नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल का बाड़मेर में तूफानी जनसंपर्क, जुटाया समर्थन

बाड़मेर. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल शनिवार को बाड़मेर जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने एक दर्जन स्थानों पर जन संपर्क सभाओं को संबोधित किया। जिला परिषद तथा पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में आरएलपी उम्मीदवारों के समर्थन मतदान की अपील की। पंचायत राज चुनाव में बेनीवाल का शनिवार को जिले का यह दूसरा दौरा रहा।
चुनावी सभाओं में सांसद बेनीवाल ने कहा कि पंचायती राज चुनाव में आपका एक-एक वोट रालोपा को मजबूत करेगा। क्योंकि इस चुनाव में भाजपा व कांग्रेस को हार जीत का कोई फर्क नही पड़ेगा। रालोपा के उम्मीदवार जीतते है तो गांव, गरीब व किसान की आवाज और बुलंद होगी और 2023 के चुनाव में पार्टी को मजबूती मिलेगी। सांसद की सभाओं में भारी भीड़ उमड़ी
गांवों के दौरे पर रहे
सांसद ने शनिवर को डंडाली फांटा, सिणधरी, बेरीवाला तला, सेवनियाला(बायतू), बाटाडू, उण्डू, रतेऊ, हीरा की ढाणी, परेऊ व पचपदरा आदि गांवों में सभाओं को सबोधित करते हुए पार्टी के समर्थन जुटाया। उन्होंने सुबह से लेकर देर शाम तक जनसभाएं की।



source https://www.patrika.com/barmer-news/hanuman-beniwal-in-barmer-6543287/

Comments

Popular posts from this blog

BARMER#बारहवीं में हो गए थे फेल, मेहनत के बल पर बने असिस्टेंट प्रोफेसर

BARMER#रेड से ऑरेंज जोन में बाड़मेर, हर घर नल कनेक्शन की दिल्ली अभी दूर

BARMER#जीएसएस में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर धरना जारी