अधिकारियों के दल ने धोरों में किया वनस्पति का अध्ययन

अधिकारियों के दल ने धोरों में किया वनस्पति का अध्ययन

बायतु . क्षेत्र के बायतु पनजी गांव की सरहद स्थित खेमाबाबा की झोंपड़ी के पास खाली पड़ी जमीन पर उगे विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधों का वन एवं वन्य जीव विभाग के अधिकारियों के एक दल ने निरीक्षण किया। केंद्रीय शुष्क वन अनुसंधान के निदेज़्शन में जोधपुर से आए इस दल ने बायतु पनजी सरहद में बनिया धोरा के पास हाइवे के किनारे खाली पड़े बड़े क्षेत्र में उगे विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधों का बारीकी से जांच परखकर अलग- अलग प्रजातियों के बारे में जानकारी ली। मुख्य वन सरंक्षक एम आर बालोच व सेवानिवृत्त मुख्य वन्य जीव सरंक्षक एमएल सोनल के साथ आए दल ने कुमट, देशी बबूल, बुआरी, खींप समेत यहां उगे हुए सभी पेड़ पौधों के बारे में जानकारी जुटाते हुए फोटोग्राफी भी की। टीम लीडर बालोच ने बताया कि इस वनस्पति पर गहन अनुसंधान किया जा रहा है।



source https://www.patrika.com/barmer-news/the-team-of-officers-studied-the-vegetation-in-dhor-7830343/

Comments

Popular posts from this blog

बाड़मेर ने निरस्त कर दिए 73757 और लंबित पड़े 20206

​Education Department Rajasthan: पैदल नहीं अब साइकिल चला स्कूल पहुंचेंगी 7. 5 लाख बालिकाएं

बाड़मेर में 2 दिन बाद से फिर सर्दी के तेवर होंगे तेज