जगमगाया बाड़मेर, दीपोत्सव आज, दो दिन अमावस्या

जगमगाया बाड़मेर, दीपोत्सव आज, दो दिन अमावस्या

स्वागत... खुशी, उत्साह और अपनेपन का त्योहार। शहर के गढ़ मन्दिर में हाथों में दीपथाली लिए महालक्ष्मी का स्वागत करती मातृशक्ति।

बाड़मेर. दीपावली का पर्व सोमवार को उत्साह के साथ मनाया जाएगा। बाड़मेर शहर को इस बार आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। पूरे शहर की सड़कें जगमगा रही है। रोशनी लोगों को लुभा रही है। दिवाली से पहले दो दिन धनतेरस होने के कारण रविवार को भी बाजारों में भारी रौनक रही। खरीदारी पर खूब जोर रहा। वाहनों की एडवांस बुकिंग की रविवार को शुभ मुहूर्त में डिलीवरी ली गई।

प्रदोष काल में दिवाली

इस साल अमावस्या तिथि 24 और 25 अक्टूबर दोनों दिन ही है। लेकिन 25 अक्टूबर को अमावस्या प्रदोष काल से पहले ही समाप्त हो जाएगी। इसलिए दीपावली सोमवार को मनाई जाएगी। सोमवार शाम 5.28 बजे अमावस्या शुरू होगी जो मंगलवार शाम 4.18 बजे तक रहेगी।

लक्ष्मी पूजन: शुभ मुहूर्त

लक्ष्मी पूजन: शाम 06.54 से 8.15 बजे तक

प्रदोष काल: शाम 05.42 से रात 8.15 बजे तक

सिंह लग्न में लक्ष्मी पूजन

रात्रि : 1.23 से 3.41 बजे तक

शुभ चौघड़िया

सायंकाल (अमृत,चर) 5.29 से 7.18 बजे तक

रात्रि (लाभ) 10.29 से 12.06 बजे तक

रात्रि मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर ) 1.42 से 6.27 बजे तक



source https://www.patrika.com/barmer-news/barmer-lit-up-deepotsav-today-amavasya-for-two-days-7835809/

Comments

Popular posts from this blog

बाड़मेर ने निरस्त कर दिए 73757 और लंबित पड़े 20206

​Education Department Rajasthan: पैदल नहीं अब साइकिल चला स्कूल पहुंचेंगी 7. 5 लाख बालिकाएं

बाड़मेर में 2 दिन बाद से फिर सर्दी के तेवर होंगे तेज