बंगाल का झोलाछाप चार अन्य गिरफ्तार, चिकित्सा टीम पर किया था हमला

धोरीमन्ना थाना क्षेत्र के लोहारवा गांव में बीते शुक्रवार एक अवैध क्लीनिक पर कार्रवाई करने गए डिप्टी सीएमएचओ व औषधि नियंत्रण अधिकारी के साथ बदसलूकी, मारपीट व राजकार्य में बाधा डालने के मामले में मंगलवार को झोलाछाप चिकित्सक समेत चार जनों को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी सुखराम विश्नोई ने बताया कि अवैध क्लीनिक संचालक झोलाछाप चिकित्सक पर कार्रवाई करने गए डिप्टी सीएमएचओ डॉ. पीसी दीपन, औषधि नियंत्रण अधिकारी शांतिलाल परिहार, राजेश कटारा व चालक राणमल सोनी के साथ बदसलूकी, मारपीट व राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में आरोपी पश्चिम बंगाल के नदीया जिले के धारतला पुलिस थाना क्षेत्र के पश्चिम पाडा निवासी झोलाछाप चिकित्सक रतन विश्वास पुत्र हीरामन विश्वास हाल लोहारवा, मगाराम पुत्र नारणाराम सोनी, मांगीलाल पुत्र वीरमाराम जटिया व अशोक पुत्र मिश्राराम दर्जी निवासी लोहारवा को गिरफ्तार किया।
जान बचाकर भागे थे टीम सदस्य
शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के दौरान बाड़मेर से चिकित्सा विभाग की टीम धोरीमन्ना क्षेत्र में सूचना मिलने के बाद कार्रवाई करने गई थी। लोहरवा में एक अवैध क्लिनिक की जानकारी पर टीम वहां पहुंची तो झोलाछाप ने कुछ लोगों को फोन करके मौके पर बुला लिया और टीम को क्लिनिक में बंद कर दिया। जैसे-तैसे टीम के सदस्य वहां से बाहर निकले और जान बचाकर भागे तथा गाड़ी रवाना करते हुए मौके से निकल गए। इसके बाद सीएमएचओ खुद घटना स्थल पहुंचे थे और धोरीमन्ना थाने में मामला दर्ज करवाया गया था।
यह भी जानकारी आई सामने
मामले में यह भी जानकारी सामने आई कि आरोपी ने टीम के आने से पहले ही क्लिनिक से भारी मात्रा में जमा दवाइयों को कहीं और गाड़ी में भरकर भेज दिया था। टीम पहुंची तो वहां पर कुछ नहीं मिला आरोपी से पूछताछ करने लगे तो उसने कुछ लोगों को बुला लिया और टीम के साथ धक्का-मुक्की करते हुए राजकार्य में बाधा पहुंचाई थी।



source https://www.patrika.com/barmer-news/barmer-crime-news-7593187/

Comments

Popular posts from this blog

बाड़मेर ने निरस्त कर दिए 73757 और लंबित पड़े 20206

​Education Department Rajasthan: पैदल नहीं अब साइकिल चला स्कूल पहुंचेंगी 7. 5 लाख बालिकाएं

बाड़मेर में 2 दिन बाद से फिर सर्दी के तेवर होंगे तेज