स्काउटिंग से विद्यार्थीं सीखता अनुशासन का पाठ

स्काउटिंग से विद्यार्थीं सीखता अनुशासन का पाठ

बाड़मेर। विद्यार्थी काल में आयोजित होने वाली विभिन्न शैक्षिक और सह शैक्षणिक गतिविधियों में स्काउटिंग का विद्यार्थी के सर्वागीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। यह बात हीरा की ढाणी पीईईओ नाथूसिंह खोथ ने कही। वे राजस्थान राज्य भारत स्काउट एंड गाइड स्थानीय संघ बायतु के तत्वावधान में आयोजित द्वितीय व तृतीय सोपान प्रशिक्षण और जांच शिविर के द्वितीय दिन ध्वजारोहण के अवसर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग से व्यक्ति अनुशासन सीखता है। शिविर के सह संचालक गणपत चौधरी ने बताया कि शिविर में गिड़ा ब्लॉक के 13 विद्यालयों के 174 स्काउट भाग ले रहे हैं। सात दिवसीय इस शिविर में विभिन्न गतिविधियों के प्रशिक्षण व जांच का आयोजन किया जाएगा। शिविर के दौरान मंगलवार को ट्रेनिंग काउंसलर गणपत चौधरी ने स्काउट आंदोलन, खूमाराम चौधरी ने स्काउट गणवेश, संतोषकुमार गोदारा ने स्काउट चिन्ह, सैल्श्ूट, बायां हाथ मिलाना, भूराराम प्रजापत ने प्रार्थना और ध्वजगीत, शीशपाल मिर्धा ने बीपी सिक्स व्यायाम, करणसिंह चिडिय़ा ने पाककला व अजयसिंह ने स्वच्छता के बारे में सैद्धांतिक और प्रायोगिक प्रशिक्षण प्रदान किया। शिविर में स्काउट बालचर मोहित कड़वासरा खोखसर और प्रकाश सऊ खोखसर पश्चिम ने सहयोग किया।



source https://www.patrika.com/barmer-news/student-learns-the-lesson-of-discipline-from-scouting-7782096/

Comments

Popular posts from this blog

बाड़मेर ने निरस्त कर दिए 73757 और लंबित पड़े 20206

​Education Department Rajasthan: पैदल नहीं अब साइकिल चला स्कूल पहुंचेंगी 7. 5 लाख बालिकाएं

बाड़मेर में 2 दिन बाद से फिर सर्दी के तेवर होंगे तेज