राजस्थान में होमगार्ड जवान की बोलिंग पर फिदा हुई मुम्बई इंडियन्स, तारीफ करते नहीं थक रहे यूजर्स, वीडियो वायरल

बाड़मेर/ पत्रिका.Viral Video: सीमावर्ती हरसाणी गांव के एक होमगार्ड के जवान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें जवान जयपुर में स्वतंत्रता दिवस की परेड के दौरान मिली 15 मिनट के ब्रेक में सवाई मानसिंह स्टेडियम में नेट प्रेक्टिस करते दिख रहे है। इतनी जबरदस्त बोलिंग देख वे हाथों हाथ इतने वायरल हो गए कि मुम्बई इंडियन्स टीम उन पर फिदा हुई। क्रिकेट की कई हस्तियों ने भी उनको बधाई दी है।

हरसाणी गांव के दुर्जनसिंह पुत्र स्वरूपसिंह भाटी होमगार्ड जवान है। स्वतंत्रता दिवस की परेड में भाग लेने के लिए प्रेक्टिस के लिए सवाई मानसिंह स्टेडियम में थे। इस दौरान परेड प्रेक्टिस में ब्रेक मिला तो पास में क्रिकेट की नेट प्रेक्टिस कर रहे खिलाड़ियों के पास खड़े हुए। क्रिकेट का शौक रखने वाले इस होमगार्ड जवान ने कहा कि वो बोलिंग करेंगे। खिलाड़ियों ने कहा कि यह मुश्किल है, आप नहीं टिक पाओगे। दुर्जनसिंह ने चैैलेंज स्वीकार कर लिया और जब बोलिंग की तो उनके दांतों तले अंगुली आ गई। इस दौरान उनके साथी ने वीडियो बना लिया और इसकी रील बनाकर वायरल की।


मुम्बई इंडियन्स टीम फिदा
इस रील को देखकर मुम्बई इंडियन्स की टीम फिदा हो गई और इस पर यूजर्स तरह-तरह की प्रक्रिया दे रहे हैं। देखते ही देखते रील इतनी ज्यादा वायरल हो गई कि आकाश चौपड़ा सहित क्रिकेट के कई खिलाड़ियों ने इस वीडियो की तारीफ की है।

यह भी पढ़ें : Viral Video: शादी में मिली बाइक स्टार्ट नहीं कर पाया दूल्हा, अजीबोगरीब हरकत देख हंसने लगी महिलाएं


भाई के साथ खेलते थे क्रिकेट
दुर्जनसिंह बताते हैै कि वे गांव में ही अपने भाई विक्रमसिंह जो क्रिकेट खेलते थे, उनके लिए बोलिंग करते थे। इसके बाद हॉस्टल में रहे तो वहां पर भी क्रिकेट खेला करते थे। कॉलेज में हैण्डबॉल खेलते थे। इसके बाद परिजनों ने खेल छोड़कर रोजगार की बात कही तो सूरत गए और वहां काम किया। 2015 में होमगार्ड में भर्ती हो गए। वे कहते है कि क्रिकेट का शौक है और वे जहां मौका मिलता हैै खेलते है।

 

यह भी पढ़ें : टॉयलेट में जाने से पहले देख लें ये वीडियो, चूहे ऐसा भी कर सकते हैं, नहीं होगा आपको यकीन



source https://www.patrika.com/barmer-news/in-barmer-border-of-harsani-village-team-mumbai-indians-impressed-by-home-guard-jawan-bowling-video-viral-8429195/

Comments

Popular posts from this blog

BARMER#बारहवीं में हो गए थे फेल, मेहनत के बल पर बने असिस्टेंट प्रोफेसर

BARMER#रेड से ऑरेंज जोन में बाड़मेर, हर घर नल कनेक्शन की दिल्ली अभी दूर

BARMER#जीएसएस में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर धरना जारी