ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण, आपात स्थिति में पुख्ता हो इंतजाम

बाड़मेर। कोविड-19 मरीजों के लिए ऑक्सीजन के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के लिए जिला कलक्टर ने रविवार को राजकीय चिकित्सालय सहित जालीपा स्थित ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने ऑक्सीजन उत्पादन के बारे में जानकारी लेने के साथ संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर को अवगत कराया गया कि गुलजग ऑक्सीजन प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट में प्रतिदिन 350 सिलेंडर ऑक्सीजन उत्पादन की क्षमता है। इसकी आपूर्ति राजकीय चिकित्सालय में नियमित रूप से की जा रही है। उन्होंने किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इससे पहले राजकीय चिकित्सालय में जिला कलक्टर ने ऑक्सीजन प्लांट के प्रतिदिन उत्पादन एवं खपत के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
-------
युवाओं को दी हिदायत, बिना वजह बाहर नहीं निकलें
जिला कलक्टर ने रविवार को शहर में गाइडलाइन की पालना को लेकर अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ स्थानों पर युवक सड़क पर घूमते दिखने पर गाड़ी रूकवाकर हिदायत दी कि कोविड-19 गाइड लाइन की पालना करें, नहीं तो प्रशासन को सख्त कदम उठाने पड़ेंगे।



source https://www.patrika.com/barmer-news/barmer-oxygen-production-plant-6817413/

Comments

Popular posts from this blog

BARMER#बारहवीं में हो गए थे फेल, मेहनत के बल पर बने असिस्टेंट प्रोफेसर

BARMER#रेड से ऑरेंज जोन में बाड़मेर, हर घर नल कनेक्शन की दिल्ली अभी दूर

BARMER#जीएसएस में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर धरना जारी