बाड़मेर में भाजपा का जनाक्रोश महाघेराव, कलक्ट्रेट पर जमकर प्रदर्शन

बाड़मेर. प्रदेश में कमजोर कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, किसान कर्जमाफी और फसल खराबे का मुआवजा, बेरोजगारी सहित अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर गुरुवार को जिला मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से जनाक्रोश महाघेराव के दौरान कलक्ट्रेट पर जमकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट के बाहर जुटे।

क्या बोले जोशी

महाघेराव के दौरान आयोजित सभा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने आरोप लगाते कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली प्रदेश कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचारियों, माफिया और अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण देने का काम कर रही है। माफियां और अपराधियों पर नकेल कसने का काम मुख्यमंत्री या गृहमंत्री का होता है लेकिन दुर्भाग्य से यह दोनों पद पर एक ही व्यक्ति है। मुख्यमंत्री को कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने को प्राथमिकता देनी चाहिए, लेकिन उनके लिए कुर्सी बचाना सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

शेखावत ने यह कहा

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि युवाओं और किसानों सहित प्रदेश का हर वर्ग कांग्रेस के कुशासन एवं जंगलराज से दुखी है। आगामी विधानसभा चुनाव में निश्चित रूप से प्रदेश की जनता वोट की चोट के माध्यम से कांग्रेस को करारा सबक सिखाते हुए पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनाएगी।

चौधरी ने यह बोले

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार पिछले 9 साल से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से राष्ट्रहित एवं जनहित में शानदार कार्य कर रही है। वहीं मुख्यमंत्री गहलोत के नेतृत्व वाली प्रदेश कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार और आपसी लड़ाई में व्यस्त हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेसी नेता माफिया को राजनीतिक सरंक्षण देने एवं अपनी जेबे भरने में लगे हुए है। सभा में प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, जिलाध्यक्ष स्वरूपसिंह खारा सहित अन्य नेताओं ने कार्यकर्ताओं से पार्टी के संदेश को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। संचालन जिला महामंत्री रणवीर सिंह भादू तथा देवीलाल कुमावत तथा जिला उपाध्यक्ष बालाराम मूंढ़ आभार जताया।

कलक्ट्रेट में घुसने पर पुलिस ने रोका

महाघेराव के दौरान बड़ी संख्या में कलक्ट्रेट के मुख्य गेट पर कार्यकर्ता जमा हो गए। अचानक से सभी के गेट के भीतर घुसने पर पुलिसकर्मी हड़बड़ा गए। पुलिस ने रोकने की कोशिश की, इस दौरान कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में घुसने की कोशिश करते रहे। पुलिस ने गेट को बंद करने का प्रयास किया। इसके चलते कुछ कार्यकर्ता गेट पर चढ़ गए।

इनकी रही मौजूदगी

भाजपा जिला प्रवक्ता ललित बोथरा ने बताया कि प्रदर्शन में प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी एवं केके विश्नोई, सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल, पूर्व मंत्री अमराराम चौधरी, महंत प्रताप पुरी, पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी, पूर्व विधायक जालम सिंह रावलोत, तरुण राय कागा, शैतान सिंह, हरिसिंह सोढा, भाजपा बाड़मेर जिलाध्यक्ष स्वरूप सिंह खारा, जिला प्रभारी शंकर सिंह राजपुरोहित, बालोतरा जिलाध्यक्ष बाबू सिंह राजगुरु, पूर्व जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलीप पालीवाल एवं स्वरूप सिंह चाडी, गणपत बांठिया, वरिष्ठ नेता रतन लाल बोहरा, रूप सिंह राठौड़, डॉ. प्रियंका चौधरी, रणवीर सिंह भादू, देवीलाल कुमावत, पृथ्वी चंडक, मुस्कान मेघवाल, रमेश शर्मा, धन सिंह मौसेरी, बालाराम मूंढ़, रूपाराम सारण, दीपक कड़वासरा, देवी नरपतराज मूंढ़, विजेंद्र गोदारा, पदमसिंह कच्छवाहा, खेताराम जाखड़, सुरेश मोदी, आनंद पुरोहित, लक्ष्मण बडेरा, अनंतराम विश्नोई, मूलसिंह राजपुरोहित स्वरूप सिंह लंगेरा, चंपत सिंह भंवरिया, अनीता चौहान, राधा रामावत, मांगीलाल जाट, धनराज सोनी, जयश्री खत्री, अनुदीप चारण सभी मंडल अध्यक्ष, मोर्चों तथा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।



source https://www.patrika.com/barmer-news/bjp-rajasthan-1-8265875/

Comments

Popular posts from this blog

बाड़मेर ने निरस्त कर दिए 73757 और लंबित पड़े 20206

​Education Department Rajasthan: पैदल नहीं अब साइकिल चला स्कूल पहुंचेंगी 7. 5 लाख बालिकाएं

बाड़मेर में 2 दिन बाद से फिर सर्दी के तेवर होंगे तेज