Real Life Sucess Story: राजस्थान के इस लड़के को महज 21 साल की उम्र में मिला सालाना 1 करोड़ का पैकेज

Real Life Motivational Story: जब कोई व्यक्ति इच्छा शक्ति को दृढ़ कर लेता है तो उसे मुकाम पाने से कोई नहीं रोक सकता है। सालाना एक करोड़ का पैकेज। सुनने में जरूर अजीब लग रहा होगा, लेकिन शहर के तिलक नगर में रहने वाले महिपाल सेजू को जापान के टोक्यो की एक कंपनी दे रही है।

यह है पारिवारिक स्थिति
सेजू चार भाई बहनों में सबसे छोटा है। इनके पिता गेमराराम सेजू वन सेवा से सेवानिवृत हुए। वहीं माता कमला देवी गृहिणी हैं।

ऐसे मिला एक करोड़ का पैकेज
दिल्ली से बीटेक के बाद जापान के नगोया शहर में 30 लाख रुपए का पैकेज मिला। यहीं से 3 साल बाद अप्रेल 2023 में टोक्यो शहर की मेकनिका कंपनी ने एक करोड़ का पैकेज दिया। कंपनी का मुख्यालय जापान में है।
यह भी पढ़ें : तांगे वाले की बेटी बोलकर उड़ाते थे मजाक, अब दुनिया में कायम की मिसाल


प्रारंभिक शिक्षा यहां
सूजे की प्रारंभिक शिक्षा बाड़मेर में हुई। जोधपुर से दसवीं करने के बाद कोटा में बारहवीं के साथ-साथ आईआईटी की तैयारी शुरू कर दी। इसके बाद दिल्ली से चार साल की बीटेक की।
यह भी पढ़ें : CBSE Result: परीक्षा से 2 दिन पहले पिता को आया हार्ट अटैक, फिर भी कर दिखाया कमाल

सफलता का श्रेय
मेरी सफलता का श्रेय मेरे माता-पिता व गुरुजनों को देता हूं। मेरी प्रारंभिक शिक्षा शहर से हुई। दसवीं व बारहवीं कोटा से की। इसी दौरान आईआईटी की तैयारी भी यहीं से की। चार साल दिल्ली में बीटेक करने के बाद जापान में एक कंपनी में तीन साल जॉब के बाद मेकनिका कंपनी में एक करोड़ का पैकेज मिला है। कंपनी का काम मुख्यत: आईटी कन्सल्टेंट का है। कंपनी की अन्य ब्रांच यूरोप, सिंगापुर, हॉंगकाँग, मलेशिया और यूएसए में है।
-महिपाल सेजू।



source https://www.patrika.com/barmer-news/21-year-old-boy-mahipal-seju-from-barmer-rajasthan-got-annual-rs-1-crore-pakage-from-company-in-tokyo-japan-8659988/

Comments

Popular posts from this blog

बाड़मेर ने निरस्त कर दिए 73757 और लंबित पड़े 20206

​Education Department Rajasthan: पैदल नहीं अब साइकिल चला स्कूल पहुंचेंगी 7. 5 लाख बालिकाएं

बाड़मेर में 2 दिन बाद से फिर सर्दी के तेवर होंगे तेज