बाड़मेर: संक्रमितों की बढ़ रही रफ्तार, ऑक्सीजन संकट के आसार

बाड़मेर. बाड़मेर में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले आठ दिनों से पॉजिटिव की संख्या बेतहाशा बढ़ी है। इससे अब अस्पताल की सांसें फूलने लगी है। जिला अस्पताल में भर्ती संक्रमितों में अधिकांश ऑक्सीजन पर है। ऐसे में ऑक्सीजन के संकट के आसार नजर आने लगे हैं। जिला अस्पताल का प्लांट भी बीच-बीच में हांफ रहा है। ऐसे में प्रतिदिन के उत्पादन में कमी हो जाती है।
अस्पताल में भर्ती संक्रमितों का आंकड़ा 300 से ऊपर जा चुका है। अस्पताल के सभी वार्ड मरीजों से भरे हुए है और ऑक्सीजन सिलेंडर लगे है। अस्पताल में क्षमता से अधिक संक्रमित यहां पर भर्ती चल रहे हैं और 19 अप्रेल से लगातार विस्फोटक स्थिति बनी हुई है। मरीजों को संभालना मुश्किल हो रहा है। इससे ऑक्सीजन की खपत 400 सिलेंडर के पास पहुंच चुकी है।
बाड़मेर में ऑक्सीजन आपूर्ति के दो प्लांट
जिला अस्पताल का प्लांट प्रतिदिन 90 सिलेंडर ऑक्सीजन का उत्पादन करता है। इसी तरह अस्पताल को आपूर्ति करने वाले निजी प्लांट 400 सिलेंडर रोजाना के भर सकता है। लेकिन जिला अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण ऑक्सीजन की खपत तेजी से वृद्धि की ओर से है। वहीं प्लांट्स भी लगातार उत्पादन के चलते कई बार हांफ जाते हैं। ऐसे में कभी भी ऑक्सीजन संकट के हालात बन सकते हैं।
मरीजों की संख्या बढ़कर 310 तक पहुंची
जिला अस्पताल 300 बेड क्षमता का है। लेकिन यह कैपेसिटी दो दिन पहले ही पूरी हो चुकी है। अब यहां पर अतिरिक्त मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। वर्तमान में यहां पर संक्रमित और संदिग्ध मरीजों का उपचार चल रहा है और इनकी संख्या अब 310 के पास पहुंच चुकी है और संक्रमितों की संख्या रोज बढऩे से हालात चिंताजनक हो रहे हैं।
हम व्यवस्था कर रहे हैं, अभी पर्याप्त
ऑक्सीजन की अभी कोई कमी जैसी स्थिति नहीं है। पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध हो रहे हैं। जिला अस्पताल के प्लांट से 90 सिलेंडर तथा जालीपा के प्लांट से 400 के करीब सिलेंडर रोजाना भरे जा रहे हैं। इसलिए अभी कोई दिक्कत नहीं है। वहीं जिला प्रशासन भी ऑक्सीजन की व्यवस्थाओं को लेकर तैयारी में जुटा हुआ है। भामाशाह भी मदद कर रहे हैं।
डॉ. बीएल मंसूरिया, पीएमओ राजकीय जिला अस्पताल बाड़मेर
--
केप्शन...16
बाड़मेर के जिला अस्पताल में कोविड वार्ड में भर्ती संक्रमित के लगी ऑक्सीजन। पत्रिका
-----
बाड़मेर: 9 दिन हो गए रोज 100 से ज्यादा
अप्रेल पॉजिटिव
19 101
20 110
21 199
22 333
23 195
24 409
25 226
26 202
27 209



source https://www.patrika.com/barmer-news/barmer-need-oxygen-6821933/

Comments

Popular posts from this blog

बाड़मेर ने निरस्त कर दिए 73757 और लंबित पड़े 20206

​Education Department Rajasthan: पैदल नहीं अब साइकिल चला स्कूल पहुंचेंगी 7. 5 लाख बालिकाएं

बाड़मेर में 2 दिन बाद से फिर सर्दी के तेवर होंगे तेज