दिवाली की छुट्टियों का नहीं, स्कूल खुलने का इंतजार
बाड़मेर. पहले बच्चों को दिवाली की छुट्टियों का इंतजार रहता था, लेकिन इस सत्र में छुट्टियों का नहीं स्कू ल खुलने का इंतजार है। करीब सात माह से चल रहे अवकाश को लेकर स्थिति है कि लगभग होली के आसपास शुरू हुआ अवकाश दीपावली तक चला है और अभी तक भी यह नहीं पता कि आखिर स्कू ल कब खुलेंगे। स्कू ल हो या फिर कॉलेज, हर जगह विद्यार्थियों को पूरे साल पढ़ाई के बीच में आने वाले अवकाश का इंतजार रहता था। परीक्ष खत्म होते ही ग्रीष्मावकाश, होली पर छुट्टियां तो दीपावली पर पन्द्रह दिन की मौजमस्ती ये सब पढ़ाई के बीच में चलते थे। इतना ही नहीं बीच-बीच में नवरात्र, दशहरा व अन्य त्योहार का अवकाश आता तो उनके लिए अलग ही खुशी होती थी। इस बार एेसा नहीं हो रहा है क्योंकि कोरोना के चलते स्कू ल, कॉलेज बंद है। एेसे में लम्बी छुट्टियों के बीच न तो दीपावली की छुट्टियों का आनंद मिल रहा है और ना ही नवरात्र के अवकाश का मजा। स्थिति यह है कि २२ मार्च के बाद से स्कू ल, कॉलेज का बच्चों ने मुंह तक नहीं देखा। एेसे में अब उनके लिए अवकाश से ज्यादा स्कू ल कब खुलेंगे इसको लेकर उत्साह है। गौरतलब है कि मार्च के प्रथम पखवाड़े में ...