द मसम चचर भइय क नड म डबन स मत

बाड़मेर. गंगासरा गांव में दो चचेरे भाइयों की नाडी में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से दोनों के शव गोताखोर लूम्बाराम देवासी ने बाहर निकाले।

सेड़वा एसआई लूणाराम ने बताया कि गंगासरा निवासी कृपाल सिंह (8) पुत्र दीप सिंह और खेत सिंह (7) पुत्र चैन सिंह सहित तीन-चार बच्चे रविवार सुबह खेत में खेल रहे थे। इस दौरान दो चचेरे भाई स्नान करने के लिए गांव की गोशाला के पास बनी नाडी में चले गए। नाडी में पानी ज्यादा होने से दोनों अंदर डूब गए। अन्य बच्चों ने भागकर गोशाला में बैठे लोगों और परिजनों को बताया, तत्काल लोग भागकर वहां पहुंचे। जानकारी मिलने पर सेड़वा पुलिस मौके पर पहुंची।

करीब डेढ़-दो घंटे तक नाडी में बच्चों को ढूंढा
स्थानीय लोगों ने दोनों बच्चों को बाहर निकाला। आनन-फानन में दोनों बच्चों को 108 एंबुलेंस से सेड़वा हॉस्पिटल लेकर गए, वहां डॉक्टरों ने दोनों मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शव सेड़वा हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाए। एक बच्चा चौथी और दूसरा तीसरी क्लास में पढ़ता था। स्थानीय लोगों का कहना है करीब 11 बजे सूचना मिली थी। आसपास के गांव के तैराक को बुलाया गया। बच्चों को नाडी में से निकालने के लिए अंदर गए। करीब डेढ़-दो घंटे तक नाडी में बच्चों को ढूंढा तब जाकर बच्चे मिले। वहीं दोनों पानी ज्यादा होने और मिट्टी में धंसने से डूब गए। परिजनों की रिपोर्ट पुलिस अग्रिम कार्रवाई करेगी।



source https://www.patrika.com/barmer-news/two-child-drowned-in-pond-8318993/

Comments

Popular posts from this blog

BARMER#बारहवीं में हो गए थे फेल, मेहनत के बल पर बने असिस्टेंट प्रोफेसर

BARMER#रेड से ऑरेंज जोन में बाड़मेर, हर घर नल कनेक्शन की दिल्ली अभी दूर

BARMER#जीएसएस में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर धरना जारी