डीपीसी हुई पर सूची बनी ना पदोन्नति का रास्ता साफ

बाड़मेर. प्रदेश के करीब साढ़े चार हजार और जोधपुर मंडल के ३०३ अध्यापक पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं। अमूमन हर साल जून-जुलाई में डीपीसी होती है, जिसके बाद तृतीय श्रेणी से द्वितीय श्रेणी शिक्षक बनने का रास्ता साफ होता है, लेकिन इस बार कोरोना के चलते डीपीसी दिसम्बर में हुई है। इसके बाद ना तो वरीयता सूची जारी हुई है और ना ही काउंसलिंग का पता है।

प्रदेश में 9वीं से 12वीं तक के स्कूल शुरू चुके हैं, लेकिन द्वितीय शिक्षक नहीं विद्यालयों में नहीं मिले हैं। शिक्षा विभाग में अगस्त-दिसम्बर तक तीन चरणों में ग्रेड थर्ड से ग्रेड सैकंड शिक्षक पदों पर मंडलवार डीपीसी की थी। इसमें करीब साढ़े चार हजार शिक्षकों को ग्रेड सैकंड पदों पर प्रमोशन मिलने की उम्मीद थी, लेकिन सूची अब तक जारी ही नहीं हुई है। एेसे में ना तो काउंसलिंग हो पाई और ना ही पदस्थापन।

३०३ शिक्षक इंतजार में- जोधपुर मंडल में करीब तीन सौ तीन शिक्षक पदस्थापन का इंतजार कर रहे हैं। समय पर इनका पदस्थापन हो जाता तो स्कू  ल खुलने से पहले ही शिक्षक पहुंच जाते। इस पर शिक्षण कार्य शुरू करने में दिक्कत नहींहोती। ग्रेड सैकंड शिक्षकों की काउंसलिंग की तारीख अभी तय नहीं की गई है। एेसे में शिक्षकों को नियुक्ति के लिए लम्बा इंतजार करना होगा। हर साल जून-जुलाई में डीपीसी होती है, जिसके बाद तृतीय श्रेणी से द्वितीय श्रेणी शिक्षक बनने का रास्ता साफ होता है, लेकिन इस बार कोरोना के चलते डीपीसी दिसम्बर में हुई है।

जल्द हो काउंसलिंग व पोस्टिंग- द्वितीय श्रेणी शिक्षक की डीपीसी तो हो चुकी है, लेकिन काउसंलिंग का इंतजार है। सरकार सूची जारी कर जल्द काउसंलिंग करे जिससे कि उनको पदस्थापित कर शिक्षण कार्य सुचारू किया जा सके।- बसंतकुमार जांणी, जिलाध्यक्ष अध्यक्ष राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ ( रेस्टा)

शिक्षकों को मिले डीपीसी का फायदा- शिक्षकों को डीपीसी का फायदा मिलना चाहिए। सरकार जल्द ही इसको लेकर फैसला करे।- कांतिलाल व्यास, शिक्षक नेता राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय



source https://www.patrika.com/barmer-news/dpc-was-made-but-the-list-was-not-cleared-for-promotion-6659681/

Comments

Popular posts from this blog

बाड़मेर ने निरस्त कर दिए 73757 और लंबित पड़े 20206

​Education Department Rajasthan: पैदल नहीं अब साइकिल चला स्कूल पहुंचेंगी 7. 5 लाख बालिकाएं

बाड़मेर में 2 दिन बाद से फिर सर्दी के तेवर होंगे तेज