स्वयं की सुरक्षा के साथ मतदाताओं से कोविड-19 गाइडलाइन की पालना कराएं-मीणा

बाड़मेर. जिले में तृतीय चरण के तहत बाड़मेर, बाड़मेर ग्रामीण, शिव, सिणधरी एवं बायतु पंचायत समितियों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के निर्वाचन को लेकर नियुक्त पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों को सोमवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से ईवीएम मशीनों एवं आवश्यक निर्वाचन सामग्री का वितरण कर गन्तव्य स्थानों के लिए रवाना किया गया।

इस दौरान उनको स्वयं की सुरक्षा के साथ मतदाताओं से कोविड-19 गाइडलाइन की पालना सुनिश्चित कराने की हिदायत दी गई।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने कहा कि स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त चुनाव सम्पन्न कराना हम सभी का दायित्व है। उन्होने कहा कि हम सभी राज्य निर्वाचन आयोग के नियंत्रण मे है, इसलिए हमारा आचरण निष्पक्ष होना चाहिए। कोविड-19 की परिस्थितियों में चुनाव सम्पन्न होने जा रहे है, ऐसे में स्वयं की सुरक्षा के साथ कोविड प्रोटोकॉल की पालना करवाया जाना आवश्यक है, इसमें किसी प्रकार का उल्लंघन न हो यह सुनिश्चित करवाया जाए। कलक्टर ने कहा कि मास्क, सेनेटाइजर एवं सोशल डिस्टेंसिंग ही बचाव के उपाय है। मतदान की सम्पूर्ण प्रक्रिया के दौरान मास्क का उपयोग अनिवार्य होगा।

रवानगी से पूर्व अन्तिम प्रशिक्षण के मौके पर राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक परियोजना निदेशक-सह संयुक्त सचिव रोजगार गारन्टी योजना विभाग जयपुर राजेन्द्र विजय ने जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव कार्य को निष्पक्षता एवं गम्भीरता के साथ सम्पन्न कराने के लिए तैयारियों का जायजा लिया तथा रवाना होने वाले दलों के लिए सामग्री वितरण एवं रवानगी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई ने मतदान अधिकारियों को चुनाव से संबंधी सम्पूर्ण बारीकियों, ईवीएम की तैयारी तथा कार्यप्रणाली को भली भांति समझने के निर्देश दिए।दक्ष प्रशिक्षक उप प्रधानाचार्य डाइट डॉ. लक्ष्मीनारायण जोशी, प्रधानाचार्य दिलीप पनपालिया, व्याख्याता पवन खत्री, अरविन्द राठी, दीपक चौधरी, तेजाराम एवं रामलाल चौधरी आदि ने चुनाव संबंधी बारीकियों एवं चुनाव प्रक्रिया के बारे में बताया।



source https://www.patrika.com/barmer-news/get-kovid-19-guidelines-from-voters-with-self-protection-meena-6546962/

Comments

Popular posts from this blog

बाड़मेर ने निरस्त कर दिए 73757 और लंबित पड़े 20206

​Education Department Rajasthan: पैदल नहीं अब साइकिल चला स्कूल पहुंचेंगी 7. 5 लाख बालिकाएं

बाड़मेर में 2 दिन बाद से फिर सर्दी के तेवर होंगे तेज