औषधीय पौधे लगा दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बाड़मेर. शिक्षक एवं पर्यावरण प्रेमी भेराराम आर भाखर ने पौधे लगाओ, जीवन बचाओ अभियान के तहत जाखड़ों का तला हाथीतला, भाकरों की ढाणी इन्द्रोई में औषधीय पौधे लगा आमजन को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस दौरान भाखर ने कहा कि मनुष्य अपने स्वार्थ के चलते और भौतिक सुख के लिए प्राकृतिक संसाधनों का दोहन कर रहा है, जिससे ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर समस्या विकराल रूप धारण कर रही है। पर्यावरण प्रदूषण लगातार बढ रहा है। कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान ऑक्सीजन के संकट को देखते हुए पीपल, बरगद और नीम के पौधे अधिक रोपित करने का आह्वान किया।

पंचायत समिति सदस्य विशनाराम जाखड़, मगाराम गोरा, हरखाराम, बालाराम, दमाराम भाखर, खेताराम जाखड़, केहराराम उपस्थित रहे। विशनाराम जाखड़ ने कोविड बचाव के लिए मास्क वितरण किए। १२८बाड़मेर. पौधरोपण करते हुए लोग।

बाड़मेर. थार नगरी बाड़मेर में एक घर, एक पौधा अभियान के तहत बुधवार को वार्ड 31 व 10 में पौधरोपण किया गया। वार्ड 31 के तेलियों का वास में नगर परिषद उपसभापति सुरतानसिंह देवड़ा, वार्ड पार्षद पंकज सेठिया के सानिध्य एवं एक घर, एक पौधा अभियान के प्रेरक मुकेश बोहरा अमन की देखरेख में पौधरोपण किया गया।



source https://www.patrika.com/barmer-news/medicinal-plant-planted-message-of-environmental-protection-6822177/

Comments

Popular posts from this blog

BARMER#बारहवीं में हो गए थे फेल, मेहनत के बल पर बने असिस्टेंट प्रोफेसर

BARMER#रेड से ऑरेंज जोन में बाड़मेर, हर घर नल कनेक्शन की दिल्ली अभी दूर

BARMER#जीएसएस में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर धरना जारी