Posts

Showing posts from February, 2023

विधायक मदन भैया ने उठाया स्कूलों को नियम विरूद्ध भूमि आवंटन का मामला, जीडीए खंगाल रहा कुंडली

Image
खतौली से विधायक मदन भैया ने विधानसभा सत्र में जीडीए द्वारा स्कूल आवंटन का मामला उठाया है। ये मामला लगभग पांच साल पुराना है। इस मामले में मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज की गई थी। जिसमें गाजियाबाद में प्राइवेट स्कूलों को भूमि का आवंटन नियमों के विपरीत किए जाने का आरोप है। इस मामले में शिकायत दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता ने ऐसे 32 स्कूलों को चिन्हित किया था। जिन पर अनुबंध शर्तों का कथित रूप से उल्लंघन करने का आरोप है। खतौली विधायक मदन भैया ने जन शिकायत पर सदन में जानकारी मांगी है। बताया जाता है कि नगर विकास मंत्री ने प्राधिकरण अधिकारियों से इस पर रिपोर्ट मांगी है। जीडीए के अपर सचिव सीपी त्रिपाठी का इस मामले में कहना है, विकास मंत्री द्वारा रिपोर्ट तलब किए जाने के बाद से सभी आठ जोन के प्रवर्तन प्रभारियों से आख्या एकत्र कर शासन को भेजी जा रही है। 2018 में उठाया था मामला इस पूरे प्रकरण में साहिबाबाद निवासी एक व्यक्ति द्वारा 5 अप्रैल 2018 को जन शिकायत के माध्यम से मामला उठाया था। शिकायत के अनुसार सूची में शामिल स्कूलों ने जीडीए द्वारा आवंटित भूमि में लीज की शर्तों का उल्ल...

हरियाणा से सात सौ किमी दूर आते बाड़मेर, गहने चुरा हो जाते फरार

Image
बाड़मेर पत्रिका.कोतवाली पुलिस ने गहने चुराने के आरोपी को गिरफ्तार किया। शहर कोतवाल गंगाराम खावा ने बताया कि 23 फरवरी को अंबेडकर सर्किल से रतरेड़ी जाने के लिए मनोहर सिंह पुत्र बाबू सिंह निवासी कोलू ने अपनी अटैची निजी बस में रखी। वह अटैची रखकर बस से बाहर गया। पीछे किसी अज्ञात व्यक्ति ने अटैची खोल कर सोने चांदी के गहने चुरा लिए और मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू की। यह भी पढ़ें: मॉडल स्कूलों में मिलेगी यूनिफॉर्म, 28781 विद्यार्थियों के खातों में जमा होगी राशि तकनीकी साक्ष्यों के सहारे बीता पुत्र करतार निवासी हांसी जिला हिसार हरियाणा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से 5 दिन का पुलिस रिमांड सौंपा गया। कोतवाल ने बताया कि हरियाणा के कुछ गिरोह के सदस्य 700 किलोमीटर दूर बाड़मेर आकर इस तरह की वारदात को अंजाम देते हैं और वापस हरियाणा पहुंच जाते हैं। यह भी पढ़ें: थोक के भाव डीपीसी पर इनकों नहीं मिले वाइस प्रिंसिपल गौरतलब है कि जिले में बसों से गहने चुराने की घटनाएं पिछले कुछ माह से हो रही है। ऐसे में आरोपी की गिरफ्तारी से और राज ...

मॉडल स्कूलों में  मिलेगी यूनिफॉर्म, 28781 विद्यार्थियों के खातों में जमा होगी राशि

Image
दिलीप दवे बाड़मेर. अब प्रदेश के मॉडल स्कूल विद्यार्थी भी नि:शुल्क यूनिफॉर्म का लाभ ले पाएंगे। राज्य सरकार ने इसके लिए 2 करोड़ 12 लाख रुपए से ज्यादा की राशि आवंटित की है जो सीधे विद्यार्थियों के बैंक खातों में जमा होगी। इससे प्रदेश के 28 हजार 781 विद्यार्थी यूनिफॉर्म प्राप्त करेंगे।राज्य के हिंदी माध्यम सरकारी विद्यालयों में कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों को दो यूनिफॉर्म नि:शुल्क दी जाती है। दो यूनिफॉर्म के लिए कपड़ा राज्य सरकार की ओर से तय फर्म के अनुसार दिया गया जबकि सिलाई की राशि बच्चों के खातों में जमा हुई थी। इस योजना से स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल के विद्यार्थी वंचित रह गए थे। प्रदेश में 134 मॉडल स्कूल है जिसमें 28781 कक्षा छठीं से आठवीं में अध्ययनरत है जिनको यूनिफॉर्म का लाभ मिलना है। अब सरकार ने इनको भी यूनिफॉर्म नि:शुल्क देने का निर्णय किया। इस पर अब प्रति विद्यार्थी 740 रुपए की दर से राशि दी जाएगी। मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों के लिए 21297940 रुपए की राशि आवंटित की गई है। दो ड्रेस की राशि- सरकार ने जो राशि आवंटित की है, उससे दो ड्रेस बननी है। हिंदी माध्यम में 540 क...

नाहरगढ़ के बॉयोलाजिकल पार्क की तरह विकसित होगी बाड़मेर की लवकुश वाटिका

Image
बाड़मेर शहर में इको टूरिज्म पर आधारित निर्माणाधीन लव-कुश वाटिका का रविवार को जिला कलक्टर लोकबंधु ने निरीक्षण किया। पुरातत्व अवशेषों पर निर्माणाधीन वाटिका के पूरे होने से शहर में इको टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही प्राचीन बाड़मेर के गौरवमयी इतिहास की लोगों को जानकारी मिलेगी। जिला कलक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2022-23 की बजट घोषणा में दो करोड़ की लागत से इस नए पर्यटन स्थल के निर्माण की घोषणा की थी। अब तक इस कार्य पर एक करोड़ 78 लाख रुपए खर्च हो चुके हैं तथा यह कार्य आगामी 31 मार्च तक पूर्ण कर लिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान पूरी वाटिका का भ्रमण कर अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन वॉच टॉवर एवं जल कुंड का जायजा लिया। उन्होंने जूना बाहड़मेर के प्राचीन पुरातत्व अवशेषों का भी अवलोकन किया।पर्यटक स्थल को बनाएं आकर्षक निरीक्षण के दौरान उन्होंने वन विभाग के उप वन संरक्षक संजय भादू को वाटिका को जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क के अनुरूप विकसित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जूना बाहड़मेर की ऐतिहासिक जानकारी देने एवं बाड़मेर की गौरवमयी गाथा के पर्याप्त डिस्प्ले करने के ...

अमरीकन भुट्टे से होती है सालभर आमदनी

Image
सब्जियों के जलने की समस्या से निजात किसान उम्मेदाराम प्रजापत के खेत में इन दिनों अमरीकन भुट्टे की फ सल लहलहा रही है। कतारबद्ध तरीके से की गई बुवाई से खिली भुट्टे की ये लहलहाती बालियां खेत में सौंदर्य की नई परिभाषा गढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने 25 बीघा खेत में मौसम के अनुसार के सब्जियों की बुवाई करते आ रहे हैं। गर्मी के दिनों में सब्जियों के पौधे मुरझाने व जलने की समस्या से परेशान थे। कृषि वैज्ञानिक की सलाह से क्यारियों के चारों ओर सब्जियों की छांव के लिए अमरीकन भुट्टे की बुवाई की। इसके बाद खेत में पैदावार की नई कहानी शुरू हो गई। 35-40 रुपए किलो अमरीकन भुट्टे की सुरक्षा दीवार से काश्तकार को सब्जियों में 25 से 30 प्रतिशत अतिरिक्त उत्पादन मिलने लगा। वहीं बाजार में भुट्टा भी पैंतीस से चालीस रुपए किलो की दर से बिकने लगा। डंठल से गायों व अन्य पशुओं को पौष्टिक हरा मिलने लगा। अब वह भुट्टे से ही प्रतिवर्ष एक लाख रुपए की कमाई कर रहा है। हरा चारा अतिरिक्त बोनस है। 3,300 रु. किलो बीज उम्मेदाराम ने बताया कि वह भुट्टे का बीज ऑनलाइन 3300 रुपए प्रति किलो की दर से खरीदता है। एक किलो में ...

दो प्रतिशत रहे है पाक में हिन्दू....जुुल्म के सतायों की मांग हूं ..मैं थार एक्सप्रेस

Image
बाड़मेर पत्रिका. मैं थार एक्सप्रेस... पाकिस्तान में हिन्दू महज दो प्रतिशत रहे है। केवल 40 लाख का आंकड़ा है। 1947 में जब बंटवारा हुुआ तब वहां 44 लाख हिन्दू थे। बांग्लादेश अलग हुुआ, 1965 और 1971 के युद्ध भी हुए। अब हिन्दुओं की संख्या घटने का बड़ा कारण है पाकिस्तान में धर्म परिवर्तन करवाना। बीते दिनों एक सांसद का विडियो वायरल हुुआ जिसमें वह पाकिस्तान की संसद में बोल रहा था कि धर्म परिवर्तन करना बंद करे। हिन्दू बेटियों से जबरन निकाह करवाना जुल्म है औैर अब हम इससे दु:खी हो गए हैै। हालात तो यह है कि मेघवाल, भील और पिछड़े तबके के लोगों के पास पहले से ही रोजगार का अभाव था और अब पाकिस्तान में महंगाई इस कदर बढ़ गई है कि जिनके आर्थिक हालात खराब है वो रोटी नसीब नहीं होने पर पानी पीकर गुुजारा कर रहे है। पाकिस्तान में इनकी सुनवाई न पुलिस कर रही है और न ही कोर्ट कचहरी। अब जाएं तो जाएं कहां? पाकिस्तान का मानवाधिकार आयोग भी कदम पीछे रख रहा है। आर्थिक हालात जिनके ठीक है वे पाकिस्तान छोड़कर दुुबई व अन्य मुल्कों में पहुंच गए है। अब रहे वो है जो या तो बहुत ज्यादा दबंग है या बहुत ही कमजोर। इन कमजोर वर्ग ...

बाड़मेर रिफाइनरी को लेकर आई Good News, लोगों के सपने होंगे पूरे

Image
बाड़मेर। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि बाड़मेर रिफाइनरी को अगले साल जनवरी में शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद यहां से उत्पादन शुरू होगा। हालांकि इसके बाद भी कार्य चलता रहेगा। पचपदरा में मंगलवार को रिफाइनरी का निरीक्षण के दौरान मीडिया से बातचीत में पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि जनवरी 2024 में पीएम नरेंद्र मोदी रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि राजस्थान रिफाइनरी का जब प्रोजेक्ट बना था उस समय में केंद्र सरकार की 74 फीसदी और राजस्थान की 26 फीसदी हिस्सेदारी तय की गई। साल 2017 में केंद्र सरकार ने लागत तय की थी। साल 2017 से लेकर 2021-22 तक स्टील के दामों में 45 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। स्टील व अन्य निर्माण सामग्री के दाम बढ़ने के कारण प्रोजेक्ट की लागत बढ़कर 72 हजार करोड़ रुपए हो गई। जबकि शुरुआत में यह 43 हजार करोड़ रुपए ही थी। प्रोजेक्ट की लागत बढ़ने से राज्य सरकार को 25 हजार करोड़ अतिरिक्त देंगे होंगे। अब तक यह पैसा नहीं दिया है। ऐसे में प्रोजेक्ट में देरी नहीं हो इसलिए केंद्र सरकार पैसा देकर राज्य सरकार की हिस्सेदारी को 26 फीसदी से घटाकर 16 फीसदी कर देंगी...

तो सरकारी विद्यालयों में व्याख्याता ढूंढ़ते रह जाओगे

Image
दिलीप दवे बाड़मेर. राज्य के 17 हजार उच्च माध्यमिक स्कूलों में व्याख्याताओं के 16 हजार से अधिक पद रिक्त चल रहे हैं। इधर, शिक्षा विभाग ने 10 हजार व्याख्याताओं को पदोन्नत करके वाइस प्रिंसिपल उप प्रचार्य बना दिया है। शुक्रवार को अजमेर में सम्पन्न हुई वाइस प्रिंसिपल की डीपीसी में 10 हजार व्याख्याताओं का वाइस प्रिंसिपल पदों पर चयन करने का अनुमोदन किया है। ऐसे में पदोन्नत व्याख्याताओं को वाइस प्रिंसिपल पदों पर पोस्टिंग मिलने के बाद व्याख्याता के रिक्त पदों का ग्राफ और बढ़ जाएगा। जिसका असर अगले माह होने वाली 12वीं की बोर्ड परीक्षा पर भी पड़ेगा। वर्तमान में जिन स्कूलों में व्याख्याताओं के पद रिक्त हैं, वहां 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की पढ़ाई सैकेंड ग्रेड और तृतीय श्रेणी शिक्षकों के भरोसे चल रही है। क्रमोन्नत स्कूलों में स्वीकृत होने है व्याख्याता पद पिछले वर्ष माध्यमिक स्कूल से उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नत हुए 3832 स्कूलों में एक वर्ष बाद भी विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए व्याख्याताओं के पद स्वीकृत नहीं किए गए हैं। इन स्कूलों में व्याख्याता नहीं होने से करीब दो लाख से अधिक विद्यार्थी बिन...

जानिए यहां होगी यूरेनियम के 900 अरब के खजाने की तलाश

Image
बाड़मेर पत्रिका. जिले के सिवाना क्षेत्र का कमठाई इलाका देश और प्रदेश की नई तकदीर लिख सकता है। रेअर अर्थ में भी यहां यूरेनियम के भण्डार मिलने संभावनाएं बलवती हो रही है। बाड़मेर की सिवाना रिंग कॉम्पलेक्स में भारत सरकार के एटोमिक एनर्जी डिपार्टमेंट ने 7 ब्लॉकों को एक्सप्लोरेशन के लिए रिजर्व कराया है, जो संकेत कर रहा है कि चीन की मॉनोपोली तोडऩे की क्षमता यह क्षेत्र करेगा। बाड़मेर के सिवाना में माइक्रोग्रेनाइट की चट्टाने मिली है जिनमें दुर्लभतम जेनोटाइम रेयर अर्थ के डिपोजिट्स हैं । वहीं बाड़मेर के कमठाई में 5 मिलियन टन रेयर अर्थ के भण्डार भी संभावित है । गौरतलब है कि राजस्थान पत्रिका ने 2016 में ही यह खुलासा किया था कि भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग ने यहां रेअर अर्थ (दुर्लभ खनिज) है। खास यह भी - यह भारत का पहला टेरिस्टीअल (जमीन पर पाए जाने वाले खनिज) का बड़ा भण्डार है। -विश्व में इसका 95 प्रतिशत निर्यात चीन करता है, जिसकी मॉनोपोली है। खजाना यहां होने के प्रमाण यहां है खजाना कमठाई, दांता, लंगेरा, राखी, फूलन व डण्डाली । सिवाना के चारों तरफ एक गड्ढेनुमा रचना है, जिसमें ग्रेनाइट और रॉयला...

पीहर जा रही महिला पानी पीने रुकी तो आ गई मौत

Image
सिणधरी बाड़मेर. उपखंड पुलिस थाना क्षेत्र के डाभड़ भाटियान तालाब पर शनिवार को एक महिला का शव तैरता मिलने पर गांव में सनसनी फैल गई। तालाब में शव की जानकारी मिलने पर सिणधरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाल कर शिनाख्त के लिए परिजनों को सूचना दी। सोशल मीडिया पर शुक्रवार को महिला लापता होने की जानकारी चल रही थी, जिसको लेकर परिजनों को सूचना दी । यह भी पढ़ें: स्कूल तो क्रमोन्नत हो गए पर पढ़ाने वाले लगाए ही नहीं परिजन मौके पर पहुंचे तो महिला की पहचान मांडू देवी पत्नी रामाराम जाट निवासी मोतियोंणीयो का ताला सांजटा पुलिस थाना रीको बाड़मेर के रूप में हुई। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकालकर सिणधरी राजकीय अस्पताल मोर्चरी में रखवाया। यह भी पढ़ें: स्कूल मांग रहे पचास लाख, सरकार गई भूल मृतक महिला के जेठ पेमाराम ने पुलिस में रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसके भाई की पत्नी माडु देवी शुक्रवार को घर से होडू में पीहर जाने का बताकर के लिए निकली थी लेकिन जो जिस बस में सवार हुई थी, उसमें से डाभड़ भाटियान पहुंच गई। वहां पर उतर कर वह पानी पीने के लिए डाभड़ तालाब पर गई थी जिसके चलते उसका...

बम-बम भोले, हर-हर महादेव....

Image
बालोतरा. नगर व क्षेत्र में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। शिवालयों में श्रद्धालुओं ने अभिषेक पूजन कर, आरती उतार, प्रसाद का भोग लगाया। हाथ जोड़ परिवार में खुशहाली की कामना की। हर- हर महादेव, जय शिव शंकर के जयकारों से मंदिर पूरे दिन गुंजायमान रहे। श्रद्धालुओं की आवाजाही से मेले सा माहौल रहा। नगर व समूचे क्षेत्र में शनिवार को महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में अधिक उत्साह देखने को नजर आया। श्रद्धालुओं ने इस दिन व्रत, उपवास रखा। स्नान कर पूजा के धुले शुद्ध वस्त्र पहन शिवालयों में शिवलिंग पर जल- दूध चढ़ाकर अभिषेक किया। भांग ,बिल्वपत्र, कनेर, आक के पुष्प, धतूरा चढ़ाकर आकर्षक श्रृंगार किया। आरती उतार, शीश नवा, प्रसाद का भोग लगाया। इसके बाद ओम नम: शिवाय पंचाक्षर मंत्र का जाप किया। वहीं भजन- कीर्तन किया। बम- बम भोले, हर- हर महादेव, जय शिव शंकर के जयकारों से पूरे दिन शिवालय गुंजायमान रहे। नगर के बांटेश्वर महादेव, पिपलेश्वर महादेव, पातालेश्वर महादेव, नीलकंठ महादेव, द्वादश ज्योतिर्लिंग महादेव, रामेश्वर महादेव ,नर्मदेश्वर महादेव, वनखंडी महा...

नागौर सांसद बेनीवाल रहे बाड़मेर जिले के दौरे पर

Image
बाड़मेर. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रमुख व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल शुक्रवार को बाड़मेर जिले के दौरे पर रहे। सांसद का कल्याणपुरा से लेकर सिवाना पहुंचने तक जगह जगह स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। सांसद ने ब्रह्मधाम आसोतरा में दर्शन कर जगत कल्याण की कामना की वहीं नाकोड़ा मंदिर में दर्शन किए। इस अवसर पर मंदिर कमेटी ने सांसद का स्वागत किया। सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत सांसद ने सिणधरी पंचायत समिति के करना गांव में सामाजिक कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा की आगामी विधानसभा चुनाव की लड़ाई मजबूती से लडऩी है। सांसद ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजस्थान के तीन दौरों को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा की प्रधानमंत्री से लोगो को अपेक्षा होती है लेकिन उन्होंने कोई बड़ी घोषणा राजस्थान को लेकर नही की। वहीं कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने युवाओं को नशे की लत से दूर रहने का आह्वान किया। आरएलपी के प्रदेश मंत्री उम्मेदाराम बेनीवाल सहित कई पदाधिकारी उनके साथ रहे। source https://www.patrika.com/barmer-news/hanuman-beniwal-in-barmer-8051783/

जानिए कैसे 41 साल बाद फिर शुरू हुई थी थार एक्सप्रेस

Image
बाड़मेर पत्रिका. मैं थार एक्सपे्रस.., दर्द वो ही समझता है जो जानता है। कहता वही है जिसने सुना हो। दिल में उसी के उतरता है, जिसने जीया हों और दवा वो ही तलाशता है जिसके खुद के पांव मेंं बिवाई फटी हों। जिसकी आंखों में आंसू निकले हों वो ही तो पौंछता है। कहते भी है वह आदमी जड़ से निकला है और जमीन से जुड़ा है। 41 साल से जिस दर्द को सरहद के इस पार और उस पार लाखों लोग सह रहे थे। जिस बिछोह को भुगत रहे थे और हजारों दर पर जाकर कह रहे थे, लेकिन कोई जानने की कोशिश तक नहीं कर रहा था। ये लोग कहते भारत-पाकिस्तान के बीच में रेल चलाई जाए, अनसुना कर देते यह नहीं हो सकता। कहते हमारे रिश्तेदारी है,जवाब मिलता अब भूल जाओ। हम तो चला देेंगे पाकिस्तान नहीं मानेगा। जितना दर्द सुनाते उतनी दलीलें। दोनों तरफ के दर्द के मारों के पास केवल अपनी कहानी थी..। शायद दर्द का यह दरिया अब समंदर बन चुुका था। तभी केन्द्र में अटलबिहारी वाजपेयी की सरकार आई। वाजपेयी के खास सिपेहसालार थे जसवंतसिंह जसोल। मेरे यहीं के जाये जन्मे। इस पार और उस पार दोनों उनकी खुुद की रिश्तेदारियां भी औैर जान पहचान के हजारों-लाखों लोग। इस मरूस्थल की ...

हाईवे पर बार-बार धधक रही कपड़ों की गांठे, आग लगने की आशंका

Image
सिणधरी उपखंड क्षेत्र से गुजर रहे मेगा हाइवे पर भूका भगतसिंह टोल टैक्स के पास 6 दिन पूर्व एक जलते ट्रक में आग लगने से ट्रक में भरा कपड़ा जल गया। इससे ट्रक के अंदर कपड़े की गांठें होने के कारण कपड़ा धीरे-धीरे जल रहा है। हादसे के बाद मौके से 2 दिन में ट्रक हटा दिया गया, लेकिन ट्रक में लदा कपड़ा वहीं पर हाइवे की परिधि में डालने के कारण अब कपड़े की गांठे धीरे-धीरे धधक रही हैं, जिससे मेगा हाइवे पर गुजरने वाले वाहनों को धुंए से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं हाइवे की परिधि में होने के कारण हर समय दूसरे वाहनों का हादसा होने का खतरा मंडरा रहा है। छह दिन बीतने के बावजूद नहीं हटाया गौरतलब है कि मेगा हाइवे पर ट्रक में आग लगने के 6 दिन बीतने के बावजूद जिम्मेदार रिडकोर मेगा हाइवे की परिधि में पटरी पर जल रहा कपड़ा अब तक नहीं हटाया गया है, जिससे हाइवे से गुजरने वाले वाहनों को धीरे धीरे जल रहे कपड़े के धुएं से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं लोग घटनास्थल पर रुक कर जाम लगा देते हैं, जिससे अन्य वाहनों से हादसा होने का अंदेशा है। source https://www.patrika.com/barmer-news/acciden...

जानिए, 122 साल पहले भारत में यहां शुरू हुई थी रेल

Image
मैं थार एक्सप्रेस: 122 साल पुराना मार्ग...जमीन बंटी लेकिन लोग जुड़े रहे ...मुझे आने-जाने दो भारत-पाक रतन दवे. मैं थार एक्सप्रेस हूं..। भारत की एकमात्र ऐसी रेल जो सबसे जुदा। जुदा होने का पहला तर्क जिस मार्ग पर मैं चली वह 122 साल पुराना है...जब भारत और पाकिस्तान अलग नहीं थे। रियासत का काल। जोधपुर के तात्कालीन शासक सरदारसिंह के सुझाव पर यह तय हुुआ। व्यापारिक मार्ग के साथ रिश्तों को जोडऩे के लिए इस मार्ग को बनाया गया। 22 दिसंंबर 1900 से मेरे इस मार्ग पर रेल चलनी शुरू हुई। मीलों पैदल या ऊंट पर सफर कर कराची जाने वाले राजस्थान(वर्तमान) और गुजरात (मौजूदा)के इलाके के लोगों को अब इस मार्ग से सहूूलियत हुई। सच मानिए यहां व्यापार के लिए बड़ी संख्या में लोग जाते थे, लेकिन इससे बड़ा था रोटी-बेटी का रिश्ता। 122 साल पहले कराची, अमरकोट, छाछरो, मिठी, मीरपुरखास, चेनार से लेकर पूरे सिंध इलाके में और इधर बाड़मेर, जैसलमेर, पाली, जोधपुर, सिरोही, बीकानेर, कच्छ सौराष्ट्र तक मेरा यह मार्ग रिश्तों को जोड़ता। बारातें आती-जाती, तीज-त्यौहार पर दूरियां आसानी से तय होती और हारी बीमारी में पहुंचते। रिश्तों जीने वाल...

गांवों में डिजिटल इंडिया क सपना धराशायी, 15 मशीनेें फांक रही धूल

Image
रावताराम सारण सिणधरी बाड़मेर . सरकार की ओर से ग्राम पंचायत भवनों में लगाई गई ई-मित्र प्लस मशीनें उपयोग में नहीं लेने के कारण धूल फांक रही है। आलम यह है कि अधिकारी ई-मित्र ऑपरेटर के माध्यम से ई-मित्र प्लस मशीन का संचालन कर रहे हैं, लेकिन ग्रामीणों को इसकी कोई जानकारी नहीं होने के कारण ये कबाड़ हो रही हैं। जयपुर तक एक्टिवेट दिखाने के लिए महीने में एक-दो ट्रांजेक्शन करवा दिए जाते हैं, लेकिन आमजन को इसका लाभ न के बराबर पहुंच रहा है। यह भी पढ़ें: स्कूल तो क्रमोन्नत हो गए पर पढ़ाने वाले लगाए ही नहीं मिल सकती है ये सेवाएं राज्य सरकार ने ई-मित्र प्लस मशीन में गिरदावरी, जमाबंदी, नकल, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, जाति, मूल निवास प्रमाण पत्र, प्रिंट व बिजली पानी का बिल जमा करने सहित कई प्रकार की सरकारी व निजी सेवाएं आधुनिक तकनीकी के माध्यम से देने के लिए योजना चलाई थी। मशीन में मौजूद में कैमरे से आम नागरिक उच्च अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बात कर सकते हैं। यह भी पढ़ें: स्कूल मांग रहे पचास लाख, सरकार गई भूल | अलग से नहीं कोई ऑपरेटर जानकारी के अनुसार ई-मित्र प्लस मशीन संचालित करने के ...

स्कूल तो क्रमोन्नत हो गए पर पढ़ाने वाले लगाए ही नहीं

Image
दिलीप दवे बाड़मेर. एक महीने बाद यानि अगले माह 9 मार्च से 12वीं व 16 मार्च से दसवीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने जा रही है। वहीं प्रदेश की स्कूलों में पदरिक्तता के कारण शिक्षण व्यवस्था बेपटरी चल रही है। एक तरफ पिछले वर्ष माध्यमिक से उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नत हुए 3832 स्कूलों में एक वर्ष बाद भी व्याख्याताओं के पद तक स्वीकृत नहीं किए गए है। जिसके कारण इन विद्यालयों में पढ़ने वाले करीब दो लाख से अधिक विद्यार्थी बिना व्याख्याताओं के बोर्ड परीक्षा देने के लिए मजबूर होंगे। तो दूसरी तरफ पिछले दो सत्र से वरिष्ठ अध्यापक से व्याख्याता पदों की पदोन्नति नहीं होने के कारण पहले से स्वीकृत पदों में भी अधिकांश पद रिक्त चल रहे हैं। ऊपर से तबादलों के कारण हुई पदरिक्तता ने कोढ़ में खाज का काम किया है। यह भी पढ़ें: कैसे होगी सिलाई, एक लाख बच्चों को बस कपड़ा ही तो मिला सरकार ने प्रदेश में सरकारी स्कूलों को क्रमोन्नत तो किया है, लेकिन क्रमोन्नत स्कूलों में पद स्वीकृत नहीं होने व समयबद्ध डीपीसी व सीधी भर्ती प्रक्रिया नहीं होने के कारण शिक्षकों का अभाव चल रहा है। ऐसे में क्रमोन्नत स्कूलों में पढ़ने वाले विद...

दिनोंदिन संकरी हो रही सड़कें, कारण है यह

Image
बालोतरा. नगर में बिगड़ी व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन व नगर परिषद अधिकारियों ने आंख मूंद रखी है। इससे आमजन राहत को तरस गया है। नगर के बाजारों में दुकानदारों के सामान सजावट को लेकर अतिक्रमण करने से लोगों के लिए पैदल चलना मुश्किल हो गया है। आखरी बार कार्रवाई कर अतिक्रमण कब हटाए गए, अधिकारियों को भी इसकी जानकारी नहीं है। इनके काम चलाऊ रवैये से दुकानदारों की मौज बन पड़ी है। वहीं दूसरी ओर हर दिन हजारों जनों को पग-पग परेशानियां उठानी पड़ती है। अधिकारियों के कार्रवाई नहीं करने से आमजन में रोष है। यह भी पढ़ें: स्कूल मांग रहे पचास लाख, सरकार गई भूल | बालोतरा जिले का दूसरा बड़ा शहर है। प्रदेश में नए बनने वाले जिलों की सूची में इसका नाम प्रमुख रुप से शामिल है। लेकिन शहर में व्यवस्था नाम को लेकर कोई चीज नहीं है। शहर के भीतरी और बाहरी भाग में समान सजावट को लेकर दुकानदारों के स्थाई, अस्थाई अतिक्रमण करने से आमजन राहत को तरस गया है। अधिक कमाई के लालच को लेकर हर दिन सुबह बाजार खुलने पर दुकानदार एक-एक करके सामान बाहर लाकर सड़क पर सजाते हैं। समान सजावट को लेकर इनमें मची हौड़ पर पौने घंटे में ही पूरा बाजा...

बाड़मेर की मूमल के चौके-छक्कों को महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से मिली सराहना

Image
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में बाड़मेर के शिव उपखंड के कानासर की स्कूली छात्रा चौके-छक्के लगाती नजर आ रही है। वायरल वीडियो को लेकर महान क्रिकेटर सचिव तेंदुलकर ने मंगलवार को ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में कानासर की छात्रा का वीडियो शेयर करते लिखा है कि कल ही तो ऑक्शन हुआ और आज मैच भी शुरू ? क्या बात है, रियली एंजोय योर बैटिंग। उल्लेखनीय है कि सोमवार को ही वुमन प्रीमियर लीग का ऑक्शन हुआ है। वायरल वीडियो में चौके-छक्के लगा रही 14 साल की मूमल मेहर कक्षा 8वीं की छात्रा है। पिता सामान्य किसान है। क्रिकेट खेलने के दौरान पहनने के लिए जूते तक नहीं है। लेकिन खेल देखकर लगता है कि छात्रा क्रिकेट में अपना भविष्य बनाएगी और भारत का नाम रोशन करेगी। इंस्टाग्राम पर रील को मिल रहे लाइक्स छात्रा का इंस्टाग्राम एकाउंट है। जिस पर चौके-छक्क लगाने की रील चल रही है। हजारों की संख्या में लाइक्स आए है। सोशल मीडिया से छात्रा को क्रिकेट जगत में भी प्रसिद्धि मिल रही है। वीडियो को लाइक और कमेंट मिलने के अलावा शेयर भी किया जा रहा है। स्कूल के शिक्षक है मूमल के कोच जानकारी के अनुसार मूमल के स्कूल शिक...

कॉलेज की तरफ जाते कदम ठिठके, 17 सालों में पहली बार हायर एजुकेशन में घट गए स्टूडेंट्स

Image
उच्च शिक्षा के प्रति छात्रों के कदम कॉलेज की ओर से जाने से ठिठक रहे है। कॉलेज नामांकन के आंकड़े बताते हैं कि छात्राओं की बजाय छात्र हायर एजुकेशन में रूचि कम ले रहे हैं। इसके चलते गत 17 साल में राजस्थान में नामांकन में सबसे बड़ी गिरावट सत्र 2022-23 के दौरान सामने आई है। जबकि इस सत्र में 117 सरकारी कॉलेज बढ़े है। शिक्षा के लिए संस्थाएं बढ़ती जा रही है। नामांकन का गिराना काफी चिंताजनक है। यह खुलासा उच्च् शिक्षा विभाग की सत्र 2022-23 की रिपोर्ट में हुआ है। स्कूल शिक्षा पूरी करने के बाद प्रत्येक छात्र के मन में कॉलेज जाने की खुशी अलग ही रहती है। लेकिन इस सत्र में प्रवेश की स्थिति को देखते हुए लग रहा है कि शायद स्टूडेंट कॉलेज की बजाय 12वीं के बाद अपना क्षेत्र बदल रहे हैं। संभवत: हायर एजुकेशन की जगह अन्य प्रोफेशनल कोर्स की ओर बढ़ते कदमों से कॉलेज में सीटें खाली रह रही है। इसके करण नामांकन में गिरावट आई है। 17 सालों में वर्तमान सत्र में सबसे कम नामांकन कॉलेजों में सत्र 2022-23 में प्रदेश में पिछले 17 सत्रों के दौरान सबसे कम नामांकन ही नहीं छात्रों के नामांकन में 1.52 फीसदी की गिरावट भी दर्...

गेमराराम पाकिस्तान से आज आएगा भारत, दो साल चार माह बाद लौटेगा

Image
बाड़मेर पत्रिका. सीमावर्ती कुम्हारों का टिब्बा सज्जन का पार का गेमराराम को पाकिस्तान ने रिहा कर दिया है। वह वाघा बॉर्डर से मंगलवार को भारत आएगा। बदहवासी में तारबंदी लांघकर गए गेमराराम के पाकिस्तान जाने का पत्रिका ने खुलासा किया था और इसके बाद मुहिम चलाकर गेमराराम की वतन वापसी की बात उठाई। केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरा एवं पूूर्व सांसद मानवेन्द्रसिंह ने गेमराराम की वतन वापसी के लिए भारत सरकार और पाकिस्तान तक पत्र लिखकर पैरवी की। सजा पूूरी होने के बाद गेमराराम को भारत भेजा जा रहा है। सीमावर्ती चौहटन क्षेत्र के कुुम्हारों का टिब्बा सज्जन का पार का गेमराराम मेघवाल तारबंदी लांघकर पाकिस्तान चला गया। 5 नवंबर 2020 को गेमराराम ने तारबंदी लांघी लेकिन इसकी कानोंकान खबर किसी को नहीं हुई। 5 जनवरी को पाकिस्तान ने इसकी जानकारी भी दी कि युवक आया हैै। 20 जनवरी 2020 को पत्रिका ने अपनी खबर में खुलासा किया कि गेमराराम तारबंदी लांघकर पाकिस्तान चला गया है। पत्रिका के समाचार बाद इसको स्वीकार कर लिया गया। इसके बाद केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी, पूर्व सांसद मानवेन्द्रसिंह ने पैरवी की और उ...

हर वक्त व्यस्त रहने वाले रास्ते पर अंधेरे का राज

Image
बालोतरा. यह हर वक्त व्यस्त रहने वाला बहुत महत्वपूर्ण रास्ता है। इस राह में अंधेरा रहता है। भैरव सर्किल- नाकोड़ा तीर्थ फोरलेन मार्ग पर सार्वजनिक रोड लाइट व्यवस्था चरमराई हुई है। नागरिकों ने बताया कि मार्ग पर रोड लाइट व्यवस्था के लिए लगाए गए पोल पर बल्ब नहीं हैं। वहीं बल्ब खराब होने पर आधी अधूरी रोशनी से रोज जसोल, एक दर्जन गांवों व जैन तीर्थ नाकोड़ा के श्रद्धालुओं को दिक्कत होती है। नागरिकों का कहना है कि पिछले लंबे समय से परिषद प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इस पर जगह-जगह रोड लाइट बंद है। कई पोल ऐसे हैं, जिन पर बल्ब तक नहीं है। शेष पर लगे बल्ब खराब , फ्यूज व बंद हैं। मार्ग पर कई जगह लगाई गई हाई मास्ट लाइटें भी बंद है। इससे रात्रि आवागमन में ग्रामीणों व श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। यह भी पढ़ें: कैसे होगी सिलाई, एक लाख बच्चों को बस कपड़ा ही तो मिला उल्लेखनीय है कि औद्योगिक कस्बे जसोल के रहवासियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए दस से अधिक वर्ष पहले नगर परिषद ने सार्वजनिक रोड लाइट व्यवस्था की थी। नाकोड़ा भैरव सर्कल से जसोल के बाहरी भाग तक रोड लाइट व्यवस्था का प्रबंध किया ग...

दो क्विंटल अवैध डोडा पोस्त से भरी कार जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Image
पचपदरा थाना पुलिस ने रविवार सुबह 2 क्विंटल अवैध डोडा पोस्त से भरी एक कार बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों से डोडा पोस्त की तस्करी के बारे में पूछताछ कर रही है। थानाप्रभारी ओमप्रकाश गोदारा ने बताया कि पुलिस टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-25 पर पचपदरा सरहद में नाकांबदी कर वाहनों की जांच शुरू की। जांच के दौरान एक कार रुकवा कर तलाशी ली तो उसमें काले रंग के कट्टों में अवैध डोडा पोस्त भरा हुआ पाया गया। कार में सवार रामनारायण पुत्र कन्हैयालाल विश्नोई व श्यामलाल पुद्ध करनाराम विश्नोई निवासी डोली को दस्तयाब कर थाने लाया गया। काले रंग के कट्टों में भरे डोडा पोस्त का वजन किया तो दो क्विंटल पाए गए। अवैध डोडा जालोर जिले में पहुंचाना स्वीकार प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अवैध डोडा जालोर जिले में पहुंचाना स्वीकार किया। इस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर डोडा पोस्त व कार जब्त की। आरोपी रामनारायण पूर्व में मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में लंबे समय से वांछित था। source https://www.patrika.com/barmer-news/crime-alert-8040177/

बाड़मेर में अब मॉडयूलर ओटी में होंगे ऑपेरशन, बैक्टीरिया मुक्त कॉम्पलेक्स

Image
बाड़मेर. करीब 4 करोड़ की लागत से जेएसडब्ल्यू एनर्जी बाड़मेर की ओर से राजकीय चिकित्सालय में बनाए गए अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर एवं पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड का रविवार को लोकार्पण किया गया। ओटी शुरू होने से अब ऑपरेशन में काफी सुविधा होगी। मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर का पूरा कॉम्पलेक्स हेपो फिल्टर के चलते 5 माइक्रोन तक डस्ट फ्री होगा। ऑपरेशन बिना किसी इंफेक्शन के होंगे। ओटी पूरी तरह से बैक्टिरिया मुक्त है। बड़े ऑपरेशेन में चिकित्सकों के लिए माड्यूलर ओटी कई दिक्कतों को कम कर देगा। इसमें ऑपरेशन के लिए दो टेबल लगाई गई है। लोकार्पण पर आयोजित समारोह में राज्य गोसेवा आयोग अध्यक्ष एवं बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने कहा कि इस बात की खुशी है कि हमारे निरंतर प्रयासों से बाड़मेर चिकित्सा सेवाओं की दृष्टि में उत्कृष्टता की ओर तेजी से अग्रसर है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पिछले चार वर्षों में हर वर्ग के कल्याण के लिए सकारात्मक कदम उठाए है कोविड के विषम दौर में भी प्रदेश में बेहतर चिकित्सा व्यवस्था करके पूरे भारत में श्रेष्ठ उदाहरण पेश किया है। आज बाड़मेर में मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज से लेकर सीएचसी, पी...

गंदे बर्तनों में बच्चों को दूध पिलाने पर कलक्टर नाराज, प्रधानाध्यापक को नोटिस, सभी क्लास टीचर से मांगा स्पष्टीकरण

Image
बाड़मेर. शिक्षा विभागीय गतिविधियों की धरातल पर क्रियान्विति एवं शिक्षण स्तर जांच के दौरान बाड़मेर के सरकारी स्कूलों में कई कमियां और लापरवाही सामने आई। एक स्कूल में बच्चों को बालगोपाल योजना में दिए जाने वाले दूध पिलाने के बर्तन गंदे मिले तो दो अन्य में सफाई व्यवस्था खराब मिली और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में भी कमी देखी गई। जिला कलक्टर लोकबंधु गुरुवार को बाड़मेर शहर के सरकारी स्कूलों के निरीक्षण को निकले तो महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल लक्ष्मीनगर के संस्था प्रधान डीबीटी और यूनिफॉर्म वितरण के संबंध में सहीं जवाब नहीं दे पाए। मामला यहां तक ही नहीं रुका, बच्चों को दूध पिलाने के बर्तन भी स्कूल में गंदे मिले। इस पर कलक्टर ने सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रधानाध्यापक को 17 सीसीए में नोटिस तथा सभी कक्षाध्यापकों व बालगोपाल प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। शिक्षण स्तर से संतुष्ट नजर नहीं आए कलक्टर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वीदों की ढाणी में दूध की गुणवत्ता, यूनिफॉर्म, शिक्षण स्तर भी जांचा गया। 100 प्रतिशत विद्यार्थियों को नई य...

आगे-पीछे चल रही बारात की कारें टकराई, एक की मौत, 3 घायल

Image
गडरा रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत मापूरी गांव में बारात के दो वाहनों की टक्कर में एक जने की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए।पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम गडरा रोड बाजार से सामान खरीदारी के बाद वापस जा रही बारात की एक कार आगे व उसके पीछे एसयूवी चल रही थी। इस बीच अगली गाड़ी के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चलने वाली एसयूवी उससे जा टकराई। जिससे आगे वाली कार पिचक गई। पुलिस के मुताबिक एसयूवी अनियंत्रित होकर एक रहवासीय घर में घुस गई। इससे कार सवार लोग घायल हो गए। इस दौरान मौके पर पहुंचे ईएमटी पायलट सालार खान व गजेंद्र गर्ग ने घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी गागरिया ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल बाड़मेर रैफर किया गया।दुर्घटना में सांवा चौहटन निवासी प्रधानाराम (25) पुत्र जतुराम मेघवाल की मौत हो गई। वहीं गोरधनराम पुत्र जयमलराम मेघवाल निवासी अदरीम का तला, रमेश पुत्र जवानाराम जाट निवासी रामजी की गोल व एक अन्य घायल हो गए। घायलों का उपचार चल रहा है। source https://www.patrika.com/barmer-news/road-accident-3-8030781/

बाड़मेर की 365 समितियों के नए किसान खाता खुलवाने के लिए लगा रहे हैँ बैंकों के चक्कर

Image
बाड़मेर जिले में सरकार किसानों को सहकारिता समितियों की ओर से अधिक से अधिक ऋण वितरण करने सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बैंकिंग प्रणाली के जोड़ने के दावे किए जाते हैं। धरातल पर बाड़मेर जिले में विपरीत हो रहा है। जिले में 365 सहकारिता समिति पर 25 बैंक के स्थापित है। 365 सहकारिता समिति सहकारिता समिति क्षेत्र में किसान नए खाता खोलने के लिए मजबूरन बैंकों के चक्कर लगाने को मजबूर है। सहकारिता समिति पर बैंक मित्र के पास खाता खोलने की ऑप्शन की प्रक्रिया लंबे समय से जिले में बंद कर दी गई, जिसके चलते आमजन किसानों को सहकारिता समिति से ऋण प्राप्त करने व अन्य मनरेगा के लिए खाता खुलवाने के लिए मजबूरन मुख्यालय बैंक जाना पड़ रहा है। बाड़मेर में लंबे समय से बंद सहकारिता समिति पर बैंक मित्र सरकार की ओर से आमजन को घर के नजदीक बैंक की सुविधा देने के लिए स्थापित किए गए प्रति सहकारिता समिति पर किसानों को लेनदेन की प्रक्रिया की जाती है। समिति के नए सदस्य जोड़ने के लिए सबसे पहले किसानों को दी बाड़मेर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक में खाता खुलवाने की आवश्यकता होती है लेकिन बैंक मित्र के पास पिछले 3 वर्षों से खाता...

हस्तशिल्प के लिए मिलेगा 2 लाख तक ब्याज मुक्त ऋण

Image
बाड़मेर। सहकारिता क्षेत्र में जिले का सबसे बड़ा बाड़मेर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अब अकृषि क्षेत्र में ब्याज मुक्त ऋण वितरण करेगा। बैंक हस्तशिल्प के लिए एक हजार लोगों को 2 लाख की सीमा तक ब्याज मुक्त लोन देगा। बैंक प्रशासक लोक बंधु ने बताया कि जिले में आजीविका की दृष्टि से केन्द्रीय सहकारी बैंक अकृषि ब्याज मुक्त ऋण प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि सीसीबी की ओर से 1000 व्यक्तियों को अकृषि क्षेत्र में 2.00 लाख तक के साख सीमा के रूप में ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा। बैंक के प्रबंध निदेशक जितेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षैत्रों में कृषि के साथ-साथ अब अकृषि क्षेत्र में भी इस योजना अंतर्गत अकृषि क्षेत्र में 2.00 लाख रुपए तक के साख सीमा के रूप में ऋण वितरण किया जाएगा। राजस्थान सरकार ने राजस्थान ग्रामीण परिवार आजीविका ऋण योजना लागू की गई है। जिसमे जिले के ग्रामीण परिवारों को अकृषि गतिविधियों जैसे हस्तशिल्प, लघु उद्योग, कटाई बुनाई, रंगाई छपाई आदि प्रयोजनों के लिए बाड़मेर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि. बाड़मेर पात्र व्यक्तियों को साख सीमा के रूप में ऋण वितरण करेगी। कमेटी करेगी आवेदन पर निर्णय ग्रा...

रिफाइनरी क्षेत्र में वेस्ट निस्तारण का नहीं प्लान, खुले में डाला जा रहा रोजाना 5-7 टन कचरा

Image
पचपदरा व मण्डापुरा ग्राम पंचायत क्षेत्र में स्थित रिफाइनरी लेबर कॉलोनियों से हर रोज निकलने वाले कचरे के निस्तारण का प्रबंध नहीं होने के कारण कस्बे की प्रमुख सड़कों,तालाबो के किनारे और क्षेत्र की खाली स्थानों पर डंप किया जा रहा है। कूड़ा निस्तारण की समुचित व्यवस्था न होने से चारों तरफ गंदगी और बदबू फैल रही है। जिस कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।कंपनियों की ओर से क्षेत्र में मनमर्जी से बिना जगह का निर्धारण किए कचरा डाला जा रहा है। श्रमिक कॉलोनियों की ओर से डाले गए इस कचरे को बेसहारा पशु खाकर काल का ग्रास भी बन रहे हें। नगर के सार्वजनिक श्मशान घाट के पीछे और अमरतिया तालाब, चिढानी तालाब सहित कई तालाबो के किनारे बंधा पर व कई स्थानों पर कूड़ा फेंका जा रहा है। जिससे वहां से गुजरने वाले राहगीरों को काफी परेशानी होती है। रोजाना तीस से पांच टन कचरा पचपदरा व मण्डापुरा सहित आसपास बसी लेबर कॉलोनियों में से रोजाना लगभग 5 से 7 टन कचरा निकलता है। दोनों पंचायत की आबादी लगभग 30 हजार और यहां 26 वार्ड है। साफ-सफाई के लिए लगभग पचपदरा पंचायत में कुछ सफाई कर्मी रोजाना सड़कों और गलियों की सफाई...

ट्रेलर से टकराई बस, 12 यात्री घायल

Image
बाड़मेर . राजमार्ग संख्या 68 पर भाडखा की सरहद में रविवार दोपहर यात्री बस के ट्रेलर से टकराने से बारह यात्री घायल हो गए। कार्यवाहक ग्रामीण थानाधिकारी हनुमान विश्नोई ने बताया कि सवारियों से भरी भाडखा से बाड़मेर की तरफ आ रही थी। बस के आगे एक ट्रेलर चल रहा था, जो सड़क किनारे पेट्रोल पम्प की तरफ मुड़ गया। बस चालक ट्रेलर के पास से बस आगे बढ़ाने की फिराक में था कि सामने से एक और बस आ गई। सामने वाली बस से भिड़ंत से बचने के प्रयास में यात्री बस ट्रेलर के अधमुड़े पिछले हिस्से से टकरा गई, जिससे बस में सवार देरामाराम पुत्र लाभूराम, मीरां पत्नी देरामाराम निवासी रातडिय़ा, रेखा पत्नी ओमाराम निवासी बालोतरा, ममताकंवर पत्नी करणपाल निवासी दानजी की होदी, देवी पत्नी रमेश निवासी भाडखा, पुष्पा पत्नी हुकमसिंह, धापू पत्नी गोपालसिंह दोनों निवासी लंगेरा, दिलीप पुत्र शिवजीराम निवासी शिवकर, गीता पत्नी मोहनराम निवासी मातासर भुरटिया, आदमखां पुत्र कोजाखां निवासी आंतरा घायल हो गए। घायलों की हालत खतरे से बाहर हादसे के तत्काल बाद सभी घायलों को राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर लाया गया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया। सभी घायल...

तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, तीन युवकों की गई जान

Image
बाड़मेर. सिणधरी रोड स्टेट हाइवे पर कुड़ला गांव के पास बुधवार देर शाम को भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक पर सवार तीन लोग आगे चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली से जाकर भिड़ गए। मौके पर तीनों की मौत हो गई। रीको थानाधिकारी चंद्रसिंह ने बताया कि बाड़मेर शहर से सिणधरी की तरफ बाइक पर तीन सवार जा रहे थे, कुड़ला के पास आगे चल रहे ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गए। हादसे में तीनों का ही दम टूट गया। हादसे की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। शवों को वाहनों से अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। हादसे में वगताराम (30) पुत्र पांचाराम मेघवाल, मोटाराम (31) पुत्र नवलाराम गोदारा व अनाराम (30) पुत्र भजनाराम मेघवाल निवासी मातासर भूरटिया की मौत हो गई। तेज रफ्तार बन गई जानलेवा बाइक सवार तीन युवक बाड़मेर शहर की ओर से सिणधरी की तरफ जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार जब बाइक उसके पास से निकली तो उसकी रफ्तार इतनी तेज थी कि एकबार तो वह भी सहम गया। कुछ ही क्षण में युवक ट्रैक्टर ट्रॉली से जा भिड़े। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्रॉली काफी धीमी गति से चल रही थी। इस बीच जहां पर हा...

बालोतरा जिला बनाने की मांग पर बोले विधायक प्रजापत, ना हुई तो चुनाव लड़ना छोड़ दूंगा

Image
बाड़मेर। बालोतरा जिला बनाने की मांग राजनीति में सर्वाधिक चर्चा पर है। राजनीति के जानकार कहते है कि विधायक मदन प्रजापत के लिए यह इस बार चुनाव का बड़ा आधार है। जिला नहीं बना तो उनकी मुश्किलें बढ़ जाएगी। प्रजापत के लिए इस कार्यकाल में बायतु विधायक को लेकर खुलकर बोलने का दौर भी चला। इन सभी प्रश्नों पर खुद विधायक के जवाब- Q. क्या आपको भरोसा है कि बालोतरा जिला बनेगा? प्रजापत-100 प्रतिशत। पूरा भरोसा है कि इस बार बालोतरा जिला बनेगा। Q. आपके जूते उतारने के बाद सरकार ने कुछ किया क्या? प्रजापत- सरकार ने कमेटी का गठन किया और कमेटी ने अपना प्रस्ताव सरकार को भेजा है। Q.रामलुभाया कमेटी की रिपोर्ट आपको पॉजीटिव होने की उम्मीद है? प्रजापत- कमेटी ने रिपोर्ट सकारात्मक ही भेजी होगी, क्योंकि बालोतरा के जिला बनने के सारे मापदण्ड पूरे है। यह हमारी लंबे समय से बड़ी मांग रही है। यह भी पढ़ें : सेवानिवृत्त फौजी बोयतराम डूडी का 100 वर्ष की उम्र में निधन, 66 साल से ले रहे थे पेंशन Q.मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आपको इसको लेकर कितना आश्वस्त किया है? प्रजापत- मैंने उनके सामने बात रखी है। वे बालोतरा को अच्छी तर...