सास-ससुर व पति के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज

सिणधरी. विवाहिता ने अपने घर में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। विवाहिता की 10 महीने पहले शादी हुई थी। पुलिस ने विवाहिता के भाई रिपोर्ट के आधार पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया।
थानाधिकारी सुरेंद्रकुमार ने बताया कि शेरसिंह पुत्र मदनसिंह जाति राजपूत निवासी वेदरलाई पचपदरा ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसकी छोटी बहन पिया कंवर की अक्टूबर 2021 में नाकोड़ा निवासी राणसिंह पुत्र जबरसिंह के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से उसका पति राणसिंह, सास सुशीलाकंवर और ससुर जबरसिंह दहेज की मांग कर उसे तंग करते थे। बहन पियाकंवर जब पीहर आती थी, तब वह मुझे अपनी मां डायाकवर को यह बात बताती थी। हम लोगों ने उन्हें ओलबा दिया तो उन्होंने कहा कि आइंदा हम गलती नहीं करेंगे। फिर 12 दिन पहले पियाकंवर अपने ससुराल आई थी, जहां उसका पति देसावर से अपने गांव नाकोड़ा आया था। बहन पियाकंवर ने पैसों के लिए मना किया तो पति ने नाराज होकर बहन को शारीरिक व मानसिक रूप से यातनाएं देने लगे। पियाकंवर ने 11 तारीख को रात 1 बजे मुझे फोन पर पूरी बात बताई। माता को भी पूरी बात बताई। दहेज लोभियों ने मेरी बहन पियाकंवर की हत्या कर दी। पुलिस ने विवाहिता के भाई की रिपोर्ट पर दहेज हत्या का मामला दर्ज पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द किया। गुड़ामालानी वृत्ताधिकारी शुभकरण खींची मामले की जांच कर रहे हैं।



source https://www.patrika.com/barmer-news/dowry-murder-case-registered-against-mother-in-law-and-husband-7769434/

Comments

Popular posts from this blog

BARMER#बारहवीं में हो गए थे फेल, मेहनत के बल पर बने असिस्टेंट प्रोफेसर

BARMER#रेड से ऑरेंज जोन में बाड़मेर, हर घर नल कनेक्शन की दिल्ली अभी दूर

BARMER#जीएसएस में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर धरना जारी