बाड़मेर जिले में मिले 25 नए संक्रमित, एक की मौत

बाड़मेर. जिले में मंगलवार को 25 नए संक्रमित मिले हैं। अब कुल संक्रमितों की संख्या 2030 तक पहुंच गई। वहीं एक वृद्धा की कोरोना से मौत हो गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश चौधरी ने बताया कि राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर की कुल 25 नए केस मिले हैं। पॉजिटिव एलएंडटी नागाण 4, बाड़मेर शहर बेरियों का वास 2, राय कॉलोनी 2, महावीर नगर, कृष्ण होटल, रेलवे कुआं नं 3, स्टेशन रोड, लक्ष्मीपुरा, सरदारपुरा से एक-एक केस सामने आया है। इसी तरह चौहटन 3, जीएमपीइ कवास 2 तथा शिव, लखवारा, बूठ , रतासर, जोगासर, एसआरपी प्लांट नागाणा से एक-एक संक्रमित मिला है।
बालोतरा में एक और मौत
बालोतरा क्षेत्र में मंगलवार को एक वृद्धा की कोरोना से मौत हो गई। जिले में अब तक 20 लोगों को कोरोना शिकार बना चुका है। लेकिन चिकित्सा विभाग अब तक 17 की ही कोरोना से मौतें बता रहा है। जिसमें 16 मौतें बालोतरा क्षेत्र में हुई है। वहीं चार की मृत्यु बाड़मेर पीएमओ एरिया में हो चुकी है। कोरोना से मौतें अधिकांश जोधपुर में उपचार के दौरान हुई है।
बाड़मेर: कोरोना मीटर
कुल सैंपल-44792
कुल पॉजिटिव- 2030
कुल डिस्चार्ज-1660
मौतें-16



source https://www.patrika.com/barmer-news/25-new-infected-in-barmer-district-one-died-6347181/

Comments

Popular posts from this blog

BARMER#बारहवीं में हो गए थे फेल, मेहनत के बल पर बने असिस्टेंट प्रोफेसर

BARMER#रेड से ऑरेंज जोन में बाड़मेर, हर घर नल कनेक्शन की दिल्ली अभी दूर

BARMER#जीएसएस में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर धरना जारी