डॉ. गोलेच्छा स्टेनफोर्ड के शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में चयनित

डॉ. गोलेच्छा स्टेनफोर्ड के शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में चयनित


बाड़मेर. भारत सरकार के इंस्पायर फेलो अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त स्वास्थ्य नीति विशेषज्ञ डॉ. महावीर गोलेच्छा को इस साल स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय की ओर से जारी वैज्ञानिकों की सूची के शीर्ष दो प्रतिशत में शामिल किया गया है। अमेरिका का स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय हर साल दुनिया के शीर्ष दो प्रतिशत शोधकर्ताओं के लिए उनके शोध प्रकाशन के आधार पर डेटा जारी करता है। लगातार दूसरे साल गोलेच्छा को यह उपलब्धि मिली है।

डा. गोलेच्छा ने बताया कि 22 वैज्ञानिक क्षेत्रों और 176 उपक्षेत्रों में वर्गीकृत किया गया। करीब एक लाख वैज्ञानिकों में से दो प्रतिशत की पहचान कार्य के आधार पर की गई। पब्लिक हेल्थ, स्वास्थ्य अनुसंधान के क्षेत्र में डा. गोलेच्छा का चयन हुआ। इस क्षेत्र में उन्होंने 75 से भी ज्यादा अनुसंधान पत्र विश्व की प्रसिद्ध अनुसंधान पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित करवाए। जिसमें लांसेट, ब्रिटिश मेडिकल जनरल, नेचर, ग्लोबल हैल्थ, अरबन हैल्थ, इ क्लीनिकल मेडिसन, सोशल साइंस मेडिसन प्रमुख है। डा. गोलेच्छा इन पत्रिकाओं में शोध प्रकाशित करवाने वाले सबसे युवा भारतीय है। वर्तमान में डॉ. गोलेच्छा आइआइपीएसजी से संलग्न है। भारत सरकार के नीति आयोग, स्वास्थ्य मंत्रालय एवं विज्ञान मंत्रालय के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहे है। गुजरात सरकार एवं भारत सरकार के कॉमन रिव्यु मिशन की टीम के भी सदस्य है।



source https://www.patrika.com/barmer-news/dr-golechha-selected-in-the-list-of-stanford-s-top-scientists-7824012/

Comments

Popular posts from this blog

बाड़मेर ने निरस्त कर दिए 73757 और लंबित पड़े 20206

​Education Department Rajasthan: पैदल नहीं अब साइकिल चला स्कूल पहुंचेंगी 7. 5 लाख बालिकाएं

बाड़मेर में 2 दिन बाद से फिर सर्दी के तेवर होंगे तेज