में लोगों को पीने का पानी भी उपलब्ध नहीं है तो आग किससे बुझाए। आम व गरीब लोगों के आशियाने जल रहे हैं। ...

आग ने छीन ली सिर से छत, परिवार से मुखिया

Image
गडरारोड (बाड़मेर). बाड़मेर जिले के गडरारोड उपखण्ड क्षेत्र के तामलोर गांव के एक घर मे मंगलवार दोपहर को लगी आग ने परिवार के सिर से छत और मुखिया का साया छीन लिया। हादसा इतना खतरनाक था कि घर में सो रहे किशनसिंह को पता चला तब तक वह आग की चपेट में आ चुका, लाख प्रयास के बावजूद उसको बचाया नहीं जा सका। दोपहर में तेज गर्मी पर किशनसिंह पुत्र आंबङ्क्षसह अपने घर में बने झोंपड़े में सो रहा था। तभी अचानक आग लग गई। परिवार को जब तक पता चलता तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना के दौरान घर के मुखिया किशनसिंह की जलने से दर्दनाक मौत हो गई। पड़ोसियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया तब तक घर में रखा पूरा सामान, खेती से लिया अनाज, 8-10 बकरियां, गहने, नकदी, बर्तन,बिस्तर सब कुछ जलकर राख हो गया। परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया। ग्रामीण विक्रमसिंह तामलोर ने बताया कि उनके गांव सहित सीमावर्ती क्षेत्र में ऐसी कई घटनाएं इन दिनों हो रही हैं बावजूद इसके प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जब इस क्षेत्र में लोगों को पीने का पानी भी उपलब्ध नहीं है तो आग किससे बुझाए। आम व गरीब लोगों के आशियाने जल रहे हैं। ...

आमजन को किया जागरूक, बांटे पेम्पलेट

Image
बाड़मेर. स्थानीय वार्ड संख्या 09 में प्रशासन की ओर से गठित निगरानी समिति ने आमजन को कोविड महामारी से बचाव, टीकाकण एवं मास्क के प्रति सजग करते हुए घर पर ही रहने का संदेश दिया। चिरंजीवी बीमा येाजना के बारे में जानकारी दी । बूथ लेवल अधिकारी मुकेश बोहरा अमन, पार्षद दिनेश भंसाली ने आमजन से कोरोना गाइड लाइन की पालना करने की अपील की। निगरानी समिति प्रभारी कमल फुलवारिया, सदस्य आशा सहयोगिनी गायत्री, जमादार महेश कुमार, सफाई कर्मचारी सुमेरमल, उमराव, आशा, दिनेश आदि उपस्थित रहे । इस दौरान पेम्पलेट बांटे गए। . हनुमान जयंती आज, नहीं निकलेगी शोभायात्रा बाड़मेर. हनुमान जन्मोत्सव चैत्र पूर्णिमा २७ अप्रेल मंगलवार को मनाया जाएगा। कमल सिंहल ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण इस बार शहर में हनुमान जयंती पर शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी से अनुरोध है कि अपने-अपने घर में हनुमान जयंती मनाएं। हनुमान चालीसा, सुंदरकांड का पाठ कर हनुमानजी की विशेष पूजा-अर्चना करें। कोरोना महामारी से शीघ्र मुक्ति की प्रार्थना करें। उन्होंने मंगलवार शाम छह बजे हनुमान चालीसा का घरों में पाठ करने का आह्वान किया...

गर्मी में पशुओं का विशेष ध्यान रखने की सलाह

Image
बाड़मेर. जिले में गर्मी बढऩे पर पशुओं का विशेष ध्यान रखने की सलाह पशुपालन विशेषज्ञों ने पशुपालकों को दी है। कृषि विज्ञान केन्द्र दांता बाड़मेर के पशुपालन विशेषज्ञ बी.एल.डांगी ने बताया कि मई और जून में तापमान ४५ से ४९ डिग्री तक पहुंच जाता है। इसका असर यहां के पशुओं गाय, भैंस, भेड़, बकरी, ऊंट व मुर्गी पर पड़ता है। गमी में पशुपालक कुछ खास इंतजाम करते हैं तो पशुओं को फायदा हो सकता है। उन्होंने बताया कि गर्मी में पशु अपना सिर निचा रखते हैं और मुंह खोलकर सांस लेते हैं। मुंह से गिरने से खनिज लवणों का ह्रास होता है। पशुओं की पेशाब की मात्र कम हो जाती है। नाक, नथुने सुख जाते हैं, श्वास गति बढ़ जाती है व अंत में दुग्ध उत्पादन घट जाता है। इस सब से बचाव के लिए पशुपालकों को पशुओं को चारा व दाना रात्रि में या शाम को छह-सात बजे के आस-पास और सुबह जल्दी पांच-छह बजे देना चाहिए, क्योंकि चारा खाने के बाद पशु के शरीर में ऊष्मा पैदा होती है। दोपहर में चारा नहीं देना चाहिए। उन्होंने बताया कि पशुओ को अधिक से अधिक मात्रा में हरा चारा खिलाएं जिससे शरीर को खनिज तत्वों व पानी की पूर्ति होती रहे। पशु आहार मे...

कोरोना की मार, डरा रहा खांसी और बुखार

Image
बाड़मेर. बढ़ते कोरोना के बीच अब लोगों को हल्की खांसी और बुखार भी डरा रहा है। छीकनें, जुकाम होने पर परिजन भी चिंतित हो रहे हैं और जल्द से जल्द चिकित्सकों को बताने की सलाह दे रहे हैं। वहीं, अब लोग ठंडा पानी विशेषकर फ्रिज का पानी पीने से तो परहेज ही रख रहे हैं। गर्म पानी के साथ काढ़ा और देसी नुस्खे भी लोग अपना रहे हैं जिसके की बीमारी से बचा जा सके। सीमावर्ती जिले बाड़मेर में पिछले आठ दिन से कोरोना पॉजिटिव मामलों की तादाद काफी बढ़ गई है। अधिकतम एक दिन में ४०९ कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद तो पूरे थार में चिंता बढ़ गई है। इस चिंता का असर है कि अब छोटी-मोटी बीमारी होने पर भी कोरोना का डर सताने लगा है। विशेषकर बुखार आते ही लोगों को बस एक की चिंता रहती है कि कहीं कोरोना ने तो चपेट में नहीं ले लिया। खांसने पर तो लोग दूरी बना देते हैं। गले में खरास होते ही पहल सवाल यही होता है कि क्या खाने-पीने की चीजों का स्वाद महसूस हो रहा है या नहीं। खांसी व खरास कितने दिन से है? डॉक्टर को बताया, क्या कहा, भाई थोड़ी सावधानी रखना, यह सलाह हर कोई दे रहा है। फ्रिज का पानी छूटा, गर्म पानी की सलाह- गर्मी बढ़ते ...

कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन करने पर दुकान सीज, १३ लोगों के काटे चालान

Image
सिणधरी / बाड़मेर. सिणधरी कस्बे व ग्रामीण इलाकों में सोमवार को कोविड 19 गाइडलाइन की पालना को लेकर उपखंड अधिकारी विरमाराम चौधरी ने दौरान किया और आमजन को नियमों की पालना करने को कहा। उपखंड अधिकारी चौधरी ने सिणधरी उपखंड क्षेत्र के सड़ा ग्राम पंचायत में एक शादी कार्यक्रम का औचक निरीक्षण कर कोविड-19 गाइडलाइन पालना की व्यवस्था देखी। इस दौरान शादी कार्यक्रम में सरकारी गाइडलाइन अनुरूप आयोजन हो रहा था। निरीक्षण के दौरान पायला कला मुख्यालय पर एक दुकानदार के कोरोना गाइड लाइन की अवहेलना करने पर दुकान को सीज किया तथा बिना कार्य बाहर घूमने पर 13 लोगों के चालान काटकर 18 सौ रुपए की राशि वसूल की। उपखंड अधिकारी ने कोविड-19 की पालना करने को लेकर सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पटवारी प्रकाश धतरवाल, चेतनराम सहित अन्य उपखंड स्टाफ मौजूद रहा। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के चलते प्रदेश में जन अनुशासन पखवाड़ा चल रहा है। इस दौरान आवश्यक सेवाएं की दुकानों को छोड़ शेष दुकानें बंद रखने के निर्देश हैं। वहीं, आवश्यक वस्तुओं की दुकानों का भी अलग-अलग समय निर्धारित है। source https://www.patrika.com/barmer-n...

सड़कें सूनी, पेट्रोल पम्प बंद तो वाहनों की आवाजाही मंद

Image
बाड़मेर. जन अनुशासन पखवाड़े के बीच लागू की गई नई गाइडलाइन के चलते किराने की दुकानें और सब्जी मंडी सहित दूध डेयरी सुबह 11 बजे बंद हो गई। हालांकि इससे पहले यहां पर काफी भीड़ उमड़ी। वहीं पेट्रोल पम्प पर दोपहर 12 बजे बाद वाहनों को इंधन नहीं मिलने का असर जरूर नजर आया। शहर में दुपहिया वाहनोंं की आवाजाही पर काफी असर पड़ा। नई गाइडलाइन लागू होने के बाद सुबह 6 बजे दुकानें तो खुल गई। लेकिन इस दौरान ग्राहक नहंी आए। करीब 9 बजे से लोग आने शुरू हुई। कई स्थानों पर एकसाथ ग्राहकों के आने से भीड़ जैसी स्थिति भी बनी। वहीं सब्जी खरीदने को लेकर लोगों की आवाजाही ज्यादा रही। पेट्रोल के लिए आते रहे वाहन चालक पम्प दोपहर 12 बजे ही बंद हो गए। संचालकों ने यहां पर सरकार के निर्देशानुसार सुबह 7 से दोपहर 12 तक कही निजी वाहनों को इंधन की बिक्री की सूचना चस्पा कर दी। लेकिन कई लोगों को जानकारी नहीं होने के चलते 12 बजे से लेकर देर शाम तक लोग पेट्रोल भरवाने पम्प पर पहुंचते रहे। संचालकों ने पम्प पर आवाजाही को रोकने के लिए रस्सियां बांधकर प्रबंध किए हैं। बाजारों में जमावड़ा दिखा कम संक्रमण के लगातार बढऩे से भयभीत हुए ...

कोविड संक्रमितों का अस्पताल पर बढ़ा दबाव, अतिरिक्त कार्मिक और चिकित्सक तैनात

Image
बाड़मेर. जिला अस्पताल में बढ़ते मरीजों के दबाव के चलते सीएमएचओ कार्यालय ने कार्मिकों के साथ चिकित्सक उपलब्ध करवाएं हैं। जिससे चिकित्सा सेवाएं सुचारू चल सके। अस्पताल को करीब 38 चिकित्साकर्मी और 20 चिकित्सक उपलब्ध करवाए है। जिन्हें विभिन्न वार्ड में लगाया गया है। कोविड डेडिकेटेड अस्पताल में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अस्पताल के वार्ड में गंभीर मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। जिनकी देखभाल के लिए अतिरिक्त कार्मिकों की जरूरत महसूस की जा रही थी। । सीएचसी व पीएचसी से भी बुलाए कार्मिक सीएमएचओ कार्यालय सहित सीएचसी व पीएचसी पर कार्यरत स्टाफ को मुख्यालय बुलाकर जिला अस्पताल में लगाया गया है। प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहां पर ओपीडी कम आ रही थी, वहां से कार्मिकों को अस्पताल में लगाया गया है। 20 चिकित्सक लगाए, 15 ने की ज्वाइन जिला अस्पताल में सीएमएचओ की ओर से 20 चिकित्सक लगाए गए हैं। जिनमें से 15 चिकित्सकों ने रविवार को ज्वाइन कर लिया। इससे यहां वार्ड में जरूरत पडऩे पर मरीजों को चिकित्सक उपलब्ध हो सकेंगे। हमारा प्रयास 24 घंटे मिले चिकित्सक वर्तमान परिस...

जिला कारागृह में कोरेाना संक्रमण के साथ बंदी, सता रहा संक्रमण का खतरा!

Image
बाड़मेर बाड़मेर जिला कारागृह में कोरोना संक्रमण घुसने के बाद अब स्वस्थ बंदियों को संक्रमण को लेकर खतरा सता रहा है। जेल में दो बैरक आईसोलेशन के लिए अधिकृत कर दिए गए है। ऐसी स्थिति में अन्य बैरक में बंदियों की संख्या भी अंधिक हो गई है। हालांकि बाड़मेर जले में वर्तमान में 155 बंदियों को रखा गया है। ज्यादा बंदी होने पर सोशल डिस्टेंस को लेकर कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है। बाड़मेर जिला कारागृह में बंदियों की क्षमता 159 है। यहां वर्तमान में 155 बंदी रखे है। जेल में वर्तमान में 5 बैरक है। जिसमें एक बैरक कोविड-19 के लिए अधिकृत कर संक्रमित 9 बंदियों को रखा गया है। साथ ही एक बैरक नए आने वाले बंदियों के लिए आइसोलेशन वार्ड के लिए रखा है। ऐसे में शेष तीन बैरक में करीब 140 बंदी है। उन्हें कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा सता रहा है। साथ ही जेल में उपचार को लेकर पुख्ता इंतजाम नहीं है। साथ ही जेल स्टाफ के चार जने कोरोना संक्रमित हो गए है। नए बंदी अलग कर रहे शिफ्ट बाड़मेर जेल में नए बंदी अब अलग बैरक में शिफ्ट कर रहे है। एक बैरक को आइसोलेशन बना दिया है। यहां आने वाले नए बंदी को 14 दिन रखने के बाद पूर्व के...

‘पंछियों के लिए परिंडे लगाना पुण्य का कार्य’

Image
बाड़मेर. जीव दया ग्रुप बाड़मेर ने रविवार को परिंडे लगाए, जिसका आगाज किशनलाल वडेरा और संयोजक मुकेश जैन ने परिंडे लगा कर किया। जीव दया मैत्री ग्रुप बाड़मेर के वरिष्ठ सदस्य संजय संखलेचा ने बताया कि महावीर जन्म कल्याणक के अवसर पर शहर के विभिन्न इलाकों मेंं पंछियो के लिए परिण्डे लगाए गए। किशनलाल वडेरा ने कहा कि मूक पंछियों के लिए गर्मी के मौसम में परिण्डे लगाना पुण्य का कार्य है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर के बाहर एक परिंडा अवश्य लगाना चाहिए। मुकेश जैन ने भी विचार व्यक्त किए। विजयराज धारीवाल,मदन बोथरा, रमेश पारख, गौतम बोथरा, कैलाश संखलेचा, पार्षद सुनील जैन, विक्रम मेहता आदि मौजूद थे। बाड़मेर. हरसाणी गांव के विद्यालय में शंकरसिंह सिसोदिया के सानिध्य में परिंडे लगाए गए। उन्होंने आमजन से अपने घरों व आसपास के इलाके में परिंडे लगा उसमें नियमित पानी व चुग्गे की व्यवस्था का आह्वान किया। बाड़मेर. ग्राम पंचायत रावतसर के राजस्व गांव प्रेमसागर में पंछियों के लिए दर्जनों परिंडे लगाए गए। प्रहलादराम सारण ने बताया कि ब्राह्मणों की ढाणी,जाखड़ों की ढाणी,सारणों की ढाणी में परिंडे लगाए गए। डालू जाखड़,ग्...

ओरण दिवस पर आज पेड़ों की होगी पूजा, पौधरोपण कार्यक्रम भी

Image
बाड़मेर. ओरण दिवस पर सोमवार को पेड़ों की पूजा की जाएगी और पौधरोपण व परिंडे लगा ओरण-गोचर बचाव का संदेश दिया जाएगा। ओरण बचाओ आन्दोलन बाड़मेर के जिला संयोजक एवं सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 20 कि.मी. दूर स्थित राणीगांव में 2002 में हुएओरण बचाओ आन्दोलन की चिरस्मृति में २६ अप्रेल को ओरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। सोमवार को राणीगांव में धर्मपूरी महाराज की ओरण की पूजा-अर्चना कर पौधों को रक्षासूत्र बांधे जाएंगे। पौधरोपण के साथ पंछियों के लिए परिण्डे लगाए जाएंगे। अमन ने बताया कि पर्यावरण एवं ओरण-गोचर संरक्षण से जुड़े कार्यकर्ता अपने-अपने स्थानों पर पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्य करेंगे। महावीर भंसाली ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कोरोना वायरस के चलते प्रशासन के दिशा-निर्देशों की पालना में मुंह पर मास्क लगाने एवं सोशियल डिस्टेन्स की पालना करने का विशेष ध्यान रखा जाएगा। बाड़मेर. जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के 2620वें जन्म कल्याणक महोत्सव पर रविवार को महावीर वाटिका में जैन श्रीसंघ बाड़मेर के सौजन्य से एक घर, एक पौधा अभियान टीम...

सादगी पूर्वक मनाई भगवान महावीर जयंती, ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम सम्पन्न

Image
बाड़मेर. स्थानीय जैन न्याति नोहरे में भगवान महावीर स्वामी के 2620 वे जन्मकल्याणक के दिन रविवार को जैन श्री संघ की ओर से ध्वजारोहण कर सादगी पूर्वक जयंती मनाई गई। ध्वजारोहण के दौरान जैन श्री संघ अध्यक्ष प्रकाशचन्द वडेरा, उपाध्यक्ष बाबूलाल मालू, सह सचिव जगदीशचंद बोथरा, लूणकरण बोथरा, पारसमल बोहरा, प्रकाशचंद मालू बाछड़ाऊ, पारसमल नाहटा, बांकीदास मालू, मुकेश बोहरा अमन उपस्थित थे। जैन श्री संघ बाड़मेर के अध्यक्ष प्रकाशचंद्र वडेरा व उपाध्यक्ष बाबूलाल मालू ने बताया कि कोरोना के चलते शोभायात्रा नही निकली गई। स्थानीय जैन न्याति नोहरे में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष में सुबह 8.30 बजे ध्वजारोहण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। भगवान महावीर वाटिका, लंगेरा रोड में पौधरोपण किया गया। प्रवक्ता नरेश छाजेड़ ने बताया कि जैन समाज के भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के पावन पर्व पर रात्रि में जैन बंधुओं ने अपने घर के आगे घी के दीपक प्रज्वलित किए और संपूर्ण राष्ट्र में खुशहाली की कामना की। महावीर इन्टरनेशनल की कार्यकारिणी का विस्तार महावीर इन्टरनेशनल, बाड़मेर केन्द्र की कार्यकारिणी का विस्तार अध्य...

मौसम का फेर, सांगरी ना केर

Image
बाड़मेर/ पादरू. मौसम के फेर में इस बार केर और सांगरी का उत्पादन कम हुआ है। अमूमन हर साल चार-पांच करोड़ के केर, सांगरी थार में बिकते हैं, लेकिन इस बार ना तो ठेलों पर सांगरी नजर आई ना ही केर की ढेरियां। इसके पीछे कारण मौसम परिवर्तन को माना जा रहा है। देरी से बारिश और उसके बाद बार-बार मौसम बदलने से सांगरी की फूल आए नहीं और गंठुड लग गए जिससे सांगरी खेजड़ी पर कम लगी। वहीं केर पर भी इस बार फूल (बाटा ) कम नजर आया। ग्रामीण क्षेत्रों में जैसे ही रबी की फसलें लेते हैं तो किसान केर, सांगरी सहेजना शुरू कर देते हैं। बाजार में बेहद मांग और आमजन की पसंद होने से ग्रामीण लोगों को इससे अतिरिक्त आय होती है। शहर में फरवरी से अप्रेल के बीच में गली-गली में ग्रामीण केर, सांगरी लेकर घूमते नजर आते हैं, लेकिन इस बार एेसा नहीं हुआ। क्योंकि खेजड़ी पर सांगरी कम नजर आई तो केर न के बराबर। इसके पीछे कृषि विशेषज्ञ मौसम परिवर्तन को मुख्य कारण मानते हैं, उनके अनुसार जून-जुलाई में कम बारिश होने से केर, सांगरी पर इसका प्रभाव पड़ा। वहीं, मौसम में बार-बार परिर्वतन कभी तेज आंधी तो कभी बूंदाबांदी से वातावरण प्रभावित रहा जिस...

बाड़मेर में मिले 226 नए केस, 2 की मौत, 3 वेंटिलेटर पर

Image
बाड़मेर. जिले में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण से मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार को जिले में 226 नए केस सामने आए हैं। दूसरी तरफ जिले में दो संक्रमितों की और मौत हो गई। वहीं 38 संक्रमितों के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। जिले में बढ़ते मरीजों की स्थिति यह है कि पिछले सात दिनों में लगातार 100 से अधिक मरीज सामने आए हैं। जिसके कारण एक्टिव केस अब 1709 हो चुके हैं। अस्पताल में भर्ती संक्रमितों का आंकड़ा अब भयावह होते हालात को बता रहा है। जिला अस्पताल में 248 संक्रमित भर्ती मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी एल बिश्नोई ने बताया कि 248 मरीज राजकीय अस्पताल बाड़मेर, 21 मरीज कोविड केयर सेंटर आईटीआई बाड़मेर, 35 राजकीय अस्पताल बालोतरा एवं 24 मरीज निजी अस्पताल में भर्ती है। वहीं 1381 मरीज होम आइसोलेट है। वहीं 94 लोगों की अब तक मौत हुई है। साथ ही एचआरसीटी जांच में स्कोर वाले 145 संदिग्ध कोविड मरीज राजकीय अस्पताल बाड़मेर एवं 62 संदिग्ध कोविड मरीज राजकीय अस्पताल बालोतरा में भर्ती है। कोविड मरीजों के लिए यहां करें संपर्क बिना लक्षणों वाले मरीजों को होम आइसोलेशन के दौरा...

ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण, आपात स्थिति में पुख्ता हो इंतजाम

Image
बाड़मेर। कोविड-19 मरीजों के लिए ऑक्सीजन के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के लिए जिला कलक्टर ने रविवार को राजकीय चिकित्सालय सहित जालीपा स्थित ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने ऑक्सीजन उत्पादन के बारे में जानकारी लेने के साथ संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर को अवगत कराया गया कि गुलजग ऑक्सीजन प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट में प्रतिदिन 350 सिलेंडर ऑक्सीजन उत्पादन की क्षमता है। इसकी आपूर्ति राजकीय चिकित्सालय में नियमित रूप से की जा रही है। उन्होंने किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इससे पहले राजकीय चिकित्सालय में जिला कलक्टर ने ऑक्सीजन प्लांट के प्रतिदिन उत्पादन एवं खपत के बारे में विस्तार से जानकारी ली। ------- युवाओं को दी हिदायत, बिना वजह बाहर नहीं निकलें जिला कलक्टर ने रविवार को शहर में गाइडलाइन की पालना को लेकर अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ स्थानों पर युवक सड़क पर घूमते दिखने पर गाड़ी रूकवाकर हिदायत दी कि कोविड-19 गाइड लाइन की पालना करें, नहीं तो प...

बाड़मेर डिपो की हैट्रिक, जोधपुर जोन में कमाई में लगातार सबसे आगे

Image
बाड़मेर. रोडवेज के जोधपुर जोन का बाड़मेर डिपो कमाई में लगातार तीसरे महीने सबसे आगे रहा है। मुख्यालय ने मार्च महीने में भी प्रति बस प्रतिदिन सर्वाधिक रेवेन्यू प्राप्त करने पर बाड़मेर डिपो को 'जोनल डिपो ऑफ द मन्थÓ घोषित किया है। बाड़मेर डिपो ने जनवरी से मार्च महीने में प्रति बस रोजाना क्रमश: 13517, 15574 व 14739 रुपए का राजस्व प्राप्त किया है। जोधपुर जोन में जोधपुर के अलावा पाली, फलोदी, जालोर, आबू रोड, फालना, जैसलमेर व सिरोही डिपो शामिल है। जोन के कुल 9 डिपो में कमाई में बाड़मेर ने लगातार आगे रहते हुए जोनल डिपो ऑफ द मन्थ घोषित होने की हैट्रिक लगाई है। जोधपुर रहा बाड़मेर से पीछे जनवरी-मार्च महीने में कमाई के मामले में बाड़मेर ने जोधपुर को भी पीछे छोड़ दिया। जबकि जोधपुर डिपो जोन स्तर का है। लेकिन फिर भी कमाई में पिछड़ गया। वहीं बाड़मेर ने प्रति बस रोजाना के हिसाब से लगातार तीन महीनों में सबसे ज्यादा राजस्व कमाया है। तीसरे महीने भी कमाया सबसे ज्यादा राजस्व बाड़मेर डिपो ने जोन स्तर पर लगातार तीसरे महीने मार्च में भी सबसे अधिक राजस्व प्राप्त किया है। डिपो को मुख्यालय से जोनल डिपो ऑफ...

प्रत्येक विवाह समारोह पर एक सरकारी कार्मिक होगा तैनात

Image
बाड़मेर। जिले में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को रोकने के लिए जिला कलक्टर लोक बंधु ने धरातल पर पुख्ता मॉनिटरिंग करते हुए युद्ध स्तर पर कार्य करने की हिदायत दी है। वीसी के जरिए रविवार को जिले में संक्रमण रोकथाम के उपायों की समीक्षा करते जिला कलक्टर ने उपखंड एवं गांव स्तरीय कोर ग्रुप को प्रभावी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में कोरोना की त्रासदी लगातार बढ़ती जा रही है, ऐसे में धरातल पर पुख्ता मॉनिटरिंग की आवश्यकता है। प्रतिदिन कोर ग्रुप की बैठक करते हुए संबंधित क्षेत्र में संदिग्ध एवं कम लक्षण वाले कोरोना रोगियों का होम क्वारंटीन सुनिश्चित करने एवं जन अनुशासन पखवाड़े की पूर्णता पालना करवाएं। बाहर से आने वाले लोगों पर निगरानी रखने एवं 15 दिन क्वारंटीन सुनिश्चित किया जाए। घर-घर हो सर्वे और सैम्पलिंग जिला कलक्टर ने पूरे जिले में एक सप्ताह के अंदर सभी घरों का डोर- टू -डोर सर्वे करने के निर्देश देते हुए सभी आइएलआइ संदिग्ध रोगियों के सैंपल लेने को कहा। उन्होंने टेस्टिंग बढ़कर सभी कोरोना रोगियों की पहचान कर उपचार करने के निर्देश दिए। हर विवाह पर रखे निगाह जिला कलक्टर ने कहा कि...

आरटीपीसीआर जांच में कालाबाजारी, चिकित्साकर्मियों की मिलीभगत!

Image
बाड़मेर . कोरोना की विश्वसनीय जांच आरटी-पीसीआर की निर्धारित दर से ज्यादा वसूली करने का मामला जिला प्रशासन के डिकॉय ऑपरेशन में सामने आया है। जिला प्रशासन की टीम ने शनिवार शाम डिकॉय ऑपरेशन कर नेहरु नगर स्थित हिमालया लैब पर कार्रवाई को अंजाम दिया। यहां लैब संचालक के पास वैध लाईसेंस भी नहीं मिला। प्रशासन ने कार्रवाई को अंजाम देकर लैब संचालक के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया। जिला प्रशासन की कार्रवाई अनुसार नेहरु नगर स्थित हिमालया लैब पर आरटी-पीसीआर जांच पर निर्धारित दर से ज्यादा वसूली की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन की टीम ने डिकॉय ऑपरेशन के तहत एक मरीज को भेजा। जहां लैब संचालक ने निर्धारित दर 350 की जगह 1 हजार 500 रुपए वसूल लिए। इसके तत्काल बाद अतिरिक्त जिला कलक्टर ओपी विश्रोई, जिला परिषद सीईओ मोहनदान रतनु व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बाबूलाल विश्रोई पहुंचे। उन्होंने दस्तावेज व लैब की जांच की गई। जहां हिमालया लैब संचालक के पास कोई वैध लाईसेंस भी नहीं मिला। चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने हिमालया लैब संचालक के खिलाफ माहमारी अधिनियम व क्नीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट सहित ...

‘थारनगरी बाड़मेर स्वच्छ, सुंदर व ग्रीन सीटी बने’

Image
- बाड़मेर. एक घर, एक पौधा अभियान के तहत शहर के वार्ड ३१ में तेलियों का वास में नगर परिषद सभापति दिलीप माली,पार्षद पंकज सेठिया के सानिध्य में पौधरोपण किया गया। सृष्टि संस्थान, बाड़मेर अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन ने कार्यक्रम संबंधी जानकारी दी। दिलीप माली ने कहा कि नगर परिषद का यह प्रयास है कि थार नगरी बाड़मेर स्वच्छ, सुन्दर व ग्रीन सिटी बने। ऐसे में नगर परिषद पौधरोपण को लेकर संकल्पबद्ध है और शीघ्र ही पौधरोपण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। पौधे लगाना व बचाना सबकी जिम्मेदारी है। पंकज सेठिया ने कहा कि वार्ड ३१ के प्रत्येक घर के आगे कम से कम एक पौधा लगाना हमारी प्राथमिकता है। पौधे लगाना व बचाना सबकी जिम्मेदारी है। प्रवीण सेठिया, भंवरलाल सेठिया, हरीश बोथरा, भरत छाजेड़, संजय संखलेचा, जितेन्द्र बांठिया, बड़ूलाल सिंघवीं, सुखदेव माली, अमरसिंह बाना उपस्थित रहे। सृष्टि संस्थान, बाड़मेर अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन ने सभी मेहमानों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। source https://www.patrika.com/barmer-news/tharanagri-barmer-be-clean-beautiful-green-whistle-6816114/

एक लाख रुपए रिश्वत लेते पंचायत समिति का जेटीए गिरफ्तार

Image
सिवाना . भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बाड़मेर ने जिले के सिवाना में कार्य की मजदूरी व बिलों के भुगतान के बदले एक लाख रुपए रिश्वत लेने पर पंचायत समिति सिवाना के कनिष्ठ तकनीकी सहायक (जेटीए) को शनिवार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ब्यूरो के उप महानिरीक्षक डॉ विष्णु कांत ने बताया कि सिवाना में कुण्डल गांव निवासी जेठूसिंह पुत्र भीखसिंह की शिकायत पर जोधपुर में भगत की कोठी में विजय नगर निवासी पंचायत समिति सिवाना के जेटीए देवेन्द्र मालवीय (५०) पुत्र मांगीलाल लोहार को एक लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उसने समिति की आवासीय कॉलोनी में अपने खुद के क्वार्टर में यह रिश्वत ली। तभी एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामनिवास व निरीक्षक मुकनदान ने दबिश देकर उसे पकड़ लिया। परिवादी की फर्म के मार्फत पंचायत समिति सिवाना के गांव बेरी नाडी में कार्य करवाया गया था। जिसकी मजदूरी व बिलों का भुगताया बकाया है। जिसकी एवज में जेटीए ने खुद, सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी व पंचायत समिति कार्यालय के अन्य अधिकारी व कर्मचारियों के हिस्से के एक लाख रुपए रिश्वत मांगी थी। परिवादी ने एसीबी से लिखित शिकायत ...

पंचायत समिति का जेटीए एक लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Image
सिवाना . भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बाड़मेर ने जिले के सिवाना में कार्य की मजदूरी व बिलों के भुगतान के बदले एक लाख रुपए रिश्वत लेने पर पंचायत समिति सिवाना के कनिष्ठ तकनीकी सहायक (जेटीए) को शनिवार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ब्यूरो के उप महानिरीक्षक डॉ विष्णु कांत ने बताया कि सिवाना में कुण्डल गांव निवासी जेठूसिंह पुत्र भीखसिंह की शिकायत पर जोधपुर में भगत की कोठी में विजय नगर निवासी पंचायत समिति सिवाना के जेटीए देवेन्द्र मालवीय (५०) पुत्र मांगीलाल लोहार को एक लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उसने समिति की आवासीय कॉलोनी में अपने खुद के क्वार्टर में यह रिश्वत ली। तभी एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामनिवास व निरीक्षक मुकनदान ने दबिश देकर उसे पकड़ लिया। परिवादी की फर्म के मार्फत पंचायत समिति सिवाना के गांव बेरी नाडी में कार्य करवाया गया था। जिसकी मजदूरी व बिलों का भुगताया बकाया है। जिसकी एवज में जेटीए ने खुद, सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी व पंचायत समिति कार्यालय के अन्य अधिकारी व कर्मचारियों के हिस्से के एक लाख रुपए रिश्वत मांगी थी। परिवादी ने एसीबी से लिखित शिकायत क...

घर में थी शादी, परिवार वाले मना रहे थे खुशियां, छा गया मातम

Image
शिव पत्रिका . क्षेत्र के जूनेजों की बस्ती ग्राम पंचायत के राजस्व गांव सरगीला पार निवासी मृतक के परिवार पर शनिवार सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। कुछ वर्ष पहले ही आसुराम व केसराराम जाट के पुत्र रोजगार के लिए गुजरात गए। वहां से गांधीधाम निवासी एक व्यक्ति के टैंकर पर कार्य करना प्रारंभ किया। एक बार व दूसरी बार जब ये घर पहुंचे तो परिजनों ने बहुत खुशी जताई कि हमारे लडक़े रोजगार लग गए हैं। इस भीषण दुर्घटना के बाद पुलिस ने जब मृतकों के परिजनों को सूचना दी तब उनके होश उड़ गए। परिवार के सदस्य 30 अप्रेल को उनके चचेरे भाई की शादी को लेकर तैयारी में लगे हुए थे, उसी दौरान इस घटना की सूचना मिलने घर में मातम छा गया। ग्रामीणों ने बताया कि उनके परिवार में 30 अप्रेल को शादी तय हो रखी थी। दोनों चचेरे भाई थे युवा चणनाराम पुत्र आसुराम व गणपतराम पुत्र केसराराम दोनों ही युवा थे जिनकी उम्र 30 वर्ष से कम ही थी, परिजनों से पूछने पर पता लगा कि दोनों की छोटी उम्र में शादी की हुई थी, मुकलावा बाकी था। हाइवे पर लगा जाम ट्रेलर और टैंकर में आग लगने के बाद मेगा हाईवे पर करीब 2 घंटे तक जाम लग गया। आग में टैंकर जलकर ...

ट्रेलर-टैंकर की आमने-सामने भिड़ंत आग लगने से दो जिंदा जले

Image
सिणधरी . आरजीटी पुलिस थाना क्षेत्र के नया नगर के एक होटल के पास शुक्रवार देर शाम ट्रेलर व टैंकर में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई जिससे टैंकर पलट गया। गुजरात से टैंकर तेल भरकर सिणधरी की ओर आ रहा था। सामने से मिट्टी भरकर टे्रलर गुजरात की तरफ जा रहा था, होटल के पास दोनों में भिड़ंत हो गई जिससे टैंकर व ट्रेलर में आग लग गई। ट्रेलर व टैंकर की भिड़ंत के बाद आग लगने पर आरजीटी वह बालोतरा दमकल को सूचना दी गई। आरजीटी व बालोतरा दमकल मौके पर पहुंची तब तक दोनों टैंकर व टे्रलर के आगे का हिस्सा पूरी तरह से जल चुका था। दोनों दमकल ने आग पर काबू पाया। टैंकर चालक जिंदा जला जानकारी के अनुसार ट्रेलर व टैंकर की भीषण भिड़ंत के बाद दोनों वाहन आपस में चिपक गए जिससे टैंकर में सवार दोनों लोग आग लगने से जिंदा जल गए वह टे्रलर में सवार दो लोगों को गंभीर अवस्था में बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया जिनका उपचार जारी। घटना के बाद वाहनों की कतारें लग गई। source https://www.patrika.com/barmer-news/two-lives-burnt-to-death-due-to-fire-in-a-trailer-tanker-6816070/

कोरोना का असर: रोडवेज की अनुबंधित बसों के पहिए थमे

Image
बाड़मेर. कोरोना के चलते यात्री भार में आई कमी के कारण रोडवेज प्रबंधन ने पूरे प्रदेश में अनुबंधित बसों का संचालन बंद कर दिया है। प्रदेश में करीब 900-100 अनुबंधित बसें है, जिनमें से अधिकांश लम्बी दूरी के मार्गोँ पर संचालित होती है। रोडवेज के अनुबंधित वाहनों में लग्जरी बसों का बेड़ा है। कोविड के बढ़ते प्रभाव और जन अनुशासन पखवाड़े के चलते यात्रा करने से लोग बच रहे हैं। इसके कारण रोडवेज का यात्री भार काफी कम हुआ है। निगम अपनी बसों का संचालन लगातार कर रहा है। लेकिन अनुबंधित वाहनों का संचालन रोक दिया गया है। ऐसे में लंबी दूरी के मार्गों पर साधनों की कमी हो गई है। यात्रियों की कमी के कारण अनुबंधित वाहनों का संचालन करने से रोडवेज का घाटा बढ़ता देख फिलहाल रोक लगा दी है। बाड़मेर डिपो में 39 अनुंबंधित बसों का संचालन बंद रोडवेज के बाड़मेर डिपो से 39 अनुबंधित बसें विभिन्न मार्गोँ पर संचालित की जाती है। इनमें झुंझुनू, कोटा, हरिद्वार, उदयपुर आदि लंबी मार्गोँ पर नॉन एसी स्लीपर बसें चलती है। लेकिन मुख्यालय के आदेश के बाद सभी बसें बंद कर दी गई है। स्थानीय प्रबंधन अब लंबी दूरी के मार्ग पर निगम बसों का...

जिले में मिले 409 नए संक्रमित, बाड़मेर शहर में 109 में से 87 पॉजिटिव युवा

Image
बाड़मेर। जिले में शनिवार को 409 नए कोविड पॉजिटिव मिले हैं। वहीं एक व्यक्ति की मौत हुई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी एल बिश्नोई ने बताया कि शनिवार को एक्टिव केस बढ़कर 1523 हो गए है । इनमें से 232 मरीज राजकीय अस्पताल बाड़मेर, 20 मरीज कोविड केयर सेंटर आईटीआई बाड़मेर, 31 मरीज राजकीय अस्पताल बालोतरा एवं 18 मरीज निजी अस्पताल में भर्ती है । वहीं 1222 मरीज होम आइसोलेशन में रखे गए है, 74 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। नए मामलों के साथ ही जिले में अप्रेल 2020 से अब तक 7357 पॉजिटिव मरीज मिले है एवं 92 लोगों की मौत हुई है। दूसरी तरफ एचआरसीटी जांच में स्कोर वाले 161 संदिग्ध कोविड मरीज राजकीय अस्पताल बाड़मेर एवं 31 संदिग्ध कोविड मरीज राजकीय अस्पताल बालोतरा में भर्ती है। युवा रहे ज्यादा सतर्क बाड़मेर शहर में शनिवार को मिले कुल कोविड संक्रमितों में से करीब 80 फीसदी लोग 40 वर्ष से कम आयु वर्ग के है। जिला कलक्टर लोक बंधु ने जिले के युवाओं से स्व-अनुशासन की अपील की है। उन्होंने कहा कि शनिवार को जिले में कुल 409 कोविड संक्रमित लोगों की पुष्टि हुई है। जिसमें से 109 संक्रमित बाड़मेर शह...

ट्रेलर- टैंकर की भिंड़त, टैंकर चालक, खलासी जिंदा जले

Image
सिणधरी/ गुड़ामालानी/बाड़मेर. बाड़मेर जिले के नगर गांव के पास शुक्रवार देर रात ट्रेलर-टैंकर में भिंड़त के बाद टैंकर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से टैंकर चालक व खलासी जिंदा जल गए। हादस के बाद मेगा हाइवे पर जाम लग गया जिसको पुलिस ने खुलवाया। टैंकर- टेलर की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। वाहनों में आग से टैंकर चालक सहित दो जने जिंदा जले। रागेश्वरी थाना क्षेत्र के नगर सरहद मेगा हाइवे पर देर शुक्रवार रात हुआ हादसा । हादसे के बाद भीषण आग से टैंकर में चालक व खलासी फंस गए। इसके चलते वे जिंदा जल गए। बालोतरा से पहुंची दमकल ने 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में बुरी तरह से जले शवों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। हादसे के बाद रात्रि से मेगा हाईवे परया घंटों तक हुआ तायात जाम हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शनिवार सुबह क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटा यातायात सुचारू करवाया। रागेश्वरी थानाधिकारी चनणाराम ने बताया कि दोनों मृतक बाड़मेर जिले के है परिजन पहुंचने पर उनकी पहचान हो पाएगी। source https://www.patrika.com/barmer-news/trailer-tanker-collision-...

यहां हुआ हादसा, दो जने जिंदा जल गए

Image
सिणधरी/ गुड़ामालानी/बाड़मेर. बाड़मेर जिले के नगर गांव के पास शुक्रवार देर रात ट्रेलर-टैंकर में भिंड़त के बाद टैंकर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से टैंकर चालक व खलासी जिंदा जल गए। हादस के बाद मेगा हाइवे पर जाम लग गया जिसको पुलिस ने खुलवाया। टैंकर- टेलर की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। वाहनों में आग से टैंकर चालक सहित दो जने जिंदा जले। रागेश्वरी थाना क्षेत्र के नगर सरहद मेगा हाइवे पर देर शुक्रवार रात हुआ हादसा । हादसे के बाद भीषण आग से टैंकर में चालक व खलासी फंस गए। इसके चलते वे जिंदा जल गए। बालोतरा से पहुंची दमकल ने 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में बुरी तरह से जले शवों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। हादसे के बाद रात्रि से मेगा हाईवे परया घंटों तक हुआ तायात जाम हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शनिवार सुबह क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटा यातायात सुचारू करवाया। रागेश्वरी थानाधिकारी चनणाराम ने बताया कि दोनों मृतक बाड़मेर जिले के है परिजन पहुंचने पर उनकी पहचान हो पाएगी। source https://www.patrika.com/barmer-news/accident-happened-here-two...

बाड़मेर में मेगा हाइवे पर हादसा, टैंकर चालक-खलासी जिंदा जले

Image
सिणधरी/ गुड़ामालानी/बाड़मेर. बाड़मेर जिले के नगर गांव के पास शुक्रवार देर रात ट्रेलर-टैंकर में भिंड़त के बाद टैंकर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से टैंकर चालक व खलासी जिंदा जल गए। हादसे के बाद मेगा हाइवे पर जाम लग गया जिसको पुलिस ने खुलवाया। टैंकर- टेलर की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। वाहनों में आग से टैंकर चालक सहित दो जने जिंदा जले। रागेश्वरी थाना क्षेत्र के नगर सरहद मेगा हाइवे पर देर शुक्रवार रात हुआ हादसा । हादसे के बाद भीषण आग से टैंकर में चालक व खलासी फंस गए। इसके चलते वे जिंदा जल गए। बालोतरा से पहुंची दमकल ने 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में बुरी तरह से जले शवों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। हादसे के बाद रात्रि से मेगा हाइवे पर घंटों तक हुआ तायात जाम हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शनिवार सुबह क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटा यातायात सुचारू करवाया। रागेश्वरी थानाधिकारी चनणाराम ने बताया कि दोनों मृतक बाड़मेर जिले के है परिजन पहुंचने पर उनकी पहचान हो पाएगी। source https://www.patrika.com/barmer-news/accident-on-meg-highway-in-...

लंबी दूरी की यात्रा से परहेज, ट्रेन और बसों में घटा यात्री भार

Image
बाड़मेर. कोविड बढऩे के बीच परिवहन के साधनों का संचालन भले ही चल रहा हो, लेकिन लोग अपने बचाव के लिए यात्रा को टाल रहे हैं। इसके चलते लंबी दूरी की रेल और बसों में यात्री भार की कमी आई है। स्टेशन और बस स्टैंड पर यात्रियों की चहल-पहल पहले जैसी नहीं दिखती है। जिले में संक्रमण की दूसरी लहर कहर ढा रही है। इसका असर यात्रा पर स्पष्ट दिख रहा है। टे्रनों में कोच खाली चल रहे हैं। वहीं रोडवेज में भी यात्रियों में कमी देखी जा रही है। जहां तक संभव हो लोग यात्रा को टाल रहे हैं। प्लेटफार्म पर नहीं दिखते यात्री संक्रमण के चलते यात्रियों की कमी के कारण प्लेटफार्म सूने ही दिखाई देते हैं। लंबी दूरी की ट्रेनों से आने वाले यात्रियों में काफी कमी आई है। जोधपुर-बाड़मेर के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों में भी यात्री कम दिखते हैं। यात्री कम तो नमूने भी घटे लंबी दूरी से आने वाले यात्रियों में कमी आई तो यहां स्टेशन पर कोविड की टीम के नमूनों की संख्या में कमी आने लगी है। पूर्व में टीम लंबी दूरी से आने वाले करीब 100 यात्रियों के नमूने संग्रहित कर रही थी, जो अब आधे हो गए हैं। बसों में कम आ रहे यात्री रोडवेज क...