तेल से भरा टैंकर पलटा, हादसा टला



सिणधरी(बाड़मेर ). सिणधरी उपखंड पुलिस थाना क्षेत्र के मेगा हाईवे पर शुक्रवार दोपहर में नाकोड़ा गोलाई के पास तेल से भरा टैंकर पलट गया। जानकारी मिलने पर सिणधरी पुलिस मौके पर पहुंची। टैंकर दो हिस्सों में अलग हो गया लेकिन गनीमत यह है कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। टैंकर को जोडऩे वाला हिस्सा सही रहने के कारण कोई हताहत नहीं हुआ।
पुलिस के अनुसार टैंकर गांधीधाम से साबुन बनाने का तेल ऑयल भरकर हिमाचल जा रहा था जो बीच रास्ते में नाकोडा गोलाई पार करते समय टैंकर को दो हिस्सों में जोडऩे के लिए बनी कुण्डी संतुलन बिगडऩे पर निकल गई। कुण्डी निकलने की वजह से टैंकर पलट गया और दो भागों में बंट गया। टैंकर पलटने से टैंकर में भरा तेल खेतों में फैल गया। टैंकर पलटने से कोई जनहानि नहीं होने से राहत की बात रही। इस संबंध में देर शाम तक पुलिस थाने में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ।



source https://www.patrika.com/barmer-news/oil-filled-tanker-overturns-accident-averted-6645926/

Comments

Popular posts from this blog

बाड़मेर ने निरस्त कर दिए 73757 और लंबित पड़े 20206

​Education Department Rajasthan: पैदल नहीं अब साइकिल चला स्कूल पहुंचेंगी 7. 5 लाख बालिकाएं

बाड़मेर में 2 दिन बाद से फिर सर्दी के तेवर होंगे तेज