प्रत्येक विवाह समारोह पर एक सरकारी कार्मिक होगा तैनात

बाड़मेर। जिले में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को रोकने के लिए जिला कलक्टर लोक बंधु ने धरातल पर पुख्ता मॉनिटरिंग करते हुए युद्ध स्तर पर कार्य करने की हिदायत दी है।
वीसी के जरिए रविवार को जिले में संक्रमण रोकथाम के उपायों की समीक्षा करते जिला कलक्टर ने उपखंड एवं गांव स्तरीय कोर ग्रुप को प्रभावी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में कोरोना की त्रासदी लगातार बढ़ती जा रही है, ऐसे में धरातल पर पुख्ता मॉनिटरिंग की आवश्यकता है। प्रतिदिन कोर ग्रुप की बैठक करते हुए संबंधित क्षेत्र में संदिग्ध एवं कम लक्षण वाले कोरोना रोगियों का होम क्वारंटीन सुनिश्चित करने एवं जन अनुशासन पखवाड़े की पूर्णता पालना करवाएं। बाहर से आने वाले लोगों पर निगरानी रखने एवं 15 दिन क्वारंटीन सुनिश्चित किया जाए।
घर-घर हो सर्वे और सैम्पलिंग
जिला कलक्टर ने पूरे जिले में एक सप्ताह के अंदर सभी घरों का डोर- टू -डोर सर्वे करने के निर्देश देते हुए सभी आइएलआइ संदिग्ध रोगियों के सैंपल लेने को कहा। उन्होंने टेस्टिंग बढ़कर सभी कोरोना रोगियों की पहचान कर उपचार करने के निर्देश दिए।
हर विवाह पर रखे निगाह
जिला कलक्टर ने कहा कि अगले सप्ताह में विवाह समारोह अधिक होंगे। प्रत्येक विवाह पर ना केवल निगाह रहे बल्कि उसकी फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी हो। उन्होंने सभी उपखंड अधिकारियों को हिदायत दी कि अपने क्षेत्र में होने वाले हर विवाह पर एक सरकारी कार्मिक नियुक्त करें जो न केवल गाइडलाइन की पालना करवाएं बल्कि वहां मौजूद रहे एव निर्धारित संख्या से अधिक भीड़ होने पर उसकी जि़म्मेदारी निर्धारित करें।
बाड़मेर उपखंड में 72 विवाह समारोह पर कार्मिकों की नियुक्त
बाड़मेर शहर समेत उपखंड क्षेत्र में होने वाले सभी समारोह में कोविड-19 की पालना करवाने के लिए सरकारी कार्मिक नियुक्त किए गए हैं। उपखंड अधिकारी रोहित चौहान ने बताया कि क्षेत्र में आने वाले दिनों में अलग-अलग दिनों में अब तक 72 विवाह होने की सूचना मिली है। सभी विवाह समारोह के दौरान कोविड गाइडलाइन की पालना करवाने एवं निर्धारित 50 से अधिक मेहमानों के शामिल नही होने को सुनिश्चितता के लिए सरकारी कार्मिक नियुक्त किए गए हैं। विवाह के दौरान खुद मौजूद रहेंगे एवं व्यक्तिगत जिम्मेदारी नियत की गई हैं।
बज रहे बैंड, निकल रही बंदोली
शादियों की सीजन के चलते शहर में कई लोग जहां कोरोना के कारण कार्यक्रमों में कमी करते हुए जल्दी निपटा रहे हैं। वहीं कुछ लोग शहर की गलियों से बंदोलियां निकाल रहे हैं। साथ ही बैंड-बाजा भी बजवा रहे हैं। बाड़मेर शहर में शादियों की सीजन के चलते रोज ही ऐसे दृश्य देखने को मिल रहे हैं। लेकिन प्रशासन की कार्रवाई कहीं नजर नहीं आती है।
बाड़मेर में एक भी कार्रवाई नहीं
जिले के बालोतरा में विवाह समारोह में नियम की पालना नहीं होने पर कार्रवाई की गई है। लेकिन बाड़मेर शहर में बंदोलियां निकल रही है और आयोजन स्थालों पर भीड़ भी जुट रही है। लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई अभी तक कहीं नजर नहीं आई।



source https://www.patrika.com/barmer-news/covid-guideline-for-marriage-programme-6817367/

Comments

Popular posts from this blog

बाड़मेर ने निरस्त कर दिए 73757 और लंबित पड़े 20206

​Education Department Rajasthan: पैदल नहीं अब साइकिल चला स्कूल पहुंचेंगी 7. 5 लाख बालिकाएं

बाड़मेर में 2 दिन बाद से फिर सर्दी के तेवर होंगे तेज