15 किमी पदयात्रा पर निकले मंत्री, ग्रामीणों से संवाद

पार्टी के निर्देशानुसार शनिवार को पायला कलां पंस क्षेत्र में वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी ने स्थानीय कांग्रेसी नेताओं के साथ खुडाला ग्राम पंचायत से पदयात्रा की शुरुआत की। दोपहर तक 15 किलोमीटर चलते हुए हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत लोगों से संवाद किया। इस दौरान पायला कलां प्रधान चुन्नीलाल माचरा, उपप्रधान रहमान खान सहित अन्य कांग्रेसी नेता पैदल चले। पायला खुर्द में पैदल यात्रा के समापन के दौरान वन एवं पर्यावरण चौधरी ने कहा कि पंस क्षेत्र के कोशलू आडेल सहित कई गांवों में जल्द ही नहर का मीठा पानी पहुंचाने की उम्मीद है। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। जेतेश्वर धाम आवासीय विद्यालय में वार्षिक उत्सव में भाग लिया।

मंत्री का फूलों से स्वागत

राजस्थान में कांग्रेस की ओर से प्रति महीने की 28 तारीख को 15 किलोमीटर पदयात्रा के निर्देश पर निकले वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी का जगह-जगह ग्रामीणों ने फूलों से स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। मंत्री चौधरी ने समाधान करने का भरोसा दिलाया।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस युवा नेता डूंगर तरड़, सरपंच बलवंत सिंह, सरपंच ठाकराराम सारण, पंस सदस्य बांकाराम जांगिड़, आदुराम माचरा, थानाराम कासनिया, सरपंच दमाराम मेघवाल सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता व सरपंच पदाधिकारी मौजूद रहे।



source https://www.patrika.com/barmer-news/hath-se-hath-jodo-abhiyan-8009179/

Comments

Popular posts from this blog

बाड़मेर ने निरस्त कर दिए 73757 और लंबित पड़े 20206

​Education Department Rajasthan: पैदल नहीं अब साइकिल चला स्कूल पहुंचेंगी 7. 5 लाख बालिकाएं

बाड़मेर में 2 दिन बाद से फिर सर्दी के तेवर होंगे तेज