बाड़मेर में उल्लेखनीय कार्य पर गणतंत्र दिवस पर 65 का होगा सम्मान

बाड़मेर. गणतंत्र दिवस पर गुरुवार को आदर्श स्टेडियम में आयोजित होने वाले समारोह में 65 लोगों और संस्थाओं को उल्लेखनीय कार्य पर सम्मानित किया जाएगा। समारोह में राजकीय मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरके आसेरी, उपखंड अधिकारी बालोतरा विवेक व्यास, जलदाय विभाग अधीक्षक अभियंता भरतसिंह, श्योर संस्थान संयुक्त सचिव लता कच्छवाह, तहसीलदार शिव गोपीकिशन पालीवाल, अधिशाषी अभियंता जिला परिषद भैराराम विश्नोई, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी कलक्टर कार्यालय जगदीशचंद्र जैन, सीबीइओ शिव द्वारका प्रसाद शर्मा, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. भंवरसिंह बेनीवाल, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. गौतमचंद, 50वीं बटालियन बीएसएफ बाड़मेर, प्रर्वतन अधिकारी खेमाराम, सहायक प्रशासनिक अधिकारी जिला निर्वाचन कार्यालय शैतानसिंह, प्रधानाचार्य राउमावि निम्बला उत्तमाराम सुथार, आरसेटी निदेशक ब्रजेश कुमार, वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर जगदीश पंवार, अधिष्ठता कृषि महाविद्यालय प्रो. उम्मेदसिंह, विकास अधिकारी सिवाना हनुमानराम, श्रीबालाजी गोसवा समिति सामरा पाटौदी, महामंत्री आल इंडिया कौमी एकता कमेटी शाखा बाड़मेर अबरार मोहम्मद, श्रीब्रह्माजी का मंदिर एवं राजपुरोहित समाज विकास न्यास, इंदिरा रसोई संख्या 45 संचालक संस्था टारगेट प्लस बाड़मेर, मगाराम चक्क सणतरा, अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार जाकिर खान, जाकब खां रामसर, अकरम हुसैन कला एवं लोक कल्याण, अंतरराष्ट्रीय कलाकार ठाकराराम, लोक कलाकार खेता खां, सहायक लेखाधिकारी किरोड़ीलाल मीणा, शेराराम हवलदार, अध्यापक सवाईराम, शंकरसिंह राजपुरोहित, कमल प्रकाश घारू कार्यवाहक स्वच्छता निरीक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बाबूदेवी, पशुधन सहायक राजेंद्र कुमार, सहायक कर्मचारी भीमाराम, सहायक कर्मचारी मनोजकुमार, तकनीकी सहायक डिस्कॉम रमेश पंवार, नर्सिंग अधिकारी मेडिकल कॉलेज मोहनलाल कोडेचा, वरिष्ठ सहायक कार्यालय पुलिस अधीक्षक राजेंद्रसिंह, एएनएम गीता चौहान, भू-अभिलेख निरीक्षक ओमप्रकाश जांगिड़, पटवारी दिनेश कुमार, विजय परिहार कवास, कनिष्ठ सहायक लक्ष्मणसिंह जिला परिषद, सहायक कर्मचारी मांगीलाल, अनिता राठी, शारीरिक शिक्षक नीता, मदरसा पैराटीचर उमर खान, प्रधानाचार्य जगदीश मेघवाल, कनिष्ठ सहायक कुलदीप परमार, मुकेश माली बाड़मेर, नथूगिरी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कलक्टर कार्यालय, वाहन चालक सवाईसिंह बाड़मेर, प्रधानाचार्य राउमावि खींपसर व प्रतियोगी टीम पूजा, छगनी, लीला, माडू व प्रमीला (छात्रा), छात्र यशपालसिंह बाड़मेर, छात्रा कोमल राठौड़ बाड़मेर, छात्र सवाईराम कालेवा, बसंती बाड़मेर, पार्वती सुथार शिव, अशोक शेरा, नरपतसिंह राजपुरोहित लंगेरा, रमेश कड़ेला बाड़मेर, हिना परिहार धनाऊ व आमीन बालोतरा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।



source https://www.patrika.com/barmer-news/republic-day-1-8004613/

Comments

Popular posts from this blog

बाड़मेर ने निरस्त कर दिए 73757 और लंबित पड़े 20206

​Education Department Rajasthan: पैदल नहीं अब साइकिल चला स्कूल पहुंचेंगी 7. 5 लाख बालिकाएं

बाड़मेर में 2 दिन बाद से फिर सर्दी के तेवर होंगे तेज