खेली अबीर, गुलाल व फूलों की होली

फाल्गुन मास में होली पर्व को लेकर शनिवार को श्रीमाली समाज भवन में फागोत्सव का आयोजन हुआ। श्रीमाली महिला मंडल की सचिव अरुणा दवे ने बताया कि श्रीमाली महिला मंडल की महिलाओं ने फागोत्सव का आयोजन किया जिसमें राधाकृष्णा झांकी पर पुष्प वर्षा कर महिलाओं ने होली खेली।

यह भी पढ़ें: h सवा लाख कुक कम हैल्पर का बढ़ा मानदेय, अब मिलेंगे इतने

आरती व भजनों की सरिता
कृष्ण-राधा के साथ अबीर, गुलाल लगा पुष्पों के साथ फागोत्सव मनाया।
महिला मंडल की कोषाध्यक्ष संतोष दवे ने बताया कि फागोत्सव के बाद आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।

यह भी पढ़ें: चौधरी रामदान की घर-घर हों तस्वीर

ये रहे मौजूद
मधु दवे, प्रभा दवे,अन्नपूर्णा दवे, सविता दवे, निर्मला व्यास, वर्षा दवे,संतोष व्यास, कांता शर्मा, उषा अवस्थी, सज्जन अवस्थी, शीला दवे, शीतल दवे,सुमन दवे,आरती अवस्थी, मोनिका दवे आदि महिलाएं मौजूद रही। महिला मंडल की अध्यक्ष अनुराधा श्रीमाली ने बताया कि सोमवार को महालक्ष्मी रिसोर्ट इंदिरा नगर में फागोत्सव होगा।



source https://www.patrika.com/barmer-news/holi-festival-1-8776069/

Comments

Popular posts from this blog

BARMER#बारहवीं में हो गए थे फेल, मेहनत के बल पर बने असिस्टेंट प्रोफेसर

BARMER#रेड से ऑरेंज जोन में बाड़मेर, हर घर नल कनेक्शन की दिल्ली अभी दूर

BARMER#जीएसएस में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर धरना जारी