वैक्सीन से पहले युवा करें रक्तदान

बाड़मेर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बाड़मेर के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर में रक्तदान किया।

नगरमंत्री खिलेश शर्मा ने बताया कि रक्तदान शिविर का शुभारम्भ बाड़मेर एबीवीपी जिला संयोजक एवं जोधपुर प्रांत सहमंत्री भोमसिंह सुंदरा व जिला सहसंयोजक मनोहर चारण भादरेश की उपस्थिति में किया गया।

सुंदरा ने जोधपुर प्रांत में विद्यार्थी परिषद ने मुहिम चलाकर वैक्सीन लगाने से पूर्व सभी युवाओं से रक्तदान की अपील की। हम सभी युवाओं को रक्तदान करना चाहिए।हमारा रक्तदान किसी के जीवन में काम आए।

उन्होंने कहा कि हमारा रक्तदान किसी के जीवन में काम आए। इस वैश्विक महामारी में हम सब युवाओं को समाज के सुख-दुख में भागीदार रहना चाहिए।

मनोहर चारण भादरेश ने कहा कि हम सभी युवाओं को रक्तदान करना चाहिए।हमारा रक्तदान किसी के जीवन में काम आए। इस वैश्विक महामारी में हम सब युवाओं को समाज के सुख-दुख में भागीदार रहना चाहिए।

इस दौरान रमेशसिंह भाटी ,प्रकाशदान बारहठ, प्रशान्त खिंची, दीपक चावला,ओपी गौड़ आदि ने रक्तदान किया।



source https://www.patrika.com/barmer-news/youth-donate-blood-before-vaccine-6823695/

Comments

Popular posts from this blog

BARMER#बारहवीं में हो गए थे फेल, मेहनत के बल पर बने असिस्टेंट प्रोफेसर

BARMER#रेड से ऑरेंज जोन में बाड़मेर, हर घर नल कनेक्शन की दिल्ली अभी दूर

BARMER#जीएसएस में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर धरना जारी