ट्रेन नहीं चली तो बस स्टैंड की पकड़ी राह, टिकट के लिए कतारें

बाड़मेर. बाड़मेर-ऋषिकेश के बीच मंगलवार से चलने वाली फेस्टिवल स्पेशल रेल सेवा रद्द हो गई। इसके कारण स्टेशन पहुंचे कई यात्रियों को परेशानी हुई। हालांकि रेलवे ने एक दिन पहले ही सोमवार रात को रेल रद्द होने की सूचना जारी कर दी थी। लेकिन कई यात्रियों को जानकारी नहीं होने पर वे मंगलवार सुबह स्टेशन पहुंच गए।
ट्रेन कैंसिल होने पर यात्रियों ने बस स्टैंड की राह पकड़ी। इसके चलते रोडवेज स्टैंड पर काफी चहल-पहल दिखी। इसके बाद दोपहर में भी बस स्टैंड पर टिकट के लिए कोरोना काल में पहली बार इतनी लंबी कतारें यहां पर दिखी।
ट्रेन नहीं चलने से निराश
यात्रियों ने बताया कि उन्होंने काफी दिनों बाद ट्रेन शुरू होने पर यात्रा करने का प्लान तैयार करते हुए टिकट लिए थे। लेकिन टे्रन नहीं चलने पर अब घर लौटने की बजाय वे बस से जा रहे हैं। हालांकि ट्रेन का सफर आरामदायक होता है। परिवार के साथ होने के कारण जा रहे थे। लेकिन अब सभी बस से यहां से जोधपुर जा रहे हैं।



source https://www.patrika.com/barmer-news/barmer-bus-n-rail-news-6472646/

Comments

Popular posts from this blog

BARMER#बारहवीं में हो गए थे फेल, मेहनत के बल पर बने असिस्टेंट प्रोफेसर

BARMER#रेड से ऑरेंज जोन में बाड़मेर, हर घर नल कनेक्शन की दिल्ली अभी दूर

BARMER#जीएसएस में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर धरना जारी