कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन करने पर दुकान सीज, १३ लोगों के काटे चालान

सिणधरी / बाड़मेर. सिणधरी कस्बे व ग्रामीण इलाकों में सोमवार को कोविड 19 गाइडलाइन की पालना को लेकर उपखंड अधिकारी विरमाराम चौधरी ने दौरान किया और आमजन को नियमों की पालना करने को कहा।

उपखंड अधिकारी चौधरी ने सिणधरी उपखंड क्षेत्र के सड़ा ग्राम पंचायत में एक शादी कार्यक्रम का औचक निरीक्षण कर कोविड-19 गाइडलाइन पालना की व्यवस्था देखी।

इस दौरान शादी कार्यक्रम में सरकारी गाइडलाइन अनुरूप आयोजन हो रहा था। निरीक्षण के दौरान पायला कला मुख्यालय पर एक दुकानदार के कोरोना गाइड लाइन की अवहेलना करने पर दुकान को सीज किया तथा बिना कार्य बाहर घूमने पर 13 लोगों के चालान काटकर 18 सौ रुपए की राशि वसूल की।

उपखंड अधिकारी ने कोविड-19 की पालना करने को लेकर सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पटवारी प्रकाश धतरवाल, चेतनराम सहित अन्य उपखंड स्टाफ मौजूद रहा।

गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के चलते प्रदेश में जन अनुशासन पखवाड़ा चल रहा है। इस दौरान आवश्यक सेवाएं की दुकानों को छोड़ शेष दुकानें बंद रखने के निर्देश हैं। वहीं, आवश्यक वस्तुओं की दुकानों का भी अलग-अलग समय निर्धारित है।



source https://www.patrika.com/barmer-news/shop-seas-for-violation-of-corona-guide-line-cut-off-invoices-of-13-p-6819179/

Comments

Popular posts from this blog

बाड़मेर ने निरस्त कर दिए 73757 और लंबित पड़े 20206

​Education Department Rajasthan: पैदल नहीं अब साइकिल चला स्कूल पहुंचेंगी 7. 5 लाख बालिकाएं

बाड़मेर में 2 दिन बाद से फिर सर्दी के तेवर होंगे तेज