रक्तदाता रक्तदान करने के साथ अन्य को भी करें प्रेरित
बाड़मेर. खेम सिद्ध डोनर्स सोसायटी बाड़मेर के तत्वावधान में मंगलवार को जिला अस्पताल में विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ।
सोसायटी के अध्यक्ष हरीश गोदारा ने बताया कि अजीम प्रेमजी सेवा संस्थान व जिला अस्पताल के कर्मचारियों सहित स्थानीय लोगों ने रक्तदान किया। मुख्य अतिथि डिप्टी सीएमएचओ डॉ हरदान राम चौधरी ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। यशपाल डूऊकिया अध्यापक को 36वी बार रक्तदान करने पर विशेष सम्मान दिया गया। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ मोतीलाल खत्री ने कहा कि आप रक्तदान कर रहे हैं,यह बड़ी बात है।
अन्य लोगों को भी रक्तदान के प्रति जागरूक करें। फिफ्टी विलेजर्स संस्थान के निदेशक डॉ भरत सारण ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में किसी तरह की कमजोरी नहीं होती, नया खून बनता है। इससे शरीर को लाभ पहुंचता है। अजीम प्रेमजी संस्थान के अध्यक्ष रमेश शर्मा, डॉ श्वेता, किशन सिंह राजपुरोहित, अध्यापक महेश भूणिया उपस्थित रहे।
राजकीय चिकित्सालय में विश्व रक्तदाता दिवस पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान युवाओं ने स्वैच्छिक रक्तदान कर आपातकाल में जीवनदान का संदेश दिया।
साथी रक्तदाता समूह के संयोजक अबरार मोहम्मद ने बताया कि शहर की विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शहर के युवाओं ने समय-समय पर खुद रक्तदान करने के साथ परिवारजन, मित्रों व संपर्क में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान के लिए जागरूक करने का संकल्प लिया। राजस्थान स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी के निर्देशानुसार बीकानेर नेटवर्क फॉर पीपल्स लिविंग विथ एचआईवी संस्थान, ह्यूमैनिटी रक्त सोसाइटी, साथी रक्तदाता समूह, ब्लड बैंक व एआरटी सेंटर के तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ।
source https://www.patrika.com/barmer-news/along-with-donating-blood-motivate-others-as-wel-7593190/
Comments
Post a Comment