दुकान के टूटे ताले, पांच किलो चांदी व दस हजार नकद चुराए


चौहटन कस्बे के मुख्य बाजार में बुधवार रात अज्ञात बेखौफ चोर एक ज्वैलरी की दुकान के ताले तोड़ कर दुकान में रखी 5 किलोग्राम चांदी के आभूषण व नकदी चुरा कर फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार गुरुवार सुबह सूचना मिलने पर चौहटन पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया।

यह भी पढ़ें: मतदान को लेकर दिखा उत्साह, ऐसे किया जागरूक

पुलिस ने किया मौका मुआयना
चौहटन थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि ज्वैलरी के दुकानदार सवाई सोनी ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया कि चौहटन बाजार में अजीत ज्वैलर्स नाम से उसकी दुकान है, जिसे वह बुधवार रात बंद करने के बाद घर चला गया था। गुरुवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचा तो उसकी दुकान के ताले टूटे हुए मिले। अंदर देखने पर दुकान में से 5 किलो चांदी व 10 हजार की नकदी अज्ञात चोर चुरा कर ले गए थे।

यह भी पढ़ें: प्रशासन ने दिखाई सख्ती, सड़कें हो गई खुली-खुली

मामला दर्ज
व्यापारी की रिपोर्ट पर चौहटन पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे व मुख्य बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी है।



source https://www.patrika.com/barmer-news/theft-in-chauhtan-8636479/

Comments

Popular posts from this blog

बाड़मेर ने निरस्त कर दिए 73757 और लंबित पड़े 20206

​Education Department Rajasthan: पैदल नहीं अब साइकिल चला स्कूल पहुंचेंगी 7. 5 लाख बालिकाएं

बाड़मेर में 2 दिन बाद से फिर सर्दी के तेवर होंगे तेज