बाड़े में छुपाकर रखे 178 किलो डोडा-पोस्त, पुलिस ने पकड़ा, आरोपी नहीं मिला

  • पुलिस थाना सदर ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ की कार्रवाई
  • डोडापोस्त की कीमत करीब 27 लाख रुपए

बाड़मेर सदर थाने के ग्राम राणी कल्ला में रविवार को पुलिस ने एक बाड़े में छुपाकर रखे नौ कट्टों में 178 किलोग्राम डोडा-पोस्त बरामद किया। इसकी कीमत करीब 27 लाख रुपए आंकी जा रही है। मौके पर आरोपी नहीं मिला। पुलिस तलाश कर रही है।
पुलिस थाना सदर थानाधिकारी किशनसिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर जूंजाराम पुत्र जोगाराम जाट निवासी राणीगांव कल्ला के यहां दबिश देकर उसके बाड़े मे छुपाकर रखे डोडा-पोस्त के कट्टे बरामद किए। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है।
कट्टे में पैक मिला अवैध डोडा
पुलिस ने दबिश दी तो बाड़े में प्लास्टिक के बड़े-बड़े कट्टे में डोडा-पोस्त भरा मिला। पुलिस ने मौके से कुल 9 कट्टे बरमद किए है। जिसमें डोडा भरा था। टीम मौके से बरामद माल को थाने लेकर आई है। आसपास पता करने पर भी आरोपी नहीं मिले। अब टीम गठित करके तस्कर की तलाश की जा रही है।



source https://www.patrika.com/barmer-news/178-kg-doda-poppy-kept-hidden-in-the-enclosure-police-caught-8732606/

Comments

Popular posts from this blog

BARMER#बारहवीं में हो गए थे फेल, मेहनत के बल पर बने असिस्टेंट प्रोफेसर

BARMER#रेड से ऑरेंज जोन में बाड़मेर, हर घर नल कनेक्शन की दिल्ली अभी दूर

BARMER#जीएसएस में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर धरना जारी