पुलिस सिखाएगी महिलाओं का सम्मान करना

पुलिस सिखाएगी महिलाओं का सम्मान करना
अभियान आवाज 2020 का आगाज: एक माह चलेगा अभियान
बाड़मेर. प्रदेश में बढ़ रहे महिला अत्याचार व बलात्कार के मामलों को रोकने के लिए जिला पुलिस एक माह के लिए विशेष अभियान आवाज चलाएगी। अभियान के तहत पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर समय-समय पर गतिविधियां आयोजित करेगा। इसके लिए बाड़मेर पुलिस ने महिला अधिकारियों की एक विशेष टीम बनाई है।
पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, अपने अधिकारियों एवं कानून के प्रति सजग करने, लैंगिक समानता उत्पन्न करने, महिला अपराध में कमी लाने के उद्देश्य से पुलिस की ओर से प्रदेश भर में अभियान आवाज शुरु किया गया है। यह अभियान 12 नवंबर तक चलेगा। सामाजिक कल्याण विभाग, पुलिस मित्र, सीएलजी सदस्यों को साथ लेकर ग्राम स्तर, स्कूल व कॉलेज तक अभियान के तहत काम किया जाएगा। इसकी नॉडल ऑफिसर सीओ सीमा चौपड़ा को बनाया गया है। आवाज 2020 का पोस्टर विमोचन आनंद शर्मा पुलिस अधीक्षक बाड़मेर, एएसपी नरपत सिंह, डिप्टी पुष्पेन्द्र सिंह, कोतवाल प्रेमप्रकाश, सदर थानाधिकारी रामनिवास बिश्रोई सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।



source https://www.patrika.com/barmer-news/police-will-teach-women-respect-6475063/

Comments

Popular posts from this blog

बाड़मेर ने निरस्त कर दिए 73757 और लंबित पड़े 20206

​Education Department Rajasthan: पैदल नहीं अब साइकिल चला स्कूल पहुंचेंगी 7. 5 लाख बालिकाएं

बाड़मेर में 2 दिन बाद से फिर सर्दी के तेवर होंगे तेज