अयोध्या-हरिद्वार-ऋषिकेश स्पेशल ट्रेन 5 को जोधपुर से होगी रवाना, 780 वरिष्ठ नागरिक जाएंगे तीर्थयात्रा

  • वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2023
  • भगत की कोठी व मेड़ता रोड स्टेशन से बैठेंगे यात्री

देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2023 अन्तर्गत विशेष रेल भगत की कोठी (जोधपुर) से अयोध्या-हरिद्वार-ऋषिकेश ट्रेन 5 फरवरी को प्रात: 11 बजे भगत की कोठी (जोधपुर) रेलवे स्टेशन से रवाना होगी।

स्पेशल ट्रेन में भगत की कोठी (जोधपुर) रेलवे स्टेशन से जोधपुर संभाग के 580 यात्री एवं मेड़ता रोड रेलवे स्टेशन से बीकानेर एवं हनुमानगढ़ डिवीजन के 200 यात्री सहित कुल 780 यात्री सवार होंगे। सभी 780 यात्रियों को उक्त दोनों रेलवे स्टेशन पर समय पर पहुंचना होगा। चयनित यात्रियों को भगत की कोठी (जोधपुर) रेलवे स्टेशन पर प्रात: 7 बजे एवं मेड़ता रोड रेलवे स्टेशन पर प्रात: 10 से रिपोर्ट करना है।

ट्रेन में 5 दिन यात्रा

सभी चयनित तीर्थ यात्रियों को व्यक्तिश: दूरभाष एवं संदेश के माध्यम से सूचित किया जा रहा है। यात्री अपने साथ ऑनलाइन भरे गए आवेदन-पत्र की हार्ड कॉपी (मय प्रमाणित चिकित्सकीय प्रमाण-पत्र, मूल जन आधार, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आना अनिवार्य होगा। ट्रेन में 5 दिन तक यात्रियों के आवास, भोजन आदि की समस्त व्यवस्थाएं देवस्थान विभाग, राजस्थान सरकार की ओर से की जाएगी। यात्रा पूर्णत: नि:शुल्क रहेगी।



source https://www.patrika.com/barmer-news/special-train-for-ayodhya-8702977/

Comments

Popular posts from this blog

बाड़मेर ने निरस्त कर दिए 73757 और लंबित पड़े 20206

​Education Department Rajasthan: पैदल नहीं अब साइकिल चला स्कूल पहुंचेंगी 7. 5 लाख बालिकाएं

बाड़मेर में 2 दिन बाद से फिर सर्दी के तेवर होंगे तेज