बाड़मेर : वीआइपी की जांच रिपोर्ट मिल रही जल्दी, सामान्य मरीज तो लग जाते है 2-3 दिन
बाड़मेर. कोरोना जांच में वीआइपी की जांच पहले हो रही है। जबकि कई सामान्य मरीजों को दो-तीन दिन तक लग रहे हैं। इससे संक्रमित मरीज जहां रिपोर्ट का इंतजार करता रहता है, वहीं वीआइपी है तो उनकी रिपोर्ट जल्दी आ रही है। बाड़मेर में कोरोना जांच स्थानीय मेडिकल कॉलेज में उम्मीद जगी थी कि अब पेंडेंसी नहीं रहेगी और होगी भी इतनी अधिक नहीं कि रिपोर्ट आने में दो-तीन तक लग जाए। लेकिन 1000 नमूनों के टेस्ट के रोजाना के दावे के बीच पेंडिंग भी नमूने रहते हैं। इसमें सामान्य मरीजों के नमूने ही होते हैं। जबकि वीआइपी के नमूनों की जांच तुरंत करते हुए रिपोर्ट जारी हो रही है। बाड़मेर और जैसलमेर के नमूनों की जांच स्थानीय मेडिकल कॉलेज में बाड़मेर के साथ जैसलमेर के नमूनों की जांच भी हो रही है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जैसलमेर के कोरोना नमूनों की जांच यहां होने से कई बार देरी हो जाती है। यहां पर दो जिलों का काम होने के कारण नमूनों का दबाव भी काफी बढ़ गया है। देरी का एक कारण यह भी बताया जा रहा है। रात को लिया नमूना, सुबह आ गई रिपोर्ट वीआइपी के बारे में बात करें तो पिछले दिनों एक अधिकारी कोरोना पॉजिटिव आए...