मुख्यमंत्री कुछ देर बार आएंगे बाड़मेर...रहेंगे दिनभर यहां


मुख्यमंत्री कुछ देर बार आएंगे बाड़मेर...रहेंगे दिनभर यहां
बाड़मेर
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दोपहर 12 बजे बाड़मेर आएंगे। वे चालकना गांव में पैनोरमा उद्घाटन कार्यक्रम में शरीक होंगे। शाम को बाड़मेर में जनसुनवाई करेंगे। उत्तरलाई एयर स्टेशन पर मुख्यमंत्री विशेष विमान से उतरेंगे।
मुख्यमंत्री के बाड़मेर पहुंचने को लेकर प्रशासन,पुलिस और भाजपा से जुड़े लोगों ने तैयारियां प्रारंभ की है। मुख्यमंत्री दोपहर 12.20 बजे उत्तरलाई पहुंचेंगे। यहां से हैलीकॉप्टर से 12.25 बजे प्रस्थानकर 12.45 बजे आलपुरा गुड़ामालानी पहुंचेंगे। श्री आलमजी मंदिर आलमधोरा में मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद 1.30 बजे आलपुरा से प्रस्थन कर हेलीकाप्टर से 1.45 बजे चालकना माता मंदिर में महासम्मेलन में भाग लेंगे। चालकना से दोपहर 2.20 बजे प्रस्थनर कर हेलीकॉप्टर से 2.55 बजे बाड़मेर जिला मुख्यालय पर पहुंचेंगे।
जनसुनवाई करेंगे
जनुसवाई में सीमावर्ती क्षेत्र के सरपंचों से जनसंवाद करेंगे। मुख्यमंत्री जिला मुख्यालय शाम चार बजे स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम को 5.45 बजे विशेष विमान से जयपुर लौटेंगे।
तैयारियों में जुटा प्रशासन
मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। जिला कलक्टर निशांत जैन, एसपी नरेन्द्र मीणा और अन्य अधिकारियों ने सर्किट हाऊस सहित पूरे रूट पर पहुंचकर व्यवस्थाओं को देखा है।



source https://www.patrika.com/barmer-news/chief-minister-will-come-to-barmer-for-some-time-will-stay-here-the-8736547/

Comments

Popular posts from this blog

बाड़मेर ने निरस्त कर दिए 73757 और लंबित पड़े 20206

​Education Department Rajasthan: पैदल नहीं अब साइकिल चला स्कूल पहुंचेंगी 7. 5 लाख बालिकाएं

बाड़मेर में 2 दिन बाद से फिर सर्दी के तेवर होंगे तेज