मंत्री ने आयुक्त से कहा- मैंने जो कार्य किए हैं वो देखोगे तो आप टिक नहीं पाओगे


इंदिरा सर्किल के पास नगर परिषद की चालीस लाख से बनी दुकानों का स्वायत्त शासन मंत्री झाबरसिंह खर्रा ने सोमवार को उद्घाटन किया। इस दौरान शहर में गंदगी तथा कचरा नहीं उठाने की शिकायत पर मंत्री भड़क गए। उन्होंने नगर परिषद आयुक्त से कहा कि कल सुबह तक इस जगह कचरा नहीं दिखना चाहिए। आप सोच रहे होंगे कि यह गांव का आदमी हमारे शहरों के विकास कार्यों में टांग क्यों अड़ा रहा है, तो यह आपकी भूल है। मैंने जो कार्य किए हैं वो देखोगे तो आप टिक नहीं पाओगे।

यह भी पढ़ें: उच्च माध्यमिक स्कूल है तो व्याख्याता तो दे दो सरकार

परिणाम भुगतने को रहें तैयार
उन्होंने नगर परिषद में पट्टों को लेकर अनियमित्ता को लेकर इशारा करते हुए कहा कि चुनाव के बाद में बाड़मेर का फिर से 2-3 दिन का दौरा करूंगा। उस समय आपसे पाई-पाई का हिसाब मांगूंगा। कहीं भी अनियमितता मिली तो उसका परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।

यह भी पढ़ें: मु खिया गया था हरिद्वार, घर पर आने वाले थे मेहमान और हो गई यह अनहोनी

10 हजार रुपए के करो 15 हजार
कार्यक्रम में स्वयंसहायता समूह के सदस्यों को सहायता राशि के चेक दिए गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है। अभी आपको 10 हजार रुपए का ऋण दिया गया है। उसे 14 से 15 हजार नहीं बनाओगे तब तक सरकार का लक्ष्य पूरा नहीं होगा। कई शहरों में दीदीयों ने इसे एक लाख तक पहुंचा दिया है। इसके बाद उन्होंने चेक बांटने की जिम्मेदारी बाड़मेर विधायक प्रियंका चौधरी तथा नगर परिषद सभापति को सौंप कर रवाना हो गए।



source https://www.patrika.com/barmer-news/barmer-city-8746315/

Comments

Popular posts from this blog

बाड़मेर ने निरस्त कर दिए 73757 और लंबित पड़े 20206

​Education Department Rajasthan: पैदल नहीं अब साइकिल चला स्कूल पहुंचेंगी 7. 5 लाख बालिकाएं

बाड़मेर में 2 दिन बाद से फिर सर्दी के तेवर होंगे तेज