Posts

Showing posts from January, 2021

4 लाख 30 हजार को पिलाई जाएगी 3 दिन में पोलियो की दवा

Image
बाड़मेर. महाीवर नगर स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत हुई। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बच्चों को खुराक पिलाई। उन्होंने कहा कि अभियान में 0 से 5 साल तक का कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से वंचित ना रहे और इसका लाभ बाड़मेर जिले के बच्चों को मिल सके। सीएमएचओ डॉ. बीएल विश्नोई ने आमजन से अपने नन्हे-मुन्हों को आवश्यक रूप से पोलियोरोधी दवा पिलाने की अपील की। जिले में पोलियो की 4 लाख से अधिक बच्चों को खुराक पिलाने के लिए 16 हजार से ज्यादा कार्मिकों को लगाया गया है। 520 बूथ बनाए आरसीएचओ डॉ. प्रीत मोहिंदर सिंह ने बताया की रविवार से जिले में बूथ स्तर व घर-घर जाकर टीमों द्वारा पोलियो की दवाई पिलाई जा रही है। सभी सेक्टर में कुल 520 बूथ व 207 ट्रांजिट दल (रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, मंदिर परिसर) बनाए गए है। 16 हजार से अधिक कार्यकर्ता महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, नर्सिंग स्टूडेंट, आशा सहयोगिनी, आंगनबाडी कार्यकर्ता आदि कुल 16614 कार्मिकों द्वारा जिले के 5 वर्ष तक के 4 लाख 30 हजार 245 बच्चों को तीन दिन में दो बूंद पिलाई जाएगी। source https://www.patri...

थार में बदला मौसम: दिन में राहत, रात को धूजणी छुड़ा रही सर्दी

Image
बाड़मेर. दिन का तापमान बढऩे से सर्दी से रविवार को काफी राहत रहीं। लेकिन रात को पारा 8.5 डिग्री होने और तेज हवा के कारण धूजणी छूटती रही। मौसम में आए बदलाव के कारण आमजन की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। बाड़मेर में रविवार को दिन में तेज हवा चली लेकिन धूप निकलने से सर्दी में काफी कमी आई है। अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसे में गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस नहीं हुई। वहीं शाम ढलते ही हवा सर्द हो गई। रात-दिन के तापमान में करीब 4 गुणा अंतर थार में दिन और रात में मौसम में भारी बदलाव है। दिन का तापमान में रात के मुकाबले करीब 4 गुणा का अंतर हो गया है। इसके कारण दिनचर्या गड़बड़ा गई है। दिन में गर्म कपड़ों की जरूरत नहीं रही और अलसुबह और शाम को लबादे ओढऩे पड़ रहे हैं। रात का तापमान सामान्य से कम और दिन में ज्यादा बाड़मेर में रविवार को रेकार्ड किए गए रात का तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। वहीं दिन का पारा 4 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। दिन का तापमान एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 30.7 रेकार्ड हुआ। 4 फरवरी से फिर गिरेगा तापमान पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते 4 फरवरी से दिन और रात के तापम...

जान हथेली पर...ये कैसी मजदूरी और मजबूरी? जानिए पूरी खबर

Image
भवानीसिंह राठौड़@बाड़मेर. शहर में शुक्रवार को निर्माण कार्य के दौरान हुए हादसें ने एक श्रमिक की जान ले ली। इससे पहले जसाई में हुए हादसें में एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक जना गंभीर घायल हो गया। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी निर्माण कार्यों में श्रमिक सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। पत्रिका टीम ने शनिवार को शहर में चल रहे निर्माण कार्यों पर सुरक्षा प्रबंधों को टटोला तो सामने आया कि सब जगह पोल चल रही है। कहीं पर भी श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर कोई पुख्ता प्रबंध नहीं नजर आए। काम चाहे सरकारी हो या निजी, श्रमिक की कहीं पर कोई भी सुरक्षा नहीं है। श्रमिक जान खतरे में डाल कर निर्माण कार्य कर रहे है। साथ ही शहर में जिम्मेदार नगर परिषद भी भवन निर्माण स्वीकृति जारी करने के बाद उसे भूल जाती है। --- केस.1 शहर में निर्माणाधीन मकान के पास एक जर्जर दीवार ढहने से एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि परिजनों ने थाने में कोई मामला दर्ज नहीं करवाया। ऐसे में यह हादसा महज कागजी हो गया। केस.2 शहर के निकटवर्ती जसाई गांव में एक माह पूर्व जलदाय विभाग की एसआर होद निर्माण के दौरान आरसीसी टूटने से नीचे दबे एक मजद...

हादसों के बाद चेता डिस्कॉम, हाईरिस्क पाइंट किए जा रहे दुरुस्त

Image
बाड़मेर. सड़कों पर झूलते तारों के कारण होने वाले हादसे के बाद चेता डिस्काम अब हाईरिस्क पाइंट को दुरुस्त करने में जुटा है। डिस्कॉम यह विशेष अभियान 10 फरवरी तक पूरे जिले में चलेगा। अधीक्षण अभियंता बाड़मेर अजय माथुर ने बताया कि निगम आदेशानुसार जिले में हाई रिस्की पाइंट को चिन्हित करने के बाद दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया गया है। अभियान के तहत जिले उपखण्डों में जहां कहीं टेडे पोल हैं, उन्हे सीधा करने, ढ़ीले तारों को कसने एवं लाइन मरम्मत, लाइन पर आने वाले पेड़ो की कटाई एवं छंगाई व नीचे आ चुके तारों की ऊंचाई बढ़ाने आदि के कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही जर्जर विद्युत पोलों को बदलना, विद्युत लाइनों व ट्रांसफार्मर, वीसीबी आदि उपकरणों को उचित अर्थिंग करना, शहरी क्षेत्र में एलटी पैनल बॉक्स के नजदीक खुली वायरिंग को व्यवस्थति करने, बस स्टैण्ड व बस रूट से गुजर रही बिजली लाइनों के ग्राउण्ड क्लीरेंयस को निर्धारित मापदण्ड के अनुसार सही करना व स्थापित वीसीबी चालू स्थिति में रखने का कार्य होगा। source https://www.patrika.com/barmer-news/barmer-discom-6661571/

2 रुपए भी नहीं रहा अब ऊंट का 'मोल'

Image
बाड़मेर. कभी हजारों रुपए का मोल रखने वाले ऊंट की कीमत अब पशुपालकों में दो रुपए भी नहीं रही है। पशुओं को बीमारी से बचाने के लिए टीके के पंजीकरण के लिए लगने वाले 2 रुपए भी ऊंट के लिए खर्च करने से पशुपालक परहेज करते दिखते हैं। रेगिस्तान के जहाज की यह कद्र उसकी खुद के घर में हो रही है। राज्य पशु घोषित होने के बावजूद संरक्षण तो दूर की बात ऊंट की कद्र भी कम होती जा रही है। अधिकांश पशुमालिकों ने ऊंटों को खुला छोड़ दिया है। ऐसे में ऊंटों के साथ होने वाले हादसों की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पंजीयन के लिए लगते हैं 2 रुपए पशुपालन विभाग की ओर से मुहपका-खुरपका रोग से बचाव के लिए टीके लगाए जाते हैं। लेकिन कई पशुपालक तो ऊंट के टीका लगवाने के लिए केवल पंजीयन के लिए लगने वाले 2 रुपए तक देने से मना कर देते हैं। उनका कहना है कि ऊंट से उनको कोई फायदा नहीं मिल रहा है। ऐसे में उस पर पैसे क्यों खर्च किए जाए। जबकि टीका निशुल्क लगता है। बीमारियों का बढ़ता खतरा ऊंटों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। कभी प्रदेश में 7 लाख से अधिक संख्या वाले ऊंटों की गिनती 20वीं पशुगणना में 2 लाख13 हजार 739 ...

नगर परिषद ने तीन करोड़ रुपए की जमीन पर हुए अतिक्रमण हटाए, जानिए पूरी खबर

Image
बाड़मेर शहर के गेहूं रोड़ पर नगर परिषद की बेशकीमती भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण नगर परिषद ने पुलिस-प्रशासन के सहयोग से हटा दिए। अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता मुस्तैद रहा और नगर परिषद के बुलडोजर ने अवैध कब्जे ध्वस्त कर दिए। नगर परिषद की लगातार हो रही कार्रवाई के बाद भू-माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। नगर परिषद ने खसरा नंबर 1434 पर हुए अतिक्रमण चिह्ति कर कार्रवाई को अंजाम दिया। नगर परिषद की टीम ने शनिवार सुबह करीब 16 बीघा जमीन पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रारंभ की, जो दोपहर तक चलती रही। यहां सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कर करोड़ो की बेशकीमती जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को विरोध का सामना करना पड़ा, लेकिन बड़ी संख्या में पुलिस बल को देख लोग शांत हो गए और नगर परिषद के बुलडोजर ने पूरे अतिक्रमण ध्वस्त कर दिए। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी रोहितसिंह, तहसीलदार प्रेमसिंह, आयुक्त अशोक शर्मा सहित नगर परिषद के कार्मिक मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह पूर्व नगर परिषद ने हिंगलाज ...

शिव में आएगी उद्योगों की बहार, 255 बीघा भूमि पर विकसित होगा औद्योगिक क्षेत्र

Image
बाड़मेर. बाड़मेर जिले के शिव क्षेत्र में अब नए औद्योगिक क्षेत्र का सपना साकार होने जा रहा है। शिव के कोटड़ा रोड़ पर घोषित नया औद्योगिक क्षेत्र के मूर्तरूप लेते ही यहां न केवल उद्योग लगेंगे बल्कि हजारों की संख्या में लोगों को रोजगार मिलेगा। साथ ही क्षेत्र में निकलने वाले ग्रेनाइट, बेटोंनाइट सहित अन्य प्रकार के उद्योगों को एक बड़ा स्थान मिलेगा। शिव औद्योगिक क्षेत्र के भूखण्डों के लिए विभाग ने अमानत राशि जमा करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो 15 फरवरी तक चलेगी। इसके बाद 16 से 18 फरवरी तक भूखण्डों की ई-नीलामी होगी। शिव क्षेत्र में करीब 255 बीघा जमीन पर औद्योगिक क्षेत्र फैला हुआ है। यहां रीको ने कुल 156 भूखण्ड प्रस्तावित है। हालांकि रीको ने फिलहाल 1000 से 4000 के 60 भूखण्ड को ई-नीमाली में रखा गया है। जिसमें 1000 वर्ग मीटर वाले भूखंड के लिए अमानत राशि 55 हजार व 1500 सौ वर्ग मीटर के भूखंड के लिए अमानत राशि 82 हजार 500 रुपए जमा करवानी होगी। उल्लेखनीय है कि पूर्व में रीको ने 1200 रुपए प्रति वर्ग मीटर दर की निर्धारित कर रखी थी, लेकिन व्यापारी वर्ग में उत्साह नजर नहीं आने पर अब रीको ने 10...

डीपीसी हुई पर सूची बनी ना पदोन्नति का रास्ता साफ

Image
बाड़मेर. प्रदेश के करीब साढ़े चार हजार और जोधपुर मंडल के ३०३ अध्यापक पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं। अमूमन हर साल जून-जुलाई में डीपीसी होती है, जिसके बाद तृतीय श्रेणी से द्वितीय श्रेणी शिक्षक बनने का रास्ता साफ होता है, लेकिन इस बार कोरोना के चलते डीपीसी दिसम्बर में हुई है। इसके बाद ना तो वरीयता सूची जारी हुई है और ना ही काउंसलिंग का पता है। प्रदेश में 9वीं से 12वीं तक के स्कूल शुरू चुके हैं, लेकिन द्वितीय शिक्षक नहीं विद्यालयों में नहीं मिले हैं। शिक्षा विभाग में अगस्त-दिसम्बर तक तीन चरणों में ग्रेड थर्ड से ग्रेड सैकंड शिक्षक पदों पर मंडलवार डीपीसी की थी। इसमें करीब साढ़े चार हजार शिक्षकों को ग्रेड सैकंड पदों पर प्रमोशन मिलने की उम्मीद थी, लेकिन सूची अब तक जारी ही नहीं हुई है। एेसे में ना तो काउंसलिंग हो पाई और ना ही पदस्थापन। ३०३ शिक्षक इंतजार में- जोधपुर मंडल में करीब तीन सौ तीन शिक्षक पदस्थापन का इंतजार कर रहे हैं। समय पर इनका पदस्थापन हो जाता तो स्कू  ल खुलने से पहले ही शिक्षक पहुंच जाते। इस पर शिक्षण कार्य शुरू करने में दिक्कत नहींहोती। ग्रेड सैकंड शिक्षकों की काउंसलिंग की तार...

जर्जर दीवार ढहने नीचे दबे मजदूर की मौत, जानिए पूरी खबर

Image
बाड़मेर. शहर के जटियों का पुराना वास में शुक्रवार सुबह निर्माणाधीन मकान के पास एक जर्जर दीवार ढह गई और नीचे दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल प्रेमप्रकाश ने बताया कि जटियों का वास में एक मकान का निर्माण चल रहा है। यहां निर्माणाधीन मकान में एक जर्जर दीवार अचानक ढह गई। निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे श्रमिक रावताराम पुत्र दूदाराम निवासी मटराला गाला (महाबार) की दीवार के नीचे दबने से मौत हो गई। उसे राजकीय अस्पताल लेकर आए। लेकिन परिजनों ने कोई मामला दर्ज नहीं करवाया। यह भी पढ़िए, एड्स से घृणा करें, एड्स पीडि़त से नहीं- सुथार बाड़मेर. एड्स से घृणा करे, एड्स पीडि़त से नहीं। यह बात रिड रिबन क्लब द्वारा एनएसएस एवं एनसीसी के सहयोग से एड्स जनचेतना जागृति करने के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में शुक्रवार को मुख्य वक्ता डॉ. हुकमाराम सुथार ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि पढ़े लिखे युवा एच.आई.वी. एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि एड्स लाइलाज है इसका बचाव ही उपाय है। मुकेश पचैरी ने कहा कि हमें अपने रक्त ग्रुप की जानकारी होनी चाहि...

आशाओं ने बनाई वैक्सीनेशन से 'दूरी'

Image
बाड़मेर. पिछले करीब एक महीने से हड़ताल पर चल रही आशा सहयोगिनियों ने वैक्सीनेशन से भी दूरी बनाई हुई है। जबकि हैल्थ वर्कर होने के कारण प्रथम चरण में उनका वैक्सीनेशन होना है। बाड़मेर जिले में करीब 1000 आशाओं का टीकाकारण के लिए पंजीयन हुआ है। आशा सहयोगिनियों की पूरे प्रदेश में हड़ताल चल रही है। इसके चलते वैक्सीनेशन में पंजीयन होने के बावजूद दूरी बनाकर रखी जा रही है। इसके चलते कोविड टीकाकारण का लक्ष्य पूरा होने में दिक्कत आ रही है। बाड़मेर जिले में करीब 2600 आशाएं हैं, उनमें से प्रथम चरण के टीकाकारण में 1000 को शामिल किया गया था। लेकिन इनमें से बहुत ही कम टीके के लिए आगे आई है। इसलिए है हड़ताल पर आशाएं अपनी मांगों को लेकर एक महीने से हड़ताल पर चल रही है। उनकी मांग है कि वेतन 18 हजार रुपए किया जाए, साथ ही बीमा और स्थायी नियुक्ति के अलावा एक ही विभाग में कार्य हो। मांगों के समर्थन में पिछले एक महीने से लगातार प्रदर्शन और ज्ञापन देकर विरोध जता रही है। हड़ताल को लेकर नहीं करवा रही वैक्सीनेशन आशाएं हड़ताल के चलते वैक्सीनेशन नहीं करवा रही है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कुछ को समझाने ...

बाड़मेर में रात का पारा 9 डिग्री, दिन का चढ़ा 28 पर

Image
बाड़मेर. थार में दिन में तेज धूप के कारण तापमान लगातार चढ़ता जा रहा है। वहीं रात में तापमान अभी भी 10 डिग्री से नीचे है। दिन में धूप में काफी राहत मिल रही है। लेकिन शाम होते ही सर्दी अपनी रंगत में आ जाती है। बाड़मेर में शुक्रवार के अधिकतम तापमान 28.0 व न्यूनतम 9.2 डिग्री रेकार्ड किया गया। बाड़मेर जिले में मौसम का मिजाज शुक्रवार को अलग ही था। सुबह हल्के बादलों की आवाजाही रही। लेकिन इसके बाद तेज धूप निकलने से सर्दी काफूर हो गई। दिन का तापमान एक डिग्री और बढ़ गया। इससे सर्दी से काफी राहत रही। तामपान में तीन गुणा अंतर दिन और रात के तामपान में तीन गुणा के करीब अंतर आ गया है। रात में 9 डिग्री पारा चल रहा है तो दिन में 28 डिग्री तक पहुंचने से गर्मी जैसी स्थिति हो रही है। लेकिन शाम और सुबह अभी भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। इसके चलते दिनचर्या प्रभावित हो रही है। आगे कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग की माने तो अगले कुछ दिनों और रात में सर्दी का असर बना रहेगा, क्योंकि तापमान 10-11 डिग्री के बीच रहने की संभावना जताई गई है। दिन में तापमान एक-दो डिग्री के करीब बढ़ सकता है। वहीं दिन में हल्के बादलों...

शिक्षक स्माइल-२ कार्यक्रम को करें डाउनलोड

Image
बाड़मेर. गणित विषय का नाम आते ही विद्यार्थियों के मन में डर घर कर जाता है कि कठिन विषय है इसकी तैयारी कैसे करें। एेसे में जबकि कोरोना गाइडलाइन के बीच शिक्षण कार्य शुरू हो रहा है जरूरत है तो बस इतनी कि विद्यार्थी बिना तनाव, भयमुक्त होकर गणित की तैयारी करें। पढ़ाई को लेकर अभिभावक, शिक्षक और छात्रों को विशेष सुझाव दिए जा रहे हैं। शिक्षकों के लिए सुझाव- विद्यालय बंद रहने के दौरान स्माइल-२ के तहत विद्यार्थियों को भेजी जाने वाली सामग्री को विषयाध्यापक डाउनलोड करे। शिक्षण के दौरान विषयाध्यापक इस सामग्री के वीडियो को विद्याथियों के बने ग्रुप में भेजें। हर विद्यार्थी इसको देखे इसके लिए मॉनिटिरिंग करें। विषयाध्यापक पाठ्यक्रम को कुछ भागों में बांटकर विद्यार्थियों के स्तर के अनुरूप पढ़ाई करवाएं। विभाग की ओर से प्रत्येक कक्षा के लिए बनाए गए मॉडल पेपर को विद्यार्थियों को आवश्यक रूप से भेजना सुनिश्चित करें। विद्यार्थियों को इस वर्ष के संशोधित पाठ्यक्रम की जानकारी आवश्यक रूप से दें जिससे वे उसी अनुरूप तैयारी कर सके। विद्यार्थी समस्या समाधान में लें शिक्षकों की मदद - कोरोनाकाल के बीच शिक्षण कार्य आ...

बर्ड फ्लू नमूनों की आ गई रिपोर्ट, बाड़मेर में नहीं मिला पॉजिटिव केस

Image
बाड़मेर. बाड़मेर में पिछले दिनों लगातार मृत मिल रहे पक्षियों में बर्ड फ्लू वायरस नहीं मिला है। जिले से भेजे गए 10 नमूनों की जांच में किसी में भी वायरस की पुष्टि नहीं हुई। सभी की रिपोर्ट पशुपालन विभाग को नेगेटिव मिली है। बर्ड फ्लू की आशंका के बीच बाड़मेर में बड़ी संख्या में कौए मृत मिल रहे थे। सबसे पहले बाड़मेर तथा गुड़ामालानी व शिव क्षेत्र में कौए मृत मिलने पर पशुपालन और वन विभाग की टीमों ने दो स्थानों से पांच-पांच नमूने लेकर भोपाल स्थित लैब में जांच के लिए भेजे गए थे। सैम्पल की सात दिन मिली रिपोर्ट में एक भी पक्षी में बर्ड फ्लू (एवियन इंफ्लूएंजा एच5एन1) नहीं मिला। इसके बाद विभागों को काफी राहत मिली है। सबसे ज्यादा कौए मिले थे मृत जिले में सबसे अधिक कौए मृत मिले थे। इनमें गुड़ामलानी और शिव क्षेत्र में सबसे ज्यादा कौए मरे थे। वहीं बाड़मेर में भी 9 कौए मृत मिलते ही विभाग ने यहां से पांच नमूने लेकर जांच को भेज दिए थे। इसके बाद गुड़ामालानी से भी पांच नमूने और भेजे गए थे। तीनों स्थानों पर करीब 170 से ज्यादा कौए मृत मिले थे। इसके अलावा जिले में कई स्थानों पर मोर सहित अन्य पंछी भी मृत मिल...

युवाओं को उद्यमशील बनाने की बेहतर जानकारी देती पुस्तिका

Image
बाड़मेर. कृषि विज्ञान केन्द्र गुड़ामालानी ंकी ओर से गरीब कल्याण रोजगार अभियान के अंतर्गत किए गए प्रशिक्षण कार्यक्रमों की एक पुस्तिका उद्यमशीलता विकास प्रकाशित की गई, जिसका विमोचन कृषि विश्ववि़द्यालय, जोधपुर कार्यालय में कुलपतिडॉ. बी.आर. चौधरी ने किया। इस अवसर पर बोलते हुए कुलपति ने कहा कि यह एक अच्छा प्रयास है, युवाओं को उद्यमशील बनाने के लिए इस पुस्तिका के माध्यम से बहुत सारी जानकारी उपलब्ध हो जाएगी। साथ ही प्रवासी कामगारों को फायदा मिलेगा। इस अवसर पर निदेशक, प्रसार शिक्षा निदेशालय, कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर डॉ. ईश्वर सिंह ने कहा कि इस तरह की पुस्तिका से युवाओं को विभिन्न प्रकार के उद्यम जैसे नर्सरी प्रबंधन, मुर्गीपालन, मूल्य संवद्र्धन आदि की जानकारी मिल सकेगी। कृषि विज्ञान केन्द्र, गुड़ामालानी के प्रभारी डॉ. प्रदीप पगारिया ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 6 राज्यों के 116 जिलों में 125 दिनों तक प्रवासी श्रमिकों की सहायता के लिए मिशन मोड में चलाया गया था, जिसका मुख्य उद्देश्य लॉकडाउन के दौरान अन्य राज्यों या जिलों से आए प्रवासी मजदूर जो बेरोजगार हो गए हैं उन्हें कौशल प्रशिक्षण से...

तनसिंह चौहान जैसे भामाशाह विरले ही पैदा होते- तामलोर

Image
सिणधरी(बाड़मेर ). सिणधरी उपखंड के पायला कला पंचायत समिति मुख्यालय के राजकीय अस्पताल में गुरुवार को भामाशाह व समाजसेवी तनसिंह चौहान की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। इस दौरान लोगों ने बढ़चढ़ कर रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का संचालन राजकीय अस्पताल नाहटा बालोतरा चिकित्सा टीम की देखरेख में हुआ। स्थानीय लोगों के सहयोग से शिविर में 21 यूनिट रक्त संग्रहण हुआ। रक्तदाताओं को आयोजन समिति ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि सरपंच संघ जिलाध्यक्ष बाड़मेर हिंदूसिंह तामलोर, शिवप्रतापसिंह चौहटन, पूर्व पार्षद बाड़मेर बादलसिंह दहिया, दुष्यंतसिंह राठौड़ सहित सभी अतिथियों का स्थानीय ग्रामवासियों ने साफा व माला पहना स्वागत किया। तामलोर ने इस अवसर पर कहा कि रक्तदान से बढक़र कोई बड़ा दान नहीं है। तनसिंह की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन बेहतर पहल है,क्योंकि उन्होंने छत्तीस कौम की सेवा और सहयोग में अपना जीवन समर्पित किया था। उनके जैसे भामाशाह शायद ही कोई होगा। कार्यक्रम के दौरान उप प्रधान पायला कला रहमानखान, पूर्व सरपंच टुकिया जालमसिंह, सरपंच पायला खुर्द बलवंतसिंह, अजयपालसिंह...

तनसिंह चौहान जैसे भामाशाह विरले ही पैदा होते- तामलोर

Image
सिणधरी(बाड़मेर ). सिणधरी उपखंड के पायला कला पंचायत समिति मुख्यालय के राजकीय अस्पताल में गुरुवार को भामाशाह व समाजसेवी तनसिंह चौहान की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। इस दौरान लोगों ने बढ़चढ़ कर रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का संचालन राजकीय अस्पताल नाहटा बालोतरा चिकित्सा टीम की देखरेख में हुआ। स्थानीय लोगों के सहयोग से शिविर में 21 यूनिट रक्त संग्रहण हुआ। रक्तदाताओं को आयोजन समिति ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि सरपंच संघ जिलाध्यक्ष बाड़मेर हिंदूसिंह तामलोर, शिवप्रतापसिंह चौहटन, पूर्व पार्षद बाड़मेर बादलसिंह दहिया, दुष्यंतसिंह राठौड़ सहित सभी अतिथियों का स्थानीय ग्रामवासियों ने साफा व माला पहना स्वागत किया। तामलोर ने इस अवसर पर कहा कि रक्तदान से बढक़र कोई बड़ा दान नहीं है। तनसिंह की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन बेहतर पहल है,क्योंकि उन्होंने छत्तीस कौम की सेवा और सहयोग में अपना जीवन समर्पित किया था। उनके जैसे भामाशाह शायद ही कोई होगा। कार्यक्रम के दौरान उप प्रधान पायला कला रहमानखान, पूर्व सरपंच टुकिया जालमसिंह, सरपंच पायला खुर्द बलवंतसिंह, अजयपालसिंह...

सर्द रात और सूची का लंबा होता इंतजार

Image
बाड़मेर. एएनएम प्रशिक्षण के लिए जिले की निर्धारित 45 सीटों के लिए बुधवार को सैकड़ों की संख्या में आवेदक काउंसलिंग के लिए सीएमएचओ कार्यालय पहुंचे। यहां पर सुबह से ही कतारें लगी रही। लेकिन चयनितों की सूची देर रात 10 बजे तक जारी नहीं हुई। जानकारी अनुसार सुबह से आवेदन जमा किए गए और बाद में जांच का काम शुरू हुआ। कार्मिकों के अनुसार आवेदनों की तीन से चार स्तर पर जांच की गई, जिससे मैरिट बनाने के दौरान कोई पात्र वंचित नहीं रह जाए। इसके चलते सुबह से चल रहा चयन का काम रात तक पूरा नहीं हो पाया। आवेदकों ने जताया रोष देर रात तक चयनितों की सूची जारी नहीं होने पर कुछ आवेदकों ने रोष जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि सूची में धांधली की आशंका है। सूची के इंतजार मेंं आवेदक यहां पर रात में भी जमे रहे और कुछ देर हंगामा भी किया। ज्यादा आवेदन से हुई देरी एएनएम प्रशिक्षण की काउंसलिंग के लिए आशाएं ज्यादा आ गई। आवेदनों की जांच बहुत ही सावधानी से की गई, इसके कारण देरी हुई। हम रात में ही चयनितों की सूची जारी करने की कोशिश में लगे हैं। डॉ. बीएल विश्नोई, सीएमएचओ बाड़मेर केप्शन....656 बाड़मेर के सीएमएचओ कार्याल...

बाड़मेर में 31 जगह वैक्सीनेशन, 62.5 फीसदी को लगे टीके

Image
बाड़मेर. कोविड-19 वैक्सीनेशन के प्रथम चरण में पहली बार बुधवार को जिले में 31 साइट पर टीकाकरण किया गया। जिले के अलग-अलग चिकित्सा संस्थानों में टीकाकरण के लिए कुल 1856 लाभार्थी पहुंचे। जबकि इसके लिए 2977 का टीकाकारण होना था। जिले में कोविड वैक्सीनेशन के लिए काफी कम संख्या में लाभार्थी पहुंचे रहे हैं। इसके चलते विभाग के टारगेट पूरे नहीं हो रहे हैं। हालांकि कुछ सेंटर्स पर बड़ी संख्या में लाभार्थी आ रहे हैं। इससे विभाग को कुछ राहत है। लाइन जैसी स्थिति कहीं नहीं टीकाकरण के लिए लाइन जैसी स्थिति कहीं नहीं रही। पूरे दिन सुबह 9 से लेकर 5 बजे तक एक भी ऐसी स्थिति नहंी बनी की लाभार्थी लाइन में लगे हो। बाड़मेर जिला अस्पताल की साइट पर अलग-अलग कक्ष में वैक्सीनेशन किया गया। लेकिन यहां पर दोपहर 3 बजे बाद तो इक्का-दुक्का लाभार्थी ही आते दिखे। इस बीच पीएमओ डॉ. बीएल मंसूरिया निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने कार्मिकों से वैक्सीनेशन को लेकर जानकारी ली। अभी तक नहीं कोई साइड इफेक्ट बाड़मेर जिला अस्पताल के वैक्सीनेशन प्रभारी डॉ. महेंद्र चौधरी ने बताया कि टीकाकरण के बाद अभी तक किसी में भी कोई साइड इफेक्ट नही...

एसीबी की कार्रवाई नायब तहसीलदार को रिश्वत लेते किया रंगे हाथों गिरफ्तार

Image
सिवाना(बाड़मेर) एसीबी उप अधीक्षक अन्नराज ने बताया कि परिवादी थानाराम ने ग्राम थापन में अपनी पेतृक खातेदारी भूमि न में रास्ता हेतु एसडीओ कोर्ट सिवाना मे राजस्व आवेदन संख्या ४२/२०२० बअनवान भुदराराम बनाम अमराराम धारा २५१ ए राजस्थान काश्तकारी अधिनियम में दावा प्रस्तुत किया था । उक्त वाद के संबंध में एसडीएम सिवाना ने बाबूसिंह राजपुरोहित कार्यवाहक तहसीलदार सिवाना को भूमि के रास्ता विवाद संबधी नियमानुसार मौका रिपोर्ट भिजवाने बाबत् निर्देशित किया । आरोपी बाबूसिंह तहसीलदार द्वारा परिवादी से उसके जायज कार्य की ऐवज में रिश्वत की मांग करने पर परिवादी थानाराम द्वारा दिनांक १९ जनवरी को ब्यूरो कार्यालय जालोर में उक्त शिकायत प्रस्तुत की जिस पर २१ जनवरी को दौराने मांग सत्यापन कार्यवाहक तहसीलदार बाबूसिंह राजपुरोहित द्वारा परिवादी थानाराम को आईन्दा मौका देखने एवं मौका रिपोर्ट उसके पक्ष में भेजने के लिये १०,००० रूपये की मांग करना तथा वही एसीबी द्वारा ट्रेप कार्यवाही के आयोजन पर स्वंतत्र गवाहान के रूबरू आरोपी बाबूसिंह राजपुरोहित कार्यवाहक तहसीलदार सिवाना को १०,००० रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार कि...

budget news 2021-वेतनमान की विसंगति हो दूर, लिखित समझौते को करे सरकार लागू

Image
बाड़मेर. राज्य के बजट से मंत्रालयिक संवर्ग को काफी उम्मीदें हैं। मंत्रालयिक संवर्ग चौथे वेतन आयोग से अपने समकक्ष वेतन प्राप्त करने वाले अन्य समकक्ष वर्गो से वेतनमान में आई विसंगति को दूर करते हुए 1998 एवं 2013 में सरकार से हुए लिखित समझौतों को भी पूर्ण होने की आस लगाए हुए हैं। इसके साथ छठे एवं सातवें वेतन आयोग में भी ग्रेड पे सहित छठे व सातवें वेतनमान में विसंगति को लेकर बजट में बड़ी घोषणा की उम्मीद लगाए है। सरकार के बजट को लेकर मंत्रालयिक कर्मचारियों ने पत्रिका से साझा की अपनी मांगें मंत्रालयिक संवर्ग को ग्रेड पे 3600 का फायदा मिले। लम्बे समय से लम्बित मांगें पूरी हो। इस बजट में सरकार मंत्रालयिक कर्मचारियों की मांगों पर विचार करे।- भीखाराम चौधरी, प्रदेश संरक्षक राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ मंत्रालयिक संवर्ग के लिए 7वें वेतनमान में पे मैट््िरक स्केल हटाया जाए। मंत्रालयिक कर्मचारियों की विभिन्न लम्बित मांगों का पूरा किया जाए।- पीराराम शर्मा, प्रदेश परामर्शक शिविकसं वर्ष 2013 में लिखित समझौते के अनुसार पदोन्नति के शेष रहे 15000 पद स्वीकृत किया जाए। मंत्रालयिक कर्मचारियों...

बाड़मेर में सर्द हवा का सितम, दिन-रात का तापमान 2 डिग्री फिसला

Image
बाड़मेर. जनवरी के आखिरी दिनों में भी सर्दी का पारा अभी तक चढ़ा हुआ है। न्यूनतम तापमान लगातार दस डिग्री के नीचे चल रहा है। वहीं दिन में निकल रही चटख धूप भी तेज सर्द हवा के आगे पस्त हो रही है। बाड़मेर में बुधवार को न्यूनतम तापमान 7.5 व अधिकतम 24.0 डिग्री रेकार्ड किया गया। वहीं अल सुबह हल्की धुंध छाई रही। मौसम में घुली सर्दी का असर थार में बरकरार है। रात का पारा पिछले काफी समय से 10 से ऊपर नहीं पहुंच पाया है। इसके चलते रात में कंपकंपी छूट रही है। दिन में तेज धूप के कारण तापमान 25 डिग्री के आसपास चल रहा है। बाड़मेर में मंगलवार के मुकाबले बुधवार को दिन के तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जिले में दिनभर तेज हवा चलती रही। अगले सप्ताह मौसम का मिजाज ठिठुरन का असर बने की रहने की आशंका जताई गई है। विभाग ने प्रदेश के 14 जिले में अगले तीन-चार दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि इसमें बाड़मेर-जैसलमेर नहीं है। लेकिन प्रदेश में सर्दी का असर बना रहने के कारण अन्य जिले भी चपेट में रहेंगे। source https://www.patrika.com/barmer-news/barmer-cold-weather-6654210/

धरना स्थल पर भी गण का तंत्र मजबूत, राष्ट्रगान व ध्वजारोहण

Image
सिणधरी(बाड़मेर). विरोध के बावजूद गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति का ज्वार कम नहीं हुआ। लोग धरना दे रहे थे तो गणतंत्र दिवस को भी समारेाहपूर्वक मना रहे थे। यह नजारा था सिणधरी में जहां पेयजल किल्लत को लेकर धरना चल रहा है। हालांकि लोगों की मांग पूरी नहीं होने पर उनका विरोध जारी था, लेकिन २६ जनवरी को गणतंत्र दिवस आया तो धरनार्थी सबकुछ भूल कर गणतंत्र दिवस मनाते नजर आए। सुबह होते ही धरनास्थल पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसके बाद राष्ट्रीय गीत गाकर देश में गणतंत्र दिवस की स्थापना का जश्न मनाया गया। गांव-गांव फहराया तिरंगा- इधर क्षेत्र में गणतंत्र दिवस पूर्ण उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। सरकारी विद्यालयों व कार्यालयों पर तिरंगा फहराने के साथ ही राष्ट्रगान हुआ। वहीं, विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी हुआ। सिणधरी के उपखंड अधिकारी कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण उपखंड अधिकारी विरमाराम चौधरी ने किया। ध्वजारोहण तहसीलदार ममता लहुआ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। source https://www.patrika.com/barmer-news/gana-system-strengthened-even-at-picket-site-national-anthem-...

गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह आदर्श स्टेडियम में आयोजित

Image
बाड़मेर. गणतन्त्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह मंगलवार को आदर्श स्टेडियम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राजस्व, उप निवेशन, कृषि, सिंचित क्षेत्रीय विकास एवं जल उपयोगिता विभाग मंत्री हरीश चौधरी ने सुबह 9.00 बजे ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया तथा मार्च पास्ट की सलामी ली। हरीश चौधरी ने 72वें गणतन्त्र दिवस पर सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि आज ही के दिन हमने देश के संविधान को अंगीकृत किया था। आज का दिन हमे लोकतांत्रिक आजादी दिलाने वालों को याद करने का है। उन्होने कहा कि संविधान निर्माताओं की कल्पना के अनुरूप देश चले और आगे बढ़े। उन्होने कहा कि वर्ष 2020 हमारे लिए कोरोना महामारी एवं टिड्डी प्रकोप जैसी आपदाओं के कारण चुनौतीपूर्ण रहा। बाड़मेर विकास के क्षेत्र में दुनिया के सामने मॉडल के रूप में उभरा है। उन्होने कहा कि बाड़मेर जिला निरन्तर आगे बढ़ रहा है, यहां पिछले 2 वर्षो में रिफाइनरी का कार्य त्वरित गति से हो रहा है वहीं जल संरक्षण के तहत एक लाख टांकों का निर्माण हुआ है। उन्होने कहा कि 1991-92 से वर्ष 2018 में जिले में प्रति व्यक्ति आय 28 गुणा बढकर 5...

गणतंत्र दिवस पर कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित, चौधरी चरणसिंह टीम विजयी

Image
सिणधरी (बाड़मेर). सिणधरी उपखंड के चौधरी चरणसिंह किसान छात्रावास में मंगलवार को गणतंत्र दिवस के पर्व पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। हर वर्ष की भांति गणतंत्र दिवस मनाने के बाद कस्बे के युवाओं की कबड्डी प्रतियोगिता शुरू हुई। चौधरी चरणसिंह व विवेकानंद टीम के खिलाडि़यों ने भाग लिया जिसमें चौधरी चरणसिंह टीम विजय रही। चौधरी चरणसिंह किसान छात्रावास में प्रतियोगिता समापन के दौरान विजेता टीम को पुरस्कार भेंट किया गया। प्रतियोगिता के दौरान थानाधिकारी बलदेवराम चौधरी, राहुमल सारण ने खिलाडिय़ों का हौसला अफजाई की।चौधरी ने कहा कि खेलकू  द ना केवल मनोरंजन का साधन है। इससे शारीरिक व मानसिक विकास भी होता है। उन्होंने कहा कि खिलाडि़यों को खेलकू  द की भावना रखनी चाहिए। राहुमल सारण ने कहा कि खेलों से भाईचारा, प्रेम में बढ़ोतरी होती है। खिलाड़ी खेल भावना से खेलें। उन्होंने कहा कि खेल में हार-जीत होती रहती है लेकिन खेलभावना नहीं हारनी चाहिए। इस दौरान चौधरी चरणसिंह छात्रावास अधीक्षक हरिराम माचरा, जोगाराम सारण, जोगेन्दर गोदारा, हरिओम बेनीवाल, पाबूराम सहित अन्य जाट समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे। so...

तथ्यात्मक प्रश्नों पर दें ज्यादा ध्यान

Image
- बाड़मेर. कोरोना संक्रमण के चलते लम्बे समय से पढ़ाई से दूर विद्यार्थियों को अब नियमित शिक्षण का मौका मिल रहा है। एेसे में बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी अपने शिक्षण पर विशेष ध्यान दें। सरकार का निर्णय सराहनीय है। वर्तमान शिक्षा सत्र लगभग पूर्ण होने की ओर है। दो-तीन माह की तैयारी के बाद दसवीं, बाहरवीं की परीक्षा विद्यार्थियों को देनी होगी। एेसे में जरूरी है कि वे अपनी तैयारी को इस हिसाब से करें कि अधिक से अधिक अंक प्राप्त कर सके। विद्यार्थी पांच सूत्र अपना कर अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं। मॉडल पेपर पढ़े, तथ्यात्मक प्रश्नों पर दें ध्यान- परीक्षा में समय कम बचा है तो कोर्स भी कम हो गया है। एेसे में विद्यार्थी बोर्ड की ओर से जारी होने वाले मॉडल पेपर अवश्यरूप से पढ़ें। तथ्यात्मक प्रश्नों के अंक लगभग ३५ होते हैं। इस पर विद्यार्थी तथ्यात्मक प्रश्नों की तैयारी ज्यादा करें। छोटे प्रश्नों की तैयारी करें अच्छी- परीक्षा में पांच खंड में प्रश्ना आते हैं। इसमें से प्रथम, द्वितीय व तृतीय खंड में वैकल्पिक प्रश्न, रिक्त स्थानों की पूर्ति और एक लाइन के होते हैं। इनमें पूरे अंक मिलने की उम्म...

स्वछंद वन्य जीवों की नहीं सुरक्षा, रेस्क्यू सेंटर का अभाव

Image
दिलीप दवे बाड़मेर. राज्य पशु चिंकारा और राज्य पक्षी मोर की धरा में फैले आरक्षित वन क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था तो दूर समय पर इलाज का भी प्रबंध सरकार ने नहीं किया है। स्थिति यह है कि करीब तीन हजार बीघा क्षेत्र में फैले कुड़ी-पटाऊ गांव के वन क्षेत्र में हर दिन हादसों में वनजीव घायल होते हैं, लेकिन आसपास रेस्क्यू सेंटर नहीं होने से इलाज के अभाव में कई वन्य जीव दम तोड़ देते हैं। जरूरत है तो बालोतरा में रेस्क्यू सेंटर की, लेकिन सरकार इस ओर ध्यान ही नहीं दे रही। बाड़मेर जिला चिंकारा, मोर बाहुल्य जिलों में से एक है। बाड़मेर-जोधपुर मार्ग पर कुड़ी-पटाऊ गांव के बीच करीब तीन हजार बीघा में आरक्षित वन है, जहां चिंकारा बहुतायत है तो मोर की काफी है। हिरण, मोर, कबूतर, सियार भेडि़या जीवों का यहां विचरण होता है। वन क्षेत्र के पास ही राष्ट्रीय राजमार्ग २५ होने से यहां वाहनों की आवाजाही रहती है। एेसे में वाहनों की टक्कर से हर माह काफी तादाद में वन्य जीव विशेषकर चिंकारा घायल होते हैं तो श्वानों के हमले से भी इनकी जान पर बन आती है। एेसे में समय पर इलाज की जरूरत रहती है। वन्य जीवों के इलाज को लेकर वन व...

बजट के अभाव में अधरझूल गांवों को आदर्श बनाने का सपना

Image
बाड़मेर. प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित गांवों में बजट के अभाव में विकास कार्य अधरझूल है। हालांकि सार्वजनिक निर्माण विभाग के माध्यम से बाड़मेर जिले के 47 गांवों का अनुमोदन करवाकर ग्राम विकास प्लान तैयार कर सरकार को भेज दिया। अब बजट मिलने पर ही अनुसूचित जाति बाहुल्य के गांवों की तस्वीर बदल पाएगी। सार्वजनिक निर्माण विभाग के माध्यम से पीएमएजीवाई योजना के तहत बाड़मेर जिले के 75 गांवों का चयन किया गया। उसके बाद ग्राम व जिला स्तर की समिति से 47 गांवों का अनुमोदन हुआ। योजना के तहत विभाग ने गांव विकास योजना (वीडीपी) तैयार कर सरकार को भेजी। हालांकि राज्य सरकार ने एक सप्ताह पहले बाड़मेर जिले के लिए 5 करोड़ 50 लाख रुपए का बजट जारी करने के लिए स्वीकृति जारी कर दी, लेकिन चयनित ग्राम पंचायतों के खातों में बजट नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में गांवों का विकास अधरझूल है। चयनित गांव को विकास के लिए 20 लाख रुपए तक बजट प्रस्तावित है। क्या है पीएमएजीवाई केन्द्र सरकार की ओर से प्रायोजित प्रायोगिक योजना प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना (पीएमएजीवाई) 50 प्रतिशत से अघिक अनूसूचित जाति आबादी वाले अ...

नेताजी के बताए मार्ग पर चल कर करें देशसेवा

Image
बाड़मेर. नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की जयंती शनिवार को मनाई गई। विभिन्न जगह आयोजित कार्यक्रमों में वक्ताओं ने नेताजी का देश की आजादी में योगदान को लेकर जानकारी दी। वहीं, उनके बताए देशपे्रम के मार्ग पर चलने का युवाओं, विद्यार्थियों से आह्वान किया।राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई मुल्तानमल भीखचंद छाजेड़ उच्च माध्यमिक विद्यालय गांधी चौक में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम हुआ। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी मुकेश व्यास ने बताया कि प्रधानाचार्य कमलसिंह राणीगांव ने सुभाषचंद्र बोस की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का आगाज किया। उन्होंने कहा कि नेताजी हमेशा अन्याय व अत्याचार के खिलाफ लड़े। हमें उनसे प्रेरणा लेकर आजाद देश में हक की लड़ाई में हमेशा आगे रहना चाहिए। दिव्या चौधरी, सुरेश परमार, मनीष जैन ने भी विचार व्यक्त किए। एनएसएस के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देख कर सम्मानित किया गया। अजय रामावत, गवरी चौधरी ने सहभागिता निभाई। संचालन मुकेश व्यास ने किया।भारत विकास परिषद मुख्य शाखा ने मां भगवती विद्या मन्दिर नीम्बड़ी में सुभाषचन्द्र बोस की जयंती व बालिका दिवस कार्यक्रम का आयोजन क...

मौसम की नहीं लगे नजर, इन उपाय का होगा असर

Image
बाड़मेर. थार में मौसम परिवर्तन ने किसानों की चिंता को बढ़ाया है। एक तरफ जहां गेहूं, जीरा, ईसबगोल को फायदा होने की उम्मीद है तो मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। दूसरी ओर अरण्डी, सब्जियों व फूलों के पौधों के लिए यह मौसम प्रतिकू  ल साबित हो रहा है। किसान एेसे में मौसम में फसलों को कैसे बचाए और कौनसा रोग लगने पर क्या उपाय करे इसकी चिंता रहती है। एेसे में राजस्थान पत्रिका ने रबी की फसलों को लेकर विशेषज्ञों की सलाह ली है। जीरा- बाड़मेर में जीरे की फसल २ लाख १५ हजार हैक्टेयर में बोई हुई है। इससे करीब ११ अरब की कमाई होने की उम्मीद है। वर्तमान में पाला, धुंध फसलों के लिए अनुकू  ल माना जा रहा है, क्योंकि इससे जीरे की बढ़ातेरी होगी। हालांकि एेसे में मौसम में चेपा, उखटा और झूलसा रोग होने की आशंका रहती है। चेपा रोग के लक्षण व बचाव के उपाय- चेपा या एफिड रोग में फूल आने पर कीट रस चूस कर उसको नुकसान पहुंचाता है। इस पर नियंत्रण के लिए इमिडा क्लोरोपिड १७.८ एसएल की मात्रा २०० मिलीमीटर के अनुपात में देनी चाहिए। उखटा रोग- इसमें पौधे मुरझा जाते हैं। एेसे में पौधों पर बीज नहीं लग पाते। इस रोग के लक्...

‘सरकारी’ को नहीं मिली क्रमोन्नति, ‘निजी’ की नहीं दिखी रुचि

Image
दिलीप दवे बाड़मेर. कोरोना ने शिक्षा पर भी लगाम लगाई है। इस शिक्षा सत्र में ना तो सरकार ने विद्यालय क्रमोन्नत करने में रुचि दिखाई ना ही निजी विद्यालयों ने। स्थिति यह है कि प्राथमिक शिक्षा में तो आवेदन ही नहीं मांगे गए जबकि माध्यमिक में आवेदन घट कर आधे रह गए जिसमें से भी मात्र दो निजी विद्यालयों को क्रमोन्नति व फैकल्टी मिली। पूरे सत्र में दो सरकार विद्यालय क्रमोन्नत हुए। शिक्षा को लेकर शिक्षा सत्र २०२०-२१ में कोरोना का असर दिखा। २१ मार्च २०२० से बंद हुआ शिक्षण कार्य १८ जनवरी २०२१ को शुरू हुआ जिसमें भी नवीं से बारहवीं की ही पढ़ाई हो रही है। इधर, स्कू  ल बंद रहने का असर विद्यालय क्रमोन्नति, नई फैकल्टी और अतिरिक्त विषय आवेदन पर नजर आया है। जिले के ४७९४ विद्यालयों में से मात्र ०४ स्कू  ल ही क्रमोन्नत हुए या फिर फैकल्टी मिली। इसमें से निजी विद्यालय दो और सरकारी विद्यालय दो है।प्राथमिक शिक्षा में नहीं मांगे आवेदन- प्राथमिक शिक्षा में प्लेइंग क्लाश से लेकर उच्च प्राथमिक विद्यालय आते हैं। हर साल करीब साठ-सत्तर आवेदन क्रमोन्नति, नवीन विद्यालयों की स्वीकृति के आते हैं। इस बार ना तो आवेदन मांगे...

पाकिस्तान गए गेमराराम को भारत लाने की विधायकों की पैरवी

Image
चौहटन पत्रिका. बॉर्डर के कुम्हारों का टीबा गांव से तारबंदी लांघकर बदहवाशी में पाकिस्तान पहुंच गए युवक की घर वापसी की मांग क्षेत्र के विधायकों ने भी की है। परिवार की पीड़ा को समझते हुए विधायकों ने कहा कि उसकी वापसी होनी चाहिए। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने कहा कि परिजनों की मांग सरकार तक पहुंचाई जाएगी। युवक लापता होने की रिपोर्ट दर्ज है और वह सीमा के पार गया है तो उसकी वतन वापसी के लिए संभव प्रयास राज्य सरकार के स्तर पर करवाने के लिए मुख्यमंत्री से भी बात करेंगे। चौहटन विधायक पदमाराम मेघवाल ने कहा कि युवक बदहवाशी में गया है। अब वह पाकिस्तान की जेल में पहुंच गया है। परिवार के सदस्यों की पीड़ा को समझते हुए सरकार से पैरवी करेंगे कि उसकी वतन वापसी हों। बीएसएफ और सुरक्षा एजेसिंया ुयुवक को वापस लाने के प्रयास करें। बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने कहा कि युवक के लापता होने की जांच पुलिस के पास आई। उसके पाकिस्तान होने की जानकारी मिली है तो अब उच्च स्तर पर वार्ता कर युवक की वापसी के प्रयास होने चाहिए। परिजनों की यही मांग है। इसके लिए राज्य सरकार स्तर पर भी मांग रखी जाएगा। source https://www....

बाड़मेर : रागेश्वरी थानेदार 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Image
बाड़मेर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शनिवार को बाड़मेर जिले के रागेश्वरी थानाधिकारी को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। थानाधिकारी ने चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी को मदद करने की एवज में रिश्वत ली थी। जोधपुर ग्रामीण एसीबी यूनिट के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपालसिंह के अनुसार परिवादी लिखमाराम पुत्र उत्तमाराम निवासी बेरीवाला तला बाड़मेर ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि बड़े भाई मोहनराम के दामाद दमाराम निवासी सारणों का तला को पुलिस ने चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया। मामले में रागेश्वरी थानाधिकारी महेन्द्र कुमार सीरवी ने मदद करने, दूसरे मुकदमे में नहीं फंसाने, फुट व फिंगर प्रिंट कोट में फाईल के साथ नहीं लगाने व चालान जल्दी पेश करने की एवज में 30 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। एसीबी टीम के सत्यापन के दौरान आरोपी थानाधिकारी ने सह परिवादी जोगाराम से 15 हजार रुपए लेकर शेष 15 हजार दो दिन बाद देने की बात कही। इस पर शनिवार को एसीबी की टीम रागेश्वरी पहुंच गई। और तय जगह पर थानाधिकारी ने परिवादी से 15 हजार रुपए लिए। इस पर इशारा मिलते ही एसीबी टीम ने आरोपी थानाधिकारी को...

वाघा में यों सैल्यूट तो मुनाबाव में क्यों नहीं?

Image
वाघा में यों सैल्यूट तो मुनाबाव में क्यों नहीं? रतन दवे. बाड़मेर वाघा(पाकिस्तान)-अटारी(पंजाब,भारत) के बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी देश का गौरव तो है। इसे देखते ही गर्व से रोंगटे खड़े हो जाते है। पर्यटक पाकिस्तान रेंजर्स और भारतीय बीएसएफ के जवानों की संयुक्त परेड देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में पहुंचते है। प्रतिदिन शाम 5.15 बजे यह परेड होती है। पंजाब के पर्यटन को इस परेड ने नई ऊंचाई दी है। बाड़मेर में भी मुनाबाव बॉर्डर है। यहां अंतरर्राष्ट्रीय स्तर का रेलवे स्टेशन है। ऊंचे-ऊंचे धोरे और रोहिड़ी के स्वर्णिम आभा देने वाले धोरे भी है। पाकिस्तान बॉर्डर के साथ रेगिस्तान को देखना और 1971 के युद्ध की रणभूमि को देखना अपने आप में अविस्मरणीय बन सकता है। जरूरत है पर्यटन को लेकर नई सोच की। आईडिया 2021 पर केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी, राजस्व मंत्री हरीश चौधरी, विधायक शिव अमीनखां की ठोस पैरवी हों। बीएसएफ, जिला प्रशासन और पर्यटन,लोक-कला से जुड़ाव रखन वाले लोग, व्यवसायी और जिले का हर नागरिक यह पैरवी करे तो वाघा बॉर्डर की तरह मुनाबाव बॉर्डर की परेड भी देश में चर्चित हो सकती है। मुनाबाव कैस...

गेमराराम पाकिस्तान में, पत्रिका की खबर पर लगी मुहर,

Image
अभियान-गेमराराम की हों घर वापसी चौहटन पत्रिका सीमावर्ती सरहदी गांव कुम्हारों का टीबा (सज्जन का पार) युवक गेमराराम को पाक रैंजर्स ने सिंध पुलिस को सौंपा और सिंध पुलिस उसको न्यायिक हिरासत में लिए हुए है। अभी गेमराराम से पूछताछ की जा रही है। पत्रिका की मुहिम के बाद बीएसएफ ने यह स्वीकार कर लिया है कि गेमराराम तारबंदी को पार कर पाकिस्तान गया है और पाक रैंजर्स ने फ्लैग मीटिंग में गेमराराम के पाकिस्तान होने की जानकारी बीएसएफ को दे दी थी। बीएसएफ को पाक रैंजर्स ने भरोसा दिया है कि न्यायिक पूछताछ बाद वे उसे वापस भारत को सौंप देंगे। चौहटन के कुम्हारों का टीबा का युवक गेमराराम पुत्र जामाराम के गुमशुदा होने की रिपोर्ट नवंबर को पिता जामाराम ने बीजराड़ थाने में दर्ज करवाई लेकिन उसका अता-पता नहीं चला। परिजनों को उसके तारबंदी लांघकर पाकिस्तान जाने का अंदेशा होने पर उन्होंने बीएसएफ को भी जानकारी दी। 5 जनवरी को पाकिस्तान ने बता दिया बीएसएफ ने पाकिस्तान रेंजर्स से फ्लैग मीटिंग में 4 जनवरी ाके इस मामले की इसकी जानकारी चाही तब 5 जनवरी को पाक रैंजर्स ने यह खुलासा कर दिया कि गेमराराम पाकिस्तान बार्डर क...

पाली का कुख्यात बदमाश समेत दो आरोपी गिरफ्तार, डोडा पोस्त, दो पिस्टल व 53 कारतूस बरामद

Image
पचपदरा. बालोतरा क्षेत्र के मूलजी की ढ़ाणी गांव में गुरुवार दोपहर को पाली के नामी तस्कर को गिरफ्तार करने पहुंची बाड़मेर पुलिस की स्पेशल टीम व बालोतरा सर्किल के थानों की टीम पर तस्कर ने फायरिंग कर दी, लेकिन पुलिस ने भी जवाबी कारज़्वाई में फायरिंग करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4.70 क्विंटल अवैध डोडा पोस्त से भरी स्कोर्पियो कार, दो पिस्टल, 53 कारतूस व 4 खाली कारतूस बरामद किए। पुलिस दोनों तस्करों से पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस के पहुंचने से पहले एक डोडा पोस्त से भरी स्कोर्पियो गाड़ी को लेकर तस्कर वहां से लेकर भागने में कामयाब हो गए। बालोतरा वृत्ताधिकारी धनफूल मीणा ने बताया कि गुरुवार दोपहर को पाली पुलिस से सूचना मिली कि पाली पुलिस का वांछित कुख्यात आरोपी पचपदरा थाना क्षेत्र में कहीं छिपा हुआ है। इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाधिकारी पचपदरा, कल्याणपुर, सिणधरी, समदडी, सिवाना, बालोतरा व जिला स्पेशल टीम मय जाब्ता के टीमों का गठन कर कुख्यात तस्कर व वांछित आरोपी जामाराम उर्फ जगदीश देवासी के छिपे होने के स्थान की जानकारी ली गई। इस पर कुख्यात बदमाश के पचपदरा था...

पाली का कुख्यात बदमाश समेत दो आरोपी गिरफ्तार, डोडा पोस्त, दो पिस्टल व 53 कारतूस बरामद

Image
पचपदरा. बालोतरा क्षेत्र के मूलजी की ढ़ाणी गांव में गुरुवार दोपहर को पाली के नामी तस्कर को गिरफ्तार करने पहुंची बाड़मेर पुलिस की स्पेशल टीम व बालोतरा सर्किल के थानों की टीम पर तस्कर ने फायरिंग कर दी, लेकिन पुलिस ने भी जवाबी कारज़्वाई में फायरिंग करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4.70 क्विंटल अवैध डोडा पोस्त से भरी स्कोर्पियो कार, दो पिस्टल, 53 कारतूस व 4 खाली कारतूस बरामद किए। पुलिस दोनों तस्करों से पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस के पहुंचने से पहले एक डोडा पोस्त से भरी स्कोर्पियो गाड़ी को लेकर तस्कर वहां से लेकर भागने में कामयाब हो गए। बालोतरा वृत्ताधिकारी धनफूल मीणा ने बताया कि गुरुवार दोपहर को पाली पुलिस से सूचना मिली कि पाली पुलिस का वांछित कुख्यात आरोपी पचपदरा थाना क्षेत्र में कहीं छिपा हुआ है। इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाधिकारी पचपदरा, कल्याणपुर, सिणधरी, समदडी, सिवाना, बालोतरा व जिला स्पेशल टीम मय जाब्ता के टीमों का गठन कर कुख्यात तस्कर व वांछित आरोपी जामाराम उर्फ जगदीश देवासी के छिपे होने के स्थान की जानकारी ली गई। इस पर कुख्यात बदमाश के पचपदरा था...

गृहकार्य नियमित करें, नोट्स बनाने की डालें आदत

Image
करीब दस माह बाद विद्यालयों, कॉलेज में शिक्षण कार्य शुरू हुआ है। ऐसे में लम्बे समय बाद पढ़ाई शुरू होने से विद्यार्थियों में भी ऊहापोह है कि अब वे क्या पढ़े और कैसे पढ़े? इसको लेकर किसकी सलाह लें। ऐसे में राजस्थान पत्रिका ने कॅरियर पाइंट कॉलम शुरू किया है जो विद्यार्थियों को विषय विशेषज्ञों से रूबरू करवाएगा। इसमें विषयाध्यापक या विशेषज्ञ सफलता के सूत्र बताएंगे। बाड़मेर. राजस्थान सरकार की ओर से माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अन्तर्गत 18 जनवरी से कोरोना गाइडलाइन की पालना सुनिश्चित करते हुए कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इस क्रम में सभी छात्रों से अपेक्षा की जाती है कि वे दो गज दूरी व मास्क है जरूरी का आवश्यक रूप से पालन करे। सूत्र-1- संशोधित पाठ्यक्रम की लें जानकारी मई अथवा जून में प्रस्तावित बोर्ड परीक्षा में अपेक्षित सफलता के लिए सर्वप्रथम अपने विषयाध्यापक से संशोधित पाठ्यक्रम की जानकारी प्राप्त करें। परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से समय -समय पर जारी निदेर्शोंं की जानकारी के लिए विद्यालय के सोशल मीडिया प्लेटफार्म से सतत रूप से जुड़े र...

जिला परिषद : सिवाना विधायक बोले- मेरे फार्म हाऊस पर सरकारी लाइन हुई तो राजनीति से लूंगा संन्यास?

Image
बाड़मेर. जिला परिषद की कांग्रेस बोर्ड गठित होने की पहली बैठक में गुरुवार को सिवाना विधायक व जिला परिषद सदस्य पेयजल के मुद्दे को लेकर आमने-सामने हो गए। जिला परिषद सदस्य गरिमा राजपुरोहित ने आरोप लगाया कि विधायक सिवाना के फार्म हाऊस तक पेयजल की सरकारी लाइन जा रही है, जबकि जनता पेयजल के लिए त्रस्त है। इतना सुनते विधायक हमीरसिंह आग बबूला हो गए है और उन्होंने कहा कि मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद व जिला प्रमुख तत्काल कमेटी का गठन करें और इस मामले की जांच हो। तब तक मैं यहीं बैठा हूं, अगर मेेरे फार्म हाऊस तक पेयजल लाइन हुई तो मैं राजनीति से संन्यास और विधायकी से इस्तीफा दे दूंगा। मेरे यहां टैंकर से पानी आ रहा है। मामले में बढ़ती गर्मागर्मी पर बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करवाया। दोपहर बारह बजे जिला परिषद सभागार में जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत हुआ। सीईओ मोहनदान रतनू ने बैठक की कार्यवाही प्रस्तुत की। इस दौरान उप जिला प्रमुख खेताराम ने कहा कि जो कार्य मनरेगा के तहत प्रस्तावित किए गए है, इसमें जिला प...

तेल से भरा टैंकर पलटा, हादसा टला

Image
सिणधरी(बाड़मेर ). सिणधरी उपखंड पुलिस थाना क्षेत्र के मेगा हाईवे पर शुक्रवार दोपहर में नाकोड़ा गोलाई के पास तेल से भरा टैंकर पलट गया। जानकारी मिलने पर सिणधरी पुलिस मौके पर पहुंची। टैंकर दो हिस्सों में अलग हो गया लेकिन गनीमत यह है कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। टैंकर को जोडऩे वाला हिस्सा सही रहने के कारण कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस के अनुसार टैंकर गांधीधाम से साबुन बनाने का तेल ऑयल भरकर हिमाचल जा रहा था जो बीच रास्ते में नाकोडा गोलाई पार करते समय टैंकर को दो हिस्सों में जोडऩे के लिए बनी कुण्डी संतुलन बिगडऩे पर निकल गई। कुण्डी निकलने की वजह से टैंकर पलट गया और दो भागों में बंट गया। टैंकर पलटने से टैंकर में भरा तेल खेतों में फैल गया। टैंकर पलटने से कोई जनहानि नहीं होने से राहत की बात रही। इस संबंध में देर शाम तक पुलिस थाने में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ। source https://www.patrika.com/barmer-news/oil-filled-tanker-overturns-accident-averted-6645926/

पानी की किल्लत से जूंझ रहा सिणधरी, ग्रामीणों ने दिया अनिश्चितकालीन धरना

Image
सिणधरी ( बाड़मेर). सिणधरी उपखंड क्षेत्र व ग्रामीण इलाकों में एक माह से नहरी परियोजना का मीठा पानी नहीं मिलने पर शुक्रवार को ग्रामीणों व महिलाओं ने उपखंड कार्यालय के पास अनिश्चितकालीन धरना दिया। ग्रामीणों का कहना है कि सिणधरी कस्बे को पोकरण फलसूंड परियोजना से जुडऩे के बाद नियमित पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। पूर्व में मीठा भाटा से आने वाली लाइन को जलदाय विभाग की ओर से बंद करने के कारण कस्बे में जल संकट खड़ा हो गया, जिसको लेकर धरना दिया जा रहा है । धरने की जानकारी मिलने पर बालोतरा जलदाय विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे लोगों से समझाइश की और बताया कि नहरी परियोजना की पाइप लाइन लीकेज होने के कारण समस्या हो रही है, लेकिन जल्द समस्या का समाधान कर पानी की नियमित सप्लाई दी जाएगी। ग्रामीणों ने कहा कि यह केवल एक यह बहाना है बालोतरा से सिणधरी तक लाइन में अवैध कनेक्शन के कारण सिणधरी तक पानी नहीं पहुंच रहा है । ग्रामीणों ने अधिकारियों को दो टूक में ही जवाब दिया। सिणधरी उपखंड को नियमित पानी की सप्लाई व पानी स्टोरेज करने के लिए आधे अधूरे पड़े जीएलआर का निर्माण पूर्ण करने व प्रतिनियुक्ति पर चल र...

बॉर्डर फांद कर पाकिस्तान चला गया बेटा, मां रो रही...

Image
चौहटन पत्रिका. बेटे के लापता होने के बाद जब मां अमकूदेवी को उसके पाक चले जाने की खबर मिली है तब से उसकी रातों की नींद और दिन का चैन छिन गया है। वह कुछ ही दूर पाक सीमा की ओर एकटक नजर से उसके लौट आने का बेसब्री से इंतजार कर रही है। अमकूदेवी जहां घर और आस पड़ोस से गुजरते हर किसी से अपने बेटे को वापस लाने की गुहार लगा रही है। वहीं वह अपने लापता बेटे का फोटो लिए दिनभर आंगन में बैठी उसे भी निहारते हुए उसके लौटने का इंतजार कर रही है। माँ की पीड़ा को देख दूसरे बेटे बेटियां उसे गेमराराम के जल्द लौटने का भरोसा दिलाकर ढाढ़स बंधा रहे है, लेकिन मां को किसी बड़े अधिकारी या जनप्रतिनिधि से ऐसा भरोसा मिलने की आस बनी हुई है। भारत पाक सीमा से महज डेढ़ किलोमीटर दूर कुम्हारों का टीबा की एक ढाणी में मां का दर्द छलकता दिखा, ढाई माह पहले चार नवम्बर की रात को लापता हुए सत्रह वर्षीय नाबालिग किशोर गेमराराम का अब तक कोई सुराग नहीं मिलने से इसकी आंखें अब सूखने लगी है। चार नवम्बर की आधी रात को सरहद से सटे कुम्हारों का टीबा गांव से लापता हुए किशोर के सीमा पार पाकिस्तान पहुंच जाने की फुफुसाहट सुनाई देने पर घर परि...

पुलिस-तस्करों में आमने-सामने हुई फायरिंग, दो तस्कर गिरफ्तार

Image
पचपदरा. बालोतरा क्षेत्र के मूलजी की ढ़ाणी गांव में गुरुवार दोपहर को पाली के नामी तस्कर को गिरफ्तार करने पहुंची बाड़मेर पुलिस की स्पेशल टीम व बालोतरा सर्किल के थानों की टीम पर तस्कर ने फायरिंग कर दी, लेकिन पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4.70 क्विंटल अवैध डोडा पोस्त से भरी स्कोर्पियो कार, दो पिस्टल, 53 कारतूस व 4 खाली कारतूस बरामद किए। पुलिस दोनों तस्करों से पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस के पहुंचने से पहले एक डोडा पोस्त से भरी स्कोर्पियो गाड़ी को लेकर तस्कर वहां से लेकर भागने में कामयाब हो गए। बालोतरा वृत्ताधिकारी धनफूल मीणा ने बताया कि गुरुवार दोपहर को पाली पुलिस से सूचना मिली कि पाली पुलिस का वांछित कुख्यात आरोपी पचपदरा थाना क्षेत्र में कहीं छिपा हुआ है। थानाधिकारी पचपदरा, कल्याणपुर, सिणधरी, समदडी, सिवाना, बालोतरा व जिला स्पेशल टीम मय जाब्ता के टीमों का गठन कर कुख्यात तस्कर व वांछित आरोपी जामाराम उर्फ जगदीश देवासी के छिपे होने के स्थान की जानकारी ली गई। कुख्यात बदमाश के पचपदरा थाना क्षेत्र के मूलजी की ढाणी गांव में घनश्याम पु...

लापता युवक को जमीन खा गई या पाकिस्तान निगल गया?

Image
लापता युवक को जमीन खा गई या पाकिस्तान निगल गया? दौलत शर्मा चौहटन (ूूबाड़मेर)पत्रिका. चौहटन क्षेत्र के एक युवक को जमीन खा गई या पाकिस्तान निगल गया? परिवार के लोगों का कहना है कि बॉर्डर क्रास गया। बीएसएफ अभी तक इस बारे में कुछ नहीं कह पाई है और पुलिस गुमशुदा की तलाश में है। ढाई माह पहले सरहदी गांव कुम्हारों का टीबा (सज्जन का पार) पुलिस थाना बीजराड़ से लापता हुए सत्रह वर्षीय नाबालिग गेमराराम का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। चार नवम्बर की आधी रात को सरहद से सटे कुम्हारों का टीबा गांव से लापता हुआ है। गेमराराम के परिजनों को उनके पड़ौसी छगनाराम पुत्र टीकमाराम गुरु ने उसी रात करीब एक से डेढ़ बजे के बीच उसके घर आने की जानकारी उसी वक्त दी थी, लेकिन छगनलाल के घर से निकलने के बाद गेमराराम कहां लापता हुआ इसका कोई अंदेशा नहीं लगा है। 16 नवंबर को दर्ज हुई थी गुमशुदगी आसपास के गांवों और रिश्तेदारों में खोजबीन के बाद परेशान परिजनों ने सोलह नवंबर को बीजराड़ पुलिस थाना में गेमराराम की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई लेकिन उसके बाद पुलिस भी उसका सुराग नहीं ढूंढ पाई। पुलिस और सुरक्षा बल से गुहार ग...