बाड़मेर डिपो की हैट्रिक, जोधपुर जोन में कमाई में लगातार सबसे आगे

बाड़मेर. रोडवेज के जोधपुर जोन का बाड़मेर डिपो कमाई में लगातार तीसरे महीने सबसे आगे रहा है। मुख्यालय ने मार्च महीने में भी प्रति बस प्रतिदिन सर्वाधिक रेवेन्यू प्राप्त करने पर बाड़मेर डिपो को 'जोनल डिपो ऑफ द मन्थÓ घोषित किया है।
बाड़मेर डिपो ने जनवरी से मार्च महीने में प्रति बस रोजाना क्रमश: 13517, 15574 व 14739 रुपए का राजस्व प्राप्त किया है। जोधपुर जोन में जोधपुर के अलावा पाली, फलोदी, जालोर, आबू रोड, फालना, जैसलमेर व सिरोही डिपो शामिल है। जोन के कुल 9 डिपो में कमाई में बाड़मेर ने लगातार आगे रहते हुए जोनल डिपो ऑफ द मन्थ घोषित होने की हैट्रिक लगाई है।
जोधपुर रहा बाड़मेर से पीछे
जनवरी-मार्च महीने में कमाई के मामले में बाड़मेर ने जोधपुर को भी पीछे छोड़ दिया। जबकि जोधपुर डिपो जोन स्तर का है। लेकिन फिर भी कमाई में पिछड़ गया। वहीं बाड़मेर ने प्रति बस रोजाना के हिसाब से लगातार तीन महीनों में सबसे ज्यादा राजस्व कमाया है।
तीसरे महीने भी कमाया सबसे ज्यादा राजस्व
बाड़मेर डिपो ने जोन स्तर पर लगातार तीसरे महीने मार्च में भी सबसे अधिक राजस्व प्राप्त किया है। डिपो को मुख्यालय से जोनल डिपो ऑफ द मंथ घोषित किया गया है।
उमेश नागर, मुख्य प्रबंधक बाड़मेर डिपो
बाड़मेर डिपो की कमाई एक नजर
महीना प्रति बस रोजाना आय
जनवरी 13517
फरवरी 15574
मार्च 14739



source https://www.patrika.com/barmer-news/barmer-roadways-6817374/

Comments

Popular posts from this blog

BARMER#बारहवीं में हो गए थे फेल, मेहनत के बल पर बने असिस्टेंट प्रोफेसर

BARMER#रेड से ऑरेंज जोन में बाड़मेर, हर घर नल कनेक्शन की दिल्ली अभी दूर

BARMER#जीएसएस में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर धरना जारी