थार में बदला मौसम: दिन में राहत, रात को धूजणी छुड़ा रही सर्दी

बाड़मेर. दिन का तापमान बढऩे से सर्दी से रविवार को काफी राहत रहीं। लेकिन रात को पारा 8.5 डिग्री होने और तेज हवा के कारण धूजणी छूटती रही। मौसम में आए बदलाव के कारण आमजन की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
बाड़मेर में रविवार को दिन में तेज हवा चली लेकिन धूप निकलने से सर्दी में काफी कमी आई है। अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसे में गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस नहीं हुई। वहीं शाम ढलते ही हवा सर्द हो गई।
रात-दिन के तापमान में करीब 4 गुणा अंतर
थार में दिन और रात में मौसम में भारी बदलाव है। दिन का तापमान में रात के मुकाबले करीब 4 गुणा का अंतर हो गया है। इसके कारण दिनचर्या गड़बड़ा गई है। दिन में गर्म कपड़ों की जरूरत नहीं रही और अलसुबह और शाम को लबादे ओढऩे पड़ रहे हैं।
रात का तापमान सामान्य से कम और दिन में ज्यादा
बाड़मेर में रविवार को रेकार्ड किए गए रात का तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। वहीं दिन का पारा 4 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। दिन का तापमान एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 30.7 रेकार्ड हुआ।
4 फरवरी से फिर गिरेगा तापमान
पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते 4 फरवरी से दिन और रात के तापमान गिरावट की संभावना जताई है। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक नीचे जा सकता है। वहीं दिन का भी 25 डिग्री से कम होने की आशंका के चलते सर्दी का सितम फिर बढ़ सकता है।



source https://www.patrika.com/barmer-news/barmer-weather-6661997/

Comments

Popular posts from this blog

बाड़मेर ने निरस्त कर दिए 73757 और लंबित पड़े 20206

​Education Department Rajasthan: पैदल नहीं अब साइकिल चला स्कूल पहुंचेंगी 7. 5 लाख बालिकाएं

बाड़मेर में 2 दिन बाद से फिर सर्दी के तेवर होंगे तेज