Posts

Showing posts from October, 2022

जानिए क्यों है जोधपुर में सिलिकोसिस का इतना कहर?

Image
बाड़मेर पत्रिका. सिलिकोसिस की बीमारी ने बाड़मेर में 697 लोगों को जिंदगी और मौत से जूंझने को मजबूर कर दिया है। जांच करवाने वाले 4896 थे। बढ़ते रोग की वजह खनन और जिप्सम का काम करने वालों की बढ़ती संख्या है। हालांकि यह आंकड़ा जोधपुर के मुकाबले बहुत कम है। प्रदेश में सर्वाधिक सिलिकोसिस रोगी जोधपुर े में 7473 है, यहां 39692 ने जांच करवाई थी। मजदूरों के सांस में तकलीफ और फेफड़ों में हल्का दर्द होते ही पहली आशंका सिलिकोसिस की बन जाती है। एक बार सिलिकोसिस की गिरफ्त में आया मजदूर तिल-तिल कर मरता है और परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने पर पूरा परिवार इस रोग को भुगतता है। बीपीएल घोषित करे राज्य सरकार ने सिलिकोसिस पीडि़तों को बीपीएल घोषित कर इनको मदद का प्रावधान तो किया था लेकिन यह लागू नहीं हो पाया। रोग लगते ही मजदूर परिवार जो सुबह कमाकर शाम खाता है,उसके लिए कुछ ही दिनों में रोटी के लाले पड़ जाते है। इन परिवारों को बीपीएल घोषित करने की दरकार है। यह है स्थितियां पाटोदी का रहने वाला भंवराराम लंबे समय से दवा ले रहा है। एक बेटे की इसी रागे से मृत्यु हो गई। सिलिकोसिस रोग ने पूरे परिवार को द...

ओवरटेक के प्रयास में तेज रफ्तार कारें टकराई, 7 घायल, 1 की मौत

Image
शिव क्षेत्र के भैरूपुरा सरहद में रविवार दोपहर को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 68 पर दो एसयूवी वाहनों की आपसी भिड़ंत से दोनों वाहनों में सवार आठ जने गंभीर घायल हो गए,एक ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दुर्घटना के दौरान दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए ,वहीं आसपास के गांव ढाणियों के साथ वाहन चालकों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस के अनुसार एक कार में जैसलमेर जिले के काढा निवासी दो भाई उम्मेदसिंह व गोपालसिंह जैसलमेर से बाड़मेर की ओर जा रहे थे। पिछे चल रही दुसरी कार में गुजरात राज्य की डीसा जिले के प्रवीण कुमार, वसीम, नेहा, रीतिका, देवसीश, जोसम सवार थे। ओवरटेक के दौरान दोनों वाहनों के मध्य जबरदस्त भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के दौरान दोनों वाहन हाइवे किनारे बबू‌ल की झाड़ियों में पहुंच गए। अन्य वाहनों चालकों ने घायलों को निजी वाहनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां गंभीर घायलों को बाड़मेर रेफर किया गया। जहां काढ़ा निवासी उम्मेदसिंह (45 वर्ष) पुत्र खीमसिह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शिव पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया कर, परिजनों को सुचना दी। मृत...

4 खरब, 12 अरब, 40 करोड़ और 15 लाख होंगे अब यहां निवेश

Image
बाड़मेर पत्रिका. घरेलू कच्चा तेल उत्पादन को लेकर उत्पादन साझा अनुबंध दस का विस्तार किया गया है। तेल कंपनी केयर्न ऑयल एण्ड गैस और केन्द्र सरकार के बीच इस अनुबंध को लेकर करीब पंद्रह साल से खींचतान चल रही थी। इस अनुबंध बाद अब बाड़मेर में तेल उत्पादन को गति मिलेगी। बाड़मेर में अभी 1.13 लाख बैरल प्रतिदिन तेल का उत्पादन हो रहा है, जिसे अब 5 लाख बैरल प्रतिदिन तक पहुंचाने का इरादा है। वेदांता लिमिटेड की एक यूनिट और भारत में तेल एवं गैस की खोज और उत्पादन करने वाली सबसे बड़ी निजी कंपनी केयर्न ऑयल एंड गैस को अगले दस वर्षों (मई 2030)तक पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय (एमओपीएनजी) से अपने राजस्थान ब्लॉक के लिए प्रोडक्शन शेयरिंग कॉन्ट्रैक्ट (पीएससी) को बढ़ाने के लिए स्वीकृति मिली है। 5 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश होगा भारत के घरेलू क्रूड उत्पादन में 50 प्रतिशत योगदान देने के अपने लक्ष्य को लेकर हम दृढ़ हैं और इसके लिए हम 5 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश करेंगे और प्रतिदिन 5 लाख बैरल के बराबर तेल का उत्पादन हासिल करेंगे।-प्रचुर साह डिप्टी सीईओ, केयर्न ऑयल एंड गैस यों थम गया था तेल उत्पाद...

मौत के बाद भी सरकार सिलिकोसिस पीडि़तों की नहीं कर रही मदद

Image
रतन दवे बाड़मेर पत्रिका. आपको शायद यह अनुमान ही नहीं हों कि आपकी खूबसूरत इमारतों और घरों में लगने वाले पत्थरों को तराशने और उन पत्थरों को तोड़कर मजदूरी करने वाले मजदूरों की जिंदगी का एक स्याह सच यह है कि रोज कण-कण पत्थर की धूल, चूरा और कण उनके फेंफड़ों में ऐसे जम जाते है कि फेंफड़े छलनी-छलनी कर रहे है। रफ्ता-रफ्ता सिलिकोसिस की गिरफ्त में आ रहे इन मजदूरों की जिंदगी का स्याह सच केवल मौत रहती है। इन मजदूरों की मदद को सरकार ने सिलिकोसिस सहायता तत्काल उपलब्ध करवाने का प्रावधान तो कर रखा है लेकिन सरकारी कार्मिकों ने इसको लंबित करने की फेहरिस्त लंबी कर रखी है। प्रदेश में 1358 सिलिकोसिस पीडि़त जीवित रहते हुए मिलने वाली 3 लाख की मदद को तरस रहे है और मौत के बाद भी 186 को सहायता राशि का भुगतान नहीं हुआ है। कागजों की खानापूर्ति भले कुछ भी कहती हों सच तो यह है कि 1358 मजदूर भुगत रहे ैैहै और 186 के परिवार मदद को तरस रहे है। जीवनभर खुद्दारी की खाने के लिए मेहनत मजदूरी करने वाले इन श्रमिकों को इस बीमारी ने करूणा,दया और सहानुभूति का पात्र बना दिया है और सरकारी अफसर पात्रता के प्रमाण पत्रों में मीनमे...

बन जाओ मुसलमां, बेटियों से करवाओ निकाह, नहीं तो हुक्का पानी बंद

Image
बन जाओ मुसलमां, बेटियों से करवाओ निकाह, नहीं तो हुक्का पानी बंद - पाकिस्तान में अनुसूचित जाति पर नहीं थम रहा है जुल्म रतन दवे बाड़मेर पत्रिका. पाकिस्तान में अनुसूचित जाति, जनजाति पर अत्याचार इस कदर बढ़ा हुआ है कि जातिगत भेदभाव छोडि़ए ***** बेटियों की आबरू तक बचाना मुश्किल है। अपहरण कर जबरन निकाह करने और मुसलमान बनाने से पाकिस्तान में बसे पिछड़े तबके के लोग अब नापाक हरकतों को असहनीय मान भारत आना चाहते है। ताजा घटना हैदराबाद (सिंध-पाकिस्तान) से एक नाबालिग हिंदू लड़की का अपहरण कर लिया गया । उसके माता-पिता के अनुसार उसे हैदराबाद के फतेह चौक इलाके से अगवा किया गया था, जब वह स्कूल से घर वापस आ रही थी। सफेद कार में सवार कुछ आरोपियों ने उसे रोका और बंदूक की नोक पर उसका अपहरण कर लिया। चंदा के माता-पिता ने आरोप लगाया कि शमन मैगसी नाम के एक व्यक्ति ने उसे लंबे समय से लगातार परेशान किया, उन्हें चिंता है कि शमन मैगसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया है। अपहरण की गई लड़की को जब्त कर पुलिस ने कोर्ट में लाया लेकिन कोर्ट ने उसको अपहरणकर्ताओं केा ही सुपुर्द कर दिया गया। मां-बाप बिलख...

पत्नी, बच्चे चिल्लाते रहे और युवक आ गया रेल की चपेट में

Image
रामसर /बाड़मेर. बाड़मेर जिले के रामसर आगोर में एक युवक पशुओं की जिंदगी बचाते खुद की जिंदगी से हाथ् धो बैठा। इस दौरान कुछ दूरी पर बैठी पत्नी व बच्चे चिल्ला कर उसको रेलगाडी आने का आगाह करते रहे लेकिन वह उनकी आवाज नहीं सुना पाया और रेल की चपेट में आ गया। दरअसल रामसर उपखंड मुख्यालय से 3 किलोमीटर दूर रामसर आगौर में बुधवार को पौने 12 बजे मुनाबाव से आती ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामसर निवासी अशोक पुत्र सांगाराम उम्र 38 वर्ष घर से 3 किमी दूर स्थित अपने खेत में काम करने जा रहा है। खेत जाते हुए रास्ते में पटरी पर जा रहे पशुओं को बचाते समय पीछे से आती हुई ट्रेन को नहीं सुनने से ट्रेन की चपेट में आ गया ।जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन की चपेट में आने के बाद उसका पूरा शरीर क्षत-विक्षत हो गया । घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर एकत्र हुए। पुलिस ने परिजनों को सूचित किया गया । पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर रामसर अस्पताल में रखवाया गया। यह भी पढ़ें: राजस्थान में 716 विद्यालय स्मार्ट स्कूल बनेंगे |71 सौ मीटर दूर परिवार, नहीं बचा...

हां, मैं वहीं दीपक हूं ।

Image
हां, मैं वहीं दीपक हूं । जो आपके लिए जलता रहा ।। हारना मेरी फितरत में, नही था , रात भर अंधेरों से , मैं अकेला लड़ता रहा । हां, मैं वहीं दीपक हूं । जो आपके लिए जलता रहा ।। सो सके तसल्ली से, सारा जमाना , हौंसले और बहादूरी से, मैं अकेला जलता रहा ।। हां, मैं वहीं दीपक हूं । जो आपके लिए जलता रहा ।। निष्ठुर हवाओं के , बेरहम थपेड़ों से , कर-कर संघर्ष , मैं अकेला चलता रहा । मिलेंगें सुबह नये-नये , पुरस्कार मुझे , सो रात-रात भर नये-नये ख्वाब बुनता रहा ।। हां, मैं वहीं दीपक हूं । जो आपके लिए जलता रहा ।। जिसे आप फेंक रहे है, कूड़े के ढ़ेर पर , जो आपकी खातिर , खिलता मचलता रहा । शायद यही थी किस्मत, यही ईनाम भी , हर बार हर दीपक को , अन्त यही मिलता रहा ।। हां, मैं वहीं दीपक हूं । जो आपके लिए जल ता रहा ।। source https://www.patrika.com/special-news/yes-i-am-deepak-there-7837255/

सरहद पर रोशन हुई अमावस्या की रात दीपकों से जगमगाया थार

Image
सरहद पर रोशन हुई अमावस्या की रात दीपकों से जगमगाया थार दिवाली पर रोशन हुई थारनगरी, उत्साह व उमंग से मनाया दीपोत्सव बाड़मेर . दीपावली का पर्व सोमवार को उत्साह के साथ मनाया गया। बाड़मेर शहर को इस बार आकर्षक रोशनी से सजाया गया जिस पर शहर झिलझिल तारों की तरह रोशन नजर आया। मुख्य चौराहों के साथ आरओबी की रोशनी खास आकर्षण का केन्द्र रही। वहीं, दिवाली की खरीदारी को लेकर बाजार गुलजार रहे। सोमवार सुबह से ही लोग बाजारों में उमड़े। मुख्य बाजार में काफी भीड़ नजर आई। इस दौरान मिठाई की दुकानों, पूजा की सामग्री की दुकानों पर विशेष भीड़ रही। फल, गन्ने के साथ मिट्टी के दीपक भी खूब बिके। लक्ष्मी पूजन किया- शहर में अ धिकांश घरों, दुकानों में लक्ष्मी पूजन सायंकाल किया गया। शुभ मुहूर्त्त में लक्ष्मी पूजन करने के बाद लोगों ने पटाखे फोड़ दिवाली का जश्न मनाया। वहीं, आदर्श स्टेडियम स्थित फटाखा बाजार में भीड़ रही। source https://www.patrika.com/barmer-news/amavasya-night-with-lights-illuminated-on-the-outskirts-7836436/

जगमगाया बाड़मेर, दीपोत्सव आज, दो दिन अमावस्या

Image
जगमगाया बाड़मेर, दीपोत्सव आज, दो दिन अमावस्या स्वागत... खुशी, उत्साह और अपनेपन का त्योहार। शहर के गढ़ मन्दिर में हाथों में दीपथाली लिए महालक्ष्मी का स्वागत करती मातृशक्ति। बाड़मेर. दीपावली का पर्व सोमवार को उत्साह के साथ मनाया जाएगा। बाड़मेर शहर को इस बार आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। पूरे शहर की सड़कें जगमगा रही है। रोशनी लोगों को लुभा रही है। दिवाली से पहले दो दिन धनतेरस होने के कारण रविवार को भी बाजारों में भारी रौनक रही। खरीदारी पर खूब जोर रहा। वाहनों की एडवांस बुकिंग की रविवार को शुभ मुहूर्त में डिलीवरी ली गई। प्रदोष काल में दिवाली इस साल अमावस्या तिथि 24 और 25 अक्टूबर दोनों दिन ही है। लेकिन 25 अक्टूबर को अमावस्या प्रदोष काल से पहले ही समाप्त हो जाएगी। इसलिए दीपावली सोमवार को मनाई जाएगी। सोमवार शाम 5.28 बजे अमावस्या शुरू होगी जो मंगलवार शाम 4.18 बजे तक रहेगी। लक्ष्मी पूजन: शुभ मुहूर्त लक्ष्मी पूजन: शाम 06.54 से 8.15 बजे तक प्रदोष काल: शाम 05.42 से रात 8.15 बजे तक सिंह लग्न में लक्ष्मी पूजन रात्रि : 1.23 से 3.41 बजे तक शुभ चौघड़िया सायंकाल (अमृत,चर) 5.29 से 7.18 बजे तक रात्र...

आओ मिलकर दीप जलाएं

Image
आओ मिलकर दीप जलाएं आओ दिवाली पर धूम मचाएं मिलकर खुशियां खूब मनाएं । सच में सबको मिले दिवाली आओ मिलकर दीप जलाएं । हर चेहरे पर, रौनक निखरे । खुशियों की फूलझड़ियां बिखरे । आओ मिलकर दीप जलाएं आओ दिवाली पर धूम मचाएं।। सबको खुशिया, प्यार बहुत-सा, देने का संकल्प उठाएं । आओ मिलकर दीप जलाएं आओ दिवाली पर धूम मचाएं।। राम आगमन के पावन दिन । भूखा ना हो कोई जन-मन । आओ मिलकर दीप जलाएं आओ दिवाली पर धूम मचाएं।। घर चौबारे, मन के द्वारे , मंगल वंदन वार सजाएं । आओ मिलकर दीप जलाएं आओ दिवाली पर धूम मचाएं।। महावीर निर्वाण दिवस पर । गले मिले हम सब से हंसकर । आओ मिलकर दीप जलाएं आओ दिवाली पर धूम मचाएं।। मन की माटी महका कर हम, हर घर आंगन दीप जलाएं। आओ मिलकर दीप जलाएं आओ दिवाली पर धूम मचाएं।। जिन्हें जरूरत, उनको मन दें । प्यार, स्नेह और , अपनापन दें ।।आओ दिवाली।। जहां गहरा है, घुप्प अंधियारा , आओ चले वहां, अलख जगाएं।।आओ दिवाली।। मुकेश बोहरा अमन गीतकार बाड़मेर राजस्थान source https://www.patrika.com/special-news/let-s-light-the-lamp-together-7835059/

ट्रेन और बसों में करते हैं चोरी, गैंग का एक आरोपी यूपी से गिरफ्तार

Image
समदड़ी पुलिस ने बसों व रेलों में सफर करने वाले यात्रियों के बैग से जेवरात चुराने वाले गिरोह का खुलासा कर एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के अकबराबाद से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी कुछ माह पूर्व गोलियां महेचान निवासी एक महिला के बैग से जेवरात चुरा कर फरार हो गए थे। घटना छह माह पुरानी बताई जा रही है। थानाधिकारी दाऊद खान ने बताया कि गोलिया महेचान पुलिस थाना सिणधरी निवासी शेरसिंह पुत्र मूलसिंह ने पुलिस थाना सिवाना में रिपोर्ट पेश की थी कि उनका ससुराल गांव थापन सिवाना में हैं। 21 अप्रेल 2022 को उनके ससुराल पक्ष में विवाह होने के कारण उनकी पत्नी गहनों व कपडों के साथ थापन गांव गई थी। थापन में उनकी पत्नी मठूसिंह के बडे भाई तनसिंह पुत्र भंवरसिंह के घर रुकी हुई थी। अप्रेल 24 को उनकी पत्नी वापस बस से घर गई थी और उस दौरान बालोतरा में बस रुकने पर वह बैग बस में छोड़ कर कुछ सामान लेने गई। तब बस में यात्री नहीं होने का फायदा उठाते हुए वहां मौजूद धोरा पुलिस थाना क्षेत्र अकबराबाद उतरप्रदेश शातिर चोर गजेंदरसिंह पुत्र इतबारीसिंह ने बैग में रखे चालीस तोला सोने के जेवरात चुरा लिए। महिला वापस आकर बस ...

सीवरेज लाइन में जहरीली गैस से दम घुटने से एक की मौत, दो की बिगड़ी तबीयत

Image
बालोतरा में शनिवार दोपहर आरओ प्लांट से जुड़ी सीवरेज लाइन की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से एक जने की मौत हो गई। वहीं दो जनों की तबीयत बिगड़ गई। प्राथमिक उपचार के बाद एक व्यक्ति को जोधपुर रैफर किया गया। जानकारी के अनुसार नगर के सीईटीपी ट्रस्ट से जुड़ी इकाइयों की ओर से निस्तारित किया गया दूषित पानी रीको की ओर से बिछाई भूमिगत पाइप लाइन से 18 एमएलडी आरओ प्लांट पहुंचता है। प्लांट में उपचारित होने के बाद आरओ पानी दुबारा कारखानों में उपयोग में लिया जाता है। शेष अनुपयोगी दूषित पानी विधिवत तरीके से निस्तारित किया जाता है। सीईटीपी ट्रस्ट ने प्लांट से जुड़ी पाइपलाइन के रखरखाव के लिए ठेका दे रखा है। जहरीली गैस से दम घुटने लगा रीको तृतीय चरण के प्लांट के पीछे वाले भाग में जुड़ी लाइन अवरुद्ध होने से दोपहर करीब 12.30 बजे ठेकेदार व उसके कार्मिक सफाई कर रहे थे। इस दौरान एक चैम्बर में उतरा व दूसरे बाहर खड़े थे। इस दौरान पाइपलाइन में जमा जहरीली गैस की चपेट में आने से अंदर व बाहर खड़े लोगों का दम घुटने लगा। बेहोश होने पर बाहर खड़े लोगों ने तुरंत प्रभाव से राजकीय नाहटा चिकित्सालय पहुंचाया। ...

पटाखों में भरा महंगाई का बारूद : पिछले साल जिस दाम पर बेचे थे पटाखे, इस दिवाली उस रेट पर खुद खरीदकर लाए है व्यापारी

Image
पटाखों की गूंज इस बार कम सुनाई देगी, इसका कारण है कि पटाखे काफी महंगे हो गए है। पिछले साल की तुलना में करीब 40 फीसदी से अधिक दाम हो चुके है। कई आईटम जो प्रचलन में है, शायद इस बार बिक्री के लिए उपलब्ध भी नहीं होंगे। ऐसा होलसेल व्यापारियों का कहना है। व्यापारी बताते हैं कि जितना ऑर्डर इस बार दिया था, उसके मुकाबले में तो उन्हें मात्र 50-60 फीसदी माल की डिलीवरी हुई है। जिसमें कई वैरायटी आई ही नहीं। जो सबसे ज्यादा प्रचलन में थी, वह भी कम आई। इसके कारण दाम और बढ़ गए। पटाखों की वैरायटी में आई कमी पटाखों की वैरायटी में काफी कमी आई है। थोक व्यापारियों ने गत जनवरी में पटाखे बनाने के लिए ऑर्डर दिया था। लेकिन जब डिलीवरी मिली तो ऑर्डर का केवल 60 प्रतिशत माल ही मिला। पटाखे बनाने वाली कंपनी ने माल कम बनना बताते हुए डिलीवरी भेज दी। साथ ही ऑर्डर के अनुसार दी गई वैरायटी में कमी कर दी गई। दशहरा के बाद पटाखों का होता था शोर, इस बार खामोश दिवाली से 20 दिन पहले दशहरे से पटाखों की गूंज गली-मोहल्लों में शुरू हो जाती थी। शाम से लेकर देर रात तक पटाखों की आवाज आती रहती थी। लेकिन इस बार पटाखों की गूंज बहुत ह...

बजरी की दरें कम करने की मांग

Image
बजरी की दरें कम करने की मांग गिडा . राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने गिड़ा तहसीलदार हरीश सारण को मुख्यमंत्री के नाम आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन देकर बजरी की दरें कम करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। पार्टी के प्रदेश महामंत्री उम्मेदाराम बेनीवाल के नेतृत्व में रालोपा के बैनर तले बालोतरा डाक बंगले के आगे पिछले कुछ दिनों से बजरी की दरें कम करने की मांग को लेकर धरना चल रहा है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। गुरुवार को बाड़मेर जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालय पर तहसीलदार व उपखंड अधिकारियों को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में रालोपा के ब्लॉक अध्यक्ष बांकाराम डेलू,भूपेंद्रकुमार डेलू, बाबूलाल सारण, सोनाराम शर्मा, खिमसिंह भाटी, सत्तार खान सिन्धी भंवर सऊ व सवाईराम सहित कई युवाओ ने ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया कि सरकार एक तरफ आमजन को सरकारी योजनाओं के तहत आवास, टांका व सड़क सहित अन्य कार्य तो स्वीकृत कर रही है, लेकिन बजरी के भाव के मददेनजर यह राशि ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। source https://www.patrika.com/barmer-news/demand-to-reduce-the-rates-of-gravel-7832240/

मानवता शर्मसार, जिंदा नवजात बच्ची को फेंका

Image
रोने की आवाज पर ग्रामीण नजदीक गए तो ठंड से कांपती हुई मिली मानवता शर्मसार, जिंदा नवजात बच्ची को फेंका धोरीमन्ना. उपखंड क्षेत्र में के अणदाणियों की ढ़ाणी ग्राम पंचायत के मेघवालों की बस्ती स्कूल के समीप अरणियाली से चालकना जाने वाली सड़क किनारे एक जिंदा नवजात बच्ची को सड़क किनारे फेंक दिया। थानाधिकारी सुखराम विश्नोई ने बताया कि गुरुवार अलसुबह यहां से निकल रहे किसानों को बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। इस पर उन्होंने नजदीक जाकर देखा तो एक नवजात बच्ची सड़क किनारे पड़ी ठिठुरन से रो रही थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना इसी गांव के पंचायत निवासी महेश कड़वासरा को दी। इस पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच नवजात बच्ची को कब्जे में लिया। वहीं पुलिस ने अज्ञात माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर आस-पास के इलाकों से जानकारी जुटा रही है कि हाल ही में किस-किस के घर में डिलीवरी होनी थी। धोरीमन्ना उप जिला अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. बीरबल खिलेरी ने बताया कि नवजात बच्चों के बॉडी का सामान्य तापमान 36 डिग्री के करीब होना चाहिए, जबकि इस नवजात बच्ची का टेम्परेचर 30 डिग्री सेल्सियस से न...

कॉलेज की पढ़ाई में बेटियां आगे, थार में भी बदलाव की बयार

Image
महेन्द्र त्रिवेदी उच्च शिक्षा में प्रदेश में छात्राएं आगे बढ़ रही है। कॉलेज का नामांकन बता रहा है कि बालिकाएं अध्ययन में आगे निकल चुकी है। बढ़ते महिला कॉलेज का भी इसमें एक बड़ा योगदान है। वहीं बालिका शिक्षा के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है। अब स्कूल के बाद कॉलेज की पढाई के लिए अभिभावक भी आगे रहते है। जिससे महिला शिक्षा का अनुपात बढ़ता जा रहा है। सत्र 2021-22 में 100 छात्रों के मुकाबले छात्राओं का नामांकन 107 रहा है। महिला शिक्षा में बड़ी बढ़ोतरी हो रही है। महिला सशक्तिकरण का एक बड़ा कारण माना जा सकता है। महिला कॉलेजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश में सत्र 2021-22 में कुल 580 कॉलेज तक आंकड़ा पहुंच गया। बालिकाओं को अभिभावक भी पढऩे का अवसर दे रहे हैं। जिसकी बदौलत बालिका शिक्षा की रफ्तार बढ़ी है। साल 2006-07 में 100 छात्रों पर केवल 64 थी छात्राएं साल 2006-07 के सत्र में 100 छात्रों के मुकाबले में मात्र 64 छात्राएं ही उच्च शिक्षा ग्रहण कर रही थी। उक्त सत्र के दौरान भी कुल 361 महिला महाविद्यालय थे। लेकिन जागरूकता की कमी थी, इसलिए छात्रों के मुकाबले में छात्राएं काफी कम कॉलेज स्तर क...

अधिकारियों के दल ने धोरों में किया वनस्पति का अध्ययन

Image
अधिकारियों के दल ने धोरों में किया वनस्पति का अध्ययन बायतु . क्षेत्र के बायतु पनजी गांव की सरहद स्थित खेमाबाबा की झोंपड़ी के पास खाली पड़ी जमीन पर उगे विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधों का वन एवं वन्य जीव विभाग के अधिकारियों के एक दल ने निरीक्षण किया। केंद्रीय शुष्क वन अनुसंधान के निदेज़्शन में जोधपुर से आए इस दल ने बायतु पनजी सरहद में बनिया धोरा के पास हाइवे के किनारे खाली पड़े बड़े क्षेत्र में उगे विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधों का बारीकी से जांच परखकर अलग- अलग प्रजातियों के बारे में जानकारी ली। मुख्य वन सरंक्षक एम आर बालोच व सेवानिवृत्त मुख्य वन्य जीव सरंक्षक एमएल सोनल के साथ आए दल ने कुमट, देशी बबूल, बुआरी, खींप समेत यहां उगे हुए सभी पेड़ पौधों के बारे में जानकारी जुटाते हुए फोटोग्राफी भी की। टीम लीडर बालोच ने बताया कि इस वनस्पति पर गहन अनुसंधान किया जा रहा है। source https://www.patrika.com/barmer-news/the-team-of-officers-studied-the-vegetation-in-dhor-7830343/

’हे’ बनाकर कर रहे पशुओं के लिए चारे का भंडार

Image
’हे’ बनाकर कर रहे पशुओं के लिए चारे का भंडार हीरा की ढाणी. खारड़ा चारणेत -दानपूरा सड़क मार्ग के पास खेत में घास फूस से बनीज् हे ज्। हीरा की ढाणी ञ्च पत्रिका. गांवों में किसान इन दिनों ज्हेज् स्थानीय भाषा में ढूंगरी बनाकर चारे को संरक्षित कर रहे हैं, जिससे चारे के अभाव में इसे खिलाकर पशुओं की शारीरिक वृद्धि और दुग्ध उत्पादन बरकरार रखा जा सके। चारा संरक्षण की प्रचलित विधियों में से ज्हेज् बनाना सरल एवं कम मेहनत वाला काम है। इस विधि में हरे चारे की पौषकता से भरपूर होने पर काटा गया। उसके बाद इसे छाया में सुखाया गया। किसानों ने चारे का रंग, पत्तियों पौषक तत्व का ध्यान रखते हुए छाया में घास को सुखाया गया। उसी को अब सूखाने के बाद किसान खेतों में ही जहां चुहों का प्रकोप नहीं हो वहां पर ढुंगरी का भंडारण कर रहे हैं। जब चारा किसी परिस्थिति में नहीं मिल पाता है तभी इस ढुंगरी वाले पौष्टिक चारे को पशुओं को खिलाया जाएगा। पशुपालकों का मानना है कि इससे पशुओं में ताकत बनी रहेगी व बीमारी भी नहीं होगी। इन दिनों ग्रामीणों क्षेत्रों में किसान इस तरीके से घासफूस की ढुंगरी बना रहे हैं। यहां अधिकतर किसान पशुप...

जल जीवन मिशन: दो गांवों में होंगे घर नल कनेक्शन, पेयजल किल्लत से मिलेगा छुटकारा

Image
कुड़ी व पटाऊ ग्राम पंचायत में खर्च होंगे 9 करोड़ रुपए: पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू जल जीवन मिशन: दो गांवों में होंगे घर नल कनेक्शन, पेयजल किल्लत से मिलेगा छुटकारा जसोल. केंद्र व राज्य सरकार की जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर जल कार्यक्रम के तहत क्षेत्र की दो ग्राम पंचायतों में पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए दोनों पंचायतों में 9 करोड़ रुपए के बजट निर्धारित किया गया है। कुड़ी-पटाऊ गांव में जोजरी नदी के बहाव के पास 7 मीटर ऊंची पेयजल आपूर्ति के लिए टंकी का निर्माण करवा दिया गया है। पाइपलाइन बिछाने का कार्य प्रगति पर चल रहा है। इस पर कुड़ी एवं पटाऊ को हर घर नल कनेक्शन के बाद पेयजल किल्लत से जल्द छुटकारा मिलेगा। कुड़ी में पम्प हाउस व सीडब्ल्यूआर टंकी बनेगी। दोनों जगह उच्च जलाशय टंकी को भरकर जांच की जाएगी। यदि पानी का रिसाव नहीं हुआ तो वहीं से पेयजल सप्लाई की जाएगी। कुड़ी गांव में जलाशय के लिए होदी व पाइपलाइन का कार्य प्रगति पर है। बिजली कनेक्शन होने पर जल्द पेयजल सप्लाई चालू की जाएगी। कुड़ी-पटाऊ में दो दशक से पानी की समस्या है। काफी दूर से टैंकरों के माध्यम से पानी मंगवान...

एक आदेश देने में लग गए तीन साल, 1294 पीईईओ परेशान

Image
दिलीप दवे बाड़मेर. मात्र एक आदेश के इंतजार में प्रदेश की 1264 ग्राम पंचायतों में पीईईओ व्यवस्था अटकी हुई है। सरकार ने इन ग्राम पंचायतों में करोड़ों के विकास कार्य तो करवा लिए लेकिन एक आदेश करने में इतना वक्त लग गया जिससे पीईईओ का अधिकार नई ग्राम पंचायतों के बड़े स्कूल के संस्था प्रधान को नहीं मिला है। जिस पर प्रशासनिक, वित्तीय व राजकीय कार्य को लेकर पुरानी ग्राम पंचायतों के चक्कर लगाना नई ग्राम पंचायतों के संस्था प्रधानों की मजबूरी बन गई है।नई ग्राम पंचायतों ने विकास की गति भले ही पकड़ ली लेकिन शिक्षा विभाग में अभी भी मंथर गति ही है, क्योंकि तीन साल बाद भी शिक्षा विभाग पीईईओ के आदेश नहीं दे पाया है। शिक्षा विभाग में प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य को पदेन पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (पीईईओ) की जिम्मेदारी दी हुई है जिसके तहत पंचायत क्षेत्र के अधीन संचालित प्रारंभिक शिक्षा के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों की देखरेख व समस्त जिम्मेदारी पीईईओ की होती है। जिसमें पीईईओ इन विद्यालयों के समस्त कार्मिकों का वेतन आहरण, सेवाभिलेख का रखरखाव, अवकाश प्...

रिफाइनरी से नजदीक सबसे बड़ा अस्पताल, फिर भी सिर्फ एक चिकित्सक

Image
रिफाइनरी से नजदीक सबसे बड़ा अस्पताल, फिर भी सिर्फ एक चिकित्सक अब तक पीएचसी भवन में संचालित सीएचसी पचपदरा. तत्कालीन राज्य सरकार की ओर से वर्ष 2004 में नगर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (पीएचसी) को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) में क्रमोन्नत करने के बावजूद सेवाओं का विस्तार नहीं किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि ि18 साल पहले हुई घोषणा के बाद तब आनन फानन में सीएचसी में डॉक्टर, एएनएम व जेएनएम स्टॉफ की नियुक्ति की थी, लेकिन भवन निर्माण नहीं किया। पहले गांव व इससे जुड़े क्षेत्र में 20 हजार के अनुमानित जनसंख्या थी जो अब रिफाइनरी आने के बाद मजदूरों के कारण लगभग 45 हजार तक पहुंच गई है। लगी है। ढाई गुना बढ़ी ओपीडी मौसमी बीमारियों के चलते अस्पताल के आउटडोर में रोज मरीजों की संख्या पहले से ढाई गुना बढ़ गई है। वायरल के साथ ही अब डेंगू जैसे लक्षण वाले मरीज भी मिलने लगे हैं। इसके चलते सुबह से ही अस्पताल में मरीजों की कतार लगी रहती है। अस्पताल में सिर्फ एक स्थायी व एक अस्थायी चिकित्सक कार्यरत हैं। भवन न होने से नहीं बढ़ रहे बेड पीएचसी को सीएचसी में क्रमोन्नत होने के 18 साल बाद भी सामुदायि...

अब ठेलों पर चिल्लाना रहा बाकी दारू ले लो, दारू...

Image
500 से अधिक अवैध ब्रांचें, लाइसेंस एक दुकान का ब्रांच तीन-तीन,गली-नुक्कड़ पर मिल जाती शराब अब ठेलों पर चिल्लाना रहा बाकी दारू ले लो, दारू... बाड़मेर. शराब की अवैध बिक्री इतनी बेलगाम बढ़ रही है। वैध के साथ अवैध ब्रांचों की संख्या जिलेभर में पांच सौ से अधिक हो गई है। आबकारी विभाग खूंटी तानकर खर्राटे खींच रहा है। अवैध शराब बेचने वालों की खुद की गनीमत है कि वे ठेले पर दारू बेचने को निकलकर चिल्ला नहीं रहे है कि दारू ले लो, दारू...बाकी विभाग तो यह भी सुना अनसुना करने के हालात में है। बालोतरा. शहर में एक दर्जन से अधिक शराब की दुकानों पर शराब ठेकेदार नियमों की मनचाहे तरीकों से जमकर धज्जियां उड़ा रहे है, लेकिन जिम्मेदार आबकारी विभाग, पुलिस व प्रशासन इनकी आंख उठाकर देखने की हिमाकत तक नहीं करते है। कहने को तो शहर में आबकारी विभाग की ओर से अधिकृत दुकानों का संचालन हो रहा है, लेकिन शराब दुकानों के संचालक एक तरह से शराब माफिया का रूप धारण किए हुए है। हर शराब की एक दुकान की आड़ में तीन से चार दुकान का अवैध तौर पर संचालन कर रहे हैं। उन दुकानों को भी अधिकृत दुकानों की तर्ज पर शराब की बोतलों से सजाकर रखत...

Fashion...द इंडिया स्टाइल फैशन वीक में बाड़मेरी एब्राइडरी की बिखरी चमक

Image
बाड़मेर की फैशन डिजाइनर रूमा देवी की ओर से तैयार शाही वैवाहिक परिधानों के कलेक्शन की शानदार झलक फिल्म सिटी नोएडा में द इंडिया स्टाइल फैशन शो के फिनाले में नजर आई। राजस्थान की शिल्पकलाओं को आधुनिक रूप में हाथ की कढ़ाई एवं बुनाई को शाही अंदाज में बढावा देने के लिए नया कलेक्शन प्रस्तुत किया। हैरिटेज कलेक्शन की थीम पर आधारित फैशन शो की फस्र्ट सिक्वेशन के कलेक्शन में सिल्क फेब्रिक से तैयार जम्पसूट, गाउन, स्कर्ट, प्लाजो, कुर्ती व कोटी सेट पर बाड़मेर की सुफ वर्क, कांच, कशीदा व एंब्रॉयडरी के साथ मॉडल्स की रैंप वॉक के दौरान सभी की नजर मानो ठहर सी गई। शो के दूसरे राउंड में फेस्टिवल कलेक्शन के आधार पर तैयार हैण्डलूम के सूती व सिल्क फेब्रिक में जेंट्स कुर्ता सेट के साथ कोटी के ऊपर किए गए कांथा और जयपुर के गोटा पत्ती वर्क का कलेक्शन को मॉडल्स ने राजस्थानी साफा के साथ रैम्प पर उतरा तो शाही अन्दाज दिखा। इसी क्रम में धनाऊ की मास्टर आर्टिजन सुगणी देवी के एप्लिक वर्क के साथ चंदेरी, माहेश्वरी एवं टसर सिल्क की बनी साडिय़ां पहनकर इंडिया वल्र्ड वाइड विनर 2018 की कीर्ति मिश्रा नारगं एवं मिस इंडिया 2022 जुह...

बजरी की दरें कम करने की मांग को लेकर रालोपा का धरना शुरू

Image
बजरी की दरें कम करने की मांग को लेकर रालोपा का धरना शुरू बालोतरा. बजरी की दरों को कम करने की मांग को लेकर सोमवार से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने डाक बंगला के बाहर धरना दिया। प्रदर्शन कर उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें इन्होंने बजरी दरें कम करने, बजरी ठेकेदार के गुंड़ों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की। रालोपा प्रदेश महामंत्री उम्मेदाराम बेनीवाल ने कहा कि बाड़मेर जैसे शांत जिले में लंबे समय से बजरी ठेकेदार के आतंक से आमजन में भय का माहौल है। सरकार, स्थानीय राजनेताओं की मिलीभगत से ठेकेदार मनमाफिक रेट वसूली कर जनता को लूट रहे है। रालोपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गजेन्द्र चौधरी ने कहा कि किसानों को राहत देने को लेकर ट्रेक्टर से बजरी परिवहन नि:शुल्क किया जाए। पचपदरा ब्लॉक अध्यक्ष थानसिंह राजपुरोहित डोली ने कहा कि बजरी की सरकारी दर 50 रुपए है। जबकि ठेकेदार 550 रुपए वसूल कर आमजनता को लूट रहा है। बजरी राशि का पक्के बिल,पर जीएसटी सहित बैंक खाते से लिया जाए। इससे की सरकार को राजस्व हानि नहीं हो। युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश काकड़ ने कहा कि दोनों पार्टियों ...

मिल्क पाउडर पहुंचा स्कूल की चौखट, पिलाने के लिए आदेश का इंतजार

Image
सप्ताह में दो दिन मिलेगा मिडे डे मील में मिल्क पाउडर से बना दूध मिल्क पाउडर पहुंचा स्कूल की चौखट, पिलाने के लिए आदेश का इंतजार बाड़मेर. लम्बे इंतजार के बाद सरकारी विद्यालयों में मिल्क पाउडर तो पहुंच गया, अब विद्यार्थियों को पीने के लिए और इंतजार करना होगा। क्योंकि सरकार ने अभी तक पिलाने के आदेश जारी नहीं किए हैं। अब दिवाली अवकाश हो जाएगा जिसके बाद ही मिल्ड पाउडर से दूध बना कर बच्चों को दिया जाएगा। मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के तहत मंगलवार व शुक्रवार को पाउडर से बना दूध बच्चों को पिलाया जाएगा। सरकारी विद्यालयों में कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चों को मिड डे मील दिया जाता है। वहीं, प्रदेश सरकार ने पूर्व में अन्नपूर्णा दुग्ध योजना में बच्चों के लिए दूध का इंतजाम किया था। कोरोना से पहले विद्यालयों में व्यवस्था चल रही थी जिसके बाद योजना बंद हो गई। राज्य सरकार ने इसके बाद करीब एक साल पहले मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना आरम्भ की जिसमेें पाउडर से दूध बनाकर दिया जाना है। उक्त योजना की घोषणा तो हो गई लेकिन क्रियान्विति नहीं हो पा रही थी। अब सरकारी स्कूलों में मिल्क पाउडर पहुंचा है। हालांकि अब त...

जयपुर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे बाड़मेर के युवक का बांध में मिला शव

Image
दो दिन से था लापता जयपुर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे बाड़मेर के युवक का बांध में मिला शव जयपुर के श्यामनगर में किराये से रहता था बाड़मेर. शिवदासपुरा थाने के चंदलाई गांव के रामसागर बांध में सोमवार सुबह जयपुर के श्याम नगर थाना इलाके से दो दिन से लापता बाड़मेर निवासी युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बांध से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है। थानाधिकारी हरिपाल सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त अरविंद कुमार पंवार (27) पुत्र चतराराम मेघवाल निवासी बोहरतला थाना धनाऊ बाड़मेर के रूप में हुई जो जयपुर के विवेक विहार श्याम नगर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। सोमवार सुबह करीब 6 बजे चंदलाई गांव स्थित रामसागर बांध में युवक का शव दिखा। ग्रामीणों की सूचना पर शिवदासपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। शव को बांध से बाहर निकाला। मोबाइल से हुई शिनाख्त..... पुलिस ने बताया कि शव करीब 2 दिन पुराना है। पानी में रहने से फूल गया। जेब से मिले मोबाइल की सिम निकालकर दूसरे फोन में लगाने के बाद पिता चतराराम मेघव...

शिक्षकों के रिक्त पद गेस्ट फैकल्टी के तहत भरने की तैयारी शुरू

Image
शिक्षकों के रिक्त पद गेस्ट फैकल्टी के तहत भरने की तैयारी शुरू शिव / गडरारोड. प्रदेश के समस्त राजकीय विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर राज्य सरकार ने विद्या संबल योजना के तहत विषय विशेषज्ञ अनुभवी शिक्षकों को गेस्ट फैकल्टी योजना के तहत लगाने के आदेश सोमवार को जारी किए हैं। शिक्षा विभाग में शिक्षण कार्यों में शिक्षकों / प्रशिक्षकों / प्रयोगशाला सहायकों के रिक्त पद होने के कारण राजकीय शिक्षण संस्थानों व महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम राजकीय विद्यालयों में अध्यापन कार्य को सुचारू बनाने के लिएज्ज्विद्या सबल योजना लागू की जा रही हैै।योजना के प्रभावी कियान्वयन के लिए जिला मुख्यालय पर सम्बन्धित जिले के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। बीस दिन में भर्ती प्रक्रिया होगी पूर्ण : शिक्षा निदेशालय में भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने की समय सारणी भी जारी की है जिसमें 1 नवंबर को विज्ञप्ति जारी की जाएगी। 2 से 4 नवंबर तक विद्यालय समय में आवेदन करना होगा, 5 को प्राप्त आवेदन सूची का प्रकाशन,7 को पात्रता जांच के बाद अस्थाई वरीयता सूची, 9 को आपत्ति मांगना ,10 को अंतिम वरिष्ठत...

अवार्ड ने किया इंस्पायर, प्रदेश के चार जिले देश में अव्वल

Image
बाड़मेर. इंस्पायर अवार्ड योजना ने प्रदेश को एक बार फिर से देश में सिरमौर बनाया है। यह लगातार तीसरा साल है जब प्रदेश देश में अव्वल रहा है। इतना ही नहीं देश के टॉप दस जिलों में राजस्थान का दबदबा रहा है। जयपुर देश में अव्व्ल है तो बाड़मेर ने भी चौथा स्थान हासिल किया है।इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में राजस्थान लगातार तीसरे वर्ष सर्वाधिक आवेदन के साथ संपूर्ण देश में प्रथम स्थान पर रहा है। यह भी पढ़ें: राजस्थान में 716 विद्यालय स्मार्ट स्कूल बनेंगे |71 देश के टॉप 50 जिलों में राजस्थान के 22 जिले सम्मिलित हैं और प्रथम चारों जिले जयपुर, झुंझुनू, अलवर और बाड़मेर राजस्थान से ही है। इसमें जयपुर से देश में सर्वाधिक 16361 नोमिनेशन आवेदन हुए हैं जबकि दूसरे नम्बर पर झुंझूनूं से 12659, तृतीय अलवर से 11792 व चतुर्थ स्थान पर बाड़मेर से 8643 आवेदन हुए हैं।यह है इंस्पायर अवार्ड योजना- देश के विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा छठीं से दसवीं के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक, मौलिक, नवाचार और सृजनात्मक सोच विकसित करने के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग नई दिल्ली और नेशनल इनोवेशन फाउडेंशन गांधीनगर गुजरात की ओ...

उद्घाटन के इंतजार में धूल फांक रहा बस स्टैंड

Image
उद्घाटन के इंतजार में धूल फांक रहा बस स्टैंड 7 वर्ष पहले करवाया था निर्माण, प्रशासन की उदासीनता के चलते नहीं हो रहा बसों का संचालन सिणधरी. सात वर्ष पहले बना बस स्टैंड उद्घघाटन के इंतजार में धूल फांक रहा है। दूसरी ओर कस्बे के बस संचालक अपनी मनमर्जी का स्टैंड बनाकर संचालन कर रहे हैं। इससे आमजन परेशान है। मुख्य कस्बे में रोडवेज बस स्टैंड बना होने के बाद भी रोडवेज बस संचालक अपनी मनमर्जी के अनुसार कामधेनु सर्किल के पास डेरा डाले रहते हैं। यहां मुख्य चौराहा व पंचायत समिति अंग्रेजी माध्यम विद्यालय होने से विद्यार्थियों के लिए हर समय खतरा रहता है। स्थानीय बाशिंदों की मांग पर वर्ष 2015 में ग्राम पंचायत सिणधरी चोसिरा की ओर से बस स्टैंड का निर्माण किया। यहां लाखों की लागत से चारदीवारी, सड़क व विश्राम ग्रह का बनाए गए। उसके बाद इसका उद्घाटन नहीं किया। प्रशासन की उदासीनता के चलते आज दिन तक यहां से बसों का संचालन नहीं हो पाया। मुख्य कस्बे में सर्किल के पास सड़क पर टैक्सी संचालकों का जमावड़ा ज्यादा रहता है। बेतरतीब खड़े वाहनों से पैदल चलने वाले राहगीर व ग्राहक परेशान है। स्टैंड से बसों का संचालन हो त...

बदमाश बेखौफ : बिकती है रात भर शराब, होती है गुंडागर्दी

Image
बदमाश बेखौफ : बिकती है रात भर शराब, न कोई रोकने वाला न कोई टोकने वाला गुण्डागर्दी : देर रात में बेच थे दारू, फोटो खींचा तो हुए मारपीट पर उतारू बदमाश बेखौफ : बिकती है रात भर शराब, होती है गुंडागर्दी बालोतरा. आबकारी विभाग की अंधेरगर्दी और पुलिस की लापरवाही से रात आठ बजे बाद दारू बेचने वालों के खिलाफ रविवार रात को पत्रिका टीम स्टिंग को पहुंची तो बदमाशों के होश फाख्ता हो गए। पोल खुलते देख बदमाश मारपीट पर उतारू हो गए। कैमरे में कैद हुए बदमाशों ने पत्रिका के पत्रकार पर हमला बोल दिया। मोबाइल खींचकर पटक दिया और मारपीट करने लगे। मुख्य चौराहे की इस घटना में लोगों ने बचाव किया। बदमाश इतने पर भी नहीं माने और पीछे दौड़कर हमला करने लगे। बालोतरा के मुख्य स्टैण्ड पर शराब की दुकानों पर देर रात तक शराब बिक्री की शिकायतों के बाद पत्रिका की टीम स्टिंग के लिए रविवार रात को यहां पहुंची। नियमों को धत्ता बताकर बेखौफी से शराब बिक्री कर रहे इन बदमाशों को पत्रिका की टीम ने कैमरे में कैद कर लिया। जैसे ही बदमाशों की नजर पड़ी वे हमले के लिए दौड़ पड़े। मोबाइल से फोटो व वीडियो ले रहे पत्रकार धर्मवीर दवे पर हमला बोल...

बदमाश बेखौफ- चौराहे पर मचाने लगे है गुण्डागर्दी

Image
बालोतरा पत्रिका. आबकारी विभाग की अंधेरगर्दी और पुलिस की लापरवाही से रात आठ बजे बाद दारू बेचने वालों के खिलाफ रविवार रात को पत्रिका टीम स्ट्रींग को पहुंची तो बदमाशों के होश फाख्ता हो गए। पोल खुलते देख बदमाश मारपीट पर उतारू हो गए। कैमरे में कैद हुए बदमाशों ने पत्रिका के पत्रकार पर हमला बोल दिया। मोबाइल खींचकर पटक दिया और मारपीट करने लगे। मुख्य चौराहे की इस घटना में लोगों ने बचाव किया। बदमाश इतने पर भी नहीं माने और पीछे दौड़कर हमला करने लगे। यह भी पढें: बंपर तबादलों के दौर में 85 हजार आवेदन पर जमी धूल बालोतरा के मुख्य स्टैण्ड पर शराब की दुकानों पर देर रात तक शराब बिक्री की शिकायतों के बाद पत्रिका की टीम स्ट्रींग के लिए रविवार रात को यहां पहुंची। नियमों को धत्ता बताकर बेखौफी से शराब बिक्री कर रहे इन बदमाशों को पत्रिका की टीम ने कैमरे में कैद कर लिया। जैसे ही बदमाशों की नजर पड़ी वे हमले के लिए दौड़ पड़े। मोबाइल से फोटो व विडियो ले रहे पत्रकार धर्मवीर दवे पर हमला बोल दिया। बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया और इसके बाद मारपीट पर उतारू हो गए। मुख्य चौराहे पर बेखौफी से गुण्डागर्दी पर उतरे इन बदमाश...

राजस्थान में 716 विद्यालय स्मार्ट स्कूल बनेंगे

Image
दिलीप दवे बाड़मेर. प्राइम मिनिस्टर स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया योजना (पीएम श्रीयोजना) के तहत राजस्थान के 716 सरकारी स्कूलों का विकास किया जाएगा। योजना के तहत अपग्रेड किए गए स्कूलों में शिक्षा देने का एक आधुनिक, परिवर्तनकारी और समग्र तरीका अपनाया जाएगा। इसमें नवीनतम तकनीक, स्मार्ट क्लास, खेल और आधुनिकता पर विशेष फोकस रहेगा। यह भी पढ़ें: आधार न जनआधार का प्रमाणीकरण कैसे होंगे छात्रवृत्ति के पात्र योजना के तहत राजस्थान में हर ब्लॉक से 2 स्कूलों का चयन होगा। इसमें एक प्रारंभिक शिक्षा और दूसरा माध्यमिक शिक्षा का स्कूल होगा। द्मपीएम श्री योजनाद्य के तहत अपग्रेड होने वाले स्कूलों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सभी घटकों की झलक दिखाई देगी और ये मॉडल स्कूलों की तरह कार्य करेंगे। इसके अतिरिक्त अन्य स्कूलों का मार्गदर्शन भी करेंगे। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के अनुसार विद्यालय चयन प्रक्रिया त्रि स्तरीय होगी। विद्यालयों का यू-डाइस प्लस डाटा के आधार पर चयन होगा। योजना के तहत निर्धारित मापदंड पूरे करने वाले विद्यालय चयनित होंगे। विद्यालयों की ओर से ऑनलाइन चैलेंज पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया जाएगा।...

विश्व शरीर रचना दिवस-देहदान के प्रति जागरूकता लाने का आह्वान

Image
विश्व शरीर रचना दिवस-देहदान के प्रति जागरूकता लाने का आह्वान विश्व शरीर रचना दिवस शनिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में समारोह पूर्वक मनाया बाड़मेर. विश्व शरीर रचना दिवस शनिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में एनोटॉमी विभागाध्यक्ष डॉ. अभिजीत जोशी ने बताया कि इस दौरान एमबीबीएस 2021 बैच के प्रथम वर्ष के छात्रों की मॉडल एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया। इसमें छात्रों ने रुचि लेते हुए भाग लिया। मुख्य अतिथि कॉलेज के सलंग्न अस्पताल के अधीक्षक डॉ. बी एल मंसूरिया छात्र-छात्राओं को आगे बढऩे को प्रेरित किया। विभागाध्यक्ष ने कहा कि शरीर रचना का इतिहास एवं महत्व सवज़्कालिक हैं। वतज़्मान में देहदान के महत्व को भी समझाया। छात्र छात्राओं को आमजन में देहदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। कायज़्क्रम में शैक्षिक प्रभारी डॉ. दीपक तंवर, डॉ. दिनेश परमार, डॉ. कुशाल, डॉ. अरुण, डॉ. किशोरीलाल, डॉ. महावीर, डॉ. सोहेल, डॉ. मुकेश एवं डॉ. निधि उपस्थित रही। source https://www.patrika.com/barmer-news/world-anatomy-day-a-call-to-bring-awareness-to-body-donation-782...

डॉ. गोलेच्छा स्टेनफोर्ड के शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में चयनित

Image
डॉ. गोलेच्छा स्टेनफोर्ड के शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में चयनित बाड़मेर. भारत सरकार के इंस्पायर फेलो अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त स्वास्थ्य नीति विशेषज्ञ डॉ. महावीर गोलेच्छा को इस साल स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय की ओर से जारी वैज्ञानिकों की सूची के शीर्ष दो प्रतिशत में शामिल किया गया है। अमेरिका का स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय हर साल दुनिया के शीर्ष दो प्रतिशत शोधकर्ताओं के लिए उनके शोध प्रकाशन के आधार पर डेटा जारी करता है। लगातार दूसरे साल गोलेच्छा को यह उपलब्धि मिली है। डा. गोलेच्छा ने बताया कि 22 वैज्ञानिक क्षेत्रों और 176 उपक्षेत्रों में वर्गीकृत किया गया। करीब एक लाख वैज्ञानिकों में से दो प्रतिशत की पहचान कार्य के आधार पर की गई। पब्लिक हेल्थ, स्वास्थ्य अनुसंधान के क्षेत्र में डा. गोलेच्छा का चयन हुआ। इस क्षेत्र में उन्होंने 75 से भी ज्यादा अनुसंधान पत्र विश्व की प्रसिद्ध अनुसंधान पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित करवाए। जिसमें लांसेट, ब्रिटिश मेडिकल जनरल, नेचर, ग्लोबल हैल्थ, अरबन हैल्थ, इ क्लीनिकल मेडिसन, सोशल साइंस मेडिसन प्रमुख है। डा. गोलेच्छा इन पत्रिकाओं में शोध प्रकाशित करवाने वाले सबस...

वन सम्पदा: घटता जा रहा लकड़ी का कारोबार, अवैध में फल-फूल रहा धंधा

Image
राजस्थान की वन सम्पदा समृद्ध रही है। लकड़ी का उत्पादन लाखों क्विंटल में होता है। करीब 4-5 साल पहले तक वन से प्राप्त जलाऊ और इमारती लकड़ी का राजस्व काफी अधिक होता था, पिछले दो सालों में इसमें करीब 50 फीसदी की गिरावट आई है। वन विभाग के लकड़ी से मिलने वाला राजस्व कम हो रहा है। दूसरी तरफ अवैध लकड़ी का धंधा बढ़ता जा रहा है। हजारों-लाखों क्विंटल लकड़ी अवैध रूप से परिवहन करते हुए औद्योगिक इकाइयों तक पहुंचाई जा रही है। वन विभाग को वन क्षेत्रों में विदोहन से जलाऊ व इमारती लकड़ी प्राप्त होती है। लकड़ी जिस क्षेत्र से प्राप्त की जाती है, उसी क्षेत्र में वृक्षारोपण का कार्य भी वन विभाग की ओर से किया जाता है। जिससे वन व पर्यावरण सुंतलन बना रहे। वन विभाग की ओर से लकड़ी का विदोहन किया जाता है। विभाग की ओर से सूखी और गिरी लकड़ी का विदोहन करवाया जाता है। वन के अलावा इंदिरा गांधी नहर क्षेत्र में विभाग की योजनाओं से भी लकड़ी प्राप्त की जाती है। कम हो गया उत्पादन वन विभाग के दो साल पूर्व के आंकड़े से स्पष्ट है कि लकड़ी का कुल उत्पादन करीब 8 लाख क्विंटल प्रतिवर्ष होता था। जो पिछले दो वित्तीय वर्ष में घ...

ट्रेलर व कार की भिड़ंत में एक की मौत, दो गंभीर घायल

Image
आरजीटी थानान्तर्गत मेगा हाइवे पर मालियों की ढाणी गांव के पास एक ट्रेलर व कार के बीच हुई भिड़ंत मे कार में सवार एक जने की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो जने गंभीर घायल हो गए। सूचना पर आरजीटी पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया । पुलिस के अनुसार शुक्रवार को मेगा हाईवे पर कुछ लोग कार में सवार होकर पोकरण से गुजरात के लिए निकले थे। इस दौरान मेगा हाइवे पर मालियों की ढाणी गांव के पास आमने से तेज गति से आ रहे एक ट्रेलर ने कार से भिड़ंत हो गई। हादसे में कार में सवार ओमसिंह (45) पुत्र शंकरसिंह निवासी गांव जाबरा, पोकरण की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कार मे सवार मुकनसिंह (40) पुत्र मुल्तानसिह, अशोकसिंह (25) पुत्र नरपतसिंह गंभीर घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस की सूचना पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस ने मृतक के पुत्र सुमेरसिंह की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की । तेज रफ्तार ट्रक का चालक फरार हादसे के दौरान ट्रक चालक तेज र$फ्तार से ड्राइव कर रहा थ...

थम नहीं रहा अवैध बजरी का खनन, चालक से मारपीट

Image
पुलिस ने लोहे का सरिया, लाठियां व बगैर नंबर की गाड़ी की जब्त थम नहीं रहा अवैध बजरी का खनन, चालक से मारपीट बालोतरा. शहर व क्षेत्र में अवैध बजरी खनन व परिवहन का काम थमने का नाम नहीं ले रहा है। बजरी माफिया आज भी पहले की तरह बजरी का खनन व परिवहन कर चांदी कूट रहे हैं। लेकिन इनके खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर सक्षम अधिकारियों के हाथ पर हाथ धरे बैठे रहने पर किसी दिन बड़ी घटना घटित हो सकती है। मंगलवार रात बालोतरा पुलिस के लूनी नदी क्षेत्र में बजरी के अवैध कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करने पर बदमाश प्रवृत्ति के लोग गाड़ियां छोड़ मौके से भाग छूटे। बिना नंबर व काले शीशे लगी इन गाड़ियों में मारपीट करने को लेकर लोहा सरिया, लठ आदि मिले। पुलिस ने एक गाड़ी जप्त की। रात में भरवाते हैं गाड़ियां : बजरी माफिया रात होते ही नदी में जेसीबी मशीन से खनन कर गाड़ियां भरपाते हैं। इसके बाद सुबह तक परिवहन करते हैं। बदमाश प्रवृत्ति के लोग इन गाड़ियों की पेट्रोलिंग करते हैं। विरोध करने पर लोगों को डराते -धमकाते हैं। इस पर कम जने ही विरोध करते हैं। लंबे समय से यह काम जारी है। लेकिन प्रशासन, खनिज विभाग के अधिकारी इनके खिलाफ...

iPhone की नकली ऐसेसरीज बेचने पर बाजार में कार्रवाई, पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा

Image
बाड़मेर. आइफोन की नकली ऐसेसरीज बेचने की शिकायत पर बुधवार को पालिका बाजार पहुंची कोतवाली पुलिस की कार्रवाई से खफा व्यापारियों ने हंगामा कर दिया। पुलिस बाजार में कंपनी के कार्मिकों के साथ पहुंची थी। टीम जब कार्रवाई करने पहुंची तो व्यापारियों ने विरोध जताते हुए दुकानों के शटर गिराते हुए बाजार के दोनों तरफ के गेट बंद कर दिए। इस बीच भारी भीड़ हो जाने पर पुलिस ने खदेड़ा। पुलिस ने दोनों पक्षा के बीच बातचीत से मामला शांत करवाया। हालांकि इस संबंध में पुलिस को कंपनी की ओर से कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।   मामले के अनुसार कंपनी को लगातार शिकायत मिल रही थी कि पालिका बाजार में आईफोन की नकली ऐसेसरीज बेची जा रही है। लंबे समय से आईफोन का नकली सामान धोखाधड़ी करते हुए ग्राहकों को बेच रहे हैं। इसके चलते एप्पल ने ग्रिफिन आइपी कंपनी प्राइवेट लिमिटेड को इस मामले में कानूनी कार्रवाई के अधिकृत किया था। कंपनी के कार्मिकों ने बाड़मेर में पालिका बाजार में दो माह तक नकली ऐसेसरीज बेचने को लेकर सर्वे किया था। इसके बाद जब मंगलवार को पुलिस के साथ कंपनी कार्मिक नकली सामान जब्त करने की कार्रवाई के लिए पहुंचे तो व्...

एक साल में किसानों को मिला 56 करोड़ का फायदा, जानिए कैसे

Image
बाड़मेर. जिले के किसानों के लिए राज्य सरकार की ओर से शुरू की गई फ्लैगशिप योजना के तहत नियमित बिल भरने वाले कृषि उपभोक्ताओं को सितंबर 2021 से सितंबर 2022 तक डिस्कॉम ने 56.57 करोड़ की सब्सिडी 2.40 लाख विद्युत बिलों में दी है। योजना में जिले के37124 कृषि बिल शून्य राशि के जारी हुए हैं। अधीक्षण अभियंता बाड़मेर अजय माथुर ने बताया कि राज्य सरकार ने सितंबर 2021 में मुख्यमंत्री किसान ऊर्जा मित्र योजना शुरू की गई थी जिसके तहत नियमित कृषि विद्युत बिल जमा कराने वाले उपभोक्ता को एक हजार रुपए प्रतिमाह के हिसाब से सब्सिडी दी जाती हैं, जो एक साल में अधिकतम 12 हजार रूपए हैं। यह भी पढ़ें: थार की बेटियां कैसे करें सरस्वती वंदना, जब शिक्षालय ही हो रहे बंद | योजना का लाभ उठाने की अपील: अधीक्षण अभियंता बाड़मेर ने बताया कि फ्लैगशिप योजना का वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार गांव-ढ़ाणी तक किया जा रहा हैं जिससे अधिक से अधिक कृषि उपभोक्ता इस योजना का लाभ ले सके। उन्होने कृषि उपभोक्ताओं को योजना का लाभ लेने के लिए अपने कृषि विद्युत बिल नियमित रूप से भरने की अपील की है। यह भी पढ़ें: राम नाम जपने व मौन धारण करने से मिलती...

death fever...बुखार से एक और बच्चे की मौत, चिकित्सक बोले डेंगू-मलेरिया नहीं था

Image
बाड़मेर. थार में घातक हो रहा बुखार जिंदगियां लील रहा है। चिकित्सा विभाग मृतकों के मामलों में डेंगू और मलेरिया की पुष्टि नहीं कर रहा है। इस बीच मंगलवार को बाड़मेर जिला अस्पताल के पीडिया वार्ड में भर्ती एक और बच्चे की बुखार से मौत हो गई। जबकि दो दिन पहले एक युवक व 8 अक्टूबर को मलेरिया पॉजिटिव बच्चे की मौत हो गई थी। जिले में बुखार अब तक तीन की जिंदगियां ले चुका है। बाड़मेर के राजकीय अस्पताल में भर्ती गणेश (8) पुत्र राणाराम निवासी शास्त्रीनगर बाड़मेर की मंगलवार को उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। उसे एक दिन पहले सोमवार को ही जिला अस्पताल में गंभीर स्थिति में भर्ती किया गया था। भर्ती के वक्त ही चिकित्सकों ने गंभीर हालात को देखते हुए उसे जोधपुर ले जाने की सलाह दी थी। उसे दूसरे दिन मंगलवार को भी सुबह 5 बजे फिर से रैफर करने के लिए परिजनों को कहा गया। इस बीच बच्चे का दम टूट गया। डेंगू पीडि़त युवक की मौत जिले के शिव निवासी एक युवक की डेंगू से सोमवार को मौत हो गई। परिजन सांवलसिह के अनुसार देरावरसिंह (20) पुत्र भंवरसिह निवासी शिव की जांच में सोमवार को डेंगू की पुष्टि हुई। उसकी हालात गंभीर होने पर ...

हर दिन बालिका दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए

Image
अन्तराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया हर दिन बालिका दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए बाड़मेर. अन्तरराष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन अन्तरी देवी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभागार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिला अधिकारिता के उप निदेशक प्रहलाद सिंह राजपुरोहित ने बताया कि बालिकाओं में जेंडर के आधार पर होने वाले भेदभाव, शिक्षा तक पहुंच, पोषण, कानूनी अधिकार, चिकित्सा देखभाल, महिलाओं के खिलाफ भेदभाव, बाल विवाह जैसे अन्य मुद्दे पर लैंगिक समानता को बढ़ाने एवं जन समुदाय में जागरूकता पर जोर देना है। इस साल की थीम भी इन्हीं विषयों पर केंद्रित है। उन्होंने बताया कि हर दिन बालिका दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए। जिससे हम जेण्डर के आधार पर हो रहे भेदभाव को समाप्त कर सकते है। कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालय की छात्राओं ने बालिका दिवस पर विचार रखे। कार्यक्रम में विमला बिश्नोई में बालिकाओं से सम्बन्धित योजनाओं के बारे में समझाया। कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालय प्रशासन, प्रचेता हरजीराम सहित बालिकाएं उपस्थित रही। source https://www.patrika.com/barmer-news/every-day-should-be-celebrated-as...

बालिकाएं कई क्षेत्रों में बालकों से बहुत आगे

Image
बाड़मेर. स्थानीय महावीर टाउन हॉल में समग्र शिक्षा बाड़मेर के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम अधिकारी सत्यदेव सोनी ने बताया कि जिले के अलग-अलग ब्लॉक से 109 प्रतिभावान बालिकाओं को टी शर्ट, प्रमाणपत्र आदि देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि तनुराम राठौड़ मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने बालिकाओं का आव्हान करते हुए शिक्षा एवं संस्कार को बालिकाओं का मूल गहना बताया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में बालिकाएं बालकों से कहीं भी पीछे नहीं है वरन कुछ क्षेत्रों में तो वे बालकों से बहुत आगे हैं।विशिष्ट अतिथि नरसिंग प्रसाद सहायक निदेशक ने कहा कि बालिकाएं शिक्षा, स्वास्थ्य परचम लहरा रही है। एडीईओ प्रारिम्भक भगवानराम बारूपाल ने बालिकाओं को शिक्षा एवं जीवन में आत्म विश्वास के साथ आगे बढ़ने को कहा। केजीबी विद्यालय सियाणी की बालिकाओं के नेतृत्व में जिले की बालिकाओं ने आत्मरक्षा का प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें: अब और महंगा पकेगा पोषाहार, राशि में सरकार ने की बढ़ोतरी संचालन मगाराम चौधरी कार्यक्रम अधिकारी एवं अध्यापिका निर्मला ने किया। रतनसिंह राठौड़, टीकमाराम, हरपालसिंह राव, ...

वन एवं वन्य जीव प्रकृति की अनुपम कृति-चौधरी

Image
वन एवं वन्य जीव प्रकृति की अनुपम कृति-चौधरी बाड़मेर. वन एवं वन्य जीव संरक्षण सप्ताह के तहत बलदेवनगर में चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता तथा पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप वन संरक्षक दीपक चौधरी ने कहा कि वन एवं वन्य जीव प्रकृति की अनुपम कृति है, जिनकी लाखों प्रजातियां हैं उनका सरंक्षण करना अति आवश्यक है। वर्तमान में हजारों की संख्या में प्रजातियां विलुप्ति के कगार पर है। उन्होंने छात्रों से बातचीत करते हुए कहा कि हमारे जीवन में अनुशासन का बहुत महत्व है। विशिष्ट अतिथि सहायक उप वन संरक्षक डॉ. भंवरलाल ने जैव विविधता और उसके हॉट स्पॉट पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अध्यक्ष भारतीय डाक विभाग के इंस्पेक्टर पवन धतरवाल ने खाद्य श्रृंखला और पारिस्थितिकी संतुलन के बारे में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के संयोजक ललित सऊ ने कहा कि पौधे लगाकर हमें प्रकृति की खूबसूरती को बढ़ाना चाहिए। कवि मगराज मधु ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में लोक संत जांभोजी व जसनाथ के उल्लेखनीय योगदान पर प्रकाश डाला। चित्रकला प्रतियोगिता में देवीलाल जाणी ने प्रथम, मुकेश सारण ने द्वितीय और बांका...