हर दिन बालिका दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए

अन्तराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया
हर दिन बालिका दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए
बाड़मेर. अन्तरराष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन अन्तरी देवी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभागार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिला अधिकारिता के उप निदेशक प्रहलाद सिंह राजपुरोहित ने बताया कि बालिकाओं में जेंडर के आधार पर होने वाले भेदभाव, शिक्षा तक पहुंच, पोषण, कानूनी अधिकार, चिकित्सा देखभाल, महिलाओं के खिलाफ भेदभाव, बाल विवाह जैसे अन्य मुद्दे पर लैंगिक समानता को बढ़ाने एवं जन समुदाय में जागरूकता पर जोर देना है। इस साल की थीम भी इन्हीं विषयों पर केंद्रित है। उन्होंने बताया कि हर दिन बालिका दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए। जिससे हम जेण्डर के आधार पर हो रहे भेदभाव को समाप्त कर सकते है। कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालय की छात्राओं ने बालिका दिवस पर विचार रखे। कार्यक्रम में विमला बिश्नोई में बालिकाओं से सम्बन्धित योजनाओं के बारे में समझाया। कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालय प्रशासन, प्रचेता हरजीराम सहित बालिकाएं उपस्थित रही।



source https://www.patrika.com/barmer-news/every-day-should-be-celebrated-as-girl-child-day-7817743/

Comments

Popular posts from this blog

बाड़मेर ने निरस्त कर दिए 73757 और लंबित पड़े 20206

​Education Department Rajasthan: पैदल नहीं अब साइकिल चला स्कूल पहुंचेंगी 7. 5 लाख बालिकाएं

बाड़मेर में 2 दिन बाद से फिर सर्दी के तेवर होंगे तेज