जिले में मिले 409 नए संक्रमित, बाड़मेर शहर में 109 में से 87 पॉजिटिव युवा

बाड़मेर। जिले में शनिवार को 409 नए कोविड पॉजिटिव मिले हैं। वहीं एक व्यक्ति की मौत हुई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी एल बिश्नोई ने बताया कि शनिवार को एक्टिव केस बढ़कर 1523 हो गए है । इनमें से 232 मरीज राजकीय अस्पताल बाड़मेर, 20 मरीज कोविड केयर सेंटर आईटीआई बाड़मेर, 31 मरीज राजकीय अस्पताल बालोतरा एवं 18 मरीज निजी अस्पताल में भर्ती है । वहीं 1222 मरीज होम आइसोलेशन में रखे गए है, 74 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। नए मामलों के साथ ही जिले में अप्रेल 2020 से अब तक 7357 पॉजिटिव मरीज मिले है एवं 92 लोगों की मौत हुई है।
दूसरी तरफ एचआरसीटी जांच में स्कोर वाले 161 संदिग्ध कोविड मरीज राजकीय अस्पताल बाड़मेर एवं 31 संदिग्ध कोविड मरीज राजकीय अस्पताल बालोतरा में भर्ती है।
युवा रहे ज्यादा सतर्क
बाड़मेर शहर में शनिवार को मिले कुल कोविड संक्रमितों में से करीब 80 फीसदी लोग 40 वर्ष से कम आयु वर्ग के है। जिला कलक्टर लोक बंधु ने जिले के युवाओं से स्व-अनुशासन की अपील की है। उन्होंने कहा कि शनिवार को जिले में कुल 409 कोविड संक्रमित लोगों की पुष्टि हुई है। जिसमें से 109 संक्रमित बाड़मेर शहर में मिले है। बाड़मेर शहर में मिले संक्रमितों में से लगभग 87 संक्रमित (80 फीसदी) ऐसे है जो 40 वर्ष से कम आयु वर्ग के है। युवाओं को विशेष ध्यान रखने कि हिदायत देते हुए अनावश्यक घरों से नहीं निकलने तथा मास्क, सेनेटाइजेशन एवं सामाजिक दूरी जैसे एहतियाति उपायों पर जोर देने की बात कही है।



source https://www.patrika.com/barmer-news/barmer-covid-positive-6815585/

Comments

Popular posts from this blog

बाड़मेर ने निरस्त कर दिए 73757 और लंबित पड़े 20206

​Education Department Rajasthan: पैदल नहीं अब साइकिल चला स्कूल पहुंचेंगी 7. 5 लाख बालिकाएं

बाड़मेर में 2 दिन बाद से फिर सर्दी के तेवर होंगे तेज