नाहरगढ़ के बॉयोलाजिकल पार्क की तरह विकसित होगी बाड़मेर की लवकुश वाटिका

बाड़मेर शहर में इको टूरिज्म पर आधारित निर्माणाधीन लव-कुश वाटिका का रविवार को जिला कलक्टर लोकबंधु ने निरीक्षण किया। पुरातत्व अवशेषों पर निर्माणाधीन वाटिका के पूरे होने से शहर में इको टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही प्राचीन बाड़मेर के गौरवमयी इतिहास की लोगों को जानकारी मिलेगी।

जिला कलक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2022-23 की बजट घोषणा में दो करोड़ की लागत से इस नए पर्यटन स्थल के निर्माण की घोषणा की थी। अब तक इस कार्य पर एक करोड़ 78 लाख रुपए खर्च हो चुके हैं तथा यह कार्य आगामी 31 मार्च तक पूर्ण कर लिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान पूरी वाटिका का भ्रमण कर अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन वॉच टॉवर एवं जल कुंड का जायजा लिया। उन्होंने जूना बाहड़मेर के प्राचीन पुरातत्व अवशेषों का भी अवलोकन किया।पर्यटक स्थल को बनाएं आकर्षक

निरीक्षण के दौरान उन्होंने वन विभाग के उप वन संरक्षक संजय भादू को वाटिका को जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क के अनुरूप विकसित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जूना बाहड़मेर की ऐतिहासिक जानकारी देने एवं बाड़मेर की गौरवमयी गाथा के पर्याप्त डिस्प्ले करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने पार्क में एंटीक वस्तुओं से आकर्षक पर्यटक स्थल बनाने की हिदायत दी। वाटिका में चल रहे वृक्षारोपण तथा निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया।



source https://www.patrika.com/barmer-news/eco-tourism-place-8069740/

Comments

Popular posts from this blog

बाड़मेर ने निरस्त कर दिए 73757 और लंबित पड़े 20206

​Education Department Rajasthan: पैदल नहीं अब साइकिल चला स्कूल पहुंचेंगी 7. 5 लाख बालिकाएं

बाड़मेर में 2 दिन बाद से फिर सर्दी के तेवर होंगे तेज