अवैध खनन पर कार्रवाई, एस्केवेटर मशीन, डम्पर, जेसीबी जब्त

अवैध खनन, निर्गमन व भण्डारण के खिलाफ चलाए जा रहे संयुक्त विशेष अभियान के दौरान जिला कलक्टर, बाड़मेर व बालोतरा के निर्देशन में गठित विशेष जांच दल ने सोमवार को आकस्मिक निरीक्षण में एस्केवेटर मशीन, डम्पर, जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया।

खनि अभियन्ता बाड़मेर भगवानसिंह ने बताया कि जिले में सोमवार को ग्राम रूगानाडा, तहसील शिव में खनिज मेसेनरी स्टोन के अवैध खनन में लिप्त एक एस्केवेटर मशीन को जब्त किया गया। वहीं निकट ग्राम बलाई तहसील शिव में अवैध खनन का एक प्रकरण पर पुलिस थाना शिव में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवाई गई एवं खनिज मेसेनरी स्टोन के अवैध निर्गमन में लिप्त एक डम्पर, एक ट्रेक्टर-ट्रोली जब्त कर पुलिस थाना ग्रामीण बाडमेर को सुपुर्दगी में दिया गया। इसी प्रकार बालोतरा जिले में ग्राम डण्डाली तहसील सिणधरी में खनिज बजरी के अवैध खनन में लिप्त एक जेसीबी मशीन को जब्त कर पुलिस थाना सिणधरी में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवाई।



source https://www.patrika.com/barmer-news/avedh-khanan-8700150/

Comments

Popular posts from this blog

BARMER#बारहवीं में हो गए थे फेल, मेहनत के बल पर बने असिस्टेंट प्रोफेसर

BARMER#रेड से ऑरेंज जोन में बाड़मेर, हर घर नल कनेक्शन की दिल्ली अभी दूर

BARMER#जीएसएस में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर धरना जारी