जयपुर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे बाड़मेर के युवक का बांध में मिला शव

दो दिन से था लापता
जयपुर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे बाड़मेर के युवक का बांध में मिला शव
जयपुर के श्यामनगर में किराये से रहता था

बाड़मेर. शिवदासपुरा थाने के चंदलाई गांव के रामसागर बांध में सोमवार सुबह जयपुर के श्याम नगर थाना इलाके से दो दिन से लापता बाड़मेर निवासी युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बांध से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है।

थानाधिकारी हरिपाल सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त अरविंद कुमार पंवार (27) पुत्र चतराराम मेघवाल निवासी बोहरतला थाना धनाऊ बाड़मेर के रूप में हुई जो जयपुर के विवेक विहार श्याम नगर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। सोमवार सुबह करीब 6 बजे चंदलाई गांव स्थित रामसागर बांध में युवक का शव दिखा। ग्रामीणों की सूचना पर शिवदासपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। शव को बांध से बाहर निकाला।

मोबाइल से हुई शिनाख्त.....

पुलिस ने बताया कि शव करीब 2 दिन पुराना है। पानी में रहने से फूल गया। जेब से मिले मोबाइल की सिम निकालकर दूसरे फोन में लगाने के बाद पिता चतराराम मेघवाल के नाम से दर्ज नंबर पर फोन किया गया। जिस पर मृतक की शिनाख्त अरविंद के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है।

श्याम नगर थाने में गुमशुदगी थी दर्ज....

श्याम नगर पुलिस ने बताया कि रविवार रात करीब 10.30 बजे अरविंद के पिता चतराराम ने गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया कि 15 अक्टूबर को मोबाइल पर अरविंद से बात हुई थी, उसने गांव आने की बात कही थी। जिसके बाद शनिवार रात से मोबाइल बंद आ रहा था। बेटे से सम्पर्क नहीं होने पर वह जयपुर आ गए। जयपुर में रिश्तेदार और दोस्तों के यहां अरविंद को तलाश रहे थे। काफी प्रयास के बाद भी पता नहीं चला तो गुमशुदगी दर्ज करवाई। इसके बाद सोमवार सुबह शिवदासपुरा पुलिस को शव मिलने की सूचना मिली।



source https://www.patrika.com/barmer-news/body-of-barmer-youth-found-in-ramsagar-dam-of-jaipur-7827290/

Comments

Popular posts from this blog

बाड़मेर ने निरस्त कर दिए 73757 और लंबित पड़े 20206

​Education Department Rajasthan: पैदल नहीं अब साइकिल चला स्कूल पहुंचेंगी 7. 5 लाख बालिकाएं

बाड़मेर में 2 दिन बाद से फिर सर्दी के तेवर होंगे तेज