घर में थी शादी, परिवार वाले मना रहे थे खुशियां, छा गया मातम


शिव पत्रिका . क्षेत्र के जूनेजों की बस्ती ग्राम पंचायत के राजस्व गांव सरगीला पार निवासी मृतक के परिवार पर शनिवार सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। कुछ वर्ष पहले ही आसुराम व केसराराम जाट के पुत्र रोजगार के लिए गुजरात गए। वहां से गांधीधाम निवासी एक व्यक्ति के टैंकर पर कार्य करना प्रारंभ किया। एक बार व दूसरी बार जब ये घर पहुंचे तो परिजनों ने बहुत खुशी जताई कि हमारे लडक़े रोजगार लग गए हैं। इस भीषण दुर्घटना के बाद पुलिस ने जब मृतकों के परिजनों को सूचना दी तब उनके होश उड़ गए। परिवार के सदस्य 30 अप्रेल को उनके चचेरे भाई की शादी को लेकर तैयारी में लगे हुए थे, उसी दौरान इस घटना की सूचना मिलने घर में मातम छा गया। ग्रामीणों ने बताया कि उनके परिवार में 30 अप्रेल को शादी तय हो रखी थी।
दोनों चचेरे भाई थे युवा
चणनाराम पुत्र आसुराम व गणपतराम पुत्र केसराराम दोनों ही युवा थे जिनकी उम्र 30 वर्ष से कम ही थी, परिजनों से पूछने पर पता लगा कि दोनों की छोटी उम्र में शादी की हुई थी, मुकलावा बाकी था।


हाइवे पर लगा जाम

ट्रेलर और टैंकर में आग लगने के बाद मेगा हाईवे पर करीब 2 घंटे तक जाम लग गया। आग में टैंकर जलकर राख हो गया। ट्रेलर में मिटटी भरी होने के कारण आग ज्यादा नहीं लगी पाई। फायर बिग्रेड और आसपास के हेंडपम्प की मदद से आग पर काबू पाया। पुलिस ने करीब 2 घंटे के मकसद के बाद मेगा हाईवे पर जाम खुलवाकर आवागमन सुचारू करवाया।



source https://www.patrika.com/barmer-news/marriage-was-in-the-house-family-members-were-celebrating-happiness-6816083/

Comments

Popular posts from this blog

BARMER#बारहवीं में हो गए थे फेल, मेहनत के बल पर बने असिस्टेंट प्रोफेसर

BARMER#रेड से ऑरेंज जोन में बाड़मेर, हर घर नल कनेक्शन की दिल्ली अभी दूर

BARMER#जीएसएस में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर धरना जारी